Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजस्थान का वागड़ क्षेत्र का वागडी विवाह गीत
VAGAD news24
राजस्थान का वागड़ क्षेत्र का वागडी विवाह गीत
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by VAGAD news241
- Post by Bapulal Ahari1
- ग्राम पंचायत आड वह दरियाबाद क्षेत्र जिला प्रतापगढ़ समस्त आदिवासी भाइयों को मुख्य संदेश2
- सीमलवाड़ा। कस्बे में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। शुक्रवार सुबह बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा के पास स्थित हाईटेक ट्रेडर एंड होलसेलर्स की दुकान से एक अज्ञात व्यक्ति ने दिनदहाड़े मोबाइल चोरी कर लिया। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है, जो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, हाईटेक ट्रेडर एंड होलसेलर्स के संचालक डाया लाल लबाना पुत्र नीराजी लबाना निवासी माडा हाल सीमलवाड़ा ने बताया कि उनकी दो दुकानें Bank of Baroda शाखा सीमलवाड़ा के पास स्थित हैं। दुकान गली में है और वहीं पर उनका निवास भी है। शुक्रवार सुबह करीब साढ़े छह बजे वे नहाने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान एक अज्ञात बदमाश दुकान में घुसा और काउंटर पर रखा मोबाइल फोन उठाकर फरार हो गया। व्यापारी के अनुसार पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है। घटना की सूचना उन्होंने तत्काल धंबोला पुलिस को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। इसी बीच कस्बे के वार्ड नंबर 13 में भी चोरी का प्रयास सामने आया। यहां हरीश शाह और नलिनी शाह के मकान में लगी पानी की मोटर को अज्ञात बदमाशों ने चुराने की कोशिश की। परिजनों को आहट लगने पर उन्होंने बदमाशों का पीछा भी किया, लेकिन आरोपी तंग गलियों का फायदा उठाकर तेज गति से भाग निकले। लगातार हो रही वारदातों से कस्बेवासी दहशत में हैं। उल्लेखनीय है कि 7 फरवरी को किशनपुरा में एक महिला व्यापारी के गले से दो बाइक सवार बदमाश सोने की चेन तोड़कर फरार हो गए थे, जिनका अब तक कोई सुराग नहीं लगा है। इसके अलावा 19 जनवरी को धंबोला कस्बे में दो भाइयों के घर से अज्ञात बदमाश सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चोरी कर ले गए थे, जिसका भी खुलासा अब तक नहीं हो पाया है। लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं को लेकर व्यापारियों और कस्बेवासियों में रोष व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने धंबोला पुलिस से कस्बे एवं आसपास के क्षेत्र में नियमित और प्रभावी गश्त व्यवस्था सुनिश्चित करने, संदिग्ध व्यक्तियों की सघन जांच करने तथा पूर्व में हुई वारदातों का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। कस्बेवासियों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो अपराधियों के हौसले और बुलंद हो सकते हैं।1
- उज्जैन पंचकोशी पड़ाव–3 बड़नगर रोड स्थित ग्राम नलवा में मेवाड़ के आराध्य भगवान श्री एकलिंगनाथ जी के भव्य मंदिर, गुरुकुल व गौशाला निर्माण हेतु भूमि पूजन श्रद्धा व उत्साह से संपन्न हुआ। लगभग 20 हजार वर्गफीट क्षेत्र में बनने वाले इस प्रकल्प की अनुमानित लागत 7 करोड़ रुपये है। मंदिर सफेद संगमरमर से निर्मित होगा तथा काले पत्थर का शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। डिज़ाइन अहमदाबाद के प्रसिद्ध सोमपुरा परिवार द्वारा तैयार किया गया है। कार्यक्रम में मेवाड़ राजघराने के महाराणा प्रताप के वंशज एवं 77वें श्री एकलिंग दीवान डॉ. लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ (उदयपुर) मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने इसे मेवाड़ और मालवा की सांस्कृतिक चेतना का संगम बताते हुए समाज की एकजुटता व समर्पण की सराहना की तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। अध्यक्षता श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण विकास परिषद मध्य प्रदेश उज्जैन के अध्यक्ष सुनील भेरूलाल जोशी ने की। उन्होंने बताया कि परिसर में आधुनिक सुविधायुक्त गुरुकुल व वैज्ञानिक दृष्टिकोण से विकसित गौशाला स्थापित की जाएगी तथा सिंहस्थ 2028 से पूर्व निर्माण पूर्ण करने का लक्ष्य है। मंदिर का गर्भगृह 13.7×13.7 फीट, 29 फीट का सभामंडप एवं तीन प्रवेश द्वार होंगे। भूमि पूजन में महेंद्रानंद गिरी महाराज, रामनाथ महाराज, दयाराम महाराज, महामंडलेश्वर स्वामी शैलेशानंद गिरि जी सहित अनेक संतों का सान्निध्य रहा। 151 से अधिक जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अनुष्ठान में सहभागिता की। संचालन दिनेश उपाध्याय ने किया तथा आभार प्रदर्शन गिरधारी लाल त्रिवेदी ने किया।1
- Post by राकेश कलाल रिपोर्टर1
- Post by Saddam Khan4
- Post by VAGAD news241