खनिज विभाग ने की कार्यवाही अवैध रेत परिवहन में लिप्त ट्रेक्टर ट्रॉली की जप्त खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त टीकमगढ़/ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जिले में अवैध खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी श्री विपुल रावत के मार्गदर्शन में खनिज अमले द्वारा बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अमरपुर के पास खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। जब्त वाहन को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना बड़ागांव धसान की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी कुलदीप जैन सहित राजेश चढ़ार, वीरेंद्र नायक, पुष्पेंद्र खरे एवं पुष्पेंद्र पायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
खनिज विभाग ने की कार्यवाही अवैध रेत परिवहन में लिप्त ट्रेक्टर ट्रॉली की जप्त खनिज विभाग की कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन में लिप्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त टीकमगढ़/ कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय के निर्देशन में जिले में अवैध खनन एवं खनिज के अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अधिकारी श्री विपुल रावत के मार्गदर्शन में खनिज अमले द्वारा बुधवार को आकस्मिक निरीक्षण के दौरान अमरपुर के पास खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाए गए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया गया। जब्त वाहन को आवश्यक कार्रवाई के लिए पुलिस थाना बड़ागांव धसान की अभिरक्षा में रखा गया है। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में सहायक खनिज अधिकारी कुलदीप जैन सहित राजेश चढ़ार, वीरेंद्र नायक, पुष्पेंद्र खरे एवं पुष्पेंद्र पायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
- बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ टीकमगढ़ मध्य प्रदेश में सावन के महीने में कबडीया यात्रियों की भीड़ भाड़1
- कुएं में गिरकर मोर घायल, वन विभाग की टीम ने किया सुरक्षित रेस्क्यू दिगौड़ा 26 अगस्त टीकमगढ़ जिले के जतारा क्षेत्र के बैदपुर गांव में आज बुधवार को एक कुएं में मोर गिर गया था। वन विभाग की टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मोर को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाला और इलाज के लिए जतारा ले जाया गया। जानकारी के अनुसार, जतारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बैदपुर में खेत मे स्थित कुएं में एक मोर गिर गया था। कुएं में गिरने से मोर की हालत गंभीर हो गई थी। खेत मालिक दीपेश सिंह घोष ने इसकी जानकारी वन विभाग के जतारा ऑफिस में दी गई। वहां से वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद कुएं से मोर को बाहर निकाला। वन विभाग की टीम मोर को उपचार के लिए जतारा वन विभाग कार्यालय में अपने साथ ले गई है।1
- एक रात में तीन घरों के टूटे ताले, दो दर्जन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं एक रात में तीन घरों के टूटे ताले, दो दर्जन चोरियों का अब तक खुलासा नहीं जतारा। नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार हो रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल है। लोगों को चिंता सताने लगी है कि पता नहीं कब किसके घर को चोर निशाना बना दें। क्षेत्र में अब तक करीब दो दर्जन चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं, लेकिन पुलिस एक भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। ताजा मामला जतारा के नजदीकी ग्राम बैरवार का है, जहां बीती रात अज्ञात बदमाशों ने तीन घरों के ताले चटका दिए। बदमाश घरों से नगदी और जेवरात लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में भी भय का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन संदिग्ध व्यक्ति सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं और आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी है। ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में हस्तक्षेप कर चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।4
- 📍घुवारा क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी खबर* रक्षाबंधन पर K P इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम दे रहा है खास ऑफर *घुवारा | 26/08/2026* रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर घुवारा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। *K P इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम, घुवारा-टीकमगढ़ रोड* पर अब इलेक्ट्रिक स्कूटी उचित और किफायती रेट पर उपलब्ध है। शोरूम संचालक *मित्र प्रशांत असाटी जी* ने बताया कि सावन और रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लाए गए हैं। इस अवसर पर स्कूटी खरीदने वाले ग्राहक अपनी किस्मत भी आजमा सकते हैं। *ऑफर की खास बातें* 1. *उचित रेट* पर इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध 2. *सावन-रक्षाबंधन स्पेशल ऑफर* स्कूटी के साथ 3. कम मेंटेनेंस और पेट्रोल की बचत *संपर्क*: मित्र प्रशांत असाटी जी *मोबाइल*: 6264171012 *पता*: K P इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम, घुवारा-टीकमगढ़ रोड इस रक्षाबंधन अपनी बहन को उपहार में प्रदूषण मुक्त सवारी दें। ज्यादा जानकारी के लिए ऊपर दिए नंबर पर संपर्क करें। 📍घुवारा क्षेत्र वासियों के लिए बड़ी खबर* रक्षाबंधन पर K P इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम दे रहा है खास ऑफर *घुवारा | 26/08/2026* रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर घुवारा क्षेत्र के लोगों के लिए खुशखबरी है। *K P इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम, घुवारा-टीकमगढ़ रोड* पर अब इलेक्ट्रिक स्कूटी उचित और किफायती रेट पर उपलब्ध है। शोरूम संचालक *मित्र प्रशांत असाटी जी* ने बताया कि सावन और रक्षाबंधन के त्यौहार को देखते हुए ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर लाए गए हैं। इस अवसर पर स्कूटी खरीदने वाले ग्राहक अपनी किस्मत भी आजमा सकते हैं। *ऑफर की खास बातें* 1. *उचित रेट* पर इलेक्ट्रिक स्कूटी उपलब्ध 2. *सावन-रक्षाबंधन स्पेशल ऑफर* स्कूटी के साथ 3. कम मेंटेनेंस और पेट्रोल की बचत *संपर्क*: मित्र प्रशांत असाटी जी *मोबाइल*: 6264171012 *पता*: K P इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम, घुवारा-टीकमगढ़ रोड इस रक्षाबंधन अपनी बहन को उपहार में प्रदूषण मुक्त सवारी दें। ज्यादा जानकारी के लिए ऊपर दिए नंबर पर संपर्क करें।1
- पटना, 6 साल की उम्र में आदित्य का ज्ञान सुनकर होश उड़ जाएंगे, BPSC प्रोटेस्ट,,, बिहार की राजधानी पटना के ऐतिहासिक डाकबंगला चौराहे पर बीते 25 अगस्त को नौकरियों में अनियमितता और परीक्षाओं में धांधली को लेकर चल रहा अभ्यर्थियों का आंदोलन उस समय एक अभूतपूर्व मोड़ पर आ गया, जब प्रदर्शनकारियों की भारी भीड़ के बीच 6 साल का एक मासूम बच्चा अपने स्कूल बैग में भारत का संविधान रखकर अग्रिम पंक्ति में खड़ा दिखाई दिया। पहली कक्षा में पढ़ने वाले इस बच्चे का नाम आदित्य कुमार है, जो पटना के पुनाईचक इलाके का रहने वाला है। हाथों में तिरंगा थामे और आंदोलनकारियों के सुर में सुर मिलाते हुए, आदित्य न केवल इस छात्र आंदोलन का सबसे चर्चित चेहरा बन गया है, बल्कि उसके तीखे तेवरों और बेबाक बयानों ने सत्ता के गलियारों से लेकर सोशल मीडिया तक तहलका मचा दिया है। #हिन्दी_खबर #हिन्दी_न्यूज #latestnews #viralpost #bihar_patna @jay_bajni_baba_khadowara subscribe/share करें1
- ललितपुर जिले के सुकमा-डुकमा बाँध में एक युवक नहाते समय डूबा, गोताखोरों द्वारा तलाश जारी। ललितपुर के थाना पूराकला क्षेत्रांतर्गत आने वाले सुकमा-डुकमा बाँध में एक युवक के नहाते समय डूब गया । इसके बाद लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। इस मामले में पुलिस क्षेत्राधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि एक व्यक्ति की सुकमा ढुकमा बांध में डूब जाने की सूचना प्राप्त हुयी थी। इस सूचना पर डायल-112 व थाना पूराकला की पुलिस के द्वारा तुरंत मौके पर पहुंचकर स्टीमर एवं स्थानीय लोगो की मदद से बाँध में डूबे हुये युवक की तलाश की गयी और राहत-बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया। लेकिन पानी का अत्यधिक बहाव होने के कारण अभी तक उस युवक का पता नही चल पाया है। डूबने वाले युवक का नाम सुखदेव पुत्र ख्याली अहिरवार उम्र करीब 20 वर्ष है जो ग्राम विरधा थाना पूराकला का रहने वाला है । यह अपने कुछ दोस्तो के साथ बाँध में नहाने के लिये गया हुआ था जहाँ पर यह घटना घटित हो गयी थी युवक के परिजन भी सूचना पाकर मौके पर आ गये थे । युवक की तलाश के लिये गोताखोरो की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है।1
- बैंकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ ग्राम पंचायत मातौली संकुल केंद्र पठा के माध्यमिक विद्यालय की स्थिति बेहद चिंताजनक कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है बच्चों की पढ़ाई हो रही प्रभावित। Collector Tikamgarh Vivek Shrotriya जी के आदेश के बाद भी नहीं हुई वैकल्पिक व्यवस्था। आखिर शिक्षा विभाग क्यों गहरी नींद में सो रहा है गांव के ग़रीब परिवारों के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ क्यों। आखिर शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की ओर क्यों किसी जनप्रतिनिधि या जिला प्रशासन का ध्यान नहीं गया। Jansampark Madhya Pradesh Collector Tikamgarh CM Madhya Pradesh @हाइलाइट #ओबीसी_महासभा1
- टीकमगढ़ में जश्ने ईद मीलादुन्नवी का जूलूस बड़ी शान शौकत के साथ निकाला जा रहा है2
- पं दीनदयाल उपाध्याय सभागार झांसी मे भीम आर्मी भारत एकता मिशन का आयोजन किया गया 2027 को लेकर नगीना सांसद चन्द्रशेखर आजाद का चुनाव की तैयारी की बात चीत हुई1