logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुपौल जिले के कुनौली थाना में वर्ष 2014 में हुई आगजनी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षक राशिद अहमद समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

21 hrs ago
user_Supaul Media ( Dev Raj )
Supaul Media ( Dev Raj )
निर्मली, सुपौल, बिहार•
21 hrs ago

सुपौल जिले के कुनौली थाना में वर्ष 2014 में हुई आगजनी और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के बहुचर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिक्षक राशिद अहमद समेत चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

More news from बिहार and nearby areas
  • सुपौल, दिनांक 24.03.2026 को नगर भवन (टाउन हॉल), सुपौल में अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज/ निर्मली/वीरपुर के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, टीएलएम मेला एवं विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भव्य समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों एवं शैक्षणिक सामग्रियों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। साथ ही आयोजित वाद-विवाद, समूह चर्चा एवं एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे: वाद-विवाद प्रतियोगिता: “Online मित्र उतने ही अच्छे होते हैं जितनी व्यक्तिगत मित्र” विषय पर आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल, सुपौल की आराध्या कुमारी एवं नंदनी कुमारी विजेता रहीं। “विद्यार्थी की सफलता के लिए खेल से ज्यादा किताबें महत्वपूर्ण हैं” विषय पर +2 उच्च विद्यालय हरिहरपुर (छातापुर) के पीयूष कुमार राय एवं नीलू कुमारी विजेता रहे। “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव रचनात्मकता के लिए खतरा है” विषय पर मध्य विद्यालय मलहद्द, सुपौल की दीक्षा कुमारी एवं अंकित आनंद विजेता रहे। “इंटरनेट एवं मोबाइल फोन एक वरदान है” विषय पर +2 उच्च विद्यालय सुखपुर की आयत अफरोज एवं खुशी कुमारी विजेता रहीं। “कोशी नदी बिहार के लिए अभिशाप है या संपत्ति का स्रोत बन सकती है” विषय पर +2 एल.एन.एल.एन. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज की कोमल कुमारी एवं विभा परिहार विजेता रहीं। ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता: “बिहार में बापू—चम्पारण सत्याग्रह का प्रभाव” विषय पर निशा कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय चकडुमरिया) विजेता रहीं। “साहित्य और बिहार” विषय पर राजलक्ष्मी (उच्च माध्यमिक विद्यालय बारा एकमा) विजेता रहीं। एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिता: कक्षा 6-8: प्रथम – जिज्ञासा सिंह, द्वितीय – श्रुति श्रेया, तृतीय – पिंटू कुमार कक्षा 9-12: प्रथम – आर्यन राज, द्वितीय – राजनंदनी कुमारी, तृतीय – एम.एस. वास्कोडिगामा कार्यक्रम का मूल्यांकन जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की निर्णायक मंडली द्वारा किया गया, जिनमें डॉ. सुबोध कुमार, श्रीमती गीता मिश्रा, श्री राजीव कुमार, श्री प्रसून कुमार सिंह, अंजनी कुमार, राहुल आनंद, श्री गौतम गंगे एवं मनोज कुमार शामिल थे। इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त, सुपौल सुश्री सारा अशरफ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संग्राम सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं। कार्यक्रम के अंत में मयंक कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अनुज कुमार, सुजीत कुमार, अवधेश कुमार, श्रवण कुमार, नौशाद सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। जिला प्रशासन द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना की गई है।
    3
    सुपौल, दिनांक 24.03.2026 को नगर भवन (टाउन हॉल), सुपौल में अनुमंडल पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज/ निर्मली/वीरपुर के सौजन्य से आयोजित जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, टीएलएम मेला एवं विभिन्न बौद्धिक प्रतियोगिताओं का भव्य समापन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में जिले भर के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनी में प्रस्तुत नवाचारों एवं शैक्षणिक सामग्रियों ने आगंतुकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। साथ ही आयोजित वाद-विवाद, समूह चर्चा एवं एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
प्रतियोगिताओं के प्रमुख विजेता इस प्रकार रहे:
वाद-विवाद प्रतियोगिता:
“Online मित्र उतने ही अच्छे होते हैं जितनी व्यक्तिगत मित्र” विषय पर आर.एस.एम. पब्लिक स्कूल, सुपौल की आराध्या कुमारी एवं नंदनी कुमारी विजेता रहीं।
“विद्यार्थी की सफलता के लिए खेल से ज्यादा किताबें महत्वपूर्ण हैं” विषय पर +2 उच्च विद्यालय हरिहरपुर (छातापुर) के पीयूष कुमार राय एवं नीलू कुमारी विजेता रहे।
“आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मानव रचनात्मकता के लिए खतरा है” विषय पर मध्य विद्यालय मलहद्द, सुपौल की दीक्षा कुमारी एवं अंकित आनंद विजेता रहे।
“इंटरनेट एवं मोबाइल फोन एक वरदान है” विषय पर +2 उच्च विद्यालय सुखपुर की आयत अफरोज एवं खुशी कुमारी विजेता रहीं।
“कोशी नदी बिहार के लिए अभिशाप है या संपत्ति का स्रोत बन सकती है” विषय पर +2 एल.एन.एल.एन. प्रोजेक्ट गर्ल्स उच्च विद्यालय, त्रिवेणीगंज की कोमल कुमारी एवं विभा परिहार विजेता रहीं।
ग्रुप डिस्कशन प्रतियोगिता:
“बिहार में बापू—चम्पारण सत्याग्रह का प्रभाव” विषय पर निशा कुमारी (उच्च माध्यमिक विद्यालय चकडुमरिया) विजेता रहीं।
“साहित्य और बिहार” विषय पर राजलक्ष्मी (उच्च माध्यमिक विद्यालय बारा एकमा) विजेता रहीं।
एक्सटेम्पोर (तत्काल भाषण) प्रतियोगिता:
कक्षा 6-8: प्रथम – जिज्ञासा सिंह, द्वितीय – श्रुति श्रेया, तृतीय – पिंटू कुमार
कक्षा 9-12: प्रथम – आर्यन राज, द्वितीय – राजनंदनी कुमारी, तृतीय – एम.एस. वास्कोडिगामा
कार्यक्रम का मूल्यांकन जिले के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों की निर्णायक मंडली द्वारा किया गया, जिनमें डॉ. सुबोध कुमार, श्रीमती गीता मिश्रा, श्री राजीव कुमार, श्री प्रसून कुमार सिंह, अंजनी कुमार, राहुल आनंद, श्री गौतम गंगे एवं मनोज कुमार शामिल थे।
इस अवसर पर उपस्थित उप विकास आयुक्त, सुपौल सुश्री सारा अशरफ एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री संग्राम सिंह ने विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, तार्किक क्षमता एवं आत्मविश्वास का विकास करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में मयंक कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अनुज कुमार, सुजीत कुमार, अवधेश कुमार, श्रवण कुमार, नौशाद सहित अन्य कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
जिला प्रशासन द्वारा इस सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों एवं आयोजकों की सराहना की गई है।
    user_SUBESH RAJ (journalism)
    SUBESH RAJ (journalism)
    सुपौल, सुपौल, बिहार•
    16 hrs ago
  • रामनवमी पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सुपौल जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में 24 मार्च 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस बल ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। विशेष रूप से छातापुर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक, सुपौल के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और लोगों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रामनवमी के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है। इस पहल से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और प्रशासन का संदेश साफ है कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
    1
    रामनवमी पर्व 2026 को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से सुपौल जिले में पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। इसी कड़ी में 24 मार्च 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर फ्लैग मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस बल ने आम लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
विशेष रूप से छातापुर थाना क्षेत्र में पुलिस अधीक्षक, सुपौल के नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस बल ने संवेदनशील इलाकों का भ्रमण किया और लोगों से संवाद स्थापित कर त्योहार को आपसी भाईचारे के साथ मनाने का संदेश दिया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रामनवमी के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह, अशांति या कानून-व्यवस्था भंग करने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सोशल मीडिया पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
इस पहल से आम लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है और प्रशासन का संदेश साफ है कि पर्व को शांतिपूर्ण माहौल में मनाने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    18 hrs ago
  • Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    1
    Post by Supaul Media ( Dev Raj )
    user_Supaul Media ( Dev Raj )
    Supaul Media ( Dev Raj )
    निर्मली, सुपौल, बिहार•
    21 hrs ago
  • सौर बाजार थाना क्षेत्र की बरमस गांव में मामूली को मामूली बात को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जोखिम खबर है
    1
    सौर बाजार थाना क्षेत्र की बरमस गांव में मामूली को मामूली बात को लेकर मारपीट में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जोखिम खबर है
    user_Live Saharsa news
    Live Saharsa news
    नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    7 hrs ago
  • सहरसा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सत्तर कटैया प्रखंड के बिजलपुर पंचायत निवासी अनार देवी ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि उनके पति बिशुमदेव शर्मा, जिनकी उम्र करीब 66 वर्ष थी, मारपीट के एक मामले में सहरसा मंडल कारा में बंद थे। 13 जून 2025 को जेल के अंदर ही उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि घटना के इतने समय बाद भी अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें नहीं सौंपी गई है। इतना ही नहीं, सरकार की ओर से किसी प्रकार का मुआवजा भी नहीं दिया गया है। अब पीड़ित परिवार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए और उचित मुआवजा दिया जाए। फिलहाल, इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    1
    सहरसा से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां सत्तर कटैया प्रखंड के बिजलपुर पंचायत निवासी अनार देवी ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
बताया जा रहा है कि उनके पति बिशुमदेव शर्मा, जिनकी उम्र करीब 66 वर्ष थी, मारपीट के एक मामले में सहरसा मंडल कारा में बंद थे। 13 जून 2025 को जेल के अंदर ही उनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि घटना के इतने समय बाद भी अब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट उन्हें नहीं सौंपी गई है। इतना ही नहीं, सरकार की ओर से किसी प्रकार का मुआवजा भी नहीं दिया गया है।
अब पीड़ित परिवार प्रशासन से न्याय की गुहार लगा रहा है। उनका कहना है कि जल्द से जल्द पोस्टमार्टम रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए और उचित मुआवजा दिया जाए।
फिलहाल, इस पूरे मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
    user_PP News Koshi
    PP News Koshi
    Voice of people Nauhatta, Saharsa•
    19 hrs ago
  • सहरसा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नोहट्टा पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी का परिचय दिया है। पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत, नोहट्टा थाना पुलिस ने हेमपुर चौक के पास घेराबंदी कर एक शातिर गांजा तस्कर को रंगे हाथों दबोच लिया है। तस्कर के पास से न सिर्फ प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ है, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। अपर थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने अपनी टीम के साथ हेमपुर चौक पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा हालांकि पुलिस टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया तलाशी लेने के बाद उसके पास से 220 ग्राम गांजा बड़ा मत हुआ गिरफ्तार तस्कर की पहचान ना भट्ट नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी शिवजी कुमार दास पिता स्वर्गीय उपेंद्र दास के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ​इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है, क्योंकि तटबंध के रास्तों का इस्तेमाल कर तस्कर अक्सर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन नोहट्टा पुलिस के 'इंटेलिजेंस नेटवर्क' ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
    1
    सहरसा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ नोहट्टा पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी का परिचय दिया है। पुलिस कप्तान के निर्देशानुसार चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान के तहत, नोहट्टा थाना पुलिस ने हेमपुर चौक के पास घेराबंदी कर एक शातिर गांजा तस्कर को रंगे हाथों दबोच लिया है। तस्कर के पास से न सिर्फ प्रतिबंधित मादक पदार्थ बरामद हुआ है, बल्कि तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त कर लिया गया है। अपर थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने अपनी टीम के साथ हेमपुर चौक पर वाहन चेकिंग अभियान शुरू कर दिया चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति पुलिस को देख भागने लगा हालांकि पुलिस टीम ने उसे तुरंत पकड़ लिया तलाशी लेने के बाद उसके पास से 220 ग्राम गांजा बड़ा मत हुआ गिरफ्तार तस्कर की पहचान ना भट्ट नगर पंचायत के वार्ड नंबर आठ निवासी शिवजी कुमार दास पिता स्वर्गीय उपेंद्र दास के रूप में हुई है पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। ​इस सफल कार्रवाई से क्षेत्र के असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस मुस्तैदी की सराहना की है, क्योंकि तटबंध के रास्तों का इस्तेमाल कर तस्कर अक्सर पुलिस की नजरों से बचने की कोशिश करते हैं, लेकिन नोहट्टा पुलिस के 'इंटेलिजेंस नेटवर्क' ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।
    user_पत्रकार सरफराज खान
    पत्रकार सरफराज खान
    Court reporter नौहट्टा, सहरसा, बिहार•
    23 hrs ago
  • Post by मिथिलेश कुमार
    1
    Post by मिथिलेश कुमार
    user_मिथिलेश कुमार
    मिथिलेश कुमार
    Teacher सौर बाजार, सहरसा, बिहार•
    3 hrs ago
  • सुपौल जिले में सरकारी जमीन से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सदर अंचलाधिकारी आनंद मंडल पर आरोप है कि उन्होंने दलालों के साथ मिलकर सरकारी जमीन के दस्तावेजों में अवैध तरीके से बदलाव (परिमार्जन) किया। यह मामला लोहियानगर चौक स्थित खाता संख्या 458 की जमीन से जुड़ा है, जो सरकारी अभिलेखों में दर्ज थी। मामले की शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी सावन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में अनियमितता सामने आने के बाद डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए CO आनंद मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। बताया जा रहा है कि परिमार्जन की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर जमीन के स्वरूप में बदलाव किया गया, जिससे निजी हित साधने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले में बड़े स्तर पर मिलीभगत की आशंका जताई है। डीएम सावन कुमार ने साफ कहा है कि सरकारी संपत्ति के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल पूरे जिले की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
    1
    सुपौल जिले में सरकारी जमीन से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आया है, जिसने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया है। सदर अंचलाधिकारी आनंद मंडल पर आरोप है कि उन्होंने दलालों के साथ मिलकर सरकारी जमीन के दस्तावेजों में अवैध तरीके से बदलाव (परिमार्जन) किया। यह मामला लोहियानगर चौक स्थित खाता संख्या 458 की जमीन से जुड़ा है, जो सरकारी अभिलेखों में दर्ज थी।
मामले की शिकायत मिलते ही जिलाधिकारी सावन कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच के आदेश दिए। प्रारंभिक जांच में अनियमितता सामने आने के बाद डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए CO आनंद मंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।
बताया जा रहा है कि परिमार्जन की प्रक्रिया में नियमों की अनदेखी कर जमीन के स्वरूप में बदलाव किया गया, जिससे निजी हित साधने की कोशिश की गई। स्थानीय लोगों ने इस पूरे मामले में बड़े स्तर पर मिलीभगत की आशंका जताई है।
डीएम सावन कुमार ने साफ कहा है कि सरकारी संपत्ति के साथ किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी। फिलहाल पूरे जिले की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं।
    user_Kunal kumar
    Kunal kumar
    Sb news भारत संपादक सुपौल, सुपौल, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.