Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरेली के सुल्तान आला हज़रत के पाक कदम बिहार सीतामढ़ी के पोखरैरा शरीफ की सरजमीं पर कैसे गई पूरी जानकारी इस विडियो में देखें
Live tv news 24×7
बरेली के सुल्तान आला हज़रत के पाक कदम बिहार सीतामढ़ी के पोखरैरा शरीफ की सरजमीं पर कैसे गई पूरी जानकारी इस विडियो में देखें
More news from बिहार and nearby areas
- गांधी जयंती पर हाथों में सिर्फ झाड़ू क्यों? यूपी इलेक्शन 2027 का ट्रेलर शुरू वाराणसी से शुरू?1
- बरेली के सुल्तान आला हज़रत के पाक कदम बिहार सीतामढ़ी के पोखरैरा शरीफ की सरजमीं पर कैसे गई पूरी जानकारी इस विडियो में देखें1
- दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराना गैर-संवैधानिक, धनबल और सत्ता के दम पर जनादेश की चोरी हो रही है और जन सुराज इसके खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ेगा - कुमार सौरभ, प्रवक्ता जन सुराज पटना:* बिहार के दो निर्दलीय एमएलसी बंशीधर बृजवासी और राहुल राज के भाजपा में शनिवार को सदस्यता लेने पर जन सुराज के नेताओं ने रविवार को प्रेस वार्ता की। जन सुराज के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ ने उनका एमएलसी पद जाने का भी दावा किया है। इस मामले को लेकर विधान परिषद के सभापति के समक्ष पिटिशन सौंपने और माननीय न्यायालय भी जाने की बात कही। वहीं, सदस्यता रद्द करने की भी मांग की बात कही। *संविधान को धप्पा बताते हुए भाजपा ने निर्दलीय MLC को दिलाई सदस्यता: कुमार सौरभ* कुमार सौरभ ने कहा कि चुनाव चाहे जिस प्रकार से हो, चुनाव परिणाम जो भी हो, उन परिणाम को धन बल, सत्ता बल, प्रभाव से भाजपा अपने पक्ष में कर लेगी! इसका प्रमाण है, 27 तारीख को बिहार में 4 शिक्षक, 4 स्नातक MLC चुनाव का परिणाम आया, 28 तारीख की शाम तक स्पष्ट हुआ कि भाजपा को 2, निर्दलीय 2,राजद 2, जदयू 1 व जन सुराज को 1 सीट आई है। चुनाव परिणाम के 72 घंटे भी नहीं बीते कि शिक्षक-स्नातक मतदाताओं के जनादेश की चोरी, जनादेश पर संविधान को धप्पा बताते हुए भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। सारण क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राहुल राज और तिरहुत से निर्दलीय प्रत्याशी बंशीधर बृजवासी जीतें, इन्हें भाजपा ने अपनी सदस्यता दिलाई। *निर्दलीय प्रत्याशी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ता है तो उसकी जाएगी सदस्यता: कुमार सौरभ* संविधान के शिड्यूल 10, आर्टिकल 102-2, 192-2 के तहत विधान परिषद में नियमों को बताया गया है। इसके तहत 20 से ज्यादा केसों पर निर्णय हो चुके हैं। चुनाव के बाद किसी भी समय कोई निर्दलीय प्रत्याशी किसी भी राजनीतिक दल से जुड़ता है तो उनकी सदस्यता चली जाएगी। बिहार की जनता गवाह है शनिवार को बिहार के भाजपा के कार्यालय में किस प्रकार का माहौल था। जिसमें इन दोनों प्रत्याशियों को सदस्यता दिलाई गई, पुष्प गुच्छ दिया गया। मीडिया में निर्दलीय प्रत्याशियों ने बयान देकर स्वीकारा है कि उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। *भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने फेसबुक पर लिखी सदस्यता दिलाने वाली बात: कुमार सौरभ* बकौल कुमार सौरभ, रविशंकर जी को जवाब देना चाहिए कि उन्होंने संविधान की कैसे धज्जियां उड़ाई? कुमार सौरभ ने तस्वीर दिखाकर और मीडिया में चले वीडियो दिखाकर कहा कि 01955 सदस्यता स्लिप लेकर बंशीधर बृजवासी ने भाजपा की सदस्यता ली। वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सारावगी के वैरिफायड फेसबुक अकाउंट पोस्ट को दिखा कहा कि MLC तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से विजयी बंशीधर बृजवासी और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राहुल राज ने भाजपा की सदस्यता ली। जब जन सुराज ने इसे उठाया तो वे आज सुबह पलट गए। क्या संजय सरावगी अपने वैरिफायड फेसबुक अकाउंट से मजाक कर रहे थे? इस पोस्ट को बाद में एडिट किया। संजय सरावगी को बिहार के शिक्षक-स्नातक मतदाताओं से झूठ बोलने के लिए माफी मांगनी चाहिए। *अनुच्छेद 191 के तहत निर्दलीय प्रत्याशियों का राजनीतिक दल में शामिल होना नियमों के विरुद्ध, जन सुराज सभापति को सौंपेगा याचिका : कुमार अमित* जन सुराज के लीगल सेल नेता कुमार अमित ने कहा कि अनुच्छेद 191 के तहत निर्दलीय निर्वाचित प्रत्याशी इस तरह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं हो सकते। इस मामले में जन सुराज विधान परिषद के सभापति को याचिका सौंपकर पूरे प्रकरण की जांच कराने और संबंधित प्रत्याशियों की सदस्यता रद्द करने की मांग करेगा। उन्होंने कहा कि यदि नियमों के अनुरूप निर्णय नहीं लिया जाता है, तो जन सुराज उच्च न्यायालय का रुख करेगा। मामले में जन सुराज पार्टी के नेता विधान परिषद के सभापति के समक्ष पिटिशन सौंपेंगे। इसमें 3 महीने में निर्णय देने का प्रावधान है। अगर हमें वहां राहत नहीं मिली तो हम माननीय न्यायालय भी जाएंगे। संविधान में इसका प्रावधान है। जनता के समक्ष ये नेता एक्सपोज हो चुके हैं, ये अत्यंत निंदनीय है। इस प्रेस वार्ता में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुमार सौरभ, लीगल सेल से अमित जी, मुकेश चौधरी, प्रधान महासचिव सुभाष कुशवाहा मौजूद थे।1
- तेजस्वी यादव का सड़क पर उतरेगा हल्लाबोल! सरकार को घेरने की तैयारी, बिहार की सियासत में मचेगा घमासान! 🔥 तेजस्वी यादव का सड़क पर उतरेगा हल्लाबोल! सरकार को घेरने की तैयारी, बिहार की सियासत में मचेगा घमासान! 🔥1
- जक्कनपुर थाना अंतर्गत जमीन एवं मकान का मामला नहीं हो रहा शांत, बेघर रहने को मजबूर ??? राजधानी पटना के जक्कनपुर थाना अंतर्गत, जक्कनपुर में जमीन एवं मकान का मामला नहीं हो रहा शांत... थाने की चुप्पी के कारण मामला लगातार पकड़ रहा है तुल??? पीड़ित बेघर रहने को मजबूर!!1
- पटना। बिहटा थाना में तैनात चौकीदार नागेंद्र पासवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। रविवार की सुबह बिहटा-सिकंदरपुर-कटेसर मार्ग पर सड़क किनारे उनका शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही5 स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई।1
- बिदुपुर के ग्रामीण बैंक पर गंभीर आरोप, पैसा लेने के बाद भी नहीं किया काम! बिदुपुर के ग्रामीण बैंक पर गंभीर आरोप, पैसा लेने के बाद भी नहीं किया काम!1
- पटना में जमीनी विवाद एक बार फिर गहराया सरपंच साहब पर लगे गंभीर आरोप l1