बीसलपुर रामलीला मेले में बड़ी चर्चा! भगवान शिव की बारात में क्यों नहीं पहुंचे मेला कमेटी के सभी सदस्य बीसलपुर रामलीला मेले में बड़ी चर्चा! भगवान शिव की बारात में क्यों नहीं पहुंचे मेला कमेटी के सभी सदस्य? देखिए शिव-पार्वती विवाह लीला की ग्राउंड रिपोर्ट 🔱 भोलेनाथ की बारात सजी, शिव-पार्वती का विवाह हुआ… लेकिन मेला कमेटी के सभी सदस्य नहीं पहुंचे! आखिर क्या रही वजह? 📍 बीसलपुर, पीलीभीत। बीसलपुर के ऐतिहासिक श्री रामलीला मेले में शिव-पार्वती विवाह लीला का आयोजन किया गया। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग देखने के लिए श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान मेला कमेटी के सभी सदस्यों की मौजूदगी नहीं दिखी, जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। 📺 UP UPDATE 24×7 जनता की खबर, जनता की आवाज। ━━━━━━━━━━━━━━🔱 बीसलपुर रामलीला मेला 2026 | विशेष कवरेज #बीसलपुरमेला2026 #BisalpurMela2026 #श्रीरामलीलामेला2026 #MelaShriRamLilaBisalpur #RamLilaMela2026 BisalpurKaMela BisalpurMela ऐतिहासिकरामलीलामेला ऐतिहासिकमेलाबीसलपुर BisalpurRamLilaMela BisalpurRamLila2026 CharDhamMandirBisalpur VaishnoMataGufa BisalpurNews PilibhitNews
बीसलपुर रामलीला मेले में बड़ी चर्चा! भगवान शिव की बारात में क्यों नहीं पहुंचे मेला कमेटी के सभी सदस्य बीसलपुर रामलीला मेले में बड़ी चर्चा! भगवान शिव की बारात में क्यों नहीं पहुंचे मेला कमेटी के सभी सदस्य? देखिए शिव-पार्वती विवाह लीला की ग्राउंड रिपोर्ट 🔱 भोलेनाथ की बारात सजी, शिव-पार्वती का विवाह हुआ… लेकिन मेला कमेटी के सभी सदस्य नहीं पहुंचे! आखिर क्या रही वजह? 📍 बीसलपुर, पीलीभीत। बीसलपुर के ऐतिहासिक श्री रामलीला मेले में शिव-पार्वती विवाह लीला का आयोजन किया गया। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग देखने के लिए श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान मेला कमेटी के सभी सदस्यों की मौजूदगी नहीं दिखी, जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। 📺 UP UPDATE 24×7 जनता की खबर, जनता की आवाज। ━━━━━━━━━━━━━━🔱 बीसलपुर रामलीला मेला 2026 | विशेष कवरेज #बीसलपुरमेला2026 #BisalpurMela2026 #श्रीरामलीलामेला2026 #MelaShriRamLilaBisalpur #RamLilaMela2026 BisalpurKaMela BisalpurMela ऐतिहासिकरामलीलामेला ऐतिहासिकमेलाबीसलपुर BisalpurRamLilaMela BisalpurRamLila2026 CharDhamMandirBisalpur VaishnoMataGufa BisalpurNews PilibhitNews
- पीलीभीत: हीमोफिलिया पीड़ित 60 मरीजों को बेहतर इलाज की दरकार, सोसाइटी अध्यक्ष ने प्राचार्य को लिखा पत्र 1
- Bisalpur mela 2026 || shiv parvati vivah leela mela bislapur || RAMLILA mela 2026 bislapur || BISALPUR KA MELA || MELA SHRI RAMLILA BISLAPUR || बीसलपुर के ऐतिहासिक मेला श्री रामलीला में गुरुवार को भगवान शंकर और माता पार्वती का विवाह समारोह संपन्न हुआ है इस मौके पर बड़ी तादाद में क्षेत्र की जनता मेले मेंपहुंची1
- पीलीभीत में ज्ञानेंश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज सांकेतिक वंदी वनाया। पीलीभीत। इंडिया गठबंधन के द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है जिसको लेकर सांकेतिक बंदी बनाने का प्रदर्शन किया गया।1
- बड़ी खबर: आंवला में पुलिस मुठभेड़, गोवंशीय पशु वध के मामले में दो आरोपी घायल बड़ी खबर: आंवला में पुलिस मुठभेड़, गोवंशीय पशु वध के मामले में दो आरोपी घायल दो पुलिसकर्मियों को भी लगी गोली, दो तमंचे, कारतूस, पशु वध के उपकरण और सफारी गाड़ी बरामद; गिरफ्तार हैदर अली पर पहले से कई मुकदमे दर्ज आंवला (बरेली)। गोवंशीय पशु वध की घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही आंवला पुलिस को शुक्रवार, 9 अक्टूबर 2026 को सफलता मिली। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे, 315 बोर के दो खोखा कारतूस, पशु काटने के उपकरण, रस्सी और एक सफारी गाड़ी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, आंवला-बदायूं मार्ग पर ग्राम सिकरोड़ा भट्टे के पास गोवंशीय पशु वध की घटना के संबंध में गणेश गिरि निवासी ग्राम आसपुर, थाना आंवला ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना आंवला में मुकदमा संख्या 519/2026 धारा 3/5/8 गोवध निवारण अधिनियम के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। घटना का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। मुखबिर की सूचना पर जंगल में की घेराबंदी पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि गोवंशीय पशु वध की घटना में शामिल आरोपी बदायूं-आंवला मार्ग पर ग्राम सिकरोड़ा के सामने से फरार होकर ग्राम कनगांव के जंगल में मौजूद हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान हैदर अली (27) पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी गली नंबर पांच, मियां कॉलोनी, थाना मझोला, जनपद मुरादाबाद तथा शाहरुख (24) पुत्र मासूम अली निवासी ग्राम दारापुर, थाना असमोली, जनपद संभल के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपने साथियों छोटू पुत्र शब्बीर हुसैन और सरदार उर्फ वीर सिंह के साथ मिलकर आवारा घूमने वाले गोवंशीय पशुओं की दिन में रेकी करने और रात में उनका वध कर मांस गाड़ी में भरकर दूसरे शहरों में बेचने की बात बताई। आरोपियों ने यह भी बताया कि घटना वाली रात वे गोवंशीय पशु का वध करने के बाद मांस गाड़ी में भरने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस के पहुंचने पर बारिश के कारण गाड़ी खेत में फंस गई और वे गाड़ी छोड़कर फरार हो गए थे। पुलिस टीम पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में घायल हुए आरोपी पुलिस के अनुसार, आरोपियों की निशानदेही पर गोवंशीय पशु वध में इस्तेमाल उपकरणों और अवैध हथियारों की बरामदगी के लिए टीम उन्हें बताए गए स्थान पर ले गई। वहां झाड़ियों में छिपाए गए तमंचे निकालकर आरोपियों ने पुलिस अभिरक्षा से भागने के उद्देश्य से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इस दौरान हेड कांस्टेबल संदीप कुमार और उपनिरीक्षक सुलमत कुमार गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस की आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में हैदर अली के बाएं पैर और शाहरुख के दाएं पैर में गोली लगी। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। घायल आरोपियों और पुलिसकर्मियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। हैदर अली पर पहले से दर्ज हैं कई मुकदमे पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी हैदर अली के खिलाफ मुरादाबाद और संभल जनपदों के विभिन्न थानों में गोवध निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आयुध अधिनियम समेत कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। वर्तमान मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ गोवंशीय पशु वध और पुलिस मुठभेड़ से संबंधित धाराओं में मुकदमे दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामदगी: पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 315 बोर के दो तमंचे, 315 बोर के दो खोखा कारतूस, पशु काटने के उपकरण, रस्सी और नंबर यूपी 16 एएन 3816 की एक सफारी गाड़ी बरामद की है। पुलिस टीम: इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक बीनू सिंह, निरीक्षक अपराध अजीत सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह, उपनिरीक्षक अनिरुद्ध कुमार, उज्ज्वल गंभीर, इंद्रपाल सिंह, सुलमत कुमार, होराम सिंह, अखिल प्रताप सिंह, ऋषिपाल सिंह सहित थाना आंवला के अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।1
- ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, जांच शुरू ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे का आरोप, छह ग्रामीणों पर कार्रवाई पीलीभीत। करेली थाना क्षेत्र के हरहर गांव में ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर जांच शुरू हो गई है। हरेरापुर निवासी साहब सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिलाधिकारी आलोक कुमार से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की थी। उन्होंने आईजीआरएस पोर्टल पर छह बार शिकायत दर्ज कराई। लेखपाल तस्लीम के मुताबिक, खाद के गड्ढों और तालाब की जमीन पर पक्के मकान बनाए जाने की शिकायत पर पैमाइश की गई। संबंधित लोगों के खिलाफ धारा 67 के तहत कार्रवाई करते हुए तहसीलदार न्यायालय में वाद दायर किया गया है।1
- CJP आंदोलन को लेकर अभिजीत दीपके का संदेश, बोले- कल मुंबई से दिल्ली के लिए निकलूंगा 10 अक्टूबर के आंदोलन में शामिल होने दिल्ली आएंगे अभिजीत दीपके, बोले- आगे क्या होगा, पता नहीं खबर 10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रस्तावित CJP आंदोलन को लेकर अभिजीत दीपके ने वीडियो संदेश जारी किया है। उन्होंने कहा कि वह कल मुंबई से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। दीपके ने कहा, “दिल्ली आने के बाद मेरे साथ क्या होगा और क्या नहीं, यह मुझे नहीं पता।” उनके इस बयान को आंदोलन में शामिल होने के उनके इरादे से जोड़कर देखा जा रहा है।1
- छात्र नेता प्रद्युम्न गंगवार ने बताया कि सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को पानी और कीचड़ के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ता है। बहेड़ी, बरेली के ग्राम पंचायत ग्वारी में बारिश के दौरान श्मशान स्थल पर ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करने में भारी दिक्कतें हो रही हैं। यहां पक्का चबूतरा, स्थायी शेड, जल निकासी और पक्के रास्ते की व्यवस्था नहीं है। छात्र नेता प्रद्युम्न गंगवार ने बताया कि सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को पानी और कीचड़ के बीच अंतिम संस्कार करना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि लंबे समय से इन जरूरी सुविधाओं की मांग की जा रही है, पर कोई सुनवाई नहीं हुई। गंगवार ने प्रशासन से श्मशान स्थल का तुरंत निरीक्षण कर सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह इंसानियत और सम्मान का सवाल है, प्रशासन को प्राथमिकता से काम करना चाहिए। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है, ताकि बारिश में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को परेशानी न हो।3
- बीसलपुर रामलीला मेले में बड़ी चर्चा! भगवान शिव की बारात में क्यों नहीं पहुंचे मेला कमेटी के सभी सदस्य बीसलपुर रामलीला मेले में बड़ी चर्चा! भगवान शिव की बारात में क्यों नहीं पहुंचे मेला कमेटी के सभी सदस्य? देखिए शिव-पार्वती विवाह लीला की ग्राउंड रिपोर्ट 🔱 भोलेनाथ की बारात सजी, शिव-पार्वती का विवाह हुआ… लेकिन मेला कमेटी के सभी सदस्य नहीं पहुंचे! आखिर क्या रही वजह? 📍 बीसलपुर, पीलीभीत। बीसलपुर के ऐतिहासिक श्री रामलीला मेले में शिव-पार्वती विवाह लीला का आयोजन किया गया। भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का प्रसंग देखने के लिए श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान मेला कमेटी के सभी सदस्यों की मौजूदगी नहीं दिखी, जिसको लेकर सवाल उठ रहे हैं। 📺 UP UPDATE 24×7 जनता की खबर, जनता की आवाज। ━━━━━━━━━━━━━━🔱 बीसलपुर रामलीला मेला 2026 | विशेष कवरेज #बीसलपुरमेला2026 #BisalpurMela2026 #श्रीरामलीलामेला2026 #MelaShriRamLilaBisalpur #RamLilaMela2026 BisalpurKaMela BisalpurMela ऐतिहासिकरामलीलामेला ऐतिहासिकमेलाबीसलपुर BisalpurRamLilaMela BisalpurRamLila2026 CharDhamMandirBisalpur VaishnoMataGufa BisalpurNews PilibhitNews1