logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

समर कैंप ‘उड़ान’ का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

2 hrs ago
user_मेरा हक न्यूज
मेरा हक न्यूज
Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
2 hrs ago

समर कैंप ‘उड़ान’ का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • समर कैंप ‘उड़ान’ का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
    1
    समर कैंप ‘उड़ान’ का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली। ‎बेरीनाग विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मल्लिकार्जुन स्कूल, उडियारी बैण्ड के छात्र छात्राओं ने नगर क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकाली तथा एक प्रभावशाली नाटक की प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। रैली में बच्चों ने "पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ", "प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ" जैसे नारे लगाते हुए पूरे बेरीनाग क्षेत्र में जन जागरूकता फैलाई। बच्चों के हाथों में स्लोगन और पोस्टर थे, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे थे। इसके बाद छात्रों ने लघु नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होने प्रदूषण, पेड़ों की कटाई के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए समाधान भी सुझाए। नाटक ने दर्शकों को गहरी सोच में डाल दिया और बच्चों के अभिनय की खूब सराहना हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या कमला रौतेला ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करती है और साथ ही जनसमुदाय में जागरूकता लाने का सशक्त माध्यम भी बनती है। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिक की उपस्थिति रहे।
    2
    विश्व पर्यावरण दिवस पर मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली।
‎बेरीनाग  विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मल्लिकार्जुन स्कूल, उडियारी बैण्ड  के छात्र छात्राओं ने नगर क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकाली तथा एक प्रभावशाली नाटक की प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। रैली में बच्चों ने "पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ", "प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ" जैसे नारे लगाते हुए पूरे बेरीनाग क्षेत्र में जन जागरूकता फैलाई। बच्चों के हाथों में स्लोगन और पोस्टर थे, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे थे। इसके बाद छात्रों ने लघु नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होने प्रदूषण, पेड़ों की कटाई के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए समाधान भी सुझाए। नाटक ने दर्शकों को गहरी सोच में डाल दिया और बच्चों के अभिनय की खूब सराहना हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या  कमला रौतेला ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करती है और साथ ही जनसमुदाय में जागरूकता लाने का सशक्त माध्यम भी बनती है। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिक की उपस्थिति रहे।
    user_Govind Chawla
    Govind Chawla
    बेरीनाग, पिथौरागढ़, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड की खुमाड़ ग्रामसभा में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने आरोपी पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात खुमाड़ गाँव में विवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और तुरंत जाँच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भराने की कार्रवाई की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, क्षेत्राधिकारी और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई रजत चंद्रा, जो रामनगर निवासी हैं, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बहन भूमिका चंद्रा उर्फ पूजा का विवाह 12 अक्टूबर 2022 को खुमाड़ निवासी दीपक चंद्र खर्कवाल से हुआ था। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही आरोपी दीपक चंद्र खर्कवाल दहेज और पैसों की मांग को लेकर लगातार उनकी बहन को प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट करता था। भाई ने आरोप लगाया है कि 4 जून को आरोपी ने मारपीट कर उनकी बहन की हत्या कर दी। इस तहरीर के आधार पर सल्ट थाने में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सुरागरसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 30 वर्षीय आरोपी दीपक चंद्र खर्कवाल को कूपी बैंड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है, और ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    1
    अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड की खुमाड़ ग्रामसभा में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने आरोपी पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात खुमाड़ गाँव में विवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और तुरंत जाँच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भराने की कार्रवाई की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, क्षेत्राधिकारी और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए।

मृतका के भाई रजत चंद्रा, जो रामनगर निवासी हैं, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बहन भूमिका चंद्रा उर्फ पूजा का विवाह 12 अक्टूबर 2022 को खुमाड़ निवासी दीपक चंद्र खर्कवाल से हुआ था। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही आरोपी दीपक चंद्र खर्कवाल दहेज और पैसों की मांग को लेकर लगातार उनकी बहन को प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट करता था। भाई ने आरोप लगाया है कि 4 जून को आरोपी ने मारपीट कर उनकी बहन की हत्या कर दी।

इस तहरीर के आधार पर सल्ट थाने में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सुरागरसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 30 वर्षीय आरोपी दीपक चंद्र खर्कवाल को कूपी बैंड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है, और ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    2 hrs ago
  • शियालकोट में मौजूदा स्थिति अत्यंत खराब है। वहाँ की जनता भारी परेशानियों से जूझ रही है, और इस मुश्किल घड़ी में विभाग से उन्हें किसी भी तरह की मदद नहीं मिल पा रही है।
    1
    शियालकोट में मौजूदा स्थिति अत्यंत खराब है। वहाँ की जनता भारी परेशानियों से जूझ रही है, और इस मुश्किल घड़ी में विभाग से उन्हें किसी भी तरह की मदद नहीं मिल पा रही है।
    user_Madan singh
    Madan singh
    देवाल, चमोली, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • Post by Rajkumar yadav
    1
    Post by Rajkumar yadav
    user_Rajkumar yadav
    Rajkumar yadav
    Insurance Agent चौबट्टाखाल, चमोली, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर, मुख्यमंत्री के "मिशन ड्रग फ्री देवभूमि" और "ऑपरेशन प्रहार" को साकार करने के उद्देश्य से, नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। हल्द्वानी पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम श्री जसवीर चौहान और प्रभारी एसओजी श्री मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में, थाना काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने काठगोदाम क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया। इसी अभियान के तहत, दिनांक 04.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर पश्चिमी खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 618 ग्राम स्मैक (डाईएसोटाइल मोर्फिन) बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.85 करोड़ रुपये है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गजब सिंह (उम्र 27 वर्ष) पुत्र गंगो सिंह और सीता राम (उम्र 37 वर्ष) पुत्र गंगो सिंह शामिल हैं, जो दोनों अटलबंध धऊ पासा, भरतपुर, राजस्थान के निवासी हैं। गजब सिंह से 311 ग्राम और सीता राम से 307 ग्राम स्मैक मिली। उनके पास से एक वाहन संख्या RJ 05-CC-8027 हुंडई ऑरा और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ। इस संबंध में कोतवाली काठगोदाम पर एफआईआर नंबर 75/26, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। पूछताछ में अभियुक्त सीता राम ने बताया कि गजब सिंह उसका सगा भाई है, जो आरओ प्लांट भरतपुर, राजस्थान में काम करता है, जबकि सीता राम खुद एक टैक्सी चालक है और उसका ससुराल जाड़ापानी मुक्तेश्वर में है। उन्होंने बताया कि पिछली रात वे दोनों अपने मामा की टैक्सी लेकर राजस्थान से हल्द्वानी आए थे। उनकी योजना काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रात में किसी व्यक्ति को स्मैक सौंपने के बाद मुक्तेश्वर स्थित अपने ससुराल जाने की थी। अभियुक्त गजब सिंह का आपराधिक इतिहास भी है, जिसके खिलाफ थाना अटलबंध भरतपुर, राजस्थान में आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत चार अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त सीता राम के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। वर्ष 2026 में अब तक की गई कुल कार्रवाइयों के विवरण में बताया गया है कि पुलिस ने चरस के 11 मामलों में 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 11 किलो 59 ग्राम चरस (कीमत ₹12,11,800), डोडा के 2 मामलों में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 20 किलो 337 ग्राम डोडा (कीमत ₹1,01,685), स्मैक के 31 मामलों में 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 2 किलो 181 ग्राम 906 मिग्रा स्मैक (कीमत ₹6,54,58,800), गांजे के 5 मामलों में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 48 किलो 606 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹12,15,150) और नशे के इंजेक्शन के 12 मामलों में 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1023 इंजेक्शन (कीमत ₹51,150) बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को ₹2500 के पुरस्कार की घोषणा की है।
    3
    नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर, मुख्यमंत्री के "मिशन ड्रग फ्री देवभूमि" और "ऑपरेशन प्रहार" को साकार करने के उद्देश्य से, नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की गई है। हल्द्वानी पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम श्री जसवीर चौहान और प्रभारी एसओजी श्री मोहन सिंह सौन के नेतृत्व में, थाना काठगोदाम पुलिस और एसओजी टीम ने काठगोदाम क्षेत्र में संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया।

इसी अभियान के तहत, दिनांक 04.06.2026 को मुखबिर की सूचना पर पश्चिमी खेड़ा स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पास से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 618 ग्राम स्मैक (डाईएसोटाइल मोर्फिन) बरामद की, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 1.85 करोड़ रुपये है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में गजब सिंह (उम्र 27 वर्ष) पुत्र गंगो सिंह और सीता राम (उम्र 37 वर्ष) पुत्र गंगो सिंह शामिल हैं, जो दोनों अटलबंध धऊ पासा, भरतपुर, राजस्थान के निवासी हैं। गजब सिंह से 311 ग्राम और सीता राम से 307 ग्राम स्मैक मिली। उनके पास से एक वाहन संख्या RJ 05-CC-8027 हुंडई ऑरा और एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू भी बरामद हुआ। इस संबंध में कोतवाली काठगोदाम पर एफआईआर नंबर 75/26, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त सीता राम ने बताया कि गजब सिंह उसका सगा भाई है, जो आरओ प्लांट भरतपुर, राजस्थान में काम करता है, जबकि सीता राम खुद एक टैक्सी चालक है और उसका ससुराल जाड़ापानी मुक्तेश्वर में है। उन्होंने बताया कि पिछली रात वे दोनों अपने मामा की टैक्सी लेकर राजस्थान से हल्द्वानी आए थे। उनकी योजना काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर रात में किसी व्यक्ति को स्मैक सौंपने के बाद मुक्तेश्वर स्थित अपने ससुराल जाने की थी। अभियुक्त गजब सिंह का आपराधिक इतिहास भी है, जिसके खिलाफ थाना अटलबंध भरतपुर, राजस्थान में आबकारी अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत चार अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त सीता राम के आपराधिक इतिहास के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

वर्ष 2026 में अब तक की गई कुल कार्रवाइयों के विवरण में बताया गया है कि पुलिस ने चरस के 11 मामलों में 18 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 11 किलो 59 ग्राम चरस (कीमत ₹12,11,800), डोडा के 2 मामलों में 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 20 किलो 337 ग्राम डोडा (कीमत ₹1,01,685), स्मैक के 31 मामलों में 35 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 2 किलो 181 ग्राम 906 मिग्रा स्मैक (कीमत ₹6,54,58,800), गांजे के 5 मामलों में 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 48 किलो 606 ग्राम गांजा (कीमत लगभग ₹12,15,150) और नशे के इंजेक्शन के 12 मामलों में 13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर 1023 इंजेक्शन (कीमत ₹51,150) बरामद किए हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने इस सराहनीय कार्य के लिए टीम को ₹2500 के पुरस्कार की घोषणा की है।
    user_Nainital news
    Nainital news
    Local News Reporter Nainital, Uttarakhand•
    4 hrs ago
  • उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। इस बार एम्स के एक सुरक्षा गार्ड पर एक होमगार्ड और उसकी बहन के साथ मारपीट करने तथा गाली गलौज करने का गंभीर आरोप लगा है। इस शर्मनाक घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने की बात कही गई है।
    1
    उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित एम्स एक बार फिर विवादों के घेरे में आ गया है। इस बार एम्स के एक सुरक्षा गार्ड पर एक होमगार्ड और उसकी बहन के साथ मारपीट करने तथा गाली गलौज करने का गंभीर आरोप लगा है। इस शर्मनाक घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आने की बात कही गई है।
    user_नवीन चन्द्र आर्य
    नवीन चन्द्र आर्य
    कोसिया कुटौली, नैनीताल, उत्तराखंड•
    8 hrs ago
  • कौसानी पुलिस द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत, पुलिस ने ग्रामीणों को नए कानूनों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
    1
    कौसानी पुलिस द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत, पुलिस ने ग्रामीणों को नए कानूनों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
    user_मेरा हक न्यूज
    मेरा हक न्यूज
    Local News Reporter बागेश्वर, बागेश्वर, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.