Shuru
Apke Nagar Ki App…
रिश्तो का हुआ कत्ल, सगे भाई ने अपाहिज बहन पर कुल्हाड़ी से किया हमला रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना बछरावां थाना क्षेत्र के कुर्री गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी ही छोटी बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल प्रिया, जो अपाहिज है और सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपना जीवन यापन करती है, पर उसके भाई ने नशे की हालत में हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Balvant singh Press
रिश्तो का हुआ कत्ल, सगे भाई ने अपाहिज बहन पर कुल्हाड़ी से किया हमला रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना बछरावां थाना क्षेत्र के कुर्री गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी ही छोटी बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल प्रिया, जो अपाहिज है और सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपना जीवन यापन करती है, पर उसके भाई ने नशे की हालत में हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना बछरावां थाना क्षेत्र के कुर्री गांव से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक भाई ने अपनी ही छोटी बहन पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि घायल प्रिया, जो अपाहिज है और सिलाई-कढ़ाई का काम कर अपना जीवन यापन करती है, पर उसके भाई ने नशे की हालत में हमला कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।1
- सलोन,रायबरेली।विद्युत शार्टसर्किट के चलते डेढ़ बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई।सूचना पर पहुँची फायर टीम ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया है।कोतवाली क्षेत्र के ममुनी गांव में बुधवार की दोपहर शर्ट सर्किट ने किसानों की एक साल की मेहनत को राख कर दिया।जानकारी के मुताबिक बुधवार को मौसम खराब होने के चलते तेज हवाएं चल रही थी।गेंहू की फसल के ऊपर 11हजार की एचटी लाइन गुजरी है।ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा होने के चपटे विद्युत लाइन आपस मे टकरा गई थी।जिससे अचानक निकली चिंगारी गेंहू की फसल पर गिर गईं और देखते ही देखते आग फसल को राख करना शुरू कर दिया।वही आगजनी की सूचना पर पहुँची फायर टीम ने पानी की बौछार डालकर आग पर काबू पाया।अग्निसमन प्रभारी गोपी नाथ सोनी ने बताया कि शार्टसर्किट से आग लगी है।आगजनी में सुंदरलाल,ललया की दस बिस्वा खड़ी फसल,मोहम्मद असरफ की एक बीघा गेंहू की फसल,विज्मा देवी की 15 बिश्वा गेंहू की फसल जलकर राख हुई है।1
- घटना रायबरेली के नसीराबाद थाना क्षेत्र की है। लोगों ने बताया कि हादसा बहुत भयंकर था,गाड़ी हवा ने गोते लगाते हुए कई बार पलटी। स्थानीय लोगों ने किसी तरह से लोगों को गाड़ी से बाहर निकाल कर बचाया,किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई अमृती कुंवा के पास की घटना1
- तूफान-बारिश से अढावल का पीपा पुल बहा, आवागमन ठप फतेहपुर। बीती रात आए तेज तूफान और भारी बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। अढावल क्षेत्र स्थित पीपा पुल का बड़ा हिस्सा तेज बहाव में बह गया, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। पुल क्षतिग्रस्त होने से आसपास के कई गांवों का संपर्क टूट गया और लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। संपर्क टूटने से ग्रामीणों को हुई भारी परेशानी पुल बहने के चलते दैनिक आवागमन करने वाले लोगों, छात्रों और किसानों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। अचानक हुए इस नुकसान से स्थानीय लोग वैकल्पिक रास्तों की तलाश में भटकते नजर आए। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द पुल दुरुस्त कराने की मांग की। मरम्मत कार्य जारी, आंशिक यातायात बहाल करने की कोशिश घटना की जानकारी मिलते ही कार्यदायी संस्था के ठेकेदार और कर्मचारी मौके पर पहुंचकर मरम्मत कार्य में जुट गए। प्रशासन की निगरानी में पूरे दिन कार्य चलता रहा और शाम तक आंशिक रूप से यातायात बहाल करने का प्रयास किया गया। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पुल को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा, जिससे आवागमन सामान्य हो सके।1
- Post by Vimal kumar4
- फतेहपुर में स्कूली बस ने साइकिल सवार छात्र को कुचला, मौत फतेहपुर के खखरेरु थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक स्कूली बस ने 14 वर्षीय छात्र आयुष कुमार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बस ने एक बाइक सवार युवक को भी टक्कर मारी, जो गं फतेहपुर, खखरेरु थाना क्षेत्र के चकिया चौराहे के पास बुधवार सुबह एक स्कूली बस ने साइकिल सवार छात्र को कुचल दिया। छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। बस ने एक बाइक सवार युवक को भी टक्कर मार दी। बाइक सवार भी गंभीर घायल है। उसे सीएचसी से जिला अस्पताल मंझनपुर रेफर किया गया है। उसकी हालत भी नाजुक बताई जा रही है। थाना क्षेत्र के बैरी गांव निवासी 14 वर्षीय आयुष कुमार पुत्र शंकर लाल कस्बे के एक स्कूल में कक्षा आठ का छात्र था। साइकिल से स्कूल के लिए निकला था। गांव से करीब सौ मीटर आगे आते ही दामपुर मार्ग पर पीछे से आई एक स्कूली बस ने पहले साइकिल सवार आयुष को रौंदा इसके बाद आगे जा रहे बाइक सवार 22 वर्षीय शिवम यादव पुत्र विजय कुमार निवासी बरईपुर को भी टक्कर मार दी। आयुष की तो मौके पर ही मौत हो गई। शिवम गंभीर घायल है। हादसे के बाद बस चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया है। गुस्साए परिजनों संग ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी है। शव उठाने से पुलिस को रोक दिया है। मौके पर पुलिस मौजूद है1
- जगतपुर, रायबरेली। क्षेत्र में रुक-रुक कर हो रही बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम के अचानक बदले मिजाज के चलते खेतों में खड़ी गेहूं और सरसों की फसल पर संकट गहराता जा रहा है। किसानों का कहना है कि इस समय अधिकांश फसल पूरी तरह पककर कटाई के लिए तैयार है, लेकिन लगातार हो रही बारिश के चलते फसल खराब होने का खतरा बढ़ गया है। वहीं, कुछ किसानों की कटी हुई फसल खेतों में फैली हुई है, जो बारिश के कारण काली पड़ने लगी है, जिससे नुकसान और बढ़ता जा रहा है। किसान मुन्ना, रमेश, रवि, राहुल, जयकरन, विकास, बबलू, संजय, नीरज, संतोष कुमार और नितिन यादव ने बताया कि हो रही बारिश ने उनकी मेहनत पर पानी फेर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही मौसम साफ नहीं हुआ तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि संभावित फसल नुकसान का सर्वे कराकर उन्हें उचित मुआवजा दिया जाए, ताकि उनकी आर्थिक स्थिति पर अधिक असर न पड़े।1
- रायबरेली भतीजे ने बुआ से रची लूट की साजिश।रायबरेली के भदोखर थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना।भतीजे ने अपनी ही बुआ के साथ मिलकर 19 हजार रुपये लूटने की साजिश रची।बुआ भैंस बेचकर रुपये बैंक में जमा करने जा रही थीं।रास्ते में भतीजे ने “लंच टाइम” का बहाना बनाकर दिशा बदल दी।जुबेलेशन होटल के पास बाइक सवार साथी ने झोला छीन लिया।महिला को हुआ शक, पुलिस में दी तहरीर।पुलिस ने एक दिन के अंदर दोनों बाल अपचारियों को पकड़ा।आरोपियों के कब्जे से 18,700 रुपये बरामद।पूछताछ में साजिश का खुलासा, भतीजा ही मास्टरमाइंड निकला।दोनों को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा1