logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दमयंती देवी प्रेरणा स्थान की ओर से वार्षिक पंचांग विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धामपुर। कालागढ़ मार्ग स्थित शुभम मंडप में दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान की ओर से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर वार्षिक पंचांग विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दिनेश चंद्र भारद्वाज द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य मनिराम, विधायक अशोक कुमार राणा, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, विभाग कार्यवाहक मुकेश, सांध्य दैनिक चिंगारी के संपादक सूर्यमणि रघुवंशी, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रावल, दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, अदिति राणा, राजेंद्र सिंह, कुलदीप मुनि, आदि अतिथियों द्वारा भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से वार्षिक पंचांग का विमोचन किया, कार्यक्रम में अतिथियो द्वारा अपने संबोधन में दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान के संस्थापक डॉ आदित्य अग्रवाल एवं डॉ मोनिका अग्रवाल द्वारा किए जा रहे सभी प्रकार के कार्यों को जनकल्याणकारी एवं जनहितकारी बताते हुए उनकी निरंतर बढ़ती हुई लोकप्रियता को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया, वार्षिक पंचांग के नियमित विमोचन तथा अन्य कार्यों की सराहना की, समारोह में अपने अपने क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 45 लोगो को दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यो द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य मनिराम ने की तथा संचालन दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान के संस्थापक एवं समाजसेवी चिकित्सक डॉ आदित्य अग्रवाल ने किया।

13 hrs ago
user_नीरज कुमार
नीरज कुमार
धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
13 hrs ago

दमयंती देवी प्रेरणा स्थान की ओर से वार्षिक पंचांग विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धामपुर। कालागढ़ मार्ग स्थित शुभम मंडप में दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान की ओर से चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के अवसर पर वार्षिक पंचांग विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दिनेश चंद्र भारद्वाज द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के

क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य मनिराम, विधायक अशोक कुमार राणा, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, विभाग कार्यवाहक मुकेश, सांध्य दैनिक चिंगारी के संपादक सूर्यमणि रघुवंशी, प्रदेश महामंत्री महिला मोर्चा रश्मि रावल, दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, अदिति राणा, राजेंद्र सिंह, कुलदीप मुनि, आदि अतिथियों द्वारा भगवान गणेश जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । सभी अतिथियों ने संयुक्त रूप से

वार्षिक पंचांग का विमोचन किया, कार्यक्रम में अतिथियो द्वारा अपने संबोधन में दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान के संस्थापक डॉ आदित्य अग्रवाल एवं डॉ मोनिका अग्रवाल द्वारा किए जा रहे सभी प्रकार के कार्यों को जनकल्याणकारी एवं जनहितकारी बताते हुए उनकी निरंतर बढ़ती हुई लोकप्रियता को उल्लेखनीय उपलब्धि बताया, वार्षिक पंचांग के नियमित विमोचन तथा अन्य कार्यों की सराहना की, समारोह में

अपने अपने क्षेत्रो में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लगभग 45 लोगो को दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान के पदाधिकारियों व सदस्यो द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र कार्यकारिणी सदस्य मनिराम ने की तथा संचालन दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान के संस्थापक एवं समाजसेवी चिकित्सक डॉ आदित्य अग्रवाल ने किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मुरादाबाद मार्ग की सब्जी मंडी हटाने पहुंचा प्रशासन, व्यापारियों में हड़कंप सबहेडिंग: भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ तहसील टीम मौके पर, नोटिस को लेकर व्यापारी और प्रशासन आमने-सामने स्योहारा (बिजनौर)। नगर के मुरादाबाद मार्ग स्थित अस्थायी सब्जी मंडी को हटाने के लिए सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन के साथ भारी पुलिस बल और बुलडोजर की मौजूदगी से मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यापारियों में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने बताया कि मुरादाबाद मार्ग पर लग रही यह सब्जी मंडी अस्थायी रूप से संचालित की जा रही थी और इसके लिए किसी प्रकार की स्थायी अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने बताया कि मंडी को हटाने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए थे तथा व्यापारियों को 9 तारीख तक का समय दिया गया था। वहीं मंडी में व्यापार करने वाले व्यापारियों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि बिना आधिकारिक सूचना के अचानक मंडी हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है। दूसरी ओर मंडी सचिव का कहना है कि 7 तारीख को ही मंडी व्यापारियों को इसकी जानकारी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसकी जीपीएस फोटो भी उपलब्ध है और कुछ व्यापारियों ने लिखित रूप में यह भी दे रखा है कि मंडी हटाने को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और मंडी हटाने की कार्रवाई को लेकर व्यापारी और प्रशासन आमने-सामने नजर आए। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    3
    मुरादाबाद मार्ग की सब्जी मंडी हटाने पहुंचा प्रशासन, व्यापारियों में हड़कंप
सबहेडिंग:
भारी पुलिस बल और बुलडोजर के साथ तहसील टीम मौके पर, नोटिस को लेकर व्यापारी और प्रशासन आमने-सामने
स्योहारा (बिजनौर)।
नगर के मुरादाबाद मार्ग स्थित अस्थायी सब्जी मंडी को हटाने के लिए सोमवार को तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। प्रशासन के साथ भारी पुलिस बल और बुलडोजर की मौजूदगी से मंडी क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और व्यापारियों में हड़कंप मच गया।
मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने बताया कि मुरादाबाद मार्ग पर लग रही यह सब्जी मंडी अस्थायी रूप से संचालित की जा रही थी और इसके लिए किसी प्रकार की स्थायी अनुमति नहीं ली गई थी। उन्होंने बताया कि मंडी को हटाने के आदेश पहले ही जारी कर दिए गए थे तथा व्यापारियों को 9 तारीख तक का समय दिया गया था।
वहीं मंडी में व्यापार करने वाले व्यापारियों का कहना है कि उन्हें प्रशासन की ओर से कोई लिखित नोटिस नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि बिना आधिकारिक सूचना के अचानक मंडी हटाने की कार्रवाई की जा रही है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो सकता है।
दूसरी ओर मंडी सचिव का कहना है कि 7 तारीख को ही मंडी व्यापारियों को इसकी जानकारी दे दी गई थी। उन्होंने बताया कि इसकी जीपीएस फोटो भी उपलब्ध है और कुछ व्यापारियों ने लिखित रूप में यह भी दे रखा है कि मंडी हटाने को लेकर उन्हें कोई आपत्ति नहीं है।
फिलहाल प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद रही और मंडी हटाने की कार्रवाई को लेकर व्यापारी और प्रशासन आमने-सामने नजर आए। स्थिति को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
    user_Danish Khan
    Danish Khan
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • Post by नीरज कुमार
    4
    Post by नीरज कुमार
    user_नीरज कुमार
    नीरज कुमार
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • *धामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन* *रिपोर्ट तनवीर राणा* बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड अल्हैपुर-धामपुर के अंतर्गत सियाराम रॉयल पैलेस, स्योहारा रोड, धामपुर में किया गया। यह समारोह 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जोड़ों ने एक साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक कुमार राणा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक लि. लखनऊ के डायरेक्टर राणा प्रियंकर सिंह और भाजपा बिजनौर के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान (बॉबी) शामिल हुए। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी अल्हैपुर-धामपुर एवं जिला समाज कल्याण विभाग, बिजनौर के सहयोग से किया गया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहीं और माहौल उत्सवपूर्ण बना रहा।
    1
    *धामपुर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन*
*रिपोर्ट तनवीर राणा*
बिजनौर के धामपुर क्षेत्र में आज मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकास खंड अल्हैपुर-धामपुर के अंतर्गत सियाराम रॉयल पैलेस, स्योहारा रोड, धामपुर में किया गया।
यह समारोह 17 मार्च 2026 (मंगलवार) को संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में जोड़ों ने एक साथ विवाह के पवित्र बंधन में बंधकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अशोक कुमार राणा रहे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में उत्तर प्रदेश को-ऑपरेटिव बैंक लि. लखनऊ के डायरेक्टर राणा प्रियंकर सिंह और भाजपा बिजनौर के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र चौहान (बॉबी) शामिल हुए।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख क्षमा हेमलता चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम का आयोजन खंड विकास अधिकारी अल्हैपुर-धामपुर एवं जिला समाज कल्याण विभाग, बिजनौर के सहयोग से किया गया। पूरे आयोजन के दौरान प्रशासनिक व्यवस्थाएं चुस्त-दुरुस्त रहीं और माहौल उत्सवपूर्ण बना रहा।
    user_TN NEWS CHANNEL
    TN NEWS CHANNEL
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • Post by Gurdev singh
    1
    Post by Gurdev singh
    user_Gurdev singh
    Gurdev singh
    नगीना, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by Mayank Daksh Dakshloknews
    1
    Post by Mayank Daksh Dakshloknews
    user_Mayank Daksh Dakshloknews
    Mayank Daksh Dakshloknews
    नगीना, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • *लालाटीकर मदीना मस्जिद में कुरान मुकम्मल ,देश की तरक्की के लिए उठे हाथ* मूंढापांडे। क्षेत्र के गांव की मदीना मस्जिद में रमजान के मुकद्दस पाक महीने में नमाज-ए-तरावीह के दौरान कुराने पाक की तिलावत की जा रही थी। कराने पाक मुकम्मल हो जाने से रोजेदारों और नमाजियों में खास उत्साह दिखाई दिया। हाफिज साहब ने देश में अमन-चेन और खुशहाली की दुआ कराई। मूंढापांडे के लालाटीकर गांव की मदीना मस्जिद में सोमवार को कुराने पाक की तिलावत मुकम्मल हो जाने अकीदतमंदों ने खुशी का इज़हार किया। कुराने पाक मुक्कमल हो जाने के बाद नजरे-नियाज़ की गई और देश में अमन चैन के साथ देश की तरक्की एवं खुशहाली के लिए हाफिज अरकान ने दुआ कराई। साथ ही रमजान के पाक मुकद्दस माह की फाजिलियत बयां की। हाफिज अरकान ने कुरान के तीस पारे सुनाए। इस अवसर पर हाफिज जुनैद ,हाफिज शहजाद अशरफी ,मौलाना उस्मान ,मोहम्मद सोहिल ,जीशान अली ,मुस्तकीम मालिक , सिफात अली , फरियाद खान फिरोज खान आदि लोग मौजूद रहे।
    1
    *लालाटीकर मदीना मस्जिद में कुरान मुकम्मल ,देश की तरक्की के लिए उठे हाथ*
मूंढापांडे। क्षेत्र के गांव की मदीना मस्जिद में रमजान के मुकद्दस पाक महीने में नमाज-ए-तरावीह के दौरान कुराने पाक की तिलावत की जा रही थी। कराने पाक मुकम्मल हो जाने से रोजेदारों और नमाजियों में खास उत्साह दिखाई दिया। हाफिज साहब ने देश में अमन-चेन और खुशहाली की दुआ कराई।
मूंढापांडे के लालाटीकर गांव की मदीना मस्जिद में सोमवार को कुराने पाक की तिलावत मुकम्मल हो जाने अकीदतमंदों ने खुशी का इज़हार किया। कुराने पाक मुक्कमल हो जाने के बाद नजरे-नियाज़ की गई और देश में अमन चैन के साथ देश की तरक्की एवं खुशहाली के लिए हाफिज अरकान ने दुआ कराई। साथ ही रमजान के पाक मुकद्दस माह की फाजिलियत बयां की।  हाफिज अरकान ने कुरान के तीस पारे सुनाए। इस अवसर पर हाफिज जुनैद ,हाफिज शहजाद अशरफी ,मौलाना उस्मान ,मोहम्मद सोहिल ,जीशान अली ,मुस्तकीम मालिक , सिफात अली , फरियाद खान फिरोज खान आदि लोग मौजूद रहे।
    user_इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    इस्लाम सलमानी ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद
    Salesperson ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Post by Jpn7 News
    1
    Post by Jpn7 News
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by नीरज कुमार
    1
    Post by नीरज कुमार
    user_नीरज कुमार
    नीरज कुमार
    धामपुर, बिजनौर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.