Shuru
Apke Nagar Ki App…
R.P.M. College में SC/ST छात्रों या छात्राओं से ऐसी फीस ली जा रही है जो नियम के अनुसार नहीं ली जानी चाहिए, तो इसकी आधिकारिक जांच के लिए शिकायत की जा सकती है। R.P.M. College, Tuniyahi, Madhepura, BNMU माननीय जिला पदाधिकारी / जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधेपुरा, बिहार। विषय: आर.पी.एम. कॉलेज, तुनियाही, मधेपुरा में छात्रों से कथित रूप से अनुचित तरीके से पैसे लिए जाने की जांच कराने हेतु ऑनलाइन जीरो पैसा आ रहा है एडमिशन में ले रहा है
Bihari bhai
R.P.M. College में SC/ST छात्रों या छात्राओं से ऐसी फीस ली जा रही है जो नियम के अनुसार नहीं ली जानी चाहिए, तो इसकी आधिकारिक जांच के लिए शिकायत की जा सकती है। R.P.M. College, Tuniyahi, Madhepura, BNMU माननीय जिला पदाधिकारी / जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधेपुरा, बिहार। विषय: आर.पी.एम. कॉलेज, तुनियाही, मधेपुरा में छात्रों से कथित रूप से अनुचित तरीके से पैसे लिए जाने की जांच कराने हेतु ऑनलाइन जीरो पैसा आ रहा है एडमिशन में ले रहा है
More news from Madhepura and nearby areas
- R.P.M. College में SC/ST छात्रों या छात्राओं से ऐसी फीस ली जा रही है जो नियम के अनुसार नहीं ली जानी चाहिए, तो इसकी आधिकारिक जांच के लिए शिकायत की जा सकती है। R.P.M. College, Tuniyahi, Madhepura, BNMU माननीय जिला पदाधिकारी / जिला शिक्षा पदाधिकारी, मधेपुरा, बिहार। विषय: आर.पी.एम. कॉलेज, तुनियाही, मधेपुरा में छात्रों से कथित रूप से अनुचित तरीके से पैसे लिए जाने की जांच कराने हेतु ऑनलाइन जीरो पैसा आ रहा है एडमिशन में ले रहा है1
- पिपरा थाना क्षेत्र में सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था अभिमन्यु हरियाणा में धान की फसल में दवा छिड़कने के दौरान सांप ने काटा, 36 पिपरा थाना क्षेत्र में सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक की मौत, घर का इकलौता कमाने वाला था अभिमन्यु हरियाणा में धान की फसल में दवा छिड़कने के दौरान सांप ने काटा, 36 घंटे बाद गांव पहुंचा शव; परिवार में पसरा मातम पिपरा (सुपौल): पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत निर्मली पंचायत के वार्ड नंबर 4 स्थित निर्मली गांव में सर्पदंश से 25 वर्षीय युवक अभिमन्यु चौधरी की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। अभिमन्यु करीब तीन महीने पहले रोजगार की तलाश में हरियाणा गया था, जहां वह खेती-बाड़ी का काम कर रहा था। परिजनों के अनुसार, रविवार सुबह करीब छह बजे धान की फसल में दवा का छिड़काव करने के दौरान अभिमन्यु को सांप ने काट लिया। इसके बाद उसे तत्काल हरियाणा के एक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के करीब 36 घंटे बाद सोमवार रात लगभग 11 बजे अभिमन्यु का शव हरियाणा से उसके पैतृक गांव निर्मली पहुंचा। शव पहुंचते ही परिजनों के बीच चीख-पुकार मच गई। बताया गया कि अभिमन्यु परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके पिता स्वर्गीय विक्रम चौधरी का करीब आठ महीने पहले निधन हो चुका है। वहीं, उसके बड़े भाई अनंत कुमार की करीब 10 वर्ष पहले बीमारी के कारण मौत हो गई थी। अभिमन्यु की शादी अभी नहीं हुई थी। उसकी बड़ी बहन पिंकी कुमारी और छोटी बहन ममता कुमारी की शादी हो चुकी है। अभिमन्यु के बड़े बहनोई प्रकाश कुमार चौधरी ने बताया कि अभिमन्यु की शादी की बात चल रही थी। वह घर बनाने के उद्देश्य से हरियाणा कमाने गया था। उसने कहा था कि घर बनने के बाद शादी करेगा। लेकिन परिवार को क्या पता था कि वह इस तरह असमय दुनिया छोड़ देगा। अभिमन्यु की मौत से मां का सहारा छिन गया है। परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक का माहौल बना हुआ है।3
- मधेपुरा में स्मैक के खिलाफ पुलिस का बड़ा शिकंजा! अंतरजिला गिरोह के 4 तस्कर गिरफ्तार, 78 ग्राम स्मैक बरामद मधेपुरा में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी और वाहन जांच के दौरान अंतरजिला गिरोह से जुड़े चार कथित स्मैक कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 78 ग्राम स्मैक और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार चारों आरोपी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं और मादक पदार्थ की खेप लेकर जा रहे थे। मधेपुरा पुलिस इन दिनों अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को 7 सितंबर को एक अहम सूचना मिली। सदर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विमलेन्दु कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर साहुगढ़-गणेश स्थान के रास्ते सहरसा की ओर जाने वाले हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तत्काल टीम गठित की और साहुगढ़-गणेश स्थान रोड पर वाहन जांच शुरू कर दी। पुलिस को उम्मीद थी कि संदिग्ध किसी भी वक्त इस रास्ते से गुजर सकते हैं। कुछ देर बाद साहुगढ़ की ओर से दो मोटरसाइकिल पर सवार चार युवक गणेश स्थान की तरफ आते दिखाई दिए। पुलिस की चेकिंग देखकर बाइक सवारों को शक हुआ और उन्होंने अचानक मोटरसाइकिल रोक दी। इसके बाद दोनों बाइक सवारों ने मोटरसाइकिल पीछे मोड़कर मौके से भागने की कोशिश की। लेकिन पुलिस पहले से सतर्क थी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चारों को पकड़ लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जब चारों युवकों की बारी-बारी से विधिवत तलाशी ली गई, तो उनके पास से कुल 78 ग्राम अवैध मादक पदार्थ यानी स्मैक बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने दोनों मोटरसाइकिलों को भी जब्त कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू कुमार, उम्र 31 वर्ष, प्रकाश कुमार, उम्र 26 वर्ष, विकास ठाकुर, उम्र 33 वर्ष और साजन कुमार, उम्र 30 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, चारों आरोपी सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भौरा गांव के वार्ड नंबर-6 के रहने वाले हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी है कि बरामद स्मैक कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह से और कितने लोग जुड़े हुए हैं। मधेपुरा पुलिस के लिए यह कार्रवाई इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि मामला केवल स्थानीय स्तर पर नशे के कारोबार तक सीमित नहीं दिख रहा है। गिरफ्तार सभी आरोपी दूसरे जिले यानी सहरसा के रहने वाले बताए जा रहे हैं। ऐसे में पुलिस अंतरजिला स्तर पर चल रहे मादक पदार्थों के नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस नेटवर्क में सप्लायर कौन है, स्मैक की आपूर्ति कहां से होती है और इसे किन इलाकों में खपाया जाता है। सदर एसडीपीओ अजय कुमार ने मंगलवार की शाम प्रेस वार्ता कर पुलिस की इस कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की और संदिग्धों को भागने से पहले ही पकड़ लिया। इस पूरी कार्रवाई में सदर थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक विमलेन्दु कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक कन्हैया कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक मोहन कुमार सिंह, सहायक अवर निरीक्षक राकेश कुमार और तकनीकी शाखा के सदस्य शामिल रहे। फिलहाल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। 78 ग्राम स्मैक की बरामदगी के बाद पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इसके पीछे कौन-कौन से लोग सक्रिय हैं और नशे की यह खेप आखिर कहां से आई थी। मधेपुरा पुलिस की इस कार्रवाई से एक बात साफ है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। अब देखना होगा कि पूछताछ और जांच के दौरान इस कथित अंतरजिला नेटवर्क से जुड़े और कितने नाम सामने आते हैं।2
- *सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में लायंस क्लब ने किया वृक्षारोपण* सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया के प्रांगण में लायंस क्लब, गम्हरिया ने किया वृक्षारोपण गम्हरिया (मधेपुरा)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लायंस क्लब गम्हरिया, मधेपुरा की ओर से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गम्हरिया के प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के सदस्यों एवं स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों ने परिसर में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए तथा पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर लायंस क्लब गम्हरिया के डायरेक्टर अरविंद कुमार प्रभाकर ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित एवं स्वस्थ भविष्य के लिए हमारी जिम्मेदारी है। लायंस क्लब के संरक्षक मनोज कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। पेड़-पौधे हमें शुद्ध वायु प्रदान करने के साथ-साथ प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल एवं सुरक्षा करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसे वृक्ष बनने तक संरक्षण दे। लायंस क्लब के सचिव मोहम्मद ताहिर हुसैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकताओं में से एक है। बढ़ते प्रदूषण और बदलते पर्यावरणीय परिस्थितियों को देखते हुए पौधारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब सामाजिक सेवा के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी निरंतर कार्य करता रहेगा। उन्होंने सभी लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद एजाज अहमद ने कहा कि स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है। अस्पताल परिसर में पौधारोपण से न केवल परिसर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि पर्यावरण को भी स्वच्छ एवं बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर लायंस क्लब के डायरेक्टर अरविंद कुमार प्रभाकर, सचिव मोहम्मद ताहिर हुसैन, कोषाध्यक्ष पीतांबर कुमार, संरक्षक मनोज कुमार, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, विनोद कुमार, पत्रकार राजीव कुमार, संजय कुमार, उमाकांत कुमार, रमेश कुमार भारती, चिकित्सा प्रभारी डॉ. अभिषेक कुमार एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोहम्मद एजाज अहमद सहित अन्य लोग उपस्थित थे। लायंस क्लब की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।3
- गंगा किन्नर ने रचाई शादी! पहली बार कैमरे के सामने आया पति, खोला बड़ा राज—गंगा से शादी क्यों की? गंगा किन्नर ने रचाई शादी! पहली बार कैमरे के सामने आया पति, खोला बड़ा राज—गंगा से शादी क्यों की? #गंगाकिन्नर #किन्नरकीशादी #शादी #पति_का_राज #ViralNews #ViralVideo #BiharNews #SupaulNews #HumTakNews #BreakingNews #TrendingNews1
- फुलकाहा में SSB-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, 11.5 किलो गांजा बरामद। बोरी फेंककर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाकर नेपाल की ओर भाग निकला तस्कर। नरपतगंज। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ SSB और बिहार पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 11.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। हालांकि, कार्रवाई के दौरान तस्कर बोरी फेंककर अंधेरे और बारिश का फायदा उठाते हुए नेपाल की ओर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, बथनाहा की आई समवाय फुलकाहा एवं फुलकाहा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सीमा स्तंभ संख्या 187 के समीप पाल टोल की ओर से नेपाल से भारत की तरफ मादक पदार्थ लाया जा रहा है। सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सीमा क्षेत्र में विशेष नाका लगाया। इसी दौरान मंगलवार की सुबह करीब 4:25 बजे एक संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की ओर से सिर पर बोरी लेकर भारत की तरफ आता दिखाई दिया। संयुक्त टीम ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस और SSB की गतिविधि को भांपकर वह बोरी फेंककर अंधेरे, बारिश और नेपाल सीमा की नजदीकी का फायदा उठाते हुए वापस नेपाल की ओर फरार हो गया। टीम ने मौके पर पड़ी बोरी की तलाशी ली तो उसमें 11.5 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। यह कार्रवाई सीमा स्तंभ संख्या 187 से करीब 50 मीटर भारत की तरफ की गई। अभियान में SSB समवाय प्रभारी सहायक सेनानायक राणा कुमार के नेतृत्व में चार SSB जवान तथा फुलकाहा थाना के एसआई अमन कुमार के नेतृत्व में तीन पुलिस जवान शामिल थे। बरामद गांजा को अग्रिम कार्रवाई के लिए फुलकाहा थाना को सौंप दिया गया है। फरार तस्कर की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। मामले में अज्ञात तस्कर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। सहायक सेनानायक राणा कुमार ने बताया कि सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए SSB और पुलिस द्वारा लगातार संयुक्त निगरानी एवं नाका अभियान चलाया जा रहा है।1
- सौर बाजार अंचल कार्यालय का चक्कर लगाने के बाद भी लोगों के समस्या का नहीं हो रहा है हल सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के सुहथ पंचायत के वार्ड नंबर 1 निवासी मुकेश महतो जमीन संबंधित मामले को लेकर सौर बाजार अंचल कार्यालय में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है। लिखित आवेदन में बताया गया है की हाल खाता संख्या 300 हाल खेसरा संख्या 2485 रकवा 10 डिसमिल जमीन का खतियान मुझे प्राप्त है जिसका मापी कर अलग करवा दिया जाए जिससे आगे किसी प्रकार का विवाद नहीं हो। मगर दूसरे पक्ष के दीपक महतो, रामप्रसाद महतो,विसो महतो सहित अन्य जोर जबरदस्ती कब्जा करना चाहता है। इस सभी मामले को लेकर दोनों पक्ष के लोगों को शनिवार को आयोजित जनता दरबार में बुलाया गया था मगर सौर बाजार अंचलाधिकारी के मनमानी रवैया से समस्या का हल नहीं हो पा रहा है। मामले को लेकर सौर बाजार अंचलाधिकारी ने बताया की जमीन संबंधित सभी कागजात को देखते हुए निर्णय को लेकर अगर आवेदन कर्ता मुकेश महतो संतुष्ट नहीं है तो वो वरीय पदाधिकारी के पास जाने के लिए स्वतंत्र है। इस निर्णय से आवेदन कर्ता मुकेश महतो संतुष्ट नहीं हो कर अंचलाधिकारी पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए आक्रोशित दिखे साथ ही बताया की अंचलाधिकारी के मनमानी रवैया से जनता दरबार में लोगों का जमीन संबंधित मामले का हल नहीं हो पाता है।1
- शिक्षक दिवस पर अरविंद कुमार प्रभाकर ने शिक्षकों को दिया महत्वपूर्ण निर्देश गम्हरिया (मधेपुरा)। शिक्षक दिवस के अवसर पर माँ भवानी चाइल्ड स्कूल, गम्हरिया के निदेशक अरविंद कुमार प्रभाकर ने विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम पूरा कराने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि विद्यार्थी के व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माता होता है। इसलिए प्रत्येक शिक्षक अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और संवेदनशीलता के साथ करें। उन्होंने शिक्षकों से विशेष रूप से कहा कि— प्रत्येक विद्यार्थी पर व्यक्तिगत ध्यान दिया जाए। कमजोर विद्यार्थियों को उपेक्षित न कर अतिरिक्त सहयोग और मार्गदर्शन दिया जाए। विद्यार्थियों में केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन, नैतिकता और मानवीय मूल्यों का विकास किया जाए। कक्षा में ऐसा वातावरण बनाया जाए, जहाँ विद्यार्थी बिना भय के प्रश्न पूछ सकें और अपनी जिज्ञासा व्यक्त कर सकें। समय का पालन करते हुए नियमित रूप से पाठ की तैयारी और मूल्यांकन किया जाए। विद्यार्थियों की गलतियों पर उन्हें अपमानित करने के बजाय समझाकर सुधारने का प्रयास किया जाए। अभिभावकों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर विद्यार्थियों की प्रगति पर निरंतर चर्चा की जाए। प्रत्येक शिक्षक स्वयं अपने आचरण, व्यवहार और भाषा से विद्यार्थियों के लिए आदर्श प्रस्तुत करे। अरविंद कुमार प्रभाकर ने कहा, “हमारा लक्ष्य केवल अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थी तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे संस्कारी, जिम्मेदार और आत्मविश्वासी नागरिक तैयार करना है, जो भविष्य में समाज और देश के लिए उपयोगी सिद्ध हों।” उन्होंने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं से आह्वान किया कि वे शिक्षक दिवस को केवल उत्सव के रूप में न मनाकर अपने शैक्षिक दायित्वों के प्रति नए संकल्प का दिन बनाएं।1