कोंच ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक सम्पन्न, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की उठाई मांग जालौन के कोंच ब्लॉक परिसर में शनिवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गांवों की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने कहा कि लंबे समय से लंबित विकास कार्यों के पूरा न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से मांग की गई कि मिलन केंद्र से कौशल किशोर के मकान तक खड़ंजा मार्ग का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, आत्मकेन्दरी गांव के तालाब की खुदाई कराने तथा ग्राम परैथा स्थित प्राथमिक विद्यालय की खुली नाली को ढकवाने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने कहा कि विद्यालय के आसपास खुली नाली होने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाए। साथ ही गौशालाओं को सुचारु रूप से संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके। बैठक के अंत में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल सौरभ पटेल महेंद्र सिंह गोविंद सिंह ब्रजभूषण मलखान ठाकुरदास भगवान सिंह वीरेंद्र रामदास आशीष पटेल सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
कोंच ब्लॉक में भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक सम्पन्न, बीडीओ को सौंपा ज्ञापन, किसानों ने विभिन्न समस्याओं के समाधान की उठाई मांग जालौन के कोंच ब्लॉक परिसर में शनिवार दोपहर भारतीय किसान यूनियन की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षेत्र के किसानों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर गांवों की मूलभूत समस्याओं पर चर्चा की और उनके शीघ्र समाधान की मांग की। किसानों ने कहा कि लंबे समय से लंबित विकास कार्यों के पूरा न होने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से मांग की गई कि मिलन केंद्र से कौशल किशोर के मकान तक खड़ंजा मार्ग का निर्माण कराया जाए। इसके अलावा क्षेत्र में नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने, आत्मकेन्दरी गांव के तालाब की खुदाई कराने तथा ग्राम परैथा स्थित प्राथमिक विद्यालय की खुली
नाली को ढकवाने की मांग भी उठाई गई। किसानों ने कहा कि विद्यालय के आसपास खुली नाली होने से बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है। बैठक में ब्लॉक क्षेत्र में घूम रहे आवारा पशुओं की समस्या पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की गई। किसानों ने प्रशासन से मांग की कि आवारा पशुओं को तत्काल पकड़कर गौशालाओं में भेजा जाए। साथ ही गौशालाओं को सुचारु रूप से संचालित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि पकड़े गए पशुओं को सुरक्षित रखा जा सके। बैठक के अंत में किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो भारतीय किसान यूनियन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। ब्लॉक अध्यक्ष सुभाष पटेल सौरभ पटेल महेंद्र सिंह गोविंद सिंह ब्रजभूषण मलखान ठाकुरदास भगवान सिंह वीरेंद्र रामदास आशीष पटेल सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
- 🎤jalaun : समाधान दिवस में कुल 35 शिकायतें दर्ज 5 शिकायतों का मौके पर हुआ निस्तारण🖥️ 📌SDM ने अधिकारियों हुये सख्त,शिकायत निस्तारण में नहीं चलेगी हीलाहवाली* जनपद जालौन के जालौन तहसील सभागार में एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता एवं सीओ अजय कुमार सिंह की मौजूदगी में का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कुल 35 फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।प्राप्त शिकायतों में राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, विकास विभाग, बिजली विभाग की और नगर पालिका की शिकायत शामिल रही।इनमें राजस्व विभाग की 4 और पुलिस विभाग की 1 शिकायत का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपते हुए एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायतों का मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। साथ ही निस्तारण की आख्या शिकायतकर्ता को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए, ताकि उसे बार-बार अधिकारियों के चक्कर न लगाने पड़ें।एसडीएम राकेश कुमार सोनी ने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की हीलाहवाली या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान तहसीलदार तारा, नायब तहसीलदार सत्येंद्र कुमार, पंचायत से महेंद्र कुमार, स्वास्थ्य विभाग से डॉ. राजीव दुबे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। रिपोर्ट -जनपद जालौन से soni news के लिए अमित कुमार।2
- जालौन। तहसील सभागार में एसडीएम की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें 35 फरियादियों ने शिकायत दर्ज कराई। पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर उनके समयबद्ध निस्तारण के निर्देश एसडीएम ने दिए। एसडीएम राकेश कुमार सोनी की अध्यक्षता और सीओ अजय कुमार सिंह की उपस्थिति में तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान, राजस्व विभाग से संबंधित सर्वाधिक 12 शिकायतें दर्ज की गई। इसके अलावा पुलिस विभाग की 11, विकास विभाग की सात, बिजली निगम की तीन, नगर पालिका और चिकित्सा विभाग की एक एक शिकायत दर्ज की गई। जिनमें राजस्व विभाग की चार और पुलिस विभाग की एक शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 30 शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को सौंपकर एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिकायत का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण किया जाए। शिकायत के निस्तारण के संबध में शिकायतकर्ता को अवगत कराकर उसका फीडबैक भी लें। शिकायतों के निस्तारण में हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस मौके पर प्रभारी तहसीलदार तारा शुक्ला, नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता, डॉ. राजीव दुबे, एडीओ पंचायत महेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।3
- "जरा सोचिए... जहां बच्चों को साफ हवा में पढ़ाई करनी चाहिए, वहीं कूड़ाघर की बदबू के बीच पढ़ने को मजबूर हैं मासूम बच्चे..."1
- Jalaun : DM राजेश पाण्डेय पंहुचे कुकुरगांव स्कूल! बच्चों ने सुनाए पहाड़े और कविता!!. प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव पहुंचे जिलाधिकारी, बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता परखी ब्लैकबोर्ड पर स्वयं प्रश्न, उत्तर लिखवाकर जांची विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता, पहाड़े, कविता और अंग्रेजी-हिंदी ज्ञान से हुए संतुष्ट जनपद में प्राथमिक विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने प्राथमिक विद्यालय कुकुरगांव का औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित पठन-पाठन व्यवस्था का गहन जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीधे कक्षा में पहुंचकर छात्र-छात्राओं से संवाद किया तथा उनकी शैक्षणिक दक्षता का स्वयं परीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कक्षा 3, 4 एवं 5 के विद्यार्थियों को ब्लैकबोर्ड पर बुलाकर विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न लिखवाए तथा उनका उत्तर देने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने पूरे आत्मविश्वास और सहजता के साथ सभी प्रश्नों के सही एवं स्पष्ट उत्तर लिखकर अपनी शैक्षणिक तैयारी का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की समझ, लेखन क्षमता और आत्मविश्वास को देखकर जिलाधिकारी ने उनकी सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों से 13, 14, 15 एवं 19 के पहाड़े भी सुनाए, जिन्हें बच्चों ने बिना किसी हिचकिचाहट के धाराप्रवाह सुनाकर अपनी गणितीय दक्षता का परिचय दिया। इसके अलावा बच्चों ने हिंदी एवं अंग्रेजी में कविताओं का भी प्रभावशाली प्रस्तुतीकरण किया, जिससे उनकी भाषाई क्षमता और शिक्षकों द्वारा कराए जा रहे गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि बच्चों में बुनियादी शिक्षा को मजबूत बनाने के लिए नियमित अभ्यास, नवाचारी शिक्षण पद्धति तथा अनुशासित वातावरण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने शिक्षकों को निर्देश दिए कि प्रत्येक विद्यार्थी की सीखने की क्षमता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि सभी बच्चे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त कर भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह सहित अध्यापिकाएं मौजूद रहे।1
- कोंच में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज ने विधायक मूलचंद्र निरंजन का किया सम्मान, प्रेरणा द्वार निर्माण पर जताया आभार जालौन के कोंच में शनिवार सुबह 10 बजे अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज द्वारा माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन का आभार पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। समाज के पदाधिकारियों ने विधायक द्वारा जनपद जालौन-भिंड मुख्य मार्ग पर बंगरा स्थित जनपद सीमा पर खंगार क्षत्रिय समाज के महापुरुष एवं प्रथम हिंदू राष्ट्र निर्माता गढ़कुंडार नरेश महाराजा खेत सिंह खंगार जूदेव की स्मृति में भव्य प्रेरणा द्वार स्थापित कराए जाने पर उनका अभिनंदन किया। इस अवसर पर समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि विधायक के इस प्रयास से न केवल खंगार क्षत्रिय समाज की गौरवशाली विरासत को सम्मान मिला है, बल्कि जनपद जालौन की ऐतिहासिक पहचान भी मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि प्रेरणा द्वार आने वाली पीढ़ियों को अपने महापुरुषों के इतिहास और उनके योगदान से परिचित कराएगा तथा समाज में गौरव और प्रेरणा का भाव उत्पन्न करेगा। विधायक मूलचंद्र निरंजन के जनसेवा के प्रति समर्पण और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि भविष्य में भी क्षेत्र के विकास और सामाजिक एकता के लिए ऐसे प्रयास जारी रहेंगे। कार्यक्रम में अखिल भारतीय खंगार क्षत्रिय समाज के जिलाध्यक्ष प्रताप भान सिंह (पिंटू) हरिपुरा, महेंद्र सिंह, सूरज सिंह, नरेंद्र परिहार, सुरेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह परिहार, आलोक कुमार, धगुबा, दिलीप कुमत, भूपत सिंह, प्रधानाचार्य प्रकाश परिहार, भगवत शरण, राजकुमार, रमेश सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन विधायक के प्रति आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकजुटता और सामाजिक उत्थान के संकल्प के साथ हुआ।1
- जालौन जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, जालौन में डीपीआरओ पर सचिवों के साथ अभद्रता का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव डीपीआरओ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे, ज्ञापन देने पहुंचे थे ग्राम पंचायत अधिकारी संघ के पदाधिकारी, डीपीआरओ पर ज्ञापन फेंकने व अभद्रता करने का आरोप, मामले से गुस्साए सचिव व पदाधिकारी, कार्यालय के बाहर शुरू किया धरना, पूर्व में भी विवादों में रहे हैं डीपीआरओ राम अयोध्या प्रसाद, जालौन के उरई कलक्ट्रेट परिसर स्थित डीपीआरओ कार्यालय का मामला4
- कदौरा में वृद्ध पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, ग्वालियर रेफर कदौरा (जालौन) चतेला गांव में शनिवार को कालका प्रसाद कुशवाहा नामक वृद्ध पर जानलेवा हमला किए जाने का आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक परिवार के ही प्रदीप, दीपक, उदयभान समेत चार लोगों ने गाली-गलौज के बाद उन्हें घर से खींचकर ले गए और कमरे में कथित तौर पर बंधक बनाकर मारपीट की। आरोप है कि कुल्हाड़ी से सिर पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के संबंध में कदौरा थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद होगी।1