Shuru
Apke Nagar Ki App…
बिग ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तराखंड-पिथौरागढ़ जिले के थल-मुनस्यारी मार्ग पर ला-झेकला के पास अचानक आए फ्लैश फ्लड से सड़क का एक हिस्सा बह गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद आवाजाही प्रभावित हो गई है।गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोग तेज बहाव वाले नाले को पार करने का जोखिम उठा रहे हैं।
Ravendra Jadon पत्रकार
बिग ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तराखंड-पिथौरागढ़ जिले के थल-मुनस्यारी मार्ग पर ला-झेकला के पास अचानक आए फ्लैश फ्लड से सड़क का एक हिस्सा बह गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद आवाजाही प्रभावित हो गई है।गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोग तेज बहाव वाले नाले को पार करने का जोखिम उठा रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बिग ब्रेकिंग न्यूज़ *सूत्र - परेशानियों से बुरी तरह आहत हुए अब यहां के छात्र सड़क पर उतरे....* लखनऊ के ठाकुरगंज, बालागंज चौराहे पर स्कूली बच्चों के जोरदार प्रदर्शन की सूचना, पुलिस मौजूद1
- कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी ने कांवड़ रूट का किया निरीक्षण कांवड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए एसएसपी ने कांवड़ रूट का किया निरीक्षण एटा, 16 अगस्त 2026। पवित्र कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सकुशल सम्पन्न कराने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा डॉ. इलामारन जि. ने रविवार को थाना कोतवाली नगर, थाना कोतवाली देहात एवं थाना मिरहची क्षेत्रांतर्गत कांवड़ रूट का भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री श्वेताभ पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी सदर श्री संकल्पदीप कुशवाह सहित संबंधित पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ मार्ग पर यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन, बैरिकेडिंग, संवेदनशील स्थलों पर सुरक्षा प्रबंध तथा विभिन्न स्थानों पर लगाए गए चेतावनी एवं सांकेतिक बोर्डों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस सहायता केंद्रों एवं मेडिकल बूथों का भी जायजा लेते हुए वहां उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की। एसएसपी ने संबंधित अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहे तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार भ्रमणशील रहते हुए कांवड़ मार्ग एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। साथ ही यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने को कहा।2
- मैनपुरी में कांवड़ियों के दो पक्षों में खूनी संघर्ष! बाइक टकराने के बाद मचा बवाल, जमकर चले लाठी-डंडे और लात-घूंसे; वीडियो वायरल मैनपुरी। फर्रुखाबाद से कांवड़ लेकर मैनपुरी आ रहे कांवड़ियों के दो पक्षों के बीच बाइक टकराने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामूली कहासुनी ने बड़ा रूप ले लिया और दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसके बाद सड़क पर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चलने लगे। मारपीट के दौरान मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।1
- मैनपुरी से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जल लेकर आ रहे कबाड़ियों में आपस में हुई लड़ाई मैनपुरी से पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी सच के साथ सटीक खबरों पर हमारी नजर, फर्रुखाबाद पंचाल घाट से जल लेकर आ रहे कबाड़ियों में आपस में हुई मारपीट जिसमें एक कबाड़िया हुआ घायल जिला अस्पताल में उपचार जारी थाना कोतवाली में दिया शिकायती पत्र,1
- सकीट (एटा)। क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन सोमवार को गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई गई। सकीट (एटा)। क्षेत्र के ग्राम भगवंतपुर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ के छठवें दिन सोमवार को गोवर्धन पूजा की कथा सुनाई गई। कथा के दौरान कथाव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और गोवर्धन पर्वत धारण करने की कथा का विस्तार से वर्णन किया। कथा सुनकर श्रद्धालु भक्ति में भाव-विभोर नजर आए। कथाव्यास ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को इंद्र की पूजा के बजाय गोवर्धन पर्वत की पूजा करने के लिए प्रेरित किया था। इससे इंद्र देव क्रोधित हो गए और ब्रज में भारी वर्षा कर दी। ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी कनिष्ठ उंगली पर गोवर्धन पर्वत धारण कर लिया और सभी ब्रजवासियों को उसके नीचे आश्रय दिया। कथा के माध्यम से श्रद्धालुओं को भगवान की भक्ति और अहंकार त्यागने का संदेश दिया गया। कथा स्थल पर बड़ी संख्या में महिला और पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे। भजन-कीर्तन और भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण कर भगवान श्रीकृष्ण और गोवर्धन महाराज की पूजा-अर्चना की। आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन ग्राम भगवंतपुर, पोस्ट सकीट में किया जा रहा है। कथा का आयोजन 12 अगस्त से शुरू हुआ था और 18 अगस्त को कथा का समापन होगा। सोमवार को छठवें दिन गोवर्धन पूजा की कथा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया।4
- कांवड़ियों के दो पक्षों में हुई जमकर मारपीट मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल आपस में बाइक टकराने के बाद कावड़ियों में चले लाठी डंडे और लात घूंसे फर्रुखाबाद से कांवड़ लेकर मैनपुरी आने के दौरान हुई घटना उद्देतपुर निवासी कांवड़ियों पर मारपीट का आरोप पीड़ित कांवड़ियों ने कोतवाली पहुंचकर की शिकायत आरोपी कावड़ियों के खिलाफ थाना कोतवाली मैनपुरी में दी गई तहरीर मामले की जांच पड़ताल में जुटी स्थानीय पुलिस कोतवाली थाना क्षेत्र के देवी रोड का मामला1
- बिग ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तराखंड-पिथौरागढ़ जिले के थल-मुनस्यारी मार्ग पर ला-झेकला के पास अचानक आए फ्लैश फ्लड से सड़क का एक हिस्सा बह गया। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद आवाजाही प्रभावित हो गई है।गंतव्य तक पहुंचने के लिए लोग तेज बहाव वाले नाले को पार करने का जोखिम उठा रहे हैं।1
- उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिला अंतर्गत आने वाले करहल मार्ग पर यातायात की सामान्य आवाजाही के दौरान वाहनों के संचालन की बात पर दो पक्षों के बीच विवाद उत्पन्न हो गया। शुरुआती दौर में गाड़ियों को सही तरीके से चलाने को लेकर शुरू हुई सामान्य कहासुनी देखते ही देखते अत्यधिक उग्र हो गई। दोनों पक्षों की ओर से तीखी बहस और गाली-गलौज का दौर शुरू हुआ, जिसके तुरंत बाद मामले ने गंभीर रूप धारण कर लिया। विवाद बढ़ने पर दबंगों का आक्रोश सीमा से बाहर हो गया और उन्होंने अपना मानसिक संतुलन खोते हुए दूसरे पक्ष के दो युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया। दबंगों ने बीच सड़क पर ही दोनों युवकों को घेर लिया और उन्हें ज़मीन पर पटककर बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमले की इस हिंसक घटना के दौरान पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर आसपास हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। जिस वक्त यह खूनी वारदात अंजाम दी जा रही थी, वहीं पास से गुजर रहे एक राहगीर ने अपने मोबाइल कैमरे में इस पूरी मारपीट को चुपके से रिकॉर्ड कर लिया। इस फुटेज में दबंगों की खुलेआम गुंडागर्दी और बेखौफ अंदाज साफ नजर आ रहा है। घटना के तुरंत बाद यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से प्रसारित होने लगा और देखते ही देखते व्यापक रूप से वायरल हो गया। सार्वजनिक रूप से मारपीट का यह वीडियो सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है, वहीं स्थानीय नागरिकों द्वारा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की गश्त और कानून-व्यवस्था की स्थिति पर भी गंभीर सवाल खड़े किए जा रहे हैं।1