Shuru
Apke Nagar Ki App…
वायरल अंशु कुमारी पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए वायरल अंशु कुमारी से आज के दिन समाज में हो रही शादी मे नौकरी बाला लड़के को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए !
Reaction Bihar News
वायरल अंशु कुमारी पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए वायरल अंशु कुमारी से आज के दिन समाज में हो रही शादी मे नौकरी बाला लड़के को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए !
More news from बिहार and nearby areas
- लखीसराय। शहर के पुरानी बाजार स्थित छोटी दुर्गा स्थान मंदिर परिसर में श्री श्री 108 जग जननी दुर्गा मंदिर समिति की ओर से गुरुवार को 12वां वार्षिक उत्सव धूमधाम से मनाया गया। उत्सव के उपरांत शुक्रवार को मंदिर समिति द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।भंडारा शुक्रवार की दोपहर 12:00 बजे से प्रारंभ हुआ और समाचार लिखे जाने तक श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण जारी रहा। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। स्थानीय लोगों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भक्तगण पहुंचे। छोटी दुर्गा स्थान मंदिर के प्रति क्षेत्र में गहरी आस्था है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मनोकामनाएं अवश्य पूर्ण होती हैं। भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रत्येक वर्ष वार्षिक उत्सव और भंडारे का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है, जिसमें स्थानीय लोगों का भरपूर सहयोग मिलता है।1
- कोरमा थाना क्षेत्र से शराब पीने के आरोप में कोरमा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान चौधरी राम, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता इंद्रदेव राम, निवासी ग्राम मुरारपुर, थाना कोरमा, जिला शेखपुरा के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुरारपुर गांव में एक व्यक्ति शराब का सेवन कर रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद कोरमा थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान शराब सेवन की पुष्टि होने पर उसे चिकित्सीय जांच के लिए भेजा गया, जहां रिपोर्ट में शराब पीने की पुष्टि हुई।इस संबंध में कोरमा थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना अध्यक्ष ने कहा कि जिले में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और शराब सेवन या अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि शराबबंदी कानून का पालन करें, अन्यथा नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई तय है।1
- दोस्त को बुखार है ठीक कैसे होगा वैघ जी? ओम साइन नाथ आयुर्वेदिक न्यू क्लिनिक संग्रामपुर प्रखंड? #sangrampur पुरानी सिनेमा हॉल 9234394509 #dmmunger #जडीबुटी #Sinturana #इलाज #tarapurvidhansabha #Kharagpur #MungerNews #fever1
- नगर परिषद शेखपुरा द्वारा MDA/IDA अभियान के प्रचार-प्रसार को लेकर जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया रिपोर्ट- कुमार सुबिद शेखपुरा - कार्यपालक पदाधिकारी विनय कुमार, श्याम सुन्दर कुमार तथा धीरज कुमार मौजूद रहे। अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया, जो अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खाने के लिए जागरूक करेगा। अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग दवा का सेवन करें और फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित रहें। यह एमडीए/आईडीए अभियान 10 फरवरी से शुरू होकर 28 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस दौरान जिले में कुल 6,92,209 लोगों को फाइलेरिया का दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। साथ ही 11 फरवरी 2026 को मेगा कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसमें जीविका समूह के सदस्य एवं उनके परिवारों को दवा खिलाई जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे इस अभियान में सहयोग करें और स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी जा रही दवा का सेवन अवश्य करें।1
- तारापुर शहीद स्मारक के समीप बीती रात्रि एएसपी संकेत कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दोपहिया वाहन चालकों के हेलमेट, ड्राइविंग लाइसेंस, प्रदूषण प्रमाणपत्र, सीट बेल्ट सहित अन्य आवश्यक कागजातों की जांच की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से मौके पर जुर्माना वसूला गया। जांच के क्रम में बालू लदे एक टिपर और एक हाइवा को भी जब्त किया गया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराना है। उन्होंने कहा कि जब्त किए गए दोनों हाइवा से बालू के साथ पानी गिर रहा था, जो नियमों के विरुद्ध है। मामले में अग्रेतर कार्रवाई के लिए माइनिंग विभाग को सूचना दी गई। वहीं माइनिंग इंस्पेक्टर मो. अरमान ने बताया कि बालू से पानी गिरने के मामले में माइनिंग अधिनियम के तहत दोनों हाइवा पर 25-25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- श्री श्री 108 योग माया बड़ी दुर्गा स्थान श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन भ्रमणशील मंडल जमात के तत्वावधान में शुक्रवार को कलश शोभा यात्रा के साथ 9 दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास श्री ज्योतिर्मयानंद जी महाराज हरिद्वार वाले1
- वायरल अंशु कुमारी से आज के दिन समाज में हो रही शादी मे नौकरी बाला लड़के को लेकर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए !1
- लखीसराय जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में शुक्रवार को जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित लखीसराय क्रिकेट क्लब टूर्नामेंट के ग्रुप चरण का छठा मुकाबला टाइगर क्रिकेट क्लब और लखीसराय क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया।दोनों टीमों के बीच मुकाबला काफी रोमांचक रहा। शुरुआत से ही खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया, जिससे मैदान पर दर्शकों में खासा उत्साह देखा गया। बल्लेबाजों ने जहां दमदार शॉट्स लगाए, वहीं गेंदबाजों ने भी कसी हुई गेंदबाजी कर मैच को अंतिम क्षणों तक रोचक बनाए रखा। मैच के दौरान कई शानदार कैच और बेहतरीन फील्डिंग देखने को मिली, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। मुकाबला इतना कांटे का रहा कि अंतिम ओवर तक परिणाम को लेकर रोमांच बना रहा।जिला क्रिकेट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों के खेल भावना और अनुशासन की सराहना की तथा आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएं दीं।1
- चेवाड़ा अंबेडकर भवन में शुक्रवार को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत सॉफ्टवेयर को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में जिला प्रोग्राम सहायक राहुल कुमार ने प्रखंड क्षेत्र की सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं को सॉफ्टवेयर के उपयोग से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों के पंजीकरण, आवश्यक दस्तावेजों की प्रविष्टि, डेटा अपडेट करने की प्रक्रिया तथा भुगतान से जुड़ी जानकारी साझा की गई। जिला प्रोग्राम सहायक ने बताया कि सॉफ्टवेयर के सही उपयोग से योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता आएगी और गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को समय पर योजना का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने आंगनबाड़ी सेविकाओं को निर्देश दिया कि डेटा एंट्री में विशेष सावधानी बरतें, ताकि किसी भी पात्र लाभार्थी को योजना से वंचित न होना पड़े। साथ ही समय-समय पर सॉफ्टवेयर में जानकारी अपडेट करने पर भी जोर दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान सेविकाओं द्वारा पूछे गए सवालों का समाधान भी किया गया, जिससे उन्हें सॉफ्टवेयर संचालन में होने वाली कठिनाइयों को समझने में मदद मिली। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम शुक्रवार की शाम करीब 5:00 बजे संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं और उन्होंने प्रशिक्षण को उपयोगी बताया।1