राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते ट्रक में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू सेंधवा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सेंधवा फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक अजय मोर्यवंशी एवं समीर खान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोक लिया, जिससे जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी का लगाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द नियंत्रण में ले लिया गया और यातायात भी सामान्य कर दिया गया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर चलते ट्रक में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू सेंधवा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सेंधवा फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक अजय मोर्यवंशी एवं समीर खान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोक लिया, जिससे जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी का लगाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द नियंत्रण में ले लिया गया और यातायात भी सामान्य कर दिया गया।
- जय महाकालपानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश🤝2 hrs ago
- सेंधवा। राष्ट्रीय राजमार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलते हुए ट्रक में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही सेंधवा फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक अजय मोर्यवंशी एवं समीर खान ने सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोक लिया, जिससे जनहानि नहीं हुई। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है, हालांकि प्रारंभिक अनुमान शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी का लगाया जा रहा है। फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द नियंत्रण में ले लिया गया और यातायात भी सामान्य कर दिया गया।1
- ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 60 हजार रुपए कीमत की 2 अवैध देशी पिस्टल के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज1
- बड़वानी।कुंदन नगर के पास गोरीधाम कॉलोनी क्षेत्र स्थित खेत में अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 3 एकड़ में खड़ी फसल जलकर पूरी तरह खाक हो गई। इस हादसे में किसान मोहन अगलचा सहित अन्य किसानों को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों और किसानों के अनुसार आग लगने का कारण विद्युत लाइन में फॉल्ट माना जा रहा है। पीड़ित किसान संतोष ने आरोप लगाया कि विद्युत मंडल की लापरवाही के कारण यह घटना हुई है। उन्होंने कहा कि खेतों में कई जगह तार ढीले और खुले पड़े हैं, जिनकी समय पर मरम्मत नहीं की जाती, जिससे इस तरह की घटनाएं होती हैं। वहीं सेंगवा निवासी अनिल ने बताया कि उनकी करीब 3 एकड़ की खेती थी, जिसमें से अधिकांश फसल जल गई और केवल थोड़ा हिस्सा ही बच पाया। उन्होंने भी विद्युत मंडल को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यदि समय पर लाइन सुधार कार्य होता, तो यह नुकसान नहीं होता। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जिससे आग को अन्य खेतों में फैलने से रोका जा सका। फिलहाल नुकसान के आकलन के लिए सर्वे टीम का इंतजार किया जा रहा है। किसानों ने बताया कि पटवारी से संपर्क किया गया है, जिन्होंने जल्द मौके पर पहुंचने की बात कही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सर्वे कर उचित मुआवजा देने और विद्युत व्यवस्था सुधारने की मांग की है।1
- Post by SNY R LIVE MP1
- बाड़ी विसर्जन के साथ गणगौर उत्सव का समापन, नम आंखों से दी गणगौर मैया को विदाई कालीबावड़ी (निप्र)। निमाड़ के लोकपर्व गणगौर उत्सव का सोमवार को बाड़ी (ज्वारों) के विसर्जन के साथ भावपूर्ण समापन हुआ। ग्यारस तिथि से तीज तक चले इस पारंपरिक पर्व में पूरे ग्राम में उत्साह और आस्था का माहौल बना रहा। समापन से पूर्व ग्राम के सभी रथों एवं माता की सवारी में शामिल झाड़ों का नगर के प्राचीन श्रीराम मंदिर में एकत्रीकरण किया गया। यहां धनियर राजा और रणु बाई के रूप में बाबा भोलेनाथ और माता पार्वती के प्रतीक रथों को महिला-पुरुष युगल दंपत्तियों ने अपने माथे पर उठाकर श्रद्धा के साथ नृत्य किया। इस दौरान मंदिर परिसर भक्ति और लोकपरंपरा के रंग में सराबोर नजर आया। इसके बाद निकले चल समारोह ने पूरे नगर का भ्रमण किया। जिस-जिस गली से यह जुलूस गुजरा, वहां ग्रामीणों—जिनमें बच्चे भी शामिल रहे—ने रथों को उठाने वाले, झाड़, आरती, तलवार और कलश धारण करने वालों के चरण धोकर उनका सम्मान किया। यह दृश्य आस्था, परंपरा और आपसी सम्मान की अनूठी मिसाल बनकर सामने आया। अंत में ग्राम के जगन्नाथ मौर्य के कुएं पर ज्वारों का विसर्जन किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। महिलाओं ने नम आंखों से ज्वारों की टोकरी को गले लगाकर गणगौर मैया को विदाई दी। पूरे आयोजन के दौरान निमाड़ की समृद्ध लोकसंस्कृति की झलक देखने को मिली।4
- निवाली: नम आँखों और जयकारों के साथ गणगौर माता को दी गई भावभीनी विदाई निवाली (सुनील सोनी) | निवाली नगर में लोक संस्कृति और आस्था का महापर्व 'गणगौर' हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। मंगलवार, 24 मार्च को सेंधवा रोड स्थित ऐतिहासिक सरकारी बावड़ी पर माता गणगौर का विसर्जन किया गया। इस दौरान पूरा नगर माता की भक्ति में सराबोर नजर आया। दो दिनों की 'मान-मनुहार' के बाद विदाई धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रविवार और सोमवार दो दिनों तक श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना और लाड़-चाव (मान-मनुहार) कर माता को विसर्जन से रोका था। मंगलवार को विदाई की बेला आते ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। जय ओंकार भीलाला समाज के सेंधवा रोड स्थित विशाल पांडाल से बैंड-बाजे और ढोल-ताशों की गूंज के साथ माता की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बेटी की तरह दी गई विदाई शोभायात्रा के दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने माता के चरणों को पखारकर सुख-समृद्धि का आशीर्वाद लिया। जवारों की टोकरियों को सिर पर धारण कर महिलाएं और पुरुष श्रद्धा भाव से बावड़ी की ओर बढ़े। विसर्जन के समय दृश्य अत्यंत भावुक कर देने वाला था; श्रद्धालुओं ने अपनी लाड़ली बेटी की तरह माता को नम आँखों से विदा किया। विदाई मार्ग पर माता के सम्मान में गुलाब के फूलों की पंखुड़ियाँ बिछाई गई थीं। प्रशासनिक व्यवस्था और पूजन विधान नगर परिषद द्वारा बावड़ी स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बिजली, स्ट्रीट लाइट, पेयजल और बैठने की समुचित व्यवस्था की गई थी। रथों को विसर्जन स्थल पर रखकर विधि-विधान से पूजन और महाआरती की गई। माता को नारियल अर्पित कर प्रसाद स्वरूप धानी, चने, सूखे मेवे और मिष्ठान का वितरण किया गया। संस्कृति का अनूठा प्रदर्शन वापसी के समय सभी श्रद्धालु रथों को लेकर पंडित परिवार के निवास पर पहुँचे और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान युवा और बुजुर्ग रथों को माथे पर रखकर लोक धुनों पर नृत्य करते हुए अपने-अपने घरों की ओर रवाना हुए। पुलिस और यातायात प्रबंधन कार्यक्रम के दौरान शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन अपनी टीम के साथ मुस्तैद रहा। भीड़ को देखते हुए कुछ समय के लिए बड़े वाहनों को रोककर यातायात नियंत्रित किया गया, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। भीड़ कम होने के पश्चात यातायात पुन: सामान्य कर दिया गया।3
- शिव सिंह राजपूत दहिया जर्नलिस्ट अमरपाटन सतना मैहर मध्य प्रदेश भोपाल 9974778631
- सेंधवा। गणगौर पर्व के अवसर पर नगर परिषद द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शहर सहित आसपास के क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे नगर में उत्साह, श्रद्धा और पारंपरिक रंग देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान माता गणगौर की आकर्षक झांकियां और शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल होकर पूजा-अर्चना करती नजर आईं। नगर के प्रमुख मार्गों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और जगह-जगह स्वागत भी किया गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष शिखा विजय अग्रवाल सहित कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने मिलकर माता गणगौर की आराधना कर नगर की सुख-समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर माता को भावपूर्ण विदाई दी गई, जहां हजारों लोगों ने नम आंखों से माता को विदा किया। पूरे माहौल में श्रद्धा और भक्ति का भाव देखने को मिला। नगर परिषद के इस आयोजन की नागरिकों ने सराहना की और इसे एक सफल एवं यादगार आयोजन बताया।1