भीमपुर में अतिक्रमण से हालात बेकाबू, जाम में फंसी एंबुलेंस—ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी न्यूज ऐसीपी भारत से देवीनाथ लोखंडे की रिपोर्ट बैतूल/भीमपुर। भीमपुर मुख्यालय में अवैध अतिक्रमण ने हालात बिगाड़ दिए हैं। रोजाना और खासकर गुरुवार को लगने वाले बाजार में पूरा यातायात ठप हो जाता है। हैरानी की बात यह रही कि हाल ही में लगे जाम में एसडीएम भैंसदेही, तहसीलदार भीमपुर और 108 एंबुलेंस तक फंस गई, फिर भी प्रशासन की नींद नहीं खुली। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर को कई बार शिकायत देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इससे लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) और अन्य आदिवासी संगठनों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जनपद सदस्य पप्पू ककोड़िया का कहना है कि हर गुरुवार को जाम के चलते विवाद जैसे हालात बनते हैं। यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो छोटी समस्या बड़ा रूप ले सकती है।
भीमपुर में अतिक्रमण से हालात बेकाबू, जाम में फंसी एंबुलेंस—ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी न्यूज ऐसीपी भारत से देवीनाथ लोखंडे की रिपोर्ट बैतूल/भीमपुर। भीमपुर मुख्यालय में अवैध अतिक्रमण ने हालात बिगाड़ दिए हैं। रोजाना और खासकर गुरुवार को लगने वाले बाजार में पूरा यातायात ठप हो जाता है। हैरानी की बात यह रही कि हाल ही में लगे जाम में एसडीएम भैंसदेही, तहसीलदार भीमपुर और 108 एंबुलेंस तक फंस गई, फिर भी प्रशासन की नींद नहीं खुली। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर को कई बार शिकायत देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इससे लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) और अन्य आदिवासी संगठनों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जनपद सदस्य पप्पू ककोड़िया का कहना है कि हर गुरुवार को जाम के चलते विवाद जैसे हालात बनते हैं। यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो छोटी समस्या बड़ा रूप ले सकती है।
- न्यूज ऐसीपी भारत से देवीनाथ लोखंडे की रिपोर्ट बैतूल/भीमपुर। भीमपुर मुख्यालय में अवैध अतिक्रमण ने हालात बिगाड़ दिए हैं। रोजाना और खासकर गुरुवार को लगने वाले बाजार में पूरा यातायात ठप हो जाता है। हैरानी की बात यह रही कि हाल ही में लगे जाम में एसडीएम भैंसदेही, तहसीलदार भीमपुर और 108 एंबुलेंस तक फंस गई, फिर भी प्रशासन की नींद नहीं खुली। ग्रामीणों का आरोप है कि तहसीलदार, एसडीएम और कलेक्टर को कई बार शिकायत देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया। इससे लोगों में भारी आक्रोश है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जय आदिवासी युवा शक्ति संगठन (जयस) और अन्य आदिवासी संगठनों ने चेतावनी दी है कि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। जनपद सदस्य पप्पू ककोड़िया का कहना है कि हर गुरुवार को जाम के चलते विवाद जैसे हालात बनते हैं। यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो छोटी समस्या बड़ा रूप ले सकती है।1
- Post by Dvarka tumram1
- नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर प्रेस वार्ता, भाजपा ने साधा निशाना छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई। प्रेस वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता मंजरी जैन और जिलाध्यक्ष शेषराव यादव मौजूद रहे। प्रदेश प्रवक्ता मंजरी जैन ने कहा कि नारी शक्ति वंदन अधिनियम महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक अहम कदम है, लेकिन विपक्ष इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा नजर आ रहा है। उन्होंने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर महिला विरोधी सोच का आरोप लगाते हुए कहा कि महिला सशक्तिकरण को केवल चुनावी मुद्दा बनाया जाता रहा है। मंजरी जैन ने केंद्र सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि महिलाओं को आरक्षण, आर्थिक सशक्तिकरण और सामाजिक सम्मान दिलाने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं। उन्होंने क्या कहा आपको सुनाते हैं1
- भाजपा नेता पर रिटायर्ड वेकोलि अधिकारी ने लगाए आरोप परासिया वार्ड 11 गांधी मोहल्ले में रहने वाले वेकोलि से रिटायर्ड1
- छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा जिले के चौरई में भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीलू निर्मलकर द्वारा लगाया गया ताला नगर में पीने के पानी की समस्या के कारण।1
- पांजरा के पास गलत दिशा में गाड़ी युवक की मौत आरोपी अस्पताल बिल न देकर फरार छिंदवाड़ा जिले के पांजरा क्षेत्र में सड़क हादसा परचोली के विवेक रघुवंशी ने गलत दिशा में वाहन चलाते हुए धामनिया चांद निवासी राजू काकोड़िया (30) को टक्कर मार दी। घायल राजू को छिंदवाड़ा के आनंद हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान हार्ट अटैक से मौत। डॉक्टरों ने पुष्टि की।परिजनों का आरोप आरोपी ने गाली-गलौज की और 17,500 का बिल न देकर फरार हो गया! परिवार की कमजोर हालत, रो-रोकर बुरा हाल। आज गुरुवार सुबह 10 बजे पुलिस ने शव जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच शुरू।1
- आमला। तपती गर्मी के बीच जहां सूरज की तेज़ किरणें लोगों को बेहाल कर रही हैं, वहीं आमला में मानवता और सेवा की मिसाल पेश की जा रही है। शहर के सेवाभावी संगठन बिना किसी भेदभाव के स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के यात्रियों तक शीतल जल पहुंचाने में जुटे हुए हैं। जैसे एक पुराना गीत कहता है—“गाड़ी को देख, कैसी है नेक… अच्छा बुरा न देखे…”—उसी भावना के साथ ये समाजसेवी हर यात्री को समान रूप से सेवा प्रदान कर रहे हैं। ट्रेन में सवार हर व्यक्ति तक पानी पहुंचाने का यह प्रयास इन दिनों लगातार जारी है। इसी क्रम में आज व्यापारी संघ आमला एवं डॉ. भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रेलवे स्टेशन पर पहुंचकर ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को ठंडा पानी वितरित किया। कड़ी धूप और गर्म हवाओं के बावजूद युवाओं और समाजसेवियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। यह सेवा कार्य केवल राहत देने तक सीमित नहीं, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का संदेश भी दे रहा है। यात्रियों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। यह जल सेवा अभियान पूरे गर्मी के मौसम में जारी रहेगा। शहर के अन्य सामाजिक संगठनों और नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि वे अपने समय का थोड़ा हिस्सा निकालकर इस पुण्य कार्य में सहयोग करें, ताकि यह प्रयास निरंतर चलता रहे और अधिक से अधिक लोगों तक राहत पहुंच सके।2
- न्यूज़ एसीपी भारत राधेश्याम यदुवंशी बोरदेही। प्रशासनिक व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने और जमीनी स्तर पर कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के उद्देश्य से एसडीएम शैलेंद्र बड़ोनिया ने बोरदेही क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बोरदेही शासकीय अस्पताल और ग्राम पंचायत कार्यालय का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई प्रकार की लापरवाही सामने आई, जिस पर एसडीएम ने कड़ा रुख अपनाते हुए संबंधित डॉक्टर और स्टाफ को फटकार लगाई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिक जिम्मेदारी है, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। एसडीएम ने डॉक्टर को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि वे निर्धारित समय पर अपने कक्ष (रूम) में उपस्थित रहें, ताकि मरीजों को अनावश्यक परेशानी न हो। इसके अलावा अस्पताल परिसर की साफ-सफाई, दवाइयों की उपलब्धता और रजिस्टरों के रखरखाव की भी समीक्षा की गई। जहां-जहां कमियां पाई गईं, वहां तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। अस्पताल निरीक्षण के बाद एसडीएम ने ग्राम पंचायत बोरदेही का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों, योजनाओं के क्रियान्वयन और रिकॉर्ड की स्थिति की जांच की। पंचायत सचिव और अन्य कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर और पारदर्शिता के साथ पहुंचे। एसडीएम बड़ोनिया ने कहा कि क्षेत्र के विभिन्न विभागों का नियमित भ्रमण कर कार्यों की निगरानी की जा रही है, ताकि शासन की योजनाएं धरातल पर सही तरीके से लागू हों। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस औचक निरीक्षण से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही और अधिकारियों-कर्मचारियों में कार्य के प्रति सतर्कता देखने को मिली।4