गंगापुर सिटी में अम्बर गुटखा को लेकर विवाद | दुकानदारों के साथ धक्का-मुक्की का आरोप | Breaking News गंगापुर सिटी: शहर में अम्बर गुटखा के बढ़ते दाम और सप्लाई को लेकर दुकानदारों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि पहले उन्हें डीलर द्वारा बुलाया जाता है, लेकिन बाद में गुटखा की सप्लाई नहीं दी जाती। दुकानदारों का कहना है कि जब वे सप्लाई के बारे में पूछते हैं तो उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया जाता है। इससे छोटे दुकानदारों में रोष बढ़ता जा रहा है। कुछ दुकानदारों ने यह भी बताया कि अम्बर गुटखा के रेट अचानक बढ़ा दिए गए हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। गंगापुर सिटी में अम्बर गुटखा के दाम बढ़ने पर विवाद दुकानदारों ने डीलर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप सप्लाई नहीं मिलने से व्यापारियों में नाराज़गी धक्का-मुक्की की घटना से बाजार में तनाव 📢 Strip News (Ticker) गंगापुर सिटी: अम्बर गुटखा की सप्लाई को लेकर विवाद, दुकानदारों ने डीलर पर दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की के लगाए आरोप। 🔎 Hashtags #GangapurCity #BreakingNews #GutkhaNews #AmberGutkha #RajasthanNews #LocalNews #GangapurNews #ShopkeepersProtest #MarketIssue #BusinessNews #TodayNews #ViralNews #IndiaNews #NewsUpdate #LatestNews
गंगापुर सिटी में अम्बर गुटखा को लेकर विवाद | दुकानदारों के साथ धक्का-मुक्की का आरोप | Breaking News गंगापुर सिटी: शहर में अम्बर गुटखा के बढ़ते दाम और सप्लाई को लेकर दुकानदारों में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय दुकानदारों का आरोप है कि पहले उन्हें डीलर द्वारा बुलाया जाता है, लेकिन बाद में गुटखा की सप्लाई नहीं दी जाती। दुकानदारों का कहना है कि जब वे सप्लाई के बारे में पूछते हैं तो उनके साथ धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया जाता है। इससे छोटे दुकानदारों में रोष बढ़ता जा रहा है। कुछ दुकानदारों ने यह भी बताया कि अम्बर गुटखा के रेट अचानक बढ़ा दिए गए हैं, जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। दुकानदारों ने प्रशासन से मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। गंगापुर सिटी में अम्बर गुटखा के दाम बढ़ने पर विवाद दुकानदारों ने डीलर पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप सप्लाई नहीं मिलने से व्यापारियों में नाराज़गी धक्का-मुक्की की घटना से बाजार में तनाव 📢 Strip News (Ticker) गंगापुर सिटी: अम्बर गुटखा की सप्लाई को लेकर विवाद, दुकानदारों ने डीलर पर दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की के लगाए आरोप। 🔎 Hashtags #GangapurCity #BreakingNews #GutkhaNews #AmberGutkha #RajasthanNews #LocalNews #GangapurNews #ShopkeepersProtest #MarketIssue #BusinessNews #TodayNews #ViralNews #IndiaNews #NewsUpdate #LatestNews
- मदरसे में अश्लील हरकत का मामला, एक आरोपी हिरासत में राजस्थान के करौली जिले में एक मदरसे में नाबालिग बच्चियों के साथ अश्लील हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। इस मामले में एक सामाजिक संस्था की संचालक ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार मदरसे में पढ़ने वाली कई नाबालिग बच्चियों के साथ वहां के मुफ़्ती द्वारा अश्लील हरकत करने के आरोप लगाए गए हैं। इस मामले में मदरसे के मुफ़्ती, संचालक सहित कुल पांच लोगों पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया गया है। बताया जा रहा है कि यह घटनाएं लगभग एक वर्ष से लगातार हो रही थीं। मामले की शिकायत मिलने के बाद सामाजिक संस्था की संचालक ने पुलिस अधिकारियों को लिखित प्राथमिकी के साथ सीसीटीवी फुटेज भी सौंपे हैं। इस पूरे मामले की जांच लोकेश सोनवाल, पुलिस अधीक्षक करौली के निर्देशन में की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है और अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- करौली शहर में कांग्रेस पार्टी एससी प्रकोष्ठ जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष प्रभाव चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिसमें राहुल गांधी के आदेश अनुसार एवं एससी प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष ममता भूपेश के निर्देशानुसार दलितों के महा नायक कांशी राम की जयंती मनाई गई।सर्व प्रथम कांशी राम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कांशी राम द्वारा एससी एसटी ओबीसी माइनॉरिटी के लिए अधिकारों को लेकर जनता को जागृत किया उन्होंने अपना जीवन गरीब किसान मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए समर्पित किया। वक्ताओं ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डाला।इस अवसर पर राम कुमार बैरवा पूर्व प्रधान जिला उपाध्यक्ष राम गिलास जाटव राजीव गांधी पंचायती राज संगठन कांग्रेस के प्रदेश सचिव उदय सिंह जाटव पूर्व प्राचार्य बीएल बैरवा विश्राम मीना कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राम गोपाल माली मनोज बैरवा राम सहाय मीना पूर्व पार्षद मजीद खान संदीप डागर बाबू सिंह जाटव वीरपाल जाटव मंगल कोली भजन लाल धोबी लेखराज दिनेश जाटव सहित कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे1
- सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में स्थित हर्षा हॉस्पिटल गंगापुर सिटी इन दिनों इलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों की पहली पसंद बना हुआ है अस्पताल के कुशल विशेषज्ञों की देखरेख में होने वाले पाइल्स फिशर फिस्टुला के इलाज को लेकर मरीजो ने खुशी जाहिर करते हुए एक ही छत के नीचे मिलने वाले इलाज और अस्पताल के डॉक्टर ऑन के व्यवहार को लेकर अपनी मन की बात मीडिया को शेयर की है मरीजो का कहना है कि हर्षा हॉस्पिटल में अच्छा इलाज मिलता है ।1
- Post by मनोज तिवाड़ी3
- लालसोट उपखंड के दौलतपुरा में प्रातः 8:30 बजे आचार्य 108 विनीत सागर जी महाराज पधारे भव्य मंगल प्रवेश हुआ गाजे बाजे से जुलूस के रूप में महाराज श्री को चंद्र प्रभु दिगंबर जैन मंदिर पर लेकर के गए वहां महाराज श्री ने मंदिर देखा मंदिर देख कर कर महाराज श्री ने कई प्रकार के मंदिर जी में कमियां बताई उन कमीयो की पूर्ति के लिए महाराज श्री ने नए मंदिर की जो जगह है वहां पर नए मंदिर का निर्माण कराने का सभी को संकल्प दिलाया सभी ने मुलनायक भगवान श्री चंद्र प्रभु के सामने संकल्प लिया उसके बाद महाराज श्री भव्य जुलूस से दौलतपुर बस स्टैंड बिलाला जी के मकान पर पधारे वहां महाराज श्री की हार चरया हुई सभी लोगों ने आहार में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और नए मंदिर बनाने के लिए मंदिर निर्माण के लिए कमेटी बनाई आचार्य श्री के प्रवचन हुए लोगों ने प्रवचन सुने । आज ही शाम 4:30 महाराज श्री कोटखावदा के लिए बिहार करेंगे ।1
- घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, किया प्रधानमंत्री का पुतला दहन घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में रविवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी लालसोट, चाँदसेन व अग्रिम संगठनों के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने संस्कृत महाविद्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए ज्योतिबा फूले सर्किल तक रैली निकाली और नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य कमल मीणा सहित ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।2
- लालसोट: राजस्थान आदिवासी मीणा सेवा समिति के मीडिया प्रभारी रामावतार जोरवाल ने बताया कि आज 15 मार्च (रविवार) को 12 से 2 बजें तक बालिका छात्रावास निर्माण कमेटी के सदस्यों कमेटी अध्यक्ष बृजमोहन नगरिया वास की अध्यक्षता में बैठक नवनिर्माणाधीन परिसर (रेलवे स्टेशन, लालसोट) के पास आदिवासी बालिका छात्रावास में संपन्न हुई! जिसके तहत् आदिवासी बालिका छात्रावास के अब तक के निर्माण कार्य की समीक्षा की गई व आगामी बालिका छात्रावास से संबंधित कार्यों की जिम्मेदारियां तय की गई। वहीं हर साल की भांति मनाई जाने वाली आगामी 21 मार्च के मीन जयंती आयोजित कार्यक्रम को भी आदिवासी मीणा छात्रावास, कोथून रोड़ लालसोट स्थित परिसर में ही मनानें का सर्वसम्मति से प्रस्ताव लिया गया। इस दौरान बृजमोहन मीणा नगरिया वास, घनश्याम बड़ेखण, अशोक कुमार खुर्रा, मक्खन लाल गौल, रमेश चंद मंडावरी, रामखिलारी मीणा लालसोट, रामहेत मीना खुर्रा, रामकिशोर मीणा, मेवाराम मीणा, मीठालाल मीणा (सरपंच) सोनंदा, शंकर लाल मीणा, कैलाश मैनेजर खानपुर, सुरज्ञान मीणा, जगदीश प्रसाद (सेठ) सोनंदा, रेवड़मल मीणा बड़ेखण, मोतीलाल मीणा, तहसील अध्यक्ष हीरालाल बगड़ी सहित सभी प्रबुद्धजनों की रही मौजूदगी।3
- उपखंड क्षेत्र की किशोरपुरा ग्राम पंचायत में स्थित प्रसिद्ध बिजासनी माता मंदिर का पांच दिवसीय ऐतिहासिक मेला 31 मार्च से शुरू होने जा रहा है। मेले को लेकर ग्राम पंचायत और प्रशासन द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। मेले को लेकर सरपंच हरि ओम मीणा ने बताया कि ग्रामीणों के सहयोग से मेले की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं। इस संबंध में 17 मार्च को प्रशासनिक बैठक आयोजित होगी, जिसमें उपखंड अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भाग लेंगे। ग्रामीणों के अनुसार बिजासनी माता मंदिर का इतिहास काफी प्राचीन माना जाता है। गांव की पोथी में उल्लेख मिलता है कि किसी बंजारे द्वारा माता जी को बालिका स्वरूप में यहां प्रतिष्ठित किया गया था। मान्यता है कि छोटे बच्चों को होने वाले रोगों से राहत के लिए माता जी को आठवाई चढ़ाई जाती है और मनौती मानने पर बच्चों के स्वास्थ्य की रक्षा होती है। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं जब बच्चों की आंखों की समस्या या आवाज बंद होने जैसी गंभीर परेशानियां माता जी की मान्यता मानने के बाद ठीक हो गईं। इसी आस्था के कारण मेले में दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। मेले के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा के लिए पुलिस जाप्ता तैनात किया जाता है तथा मेला मजिस्ट्रेट के रूप में उपखंड अधिकारी और तहसीलदार की ड्यूटी लगाई जाती है। पेयजल की व्यवस्था जलदाय विभाग, बिजली की व्यवस्था विद्युत विभाग तथा साफ-सफाई की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत किशोरपुरा द्वारा निभाई जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि इस बड़े ग्रामीण मेले में अक्सर सरकारी विभागों की प्रदर्शनी नहीं लग पाती, जिससे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी नहीं मिल पाती। यदि इस बार जनसंपर्क विभाग सभी विभागों के समन्वय से प्रदर्शनी लगाए तो ग्रामीणों को विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी मिल सकेगी। साथ ही ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मेले के दौरान कई बार भीड़ अधिक होने से व्यवस्थाएं चुनौतीपूर्ण हो जाती हैं, इसलिए जिला स्तर के अधिकारियों की मौजूदगी भी आवश्यक मानी जा रही है, ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से सुनिश्चित हो सकें। फोटो / वीडियो कैप्शन: बिजासनी माता मेले की तैयारियों की जानकारी देते ग्राम पंचायत किशोरपुरा के सरपंच हरि ओम मीणा।2
- Post by SNG NEWS LIVE 📺 RAJSTHAN.4