मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी संवाददाता गोविन्द दुबे रायसेन रायसेन, 15 सितम्बर 2026 प्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ष्मुख्यमंत्री स्कूटी योजनाष् अंतर्गत 19 सितंबर को भोपाल से मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण करेंगे। इससे विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की राह आसान होगी। साथ ही, कॉलेज आने-जाने में भी सहूलियत होगी। राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में सुबह 10 बजे से होगा। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में ही 70ः अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान आना जरूरी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत विद्यार्थी को दिया जाता है। योजना में सभी संकायों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। 7,500 से अधिक विद्यार्थी होंगे लाभान्वित योजना अंतर्गत शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,500 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का लाभ मिलेगा। योजना में अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक विद्यार्थियों को मिल चुका है लाभ मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक पात्र विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के संचालन पर अब तक लगभग 246 करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धि को प्रोत्साहित करने के साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने से शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ रहा है और उच्च शिक्षा की ओर उनकी भागीदारी को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रदेश के मेधावी विद्यार्थियों को 19 सितंबर को देंगे ई-स्कूटी की सौगात मेरिट में आने वाले 7,500 से ज्यादा विद्यार्थियों को मिलेगी स्कूटी संवाददाता गोविन्द दुबे रायसेन रायसेन, 15 सितम्बर 2026 प्रदेश के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में कक्षा 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ष्मुख्यमंत्री स्कूटी योजनाष् अंतर्गत 19 सितंबर को भोपाल से मेधावी विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का वितरण करेंगे। इससे विद्यार्थियों की उच्च शिक्षा की राह आसान होगी। साथ ही, कॉलेज आने-जाने में भी सहूलियत होगी। राज्य स्तरीय स्कूटी वितरण कार्यक्रम शासकीय सुभाष उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवाजी नगर, भोपाल में सुबह 10 बजे से होगा। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना का उद्देश्य स्कूली विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियां हासिल करने के लिए प्रोत्साहित करना है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विद्यार्थियों को कक्षा 12वीं में प्रथम प्रयास में ही 70ः अंक के साथ स्कूल में प्रथम स्थान आना जरूरी हैं। प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना का लाभ स्कूल शिक्षा एवं जनजातीय कार्य विभाग के शासकीय हायर सेकंडरी स्कूलों में नियमित विद्यार्थी के रूप में अध्ययनरत विद्यार्थी को दिया जाता है। योजना में सभी संकायों के विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। 7,500 से अधिक विद्यार्थी होंगे लाभान्वित योजना अंतर्गत शिक्षण सत्र 2025-26 के लिए प्रदेश के 7,500 से अधिक पात्र विद्यार्थियों को ई-स्कूटी का लाभ मिलेगा। योजना में अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक विद्यार्थियों को मिल चुका है लाभ मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश के 23,000 से अधिक पात्र विद्यार्थी लाभान्वित हो चुके हैं। योजना के संचालन पर अब तक लगभग 246 करोड़ रूपये व्यय किए गए हैं। मुख्यमंत्री स्कूटी योजना मेधावी विद्यार्थियों की मेहनत और उपलब्धि को प्रोत्साहित करने के साथ ही आगे की पढ़ाई के लिए सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल है। शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने से शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ रहा है और उच्च शिक्षा की ओर उनकी भागीदारी को मजबूत करने में भी मदद मिल रही है।
- ग्राम रोजगार सहायकों ने पंचायत सहायक सचिव पद पर आमेलन की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन ग्राम रोजगार सहायक संघ एवं मनरेगा ग्राम रोजगार सहायक महासंघ के प्रतिनिधियों ने बुधवार शाम करीब 4 बजे रायसेन में मुख्यमंत्री एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, मध्यप्रदेश शासन के नाम कलेक्टर एवं जिला पंचायत कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से ग्राम रोजगार सहायकों को पंचायत सहायक सचिव के पद पर आमेलन करने तथा पंचायत सचिवों के समान सभी सुविधाओं का लाभ प्रदान करने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि मुख्यमंत्री द्वारा 28 जून 2023 को भोपाल के मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित ग्राम रोजगार सहायकों की महापंचायत में विभिन्न घोषणाएं की गई थीं। इन घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए 5 अक्टूबर 2023 को समिति का गठन किया गया। इसके बाद 19 सितंबर 2025 को समिति अध्यक्ष की नियुक्ति तथा 27 अक्टूबर 2025 को समिति अध्यक्ष एवं संगठन के बीच वार्ता भी हुई। संघ ने ज्ञापन में 22 जून 2025 को भोपाल में पंचायत मंत्री की मौजूदगी में हुए महासम्मेलन, 7 जुलाई एवं 29 अक्टूबर 2025 की विभागीय बैठकों तथा 25 नवंबर 2025 को मुख्यमंत्री से हुई प्रतिनिधिमंडल की चर्चा का भी उल्लेख किया। वहीं 22 दिसंबर 2025 को पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय पंचायत मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा दिए गए आश्वासन तथा 20 मई 2026 को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा महासम्मेलन में दिए गए आश्वासन का हवाला देते हुए लंबित मांगों के शीघ्र निराकरण की मांग की गई।1
- दीवानगंज में 18 सितंबर को जिला स्तरीय मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत शिविर, तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत 18 सितंबर को दीवानगंज में जिला स्तरीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर की तैयारियों को लेकर बुधवार को अधिकारियों ने दीवानगंज स्थित पीएम श्री विद्यालय एवं सेंट जॉर्ज स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यक्रम स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और आवश्यक तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में शिविर के आयोजन से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कार्यक्रम को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। निरीक्षण एवं बैठक के दौरान सांची नायब तहसीलदार सहित सांची जनपद के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। इसके अलावा दीवानगंज चौकी प्रभारी सुनील शर्मा और सरपंच गिरजेश नायक सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। शिविर को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।1
- रामगढ़ पीछे वीडियोहै1
- मंडीदीप थाने में जमकर हंगामा: बीजेपी-कांग्रेस के कार्यकर्ता आमने-सामने, तिरंगे का अपमान और धर्म विरोध के आरोपों पर थाने बना अखाड़ा मंडीदीप (रायसेन): औद्योगिक नगर मंडीदीप के पुलिस थाने में उस वक्त भारी हंगामा खड़ा हो गया, जब भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ता और वरिष्ठ नेता आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते थाना परिसर राजनीतिक अखाड़े में तब्दील हो गया और दोनों पक्षों की ओर से तीखी बहस व जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई। स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (SDOP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपों की जंग: धर्म विरोध बनाम तिरंगे का अपमान थाने के भीतर और बाहर दोनों दलों के दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा रहा। विवाद की मुख्य वजह दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर लगाए गए गंभीर आरोप हैं: बीजेपी का आरोप: बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस पर "धर्म विरोधी" होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि कांग्रेस की बयानबाजी और नीतियां लगातार धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रही हैं, जिसका वे पुरजोर विरोध कर रहे हैं। कांग्रेस का पलटवार: वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटावार करते हुए "राष्ट्रीय ध्वज के अपमान" का गंभीर आरोप लगाया है। कांग्रेस नेताओं का दावा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं के कृत्य से तिरंगे की गरिमा को ठेस पहुंची है और वे दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। प्रशासनिक अमला मुस्तैद, थाने में पुलिस बल तैनात थाने परिसर में बढ़ते तनाव और दोनों पक्षों की नारेबाजी को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड़ पर आ गया है: वरिष्ठ अधिकारियों का डेरा: ASP और SDOP खुद थाने में मौजूद रहकर स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। सुरक्षा घेरा सख्त: पुलिस बल ने दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच दूरी बनाए रखने के लिए थाने में बैरिकेडिंग और सुरक्षा घेरा मजबूत कर दिया है। बातचीत की कोशिश: आला अधिकारी बीजेपी और कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडलों से चर्चा कर माहौल शांत कराने और लिखित शिकायतों पर वैधानिक कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं। स्थिति: मंडीदीप थाने और आसपास के क्षेत्र में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन भारी पुलिस बल की तैनाती के बीच राजनीतिक पारा चढ़ा हुआ है।4
- चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की विशेष निगरानी सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर प्रतिदिन प्रभावी कार्रवाई, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई चित्तौड़गढ़ । चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर सड़क दुर्घटना की रोकथाम हेतु यातायात पुलिस द्वारा प्रतिदिन कार्यवाही की जा रही है मंगलवार को कुल 91 तेज गति के चालान किए गए। इसके अतिरिक्त लेन ड्राइविंग सिस्टम का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध 72 कार्रवाई तथा बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 12 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। जिले में चिन्हित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर यातायात पुलिस की विशेष निगरानी रखते हुए प्रतिदिन कार्रवाई की जा रही है। *इन चिन्हित ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी* जिले में यातायात पुलिस द्वारा चिन्हित दुर्घटना संभावित ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इनमें सेमलपुरा चौराहा के पास थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, होटल कमल खराजा सदर, रिठोला टोल प्लाजा सदर चित्तौड़गढ़, ओछड़ी पुलिया व नाका सदर चित्तौड़गढ़, मधुवन चौराहा सदर चित्तौड़गढ़, भेरूनाथ होटल के पास गंगरार, मेवाड़ यूनिवर्सिटी के सामने हाईवे थाना गंगरार, कोर्ट पुलिया गंगरार, गंगरार पुलिया, बाड़ोली माधोसिंह चौराहा सदर निम्बाहेड़ा, रानीखेड़ा चौराहा सदर निम्बाहेड़ा, बांगरेड़ा मामादेव सदर निम्बाहेड़ा, सरहद भावलिया थाना सदर निम्बाहेड़ा, कल्ला जी वैदिक यूनिवर्सिटी के सामने थाना सदर निम्बाहेड़ा, कृष्णा होटल के पास कट सदर निम्बाहेड़ा, जलिया चेक पोस्ट कोतवाली निम्बाहेड़ा, मोदी पेट्रोल पम्प से कपासन चौराहा तक, रोलाहेड़ा पुलिया थाना चंदेरिया, पालका नेशनल हाईवे, कट थाना बस्सी, नपावली थाना निकुम्भ, सरखण्डा थाना शम्भूपुरा, जालमपुरा पुलिया शम्भूपुरा, अरनिया पंथ शम्भूपुरा, पंचदेवला भदेसर, होड़ा चौराहा भदेसर, कृष्णा होटल एवं फैमिली रेस्टोरेंट भदेसर, सरहद नरधारी भादसोड़ा, नितिन फैक्ट्री माण्डना थाना बेगूं एवं तेजपुर चौराहा पारसोली शामिल हैं। *ब्लैक स्पॉट पर विशेष निगरानी एवं समझाइश* यातायात पुलिस की टीमें चिन्हित ब्लैक स्पॉट एवं दुर्घटना संभावित मार्गों पर नियमित रूप से गश्त एवं निगरानी कर रही हैं। इन स्थानों पर वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक करने के साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। विशेष रूप से तेज गति से वाहन चलाने, गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का उपयोग नहीं करने, क्षमता से अधिक सवारी एवं माल परिवहन करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ब्लैक स्पॉट पर वाहन चालकों को निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने, ओवरटेक करते समय सावधानी बरतने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करने तथा सड़क पर लगे यातायात संकेतों एवं नियमों की पालना करने के लिए समझाइश की जा रही है। साथ ही वाहन चालकों एवं आमजन को दुर्घटनाओं से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। दुर्घटना संभावित स्थानों पर यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने, वाहनों की सुगम आवाजाही सुनिश्चित करने तथा सड़क पर अव्यवस्थित रूप से खड़े वाहनों के कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति पर भी विशेष निगरानी रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार मौके पर यातायात को व्यवस्थित करते हुए वाहन चालकों को सुरक्षित आवागमन के लिए निर्देशित किया जा रहा है। *नियमों की पालना से ही सुरक्षित होगा सफर* जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा चिह्नित ब्लैक स्पॉट पर प्रतिदिन निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है, ताकि लापरवाही एवं यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। जिला पुलिस चित्तौड़गढ़ आमजन से अपील करती है कि वाहन चलाते समय यातायात नियमों की पूर्ण पालना करें। दोपहिया वाहन चालक अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का उपयोग करें। वाहन को निर्धारित गति सीमा में चलाएं, शराब का सेवन कर वाहन न चलाएं, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करें तथा ब्लैक स्पॉट एवं अन्य दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतें। *सुरक्षित यातायात, सुरक्षित जीवन—यातायात नियमों की पालना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।*1
- बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा के मिसाइल वाले बयान पर एआईएमआईएम चीफ बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी का पलटवार1
- देवनगर में 5 करोड़ 73 लाख रुपए की लागत से 30 बिस्तर का अस्पताल का सांची विधायक डॉ चौधरी ने किया उद्घाटन रायसेन ज़िले के देवनगर ग्राम पंचायत के लिए 30 बिस्तरीय अस्पताल भवन का निर्माण क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि के रूप में सामने आया है। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सांची विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य किसी भी व्यक्ति के सुखी जीवन का आधार है और ग्रामीण क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकताओं में रहा है। बुधवार शाम 4बजे डॉ. चौधरी ने अपने संबोधन में बताया कि जब वे वर्ष 1989 में पहली बार विधायक बने थे, उस समय देवनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति दिलाई थी। बाद में स्वास्थ्य मंत्री बनने के दौरान इस स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर 30 बिस्तरीय अस्पताल भवन के रूप में विकसित किया। उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ब्लॉक मुख्यालयों पर होते हैं, लेकिन देवनगर ग्राम पंचायत में भी 30 बिस्तरों की सुविधा वाला अस्पताल उपलब्ध कराया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्य सड़क मार्ग पर बना अस्पताल का तीन मंजिला भवन तैयार हो चुका है। अस्पताल में 30 बिस्तरों के साथ विभिन्न प्रकार की चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। अस्पताल में करीब 400 प्रकार की दवाइयां उपलब्ध कराने की बात भी कही गई। डॉ. चौधरी ने बताया कि वर्तमान में दो मेडिकल ऑफिसर अस्पताल में उपस्थित हैं, जबकि तीन अन्य डॉक्टरों की नियुक्ति पदस्थापना की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और उनके शीघ्र ज्वाइन करने की बात कही गई। इस तरह अस्पताल में कुल पांच डॉक्टरों की पदस्थापना होने का दावा किया गया। अस्पताल में प्रसूति सेवा सहित विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई। उन्होंने कहा कि फिलहाल सोनोग्राफी सुविधा उपलब्ध नहीं है, लेकिन भविष्य में इसे भी शुरू कराने का प्रयास किया जाएगा। अपने संबोधन में डॉ. चौधरी ने कोविड काल के दौरान प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि रायसेन जिले और विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्रों एवं अस्पताल भवनों की स्वीकृतियां दिलाई गईं। उन्होंने गढ़ी, चांदपुर हिनोतिया ख़ास , आंमखेड़ा, बाढ़ेर, समनापुर और सोड़रपुर हरदौट, अगरिया कलां, आलमपुर, हिनोतिया महलपुर, सहित विभिन्न स्थानों पर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए भवन स्वीकृत कराने की बात कही। इन केंद्रों पर सीएचओ और एएनएम की सेवाएं तथा आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने का भी उल्लेख किया। डॉ. चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करने के लिए नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। उनका कहना था कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को छोटी-बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए दूर बड़े शहरों का रुख न करना पड़े और स्थानीय स्तर पर उपचार की सुविधा मिल सके। संबोधन के दौरान देवनगर में शिक्षा के क्षेत्र में किए गए कार्यों का भी उल्लेख किया गया। डॉ. चौधरी ने बताया कि स्कूल के विकास के लिए लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने कहा कि देवनगर का स्कूल अब पीएम श्री स्कूल के रूप में विकसित हुआ है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और शिक्षा दोनों क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास किया है। कार्यक्रम में स्वागत भाषण सीएमएचओ डाक्टर दिनेश खत्री ने दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीना ने भी उद्बोधन में सांची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ प्रभु राम चौधरी के विकास कार्यों के संबंध एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के संबंध में प्रकाश डाला, मंडल अध्यक्ष वीर सिंह पटेल ने भी उद्बोधन में विकास कार्यों से संबंधित बात कही। कार्यक्रम में सीबीएमओ डॉक्टर संदीप यादव डॉक्टर शुभम पटेल मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर आस्था सोनी बीपीओ संजय तिग्गा एसडीओ आरईएस नरेश ठाकरे सरपंच देहगांव श्रीमती सुषमा राजेंद्र श्रीवास्तव सरपंच गढ़ी सैयद मसूद अली पटेल सरपंच आलमपुर चैन सिंह यादव, सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि सरपंच भाजपा कार्यकर्ता समाजसेवी मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन महामंत्री ऋषिराज धाकड़ ने किया।1
- भोपाल। परवलिया में शॉर्ट सर्किट से मोबाइल दुकान में लगी भीषण आग बिजली मीटर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग आग से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जलकर खाक दुकान में रखी फोटोकॉपी और लेमिनेशन मशीन पूरी तरह खाक बिक्री व मरम्मत के लिए रखे कई मोबाइल फोन जलकर हुए खराब पीड़ित दुकानदार अंकित बैरागी को हुआ नुकसान जब तक बुझती आग, तब तक जल चुका था दुकान का सामान मौके पर पहुंची पुलिस, नुकसान का सटीक आंकलन करने में जुटी1