विश्व पर्यावरण दिवस पर मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली। बेरीनाग विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मल्लिकार्जुन स्कूल, उडियारी बैण्ड के छात्र छात्राओं ने नगर क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकाली तथा एक प्रभावशाली नाटक की प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। रैली में बच्चों ने "पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ", "प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ" जैसे नारे लगाते हुए पूरे बेरीनाग क्षेत्र में जन जागरूकता फैलाई। बच्चों के हाथों में स्लोगन और पोस्टर थे, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे थे। इसके बाद छात्रों ने लघु नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होने प्रदूषण, पेड़ों की कटाई के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए समाधान भी सुझाए। नाटक ने दर्शकों को गहरी सोच में डाल दिया और बच्चों के अभिनय की खूब सराहना हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या कमला रौतेला ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करती है और साथ ही जनसमुदाय में जागरूकता लाने का सशक्त माध्यम भी बनती है। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिक की उपस्थिति रहे।
विश्व पर्यावरण दिवस पर मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली। बेरीनाग विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मल्लिकार्जुन स्कूल, उडियारी बैण्ड के छात्र छात्राओं ने नगर क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकाली तथा एक प्रभावशाली नाटक की प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। रैली में बच्चों ने "पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ", "प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ" जैसे नारे लगाते हुए पूरे बेरीनाग क्षेत्र में जन जागरूकता फैलाई। बच्चों के हाथों में स्लोगन और पोस्टर थे, जो पर्यावरण
संरक्षण का संदेश दे रहे थे। इसके बाद छात्रों ने लघु नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होने प्रदूषण, पेड़ों की कटाई के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए समाधान भी सुझाए। नाटक ने दर्शकों को गहरी सोच में डाल दिया और बच्चों के अभिनय की खूब सराहना हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या कमला रौतेला ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करती है और साथ ही जनसमुदाय में जागरूकता लाने का सशक्त माध्यम भी बनती है। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिक की उपस्थिति रहे।
- विश्व पर्यावरण दिवस पर मल्लिकार्जुन स्कूल के छात्रों ने निकाली जागरूकता रैली। बेरीनाग विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मल्लिकार्जुन स्कूल, उडियारी बैण्ड के छात्र छात्राओं ने नगर क्षेत्र में एक जागरूकता रैली निकाली तथा एक प्रभावशाली नाटक की प्रस्तुति दी। यह कार्यक्रम पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। रैली में बच्चों ने "पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ", "प्लास्टिक हटाओ, जीवन बचाओ" जैसे नारे लगाते हुए पूरे बेरीनाग क्षेत्र में जन जागरूकता फैलाई। बच्चों के हाथों में स्लोगन और पोस्टर थे, जो पर्यावरण संरक्षण का संदेश दे रहे थे। इसके बाद छात्रों ने लघु नाटक प्रस्तुत किया, जिसमें उन्होने प्रदूषण, पेड़ों की कटाई के दुष्प्रभावों को दर्शाते हुए समाधान भी सुझाए। नाटक ने दर्शकों को गहरी सोच में डाल दिया और बच्चों के अभिनय की खूब सराहना हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या कमला रौतेला ने बताया कि इस प्रकार की गतिविधियां बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को विकसित करती है और साथ ही जनसमुदाय में जागरूकता लाने का सशक्त माध्यम भी बनती है। कार्यक्रम में शिक्षकों, अभिभावकों और स्थानीय नागरिक की उपस्थिति रहे।2
- समर कैंप ‘उड़ान’ का भव्य समापन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।1
- अल्मोड़ा जिले के सल्ट विकासखंड की खुमाड़ ग्रामसभा में एक 25 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के परिजनों ने आरोपी पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने और मारपीट कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात खुमाड़ गाँव में विवाहिता की संदिग्ध मौत की सूचना मिलने पर सल्ट थानाध्यक्ष कश्मीर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुँचे और तुरंत जाँच शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भराने की कार्रवाई की और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए, क्षेत्राधिकारी और फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। मृतका के भाई रजत चंद्रा, जो रामनगर निवासी हैं, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी बहन भूमिका चंद्रा उर्फ पूजा का विवाह 12 अक्टूबर 2022 को खुमाड़ निवासी दीपक चंद्र खर्कवाल से हुआ था। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि विवाह के बाद से ही आरोपी दीपक चंद्र खर्कवाल दहेज और पैसों की मांग को लेकर लगातार उनकी बहन को प्रताड़ित करता था और उसके साथ मारपीट करता था। भाई ने आरोप लगाया है कि 4 जून को आरोपी ने मारपीट कर उनकी बहन की हत्या कर दी। इस तहरीर के आधार पर सल्ट थाने में मुकदमा दर्ज कर जाँच शुरू की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोड़के के निर्देश पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने सुरागरसी और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को 30 वर्षीय आरोपी दीपक चंद्र खर्कवाल को कूपी बैंड क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज मुकदमे में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल व्याप्त है, और ग्रामीणों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।1
- टनकपुर शहर के चंद कॉलोनी वार्ड नंबर-3 स्थित एक लकड़ी टॉल पर वन विभाग ने 05 जून को कथित अवैध लकड़ी कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस छापेमारी के दौरान, विभागीय टीम ने परिसर की गहन तलाशी ली और जमीन के नीचे बने हिस्सों तथा बंद कमरों से भारी मात्रा में संदिग्ध एवं कीमती लकड़ी बरामद की। इस कार्रवाई की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूत्रों के अनुसार, वन विभाग को लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध लकड़ी के भंडारण और कारोबार के संबंध में शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर एक टीम का गठन किया गया, जिसने अचानक दबिश देकर पूरे परिसर की बारीकी से जांच की। विभाग अब बरामद लकड़ी के स्रोत, उसके परिवहन और भंडारण से संबंधित दस्तावेजों की गहनता से पड़ताल कर रहा है। साथ ही, यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह लकड़ी वैध तरीके से संग्रहित की गई थी या इसके पीछे किसी संगठित नेटवर्क का हाथ है। हालांकि, वन विभाग ने अभी तक इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन इस कार्रवाई की गंभीरता को देखते हुए इसे वन संपदा से जुड़े अवैध कारोबार के खिलाफ एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय जांच पूरी होने के बाद कई अहम खुलासे होने की संभावना है। फिलहाल, वन विभाग की टीम मामले की जांच में सक्रिय रूप से जुटी हुई है और एक विस्तृत रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।1
- चम्पावत में जिलाधिकारी ने मातृ मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से एक मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में मातृ मृत्यु दर को कम करने के प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया।1
- शियालकोट में मौजूदा स्थिति अत्यंत खराब है। वहाँ की जनता भारी परेशानियों से जूझ रही है, और इस मुश्किल घड़ी में विभाग से उन्हें किसी भी तरह की मदद नहीं मिल पा रही है।1
- Post by Rajkumar yadav1
- कौसानी पुलिस द्वारा एक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस पहल के तहत, पुलिस ने ग्रामीणों को नए कानूनों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।1