logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

MP शाही पालकी को लेकर रात्रि में रोड चौड़ी करने और रोड पर पड़े मलबे को हटाने के लिए नगर पालिका की जेसीबी कार्य कर रही थी शाही पालकी को लेकर रात्रि में रोड चौड़ी करने और रोड पर पड़े मलबे को हटाने के लिए नगर पालिका की जेसीबी कार्य कर रही थी इस दौरान पतासा गली में कुछ हंगामा हुआ जिसका वीडियो सामने आया है

4 hrs ago
user_Mangal Dev Rathore
Mangal Dev Rathore
मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

MP शाही पालकी को लेकर रात्रि में रोड चौड़ी करने और रोड पर पड़े मलबे को हटाने के लिए नगर पालिका की जेसीबी कार्य कर रही थी शाही पालकी को लेकर रात्रि में रोड चौड़ी करने और रोड पर पड़े मलबे को हटाने के लिए नगर पालिका की जेसीबी कार्य कर रही थी इस दौरान पतासा गली में कुछ हंगामा हुआ जिसका वीडियो सामने आया है

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • झारखंड किसी के भरोसे” Jharkhand छात्र विरोध समर्थन पर बोले झारखंड किसी के भरोसे” Jharkhand छात्र विरोध समर्थन पर बोले Nishikant Dubey, Congress पर साधा निशाना
    1
    झारखंड किसी के भरोसे” Jharkhand छात्र विरोध समर्थन पर बोले 
झारखंड किसी के भरोसे” Jharkhand छात्र विरोध समर्थन पर बोले Nishikant Dubey, Congress पर साधा निशाना
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • काग्रेस पाट्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा के बाद मैदान का शुद्धीकरण करने के विरोध मे. पुतला दहन अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष #मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हल्द्वानी सभा के बाद, भारतीय जनता पार्टी के साथी संगठनों द्वारा गंगाजल और हवन से मैदान को "पवित्र" करने का शर्मनाक कृत्य करने के विरोध मे मन्दसौर जिला कांग्रेस कमेटी,व अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल सिसोदिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर सिंह गरडा एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. शौकत मंसूरी के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजा विभाग अध्यक्ष भेरूलाल जजावरा के नेतृत्व में शिव हनुमान मंदिर गांधी चौराहा से पैदल सत्याग्रह प्रारंभ कर मुख्य मार्ग होते हुए ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय तक एक विशाल पैदल सत्याग्रह मार्च निकाला गया,इस सामंतवादी सोच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया ।
    1
    काग्रेस पाट्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा के बाद मैदान का शुद्धीकरण करने के विरोध मे. पुतला दहन 
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष #मल्लिकार्जुन खड़गे जी की हल्द्वानी सभा के बाद, भारतीय जनता पार्टी के साथी संगठनों द्वारा गंगाजल और हवन से मैदान को "पवित्र" करने का शर्मनाक कृत्य करने के विरोध मे मन्दसौर जिला कांग्रेस कमेटी,व
अनुसूचित जाति विभाग जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल सिसोदिया, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष किशोर सिंह  गरडा एवं शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष डॉ. शौकत मंसूरी के संयुक्त तत्वावधान में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अजा विभाग अध्यक्ष भेरूलाल जजावरा के नेतृत्व में शिव हनुमान मंदिर गांधी चौराहा से पैदल सत्याग्रह प्रारंभ कर मुख्य मार्ग होते हुए ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय तक एक विशाल पैदल सत्याग्रह मार्च निकाला गया,इस सामंतवादी सोच के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया ।
    user_वचन(कमल ) प्रजापति
    वचन(कमल ) प्रजापति
    रिपोर्टर शामगढ़, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Harish Ninama
    1
    Post by Harish Ninama
    user_Harish Ninama
    Harish Ninama
    घाटोल, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • जब संवेदनशील प्रशासन बना सहारा: कलेक्टर की पहल से दिव्यांग छात्र को मिली नई उड़ान 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलेक्टर ने अपने आवास पर प्रदान की इलेक्ट्रिक व्हील चेयर, आत्मविश्वास और सम्मान से भर उठी मासूम मुस्कान झालावाड़ । यह केवल एक इलेक्ट्रिक व्हील चेयर मिलने की कहानी नहीं है, बल्कि एक संवेदनशील प्रशासन, मानवीय सोच और एक दिव्यांग बच्चे के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की प्रेरक गाथा है। कक्षा 7 में अध्ययनरत मांसपेशीय दुर्बलता (Muscular Dystrophy) से पीड़ित छात्र नक्शराज सिंह निवासी भंवरासा के लिए स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर जीवनभर की याद बन गया, जब जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने उसे अपने आवास पर आयोजित एट होम कार्यक्रम में आमंत्रित कर विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में इलेक्ट्रिक व्हील चेयर प्रदान की। नक्शराज सिंह की शारीरिक स्थिति ऐसी थी कि उसके लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना भी अत्यंत कठिन था। उसकी इस परेशानी को देखते हुए उसके परिजनों ने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ से इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध कराने का निवेदन किया। बच्चे की परिस्थिति को समझते हुए जिला कलेक्टर ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरी शंकर मीणा को आवश्यक निर्देश दिए। विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए गए और अंततः विशेष योजना के तहत नक्शराज सिंह को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कलेक्टर ने उसे विशेष रूप से अपने आवास पर आमंत्रित किया, जहां आत्मीय वातावरण में यह व्हील चेयर उसे सौंपी गई। व्हील चेयर प्राप्त करते ही नक्शराज सिंह के चेहरे पर जो मुस्कान थी, वह केवल खुशी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की नई किरण थी। अब वह स्वयं एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में सक्षम हो गया है। उसकी आंखों में भविष्य के नए सपने और आत्मनिर्भर बनने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था। कार्यक्रम के दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अन्य अतिथियों ने नक्शराज सिंह का माला पहनाकर सम्मान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित सभी लोगों ने इस भावनात्मक पल को संवेदनशील प्रशासन की एक प्रेरक मिसाल बताया। नक्शराज सिंह और उसके परिजनों ने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब वह अपने दैनिक कार्यों और पढ़ाई में अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेगा। यह घटना इस बात का सशक्त उदाहरण है कि जब प्रशासन केवल नियमों तक सीमित न रहकर संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करता है, तो वह किसी जरूरतमंद के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला सकता है। स्वतंत्रता दिवस पर मिली यह सौगात नक्शराज सिंह के लिए केवल एक इलेक्ट्रिक व्हील चेयर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और नए जीवन विश्वास की शुरुआत है।
    1
    जब संवेदनशील प्रशासन बना सहारा: कलेक्टर की पहल से दिव्यांग छात्र को मिली नई उड़ान
80वें स्वतंत्रता दिवस पर जिला कलेक्टर ने अपने आवास पर प्रदान की इलेक्ट्रिक व्हील चेयर, आत्मविश्वास और सम्मान से भर उठी मासूम मुस्कान
झालावाड़ । यह केवल एक इलेक्ट्रिक व्हील चेयर मिलने की कहानी नहीं है, बल्कि एक संवेदनशील प्रशासन, मानवीय सोच और एक दिव्यांग बच्चे के जीवन में आए सकारात्मक बदलाव की प्रेरक गाथा है। कक्षा 7 में अध्ययनरत मांसपेशीय दुर्बलता (Muscular Dystrophy) से पीड़ित छात्र नक्शराज सिंह निवासी भंवरासा के लिए स्वतंत्रता दिवस का यह अवसर जीवनभर की याद बन गया, जब जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने उसे अपने आवास पर आयोजित एट होम कार्यक्रम में आमंत्रित कर विभिन्न गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति में इलेक्ट्रिक व्हील चेयर प्रदान की।
नक्शराज सिंह की शारीरिक स्थिति ऐसी थी कि उसके लिए एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाना भी अत्यंत कठिन था। उसकी इस परेशानी को देखते हुए उसके परिजनों ने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ से इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध कराने का निवेदन किया। बच्चे की परिस्थिति को समझते हुए जिला कलेक्टर ने संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक गौरी शंकर मीणा को आवश्यक निर्देश दिए।
विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए गए और अंततः विशेष योजना के तहत नक्शराज सिंह को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर उपलब्ध कराई गई। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर जिला कलेक्टर ने उसे विशेष रूप से अपने आवास पर आमंत्रित किया, जहां आत्मीय वातावरण में यह व्हील चेयर उसे सौंपी गई।
व्हील चेयर प्राप्त करते ही नक्शराज सिंह के चेहरे पर जो मुस्कान थी, वह केवल खुशी नहीं, बल्कि आत्मविश्वास की नई किरण थी। अब वह स्वयं एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने में सक्षम हो गया है। उसकी आंखों में भविष्य के नए सपने और आत्मनिर्भर बनने का उत्साह साफ दिखाई दे रहा था।
कार्यक्रम के दौरान राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष श्याम सुंदर शर्मा, पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सहित अन्य अतिथियों ने नक्शराज सिंह का माला पहनाकर सम्मान किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उपस्थित सभी लोगों ने इस भावनात्मक पल को संवेदनशील प्रशासन की एक प्रेरक मिसाल बताया।
नक्शराज सिंह और उसके परिजनों ने जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहायता उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब वह अपने दैनिक कार्यों और पढ़ाई में अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेगा।
यह घटना इस बात का सशक्त उदाहरण है कि जब प्रशासन केवल नियमों तक सीमित न रहकर संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य करता है, तो वह किसी जरूरतमंद के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला सकता है। स्वतंत्रता दिवस पर मिली यह सौगात नक्शराज सिंह के लिए केवल एक इलेक्ट्रिक व्हील चेयर नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता, सम्मान और नए जीवन विश्वास की शुरुआत है।
    user_धरम सिंह
    धरम सिंह
    TV News Anchor डुग, झालावाड़, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बावलिया खाल में गूंजा आस्था का जयघोष, खेड़ापति हनुमान व शनि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी शुरू कुशलगढ़। बावलिया खाल स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रावण मास के सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन हुआ। श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर बावरिया खाल एवं शनि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को निर्धारित करने तथा तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न देवी-देवताओं को विधिवत आमंत्रित किया गया। इस दौरान भगवान श्री हनुमान जी, तेजाजी, दशा माता, शनि महाराज एवं शिव मंदिर नागनाथ में पूजा-अर्चना कर श्रीफल भेंट किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना करते हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल एवं निर्विघ्न संपन्न कराने की कामना की। इस अवसर पर नगर के प्रमुख यजमान सुधीर स्वर्णकार द्वारा श्रीफल रखवाया गया। कार्यक्रम में हनुमान मंदिर समिति के सदस्य एवं भक्त उपस्थित रहे। इस दौरान कमलेश कावड़िया, संदीप नाहटा, जगदीश चंद्र पटेल, कैलाश प्रजापत, हसमुख जोशी, बाबूलाल प्रजापत, नारायण लाल बारोडिया, हरेंद्र बारोडिया, नितेश बैरागी, अशोक जोशी सहित मंदिर के पुजारी कैलाश बैरागी एवं अन्य भक्त मौजूद रहे।
    2
    बावलिया खाल में गूंजा आस्था का जयघोष, खेड़ापति हनुमान व शनि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी शुरू
कुशलगढ़। बावलिया खाल स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्रावण मास के सोमवार एवं नाग पंचमी के पावन अवसर पर धार्मिक आयोजन हुआ। श्री खेड़ापति हनुमान मंदिर बावरिया खाल एवं शनि मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को निर्धारित करने तथा तैयारियों को गति देने के उद्देश्य से विभिन्न देवी-देवताओं को विधिवत आमंत्रित किया गया।
इस दौरान भगवान श्री हनुमान जी, तेजाजी, दशा माता, शनि महाराज एवं शिव मंदिर नागनाथ में पूजा-अर्चना कर श्रीफल भेंट किया गया। श्रद्धालुओं ने प्रार्थना करते हुए प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को सफल एवं निर्विघ्न संपन्न कराने की कामना की।
इस अवसर पर नगर के प्रमुख यजमान सुधीर स्वर्णकार द्वारा श्रीफल रखवाया गया। कार्यक्रम में हनुमान मंदिर समिति के सदस्य एवं भक्त उपस्थित रहे।
इस दौरान कमलेश कावड़िया, संदीप नाहटा, जगदीश चंद्र पटेल, कैलाश प्रजापत, हसमुख जोशी, बाबूलाल प्रजापत, नारायण लाल बारोडिया, हरेंद्र बारोडिया, नितेश बैरागी, अशोक जोशी सहित मंदिर के पुजारी कैलाश बैरागी एवं अन्य भक्त मौजूद रहे।
    user_गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    गाण्डीव न्यूज नेटवर्क
    बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • बड़ोद 17 अगस्त नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने किए नाग देवता के दर्शन, दूध चढ़ाकर की मंगलकामनाएं बड़ोद (आगर ) नाग पंचमी के पावन पर्व पर नगर स्थित हनुमान गड़ी मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ नाग देवता की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने नाग देवता के दर्शन कर दूध चढ़ाया और विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामनाएं कीं। इस दौरान महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने नाग देवता के जयकारे लगाए और पूरे दिन मंदिरों में भक्ति का माहौल बना रहा।
    4
    बड़ोद 17 अगस्त 
नाग पंचमी पर श्रद्धालुओं ने किए नाग देवता के दर्शन, दूध चढ़ाकर की मंगलकामनाएं
बड़ोद (आगर ) नाग पंचमी के पावन पर्व पर नगर स्थित हनुमान गड़ी मंदिर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ नाग देवता की पूजा-अर्चना की। सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने नाग देवता के दर्शन कर दूध चढ़ाया और विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की मंगलकामनाएं कीं।
इस दौरान महिलाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। धार्मिक वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने नाग देवता के जयकारे लगाए और पूरे दिन मंदिरों में भक्ति का माहौल बना रहा।
    user_पिंटू बैरागी
    पिंटू बैरागी
    बड़ोद, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • MP मन्दसौर जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिला मुख्यालय पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण किया स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मन्दसौर जिले में भी पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में ध्वजारोहण किया गया प्रभात फेरिया निकाली गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता सांसद, राज्यसभा बंशीलाल गुर्जर, विधायक विपिन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, जिला योजना समिति सदस्‍य राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्‍यक्ष बसंत शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर,उपाध्यक्ष मनु प्रिया विनीत यादव, निलेश पटेल, ब्रजेश मालवीय, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला,मदनलाल राठौर, लोकतंत्र सेनानी गण, कलेक्टर दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, तेर सिंह बघेल, एस.डी.ओ.पी.कीर्ति बघेल , पूर्णिमा सिंह राजपूत,सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल आदि उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भोपाल से प्रदेश के नाम संदेश का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से देखा सुना गया । उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी संदेश का वाचन करते हुए मन्दसौर जिले में शासकीय योजनाओं कार्यक्रमों की प्रगति एवं उपलब्धियां से अवगत कराया कार्यक्रम में होमगार्ड, पुलिस, सशस्त्र बल, स्काउट द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि देवड़ा द्वारा खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया गया उनके साथ कलेक्टर दिव्यांक सिंह तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना थे। मुख्य अतिथि देवडा ने परेड कमांडरों से परिचय भी प्राप्त किया इस अवसर पर हर्ष फायर किया गया मुख्य अतिथि द्वारा समृद्धि एवं विविधता के प्रतीक गुब्बारे उड़ाए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवड़ा द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान सेंट थॉमस सीनियर सेकंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को दिया गया इसी प्रकार द्वितीय स्थान संदीपनी महारानी लक्ष्मीबाई, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा तृतीय स्थान उत्कृष्ट विद्यालय मन्दसौर को मिला । कार्यक्रम का संचालन सुदीप दास तथा सत्येंद्र राठौर द्वारा किया गया। मन्दसौर जिले की विकास गाथा पुस्तक का वितरण किया गया स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में जनसंपर्क विभाग द्वारा मन्दसौर जिले के लिए प्रकाशित ‘’बदलते दौर का मध्य प्रदेश मन्दसौर जिले की विकास गाथा’’ पुस्तक का वितरण किया गया। जनप्रतिनिधियों नागरिकों को पुस्तक प्रदान की गई। विकास गाथा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में शासन के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों में लाभान्वित किए गए हितग्राहियों शासकीय योजनाओं के अंतर्गत परिलक्षित प्रगति की जानकारी दी गई है इसके अलावा जिले में जनहित में किए गए नवाचारों के बारे में भी बताया गया है विकास गाथा की नागरिकों द्वारा सराहना की गई। डीडी टुडे न्यूज़ से मध्य प्रदेश हेड ब्यूरो मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट 1, बाइट ----------------- 2, बाइट ----------------- 3, बाइट -----------------
    1
    MP मन्दसौर जिले में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

जिला मुख्यालय पर उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने ध्वजारोहण किया
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त मन्दसौर जिले में भी पूर्ण हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिले भर में ध्वजारोहण किया गया प्रभात फेरिया निकाली गई। जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता सांसद, राज्यसभा बंशीलाल गुर्जर, विधायक विपिन जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा विजय पाटीदार, पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया, पूर्व मंत्री कैलाश चावला, जिला योजना समिति सदस्‍य राजेश दीक्षित, जनपद पंचायत अध्‍यक्ष बसंत शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी गुर्जर,उपाध्यक्ष मनु प्रिया विनीत यादव, निलेश पटेल, ब्रजेश मालवीय, नगर पालिका उपाध्यक्ष नम्रता प्रीतेश चावला,मदनलाल राठौर, लोकतंत्र सेनानी गण, कलेक्टर दिव्यांक सिंह, पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना, तेर सिंह बघेल, एस.डी.ओ.पी.कीर्ति बघेल , पूर्णिमा सिंह राजपूत,सीईओ जिला पंचायत अनुकूल जैन, अपर कलेक्टर एकता जायसवाल आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के भोपाल से प्रदेश के नाम संदेश का लाइव प्रसारण एलईडी के माध्यम से देखा सुना गया । उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने भी संदेश का वाचन करते हुए मन्दसौर जिले में शासकीय योजनाओं कार्यक्रमों की प्रगति एवं उपलब्धियां से अवगत कराया कार्यक्रम में होमगार्ड, पुलिस, सशस्त्र बल, स्काउट द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया। मुख्य अतिथि देवड़ा द्वारा खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया गया उनके साथ कलेक्टर दिव्यांक सिंह तथा पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना थे। मुख्य अतिथि देवडा ने परेड कमांडरों से परिचय भी प्राप्त किया इस अवसर पर हर्ष फायर किया गया मुख्य अतिथि द्वारा समृद्धि एवं विविधता के प्रतीक गुब्बारे उड़ाए गए।     
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि देवड़ा द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया। स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। 
सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रथम स्थान सेंट थॉमस सीनियर सेकंडरी विद्यालय के विद्यार्थियों की प्रस्तुति को दिया गया इसी प्रकार द्वितीय स्थान संदीपनी महारानी लक्ष्मीबाई, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तथा तृतीय स्थान उत्कृष्ट विद्यालय मन्दसौर को मिला । कार्यक्रम का संचालन सुदीप दास तथा सत्येंद्र राठौर द्वारा किया गया। 
मन्दसौर जिले की विकास गाथा पुस्तक का वितरण किया गया
स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में जनसंपर्क विभाग द्वारा मन्दसौर जिले के लिए प्रकाशित ‘’बदलते दौर का मध्य प्रदेश मन्दसौर जिले की विकास गाथा’’ पुस्तक का वितरण किया गया।  जनप्रतिनिधियों नागरिकों को पुस्तक प्रदान की गई। विकास गाथा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में शासन के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर राज्य शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं कार्यक्रमों में लाभान्वित किए गए हितग्राहियों शासकीय योजनाओं के अंतर्गत परिलक्षित प्रगति की जानकारी दी गई है इसके अलावा जिले में जनहित में किए गए नवाचारों के बारे में भी बताया गया है विकास गाथा की नागरिकों द्वारा सराहना की गई। 
डीडी टुडे न्यूज़ से मध्य प्रदेश हेड ब्यूरो मंगल देव राठौर की खास रिपोर्ट 
1, बाइट -----------------
2, बाइट -----------------
3, बाइट -----------------
    user_Mangal Dev Rathore
    Mangal Dev Rathore
    मंदसौर नगर, मंदसौर, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने बांकुरा में CJP कार्यकर्ता के पिता की मौत मामले पर कहा, पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने बांकुरा में CJP कार्यकर्ता के पिता की मौत मामले पर कहा, "कुछ लोगों को नाम कमाने के लिए एक बैनर चाहिए था। उन्हें वो बैनर मिला और अब वे उसके तले कुछ भी कर रहे हैं। लोकतंत्र है, वे स्वतंत्र हैं लेकिन किसी को कोई समस्या हो या कानून-व्यवस्था बिगड़े ऐसा नहीं होना चाहिए।" पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पर उन्होंने कहा, "बंगाल में नई भाजपा सरकार के 100 दिन, यादगार 100 दिन हैं। मुख्यमंत्री सक्रिय रहे। विकास की राह में जो भी बाधाएं थीं, उन सभी को हटाया गया। जो लोग इतने सालों तक कई योजनाओं से वंचित रहे, उन्हें उसका लाभ मिला... कई परिवर्तन और कई ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जो बहुत पहले हो जाने चाहिए थे लेकिन नहीं हुए। बंगाल के लोग खुश हैं..."
    1
    पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने बांकुरा में CJP कार्यकर्ता के पिता की मौत मामले पर कहा,
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने बांकुरा में CJP कार्यकर्ता के पिता की मौत मामले पर कहा, "कुछ लोगों को नाम कमाने के लिए एक बैनर चाहिए था। उन्हें वो बैनर मिला और अब वे उसके तले कुछ भी कर रहे हैं। लोकतंत्र है, वे स्वतंत्र हैं लेकिन किसी को कोई समस्या हो या कानून-व्यवस्था बिगड़े ऐसा नहीं होना चाहिए।" पश्चिम बंगाल में भाजपा सरकार के 100 दिन पर उन्होंने कहा, "बंगाल में नई भाजपा सरकार के 100 दिन, यादगार 100 दिन हैं। मुख्यमंत्री सक्रिय रहे। विकास की राह में जो भी बाधाएं थीं, उन सभी को हटाया गया। जो लोग इतने सालों तक कई योजनाओं से वंचित रहे, उन्हें उसका लाभ मिला... कई परिवर्तन और कई ऐसे निर्णय लिए गए हैं, जो बहुत पहले हो जाने चाहिए थे लेकिन नहीं हुए। बंगाल के लोग खुश हैं..."
    user_ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    ठा शंभू सिंह तंवर पत्रकार
    कृषि कार्य एवं पत्रकारिता ताल, रतलाम, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *💥भविष्य दर्पण / धर्मेन्द्र परमार* *💥नाग पंचमी पर्व पर मध्यरात्रि में खुले भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के पट* 💥महंत श्री विनीतगिरी महाराज ने विधि-विधान से किया भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर का पूजन-अभिषेक, आम श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुए दर्शन उज्जैन, 17 अगस्त 2026। नाग पंचमी पर्व के अवसर पर वर्ष में केवल एक बार 24 घंटे के लिए खुलने वाले भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर के पट मध्यरात्रि 12 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए। पट खुलने के पश्चात श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री विनीतगिरी महाराज ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर का पूजन-अर्चन किया। 💥पूजन-अर्चन के दौरान भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर की प्राचीन प्रतिमा एवं शिवलिंग का अभिषेक कर विधिवत पूजा की गई। इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह, अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक सहित मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। 💥भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के पूजन-अभिषेक के पश्चात आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। इसके साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से उज्जैन पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के दर्शन किए। 💥उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के द्वितीय तल पर विराजित भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के पट वर्ष में केवल एक बार नाग पंचमी के अवसर पर 24 घंटे के लिए खोले जाते हैं। भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर की अद्भुत प्रतिमा नागों की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा का विशेष प्रतीक मानी जाती है। 💥नाग पंचमी पर्व को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के दर्शन 17 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे, जिसके पश्चात मंदिर के पट बंद किए जाएंगे।
    3
    *💥भविष्य दर्पण / धर्मेन्द्र परमार*

*💥नाग पंचमी पर्व पर मध्यरात्रि में खुले भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के पट*

💥महंत श्री विनीतगिरी महाराज ने विधि-विधान से किया भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर का पूजन-अभिषेक, आम श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुए दर्शन 
उज्जैन, 17 अगस्त 2026। नाग पंचमी पर्व के अवसर पर वर्ष में केवल एक बार 24 घंटे के लिए खुलने वाले भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर मंदिर के पट मध्यरात्रि 12 बजे शुभ मुहूर्त में खोले गए। पट खुलने के पश्चात श्री पंचायती महानिर्वाणी अखाड़ा के महंत श्री विनीतगिरी महाराज ने विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर का पूजन-अर्चन किया।
💥पूजन-अर्चन के दौरान भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर की प्राचीन प्रतिमा एवं शिवलिंग का अभिषेक कर विधिवत पूजा की गई। इस अवसर पर संभाग आयुक्त श्री आशीष सिंह, अध्यक्ष एवं कलेक्टर श्री रोशन कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप शर्मा, प्रशासक एवं अपर कलेक्टर श्री प्रथम कौशिक सहित मंदिर प्रबंध समिति के अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
💥भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के पूजन-अभिषेक के पश्चात आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के पट खोल दिए गए। इसके साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से उज्जैन पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के दर्शन किए।
💥उल्लेखनीय है कि श्री महाकालेश्वर मंदिर के द्वितीय तल पर विराजित भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के पट वर्ष में केवल एक बार नाग पंचमी के अवसर पर 24 घंटे के लिए खोले जाते हैं। भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर की अद्भुत प्रतिमा नागों की धार्मिक एवं आध्यात्मिक परंपरा का विशेष प्रतीक मानी जाती है।
💥नाग पंचमी पर्व को देखते हुए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति एवं जिला प्रशासन द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, सुगम दर्शन एवं सुरक्षा के लिए व्यापक व्यवस्थाएं की गई हैं। भगवान श्री नागचन्द्रेश्वर के दर्शन 17 अगस्त की रात्रि 12 बजे तक श्रद्धालुओं के लिए खुले रहेंगे, जिसके पश्चात मंदिर के पट बंद किए जाएंगे।
    user_मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
    मांगीलाल सोलंकी (पत्रकार)✍️✍️
    Advertising agency Mahidpur, Ujjain•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.