Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह हटा स्लगः राधा-कृष्ण गरबा की आकर्षक प्रस्तुति से झूम उठा पंडाल
भीमकुंड न्यूज़ 24
दमोह हटा स्लगः राधा-कृष्ण गरबा की आकर्षक प्रस्तुति से झूम उठा पंडाल
More news from Aurangabad and nearby areas
- औरंगाबाद खुटहन गाँव से संसनीखेज सामने आया है एक ही परिवार के 3 लोग को ह त्या खुटहन ग्राम में रामनवमी के दिन हुई दुखद हत्या की घटना ग्राम खुटहन: रामनवमी के पावन पर्व पर सुबह लगभग 10:00 बजे एक हृदयविदारक घटना घटी, जिसने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पारिवारिक विवाद में चाचा अमन कुमार द्वारा कथित तौर पर मर्डर की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना का विवरण: पीड़ित परिवार: गुड्डू कुमार भगत (पिता), अनीता कुमारी (माता), राजेंद्र भगत ( दादा)। प्रभावित बच्चे: आयुष राज, अनुष्का कुमारी और अनीश कुमार। समय और स्थान: सुबह 10:00 बजे, ग्राम खुटहन। घटना के बाद से क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- जहानाबाद जिले के काको प्रखंड अंतर्गत लालसे बीघा गांव के एक युवक ने जानलेवा हमले के आरोपियों पर अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से नाराज होकर पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित युवक का आरोप है कि उस पर हमला करने वाले आरोपियों के खिलाफ शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। इतना ही नहीं, उसने यह भी दावा किया कि उल्टा उसी के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया गया है, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान है। युवक ने एसपी को दिए अपने लिखित आवेदन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। उसने कहा कि यदि मामले की सही तरीके से जांच हो, तो सच्चाई सामने आ सकती है और दोषियों को सजा मिल सकती है। साथ ही उसने प्रशासन से सुरक्षा की भी मांग की है, ताकि उसे किसी तरह की अनहोनी का खतरा न रहे।पीड़ित का कहना है कि वह लगातार न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन अब तक उसे राहत नहीं मिली है। उसने उम्मीद जताई है कि एसपी स्तर से हस्तक्षेप होने के बाद मामले में तेजी आएगी और उसे न्याय मिल सकेगा। वहीं, इस पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि शिकायत को गंभीरता से लिया गया है और मामले में विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों पक्षों के आरोपों की जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।1
- Post by Ramesh Kumar1
- आरा। ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय ने 28 मार्च, अपने वार्षिक रिजल्ट डे को ऐतिहासिक बना दिया। विद्यालय के 14 बाल लेखकों की स्वरचित पुस्तकों का भव्य विमोचन हुआ। स्थानीय ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय के नन्हें लेखकों ने अपनी कल्पनाशीलता के आधार पर प्रेरक कहानियों की पुस्तकें रच दीं। इन पुस्तकों का विमाचन डॉ. सविता रूंगटा, प्रो. रणविजय कुमार, डॉ. तुषार आर्या, निदेशक डॉ. आदित्य बिजय जैन, प्राचार्या सीपी जैन, डॉ. हर्षित बिजय जैन ने संयुक्त रूप से किया। मुख्य अतिथि स्वरूप पधारे प्रो. रण विजय कुमार ने कहा कि इन नन्हे बाल लेखकों ने कमाल कर दिया है। इमेजिनेशन तो सभी कर लेते हैं, लेकिन उन्हें कलमबद्ध करना एक सराहनीय कदम है। इन बच्चों के साथ उनके अभिभावकों और विद्यालय परिवार का भी पूर्ण सहयोग मिला तभी ये सम्भव हो पाया है। आज के अत्याधुनिक युग में बच्चे अपने ग्रैण्ड पैरेन्ट्स से दूर हो रहे हैं। प्रो. रण विजय ने भावुकतापूर्ण शब्दों में कहा कि हमारे समाज में आज एक विडम्बना आ रही है कि कुछ युवा अभिभावक अपने बच्चों को उनके ग्रैण्ड पैरेन्ट्स के साथ ज्यादा समय बिताने से परहेज कर रहे हैं। डॉ. सविता रूंगटा ने कहा कि आज की इस आधुनिक युग में दादी-नानी की कहानियां विलुप्त हो रही हैं। पहले के समय में बच्चे अपने ग्रैण्ड पैरेन्ट्स से प्रेरक कहानियां सुनते थे। इससे उन्हें रोज एक नई शिक्षा भी मिलती थी। आज के डिजिटल जमाने में इस प्रकार बच्चों को प्रेरित करते हुए उन्हें इतना अच्छा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराने के लिए ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय परिवार बधाई का पात्र है। निदेशक डॉ. आदित्य बिजय जैन ने बताया कि ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय अपनी स्थापना काल से ही शिक्षा के साथ-साथ छात्रा-छात्राओं को कलात्मक और रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित करता रहा है। हमें यह बताते हुए अत्यंत हर्ष और गर्व का अनुभव हो रहा है कि इसी प्रेरणा के फलस्वरूप, वर्ग 4 से वर्ग 9 तक के कुल 14 मेधावी छात्रा-छात्राओं ने अपनी कल्पनाशीलता से अद्भुत प्रेरणादायक कहानियाँ लिखी हैं। इन कहानियों को एक प्रतिष्ठित पब्लिकेशन संस्थान द्वारा अलग-अलग पुस्तकों के रूप में प्रकाशित किया गया है। प्राचार्या डॉ. सीपी जैन ने इस आयोजन की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए बताया कि जब विद्यालय में छात्र-छात्राओं को ये सूचना दी गई कि आप अपनी कल्पना से कहानियां लिखें, तो बाल लेखकों की होड़ लग गई। लगभग 120 से अधिक बच्चों ने अपनी एक से बढ़कर एक काल्पनिक कहानी लिखी। इनमें से अभी पहली बार में कुल 14 सबसे अच्छी कहानियों का चयन किया गया और उन्हें पब्लिश कराया गया है। साथ ही प्राचार्या ने बताया कि इन 14 पुस्तकों में से भी बेस्ट 3 पुस्तकों का चयन अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के लिए किया गया है। पब्लिकेशन कम्पनी द्वारा एक प्रतियोगिता आयोजित कराई जाएगी और उसमें चयन होने पर उक्त बाल लेखक की पुस्तक विभिन्न ऑनलाईन पोर्टल पर उपलब्ध हो जाएगी। जिनवाणी मैनेजमेन्ट कॉलेज के प्राचार्य डॉ. तुषार आर्या ने अपने सम्बोधन में कहा कि ये नन्हे बच्चे तो कॉलेज के बच्चों का मुकाबला अभी से कर रहे हैं। इनकी साकारात्मक सोंच और इनके वक्तव्य में अभी से कॉन्फीडेन्स दिख रहा है। पुस्तक प्रिंट की कॉॅर्डिनेटर जिनवाणी जैन ने लेखन से प्रकाशन तक के सफर पर प्रकाश डालते हुए सभी 14 बच्चों का नाम बताया। ये वर्ग 4 से 9 तक के सुधाकर सिंह, रवनीत कुमार, सारिका भारद्वाज, वैष्णवी, आस्था रानी, नव्या जैन, राजवीर सिंह, साक्षी परमार, श्रेष्ठ बिजय जैन, श्रेया, नायरा कश्यप, सात्विक वर्मा, आन्वी आर्या, आरण्य शिवाली हैं। जिनवाणी ने बताया कि सभी बच्चों ने स्वयं से कहानी लिखा फिर स्कूल प्रबन्धन द्वारा सलेक्ट किया गया और फिर बच्चों ने स्वयं से ही कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर पर टाईप किया और अपनी कहानी के अनुसार चित्र भी स्वयं ही सेट किया है। सिद्ध बिजय जैन ने हर्ष के साथ सूचित किया कि ये सभी पुस्तकें विश्व पटल पर ऑनलाईन पोर्टल पर उपलब्ध हैं। सभी पुस्तकों का क्यू-आर कोड दिया गया है और कोई भी व्यक्ति इस क्यू-आर कोड के द्वारा पुस्तक ऑनलाईन प्राप्त कर सकता है। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बाल लेखकों के अभिभावकगण भी अत्यन्त प्रसन्नचित दिखे। अभिभावकों को अपने पुत्र-पुत्रियों पर गर्व हो रहा था। एक बाल लेखक सात्विक वर्मा के अभिभावक नीशित ज्ञान ने ज्ञान ज्योति आवासीय विद्यालय को हमेशा कुछ नया करने और बच्चों को नया प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराते रहने के लिए साधुवाद दिया। अन्य सभी अभिभावकगण भी अपने बच्चों की उपलब्धी पर प्रसन्न दिखे। इस विमोचन कार्यक्रम में दीपक अकेला, अरिहन्त बिजय जैन, चतुरानन ओझा, रोमू जैन, दीपक उपाध्याय, अभय कुमार, भीम, विरेन्द्र, आशुतोष दीक्षित, विकास आदि समेत सैकड़ों अभिभावकगण उपस्थित थे।4
- परसामा गांव में अखंड कीर्तन से भक्तिमय हुआ माहौल, पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र आजाद हुए शामिल कोंच प्रखंड क्षेत्र के परसामा गांव स्थित देवी स्थान के प्रांगण में शुक्रवार को रामनवमी के पावन अवसर पर आयोजित 24 घंटे का अखंड कीर्तन शनिवार शाम को विधिवत संपन्न हो गया। इस धार्मिक अनुष्ठान से पूरा गांव भक्ति के रस में सराबोर रहा।इस अवसर पर आयोजित समापन समारोह में पूर्व जिला पार्षद रामचंद्र आजाद विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से समाज में शांति और आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। कीर्तन में नागेंद्र कुमार राही ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और अपनी प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बनाए रखा। शुक्रवार को रामनवमी के दिन अखंड कीर्तन की शुरुआत हुई शनिवार शाम को 24 घंटे पूरे होने के बाद कीर्तन का समापन हुआ। इस आयोजन में परसामा और आसपास के क्षेत्रों के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कीर्तन की समाप्ति के बाद भव्य आरती का आयोजन किया गया, जिसके पश्चात उपस्थित सभी भक्तों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि रामनवमी के मौके पर हर साल यहाँ श्रद्धा और विश्वास के साथ कीर्तन का आयोजन किया जाता है, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोगों के साथ-साथ आम जनता की भारी भीड़ उमड़ती है। वही मौके पर पंचायत के मुखिया दीलीप कुमार और अन्य लोग मौजूद रहे।1
- हरकेन कुमार ज्वेलर्स की ओर से आप सभी को पावन पर्व रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं। भगवान श्रीराम आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं। 🙏✨1
- समाजवादी विचारधारा के जीवंत प्रतिमूर्ति थे विजय बाबू: पूर्व मंत्री मखदूमपुर महान समाजवादी नेता एवं स्वतंत्रता सेनानी विजय कुमार की 100वीं जयंती शनिवार को मखदुमपुर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर उन्हें नमन किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राज्य सरकार के पूर्व मंत्री डा अनिल कुमार ने विजय बाबू को समाजवादी विचारधारा का सच्चा प्रतिनिधि बताया। उन्होंने कहा कि उन्हें कई बार विजय कुमार से मिलने और उनके विचारों को करीब से समझने का अवसर मिला। वे राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण और राज नारायण जैसे दिग्गज समाजवादी नेताओं के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे और उनके साथ मिलकर सामाजिक एवं राजनीतिक आंदोलनों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पूर्व मंत्री ने कहा कि विजय बाबू ने देश की आजादी की लड़ाई में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मात्र 16 वर्ष की आयु में वे भारत छोड़ो आंदोलन में कूद पड़े और कई बार जेल भी गए। आजादी के बाद भी उन्होंने अपने सिद्धांतों से कभी समझौता नहीं किया और समाजवादी विचारधारा के आधार पर हमेशा सत्ता के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करते रहे। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व की जयंती और पुण्यतिथि को व्यापक स्तर पर मनाया जाना चाहिए, ताकि नई पीढ़ी उनके आदर्शों और संघर्षों से प्रेरणा ले सके। विजय कुमार मूल रूप से गया जिले के बेलागंज प्रखंड के कोरियामा गांव के निवासी थे। बाद में उन्होंने मखदुमपुर में आश्रम स्थापित कर लंबे समय तक समाज सेवा का कार्य किया। कार्यक्रम में विजय कुमार के पुत्र सपन कुमार, अगस्त कुमार और डा अनुपम कुमार ने भी अपने विचार साझा किए। उन लोगों ने कहा कि उनके पिता ने कभी व्यक्तिगत प्रचार-प्रसार को महत्व नहीं दिया, बल्कि हमेशा समाज और राष्ट्र के लिए कार्य करना ही अपना धर्म माना। आज जब विभिन्न विद्वानों की पुस्तकों में उनके योगदान का उल्लेख मिलता है, तो हमलोगों को गर्व की अनुभूति होती है। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन आनंद कुमार ने किया,जबकि कोरियामा के मुखिया मनोज कुमार, मदन शर्मा, मखदुमपुर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपने विचार रखते हुए विजय बाबू के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।1
- बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध रुपी से इसकी तस्करी थमने का नाम नहीं ले रही है। इसी कड़ी में जहानाबाद पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अमृतसर से जहानाबाद के रास्ते मुजफ्फरपुर जा रहे बीयर की एक बड़ी खेप को पुलिस ने जब्त किया है। इस कार्रवाई में दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार मध्य निषेध टीम और सदर थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एरकी के समीप एक संदिग्ध ट्रक को रोका। ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें ऊपर से लकड़ी का बुरादा भरा हुआ पाया गया। जब पुलिस ने बुरादे को हटाकर जांच की तो उसके नीचे भारी मात्रा में बीयर के कार्टन छिपाकर रखे गए थे। पुलिस ने ट्रक से कुल 511 कार्टन किंगफिशर बीयर बरामद की, जिसकी कुल मात्रा करीब 6268 लीटर बताई जा रही है। इतनी बड़ी मात्रा में शराब की बरामदगी को जिले में हाल के समय की बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र कुमार और करण कुमार के रूप में हुई है। दोनों मुजफ्फरपुर के निवासी बताए जा रहे हैं और ट्रक के माध्यम से शराब की खेप को गंतव्य तक पहुंचाने का काम कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक अपराजित लोहान ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने कहा कि जिले में शराब के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाए जा रहा है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।फिलहाल पुलिस ने ट्रक और बरामद शराब को जब्त कर लिया है तथा दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।1
- आरा। श्रीरामनवमी शोभायात्रा समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष त्रिकालदर्शी, परमसिद्ध संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज के नेतृत्व में आज आरा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई।इस भव्य शोभायात्रा की शुरुआत रामगढिय़ा में भगवान श्रीराम और संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज की महाआरती से हुई।महाआरती के बाद संतश्रीदेवराहाशिवनाथजी महाराज ने रामगढिय़ा में शोभायात्रा में शामिल रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि आज श्रीधाम अयोध्या और आरा का एकीकरण हो गया है।आज श्री रामभक्तो के उमड़े हुए जनसैलाब को देखकर मुझे यह समझ ही नहीं आता कि मैं अयोध्या में हूं या फिर आरा में।दिसि अरु बिदिसि पंथ नहीं सूझा।को मैं चलेऊं कहां नहीं बूझा।संतश्री ने आगे कहा कि भक्त सुतीक्ष्ण को हर जगह सिर्फ भगवान राम ही दिखाई देते थे। अनेकों स्थान से श्रद्धालु भक्त भगवान राम की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए आए हैं। इससे सम्पूर्ण आरा राममय हो गया है।आज हमें भक्त और भगवान का महामिलन देखने को मिला।हम धन्य हो गया। इसके बाद जयश्रीराम के गगनभेदी उद्घोष के साथ यह भव्य शोभायात्रा रामगढिय़ा से बडी चौक,गोपाली चौक, जेल रोड, शिवगंज, बडी मठिया, महादेवा,धर्मन चौक, चित्रटोली रोड, रमना रोड, महावीर टोला, करमन टोला, नवादा, स्टेशन रोड, एसपी कोठी, ब्लॉक रोड, कतिरा, पकडी चौक, जज कोठी होते हुए रमना मैदान पहुंची ।वहीं इस दौरान समिति के कार्यकारी अध्यक्ष गुड्डू सिंह बबुआन, महासचिव श्री शंभू प्रसाद चौरसिया,कोषाध्यक्ष गोकुल सिंह सह कोषाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह,सचिव सुधीर जी,रथ सजावट प्रमुख अनिल जी,उपाध्यक्ष सह ग्रामीण अध्यक्ष सन्नी पांडे, उपाध्यक्ष नवीन प्रकाश,, शहर सजावट प्रमुख बादल जालान, सुरक्षा प्रमुख राजेश्वर पासवान, झांकी प्रमुख शंभू सिंह सह प्रमुख हरिओम जी, आचार्य धर्मेन्द्र जी,अखंडानंदजी महाराज,अशोक तिवारी,हर्ष राज मंगलम, स्टार प्रचारक सरोज पांडेय, रोहित सिंह बजरंगी सहित समिति के सभी सदस्य थे। जयश्रीराम, हर घर भगवा छायेगा राम राज फिर आयेगा की भक्ति गीतों पर रामभक्त थिरकते रहे।वहीं सड़क के दोनों किनारों पर खडे होकर महिला-पुरुष पुष्प वर्षा करते रहे।वहीं पर जगह-जगह रामभक्तों ने भगवान श्रीराम की आरती कर रहे थे। जगह-जगह रामभक्तों के सेवार्थ विभिन्न जगहों पर पानी-शरबत, मिठाई, हलुआ आदि का प्रसाद रामभक्तों को खिला रहे थे।वहीं समिति के महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया ने कहा कि हमलोग मर्यादा पुरुषोत्तम राम का जन्मोत्सव मना रहे हैं।इस बार की शोभायात्रा में पिछले वर्षों की तुलना में काफी रामभक्त शामिल हुए हैं।इसके लिए मैं सबको धन्यवाद देता हूँ।साथ ही साथ मैं प्रशासन और मीडिया बंधुओं को धन्यवाद देता हूँ। वहीं इस भव्य शोभायात्रा में बिहार सरकार के श्रम एवं संसाधन मंत्री संजय सिंह टाईगर, पूर्व विधायक अमरेन्द्र प्रताप सिंह, डुमरांव विधायक राहुल जी, संदेश विधायक राधाचरण सेठजी सहित सभी रामभक्तो ने संतश्रीदेवराहाशिवनाथदासजी महाराज के चरणों को स्पर्श कर अपने और समस्त जनता के लिए आशीर्वाद मांगा।4