Shuru
Apke Nagar Ki App…
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के जनपद बाराबंकी में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा बाबा बलरामदास कुटी ग्राम दुल्हदेपुर थाना टिकैतनगर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
Sandeep Kumar Patrakaar
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के जनपद बाराबंकी में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा बाबा बलरामदास कुटी ग्राम दुल्हदेपुर थाना टिकैतनगर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बाराबंकी में वकीलों का विरोध प्रदर्शन1
- Post by शहनवाज असलम1
- पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 के प्रस्तावित कार्यक्रम के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया मा0 मुख्यमंत्री उ0प्र0 सरकार के जनपद बाराबंकी में प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्री अर्पित विजयवर्गीय द्वारा बाबा बलरामदास कुटी ग्राम दुल्हदेपुर थाना टिकैतनगर स्थित कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारीगण को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी रितेश कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट जटाशंकर मिश्र आदि अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।1
- रवि रावत की रिपोर्ट लोकेशन फतेहपुर *फतेहपुर में UGC को मजबूत करने की मांग विद्यार्थियों ने राष्ट्रपति को उपजिलाधिकारी के माध्यम से सौंपा ज्ञापन* फतेहपुर, बाराबंकी। देश की उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने की मांग को लेकर फतेहपुर में विद्यार्थियों और नागरिकों ने एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन उपजिलाधिकारी के माध्यम से भारत की राष्ट्रपति को प्रेषित किया गया। इसमें विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की भूमिका को और अधिक सशक्त बनाने पर जोर दिया गया। ज्ञापन में कहा गया कि UGC भारत में उच्च शिक्षा की गुणवत्ता, समानता और मानकों को बनाए रखने वाली एक महत्वपूर्ण संवैधानिक संस्था है। यह देशभर के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों को मान्यता, अनुदान, शोध के अवसर तथा छात्रवृत्तियां प्रदान करती है, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलता है और देश का शैक्षणिक भविष्य सुदृढ़ होता है। विद्यार्थियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हाल के प्रस्तावित परिवर्तनों से उच्च शिक्षा में UGC की भूमिका कमजोर होने की आशंका है। उन्होंने आग्रह किया कि ऐसी किसी भी व्यवस्था से बचा जाए जिससे आयोग की स्वायत्तता और प्रभावशीलता प्रभावित हो। इसके बजाय, शिक्षा की गुणवत्ता और उसकी पहुंच समान रूप से बनी रहे, इसके लिए UGC को और अधिक मजबूत किया जाना चाहिए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि आज भी अनेक विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के साथ जातिगत भेदभाव की घटनाएं सामने आ रही हैं। कुछ मामलों में यह स्थिति आत्महत्या जैसे गंभीर कदमों तक पहुंच चुकी है। विद्यार्थियों ने UGC अधिनियम के नए नियमों को शीघ्र लागू कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की।2
- Post by Jainuddin abbasi Zainul1
- UGC कानून ऐसा बने कि किसी के बच्चों के साथ कभी प्रताड़ना न हो – एससी-एसटी-ओबीसी संयुक्त मोर्चा सतना। एससी, एसटी एवं ओबीसी संयुक्त मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को सतना जिले के सेमरिया चौक से एक विशाल रैली निकाली गई। रैली के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे UGC कानून तथा मध्यप्रदेश में होल्ड किए गए 13 प्रतिशत आरक्षण को लेकर विरोध दर्ज कराया गया। रैली उपरांत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगें रखी गईं। संयुक्त मोर्चा ने ज्ञापन में मांग की कि ऐसा सख्त UGC कानून बनाया जाए, जिसमें यदि किसी भी विद्यार्थी के साथ प्रताड़ना की जाती है तो दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले, ताकि यह एक नजीर बने और भविष्य में कोई भी बच्चों को प्रताड़ित करने से पहले सौ बार सोचे। दूसरी प्रमुख मांग मध्यप्रदेश में होल्ड किए गए 13 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण को तत्काल लागू करने की रही। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से नियुक्त वकीलों की अनुपस्थिति सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करती है और यह स्पष्ट संकेत देती है कि सरकार ओबीसी वर्ग को आरक्षण देना नहीं चाहती। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले समय में इससे भी बड़े आंदोलन एवं जेल भरो आंदोलन किए जाएंगे। तीसरी मांग में कहा गया कि UGC कानून का विरोध कर रहे कुछ तथाकथित सवर्ण तत्वों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ-साथ एससी, एसटी एवं ओबीसी समाज के लोगों के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया है। ऐसे तत्वों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। रैली में बड़ी संख्या में एससी, एसटी और ओबीसी समाज के लोग उपस्थित रहे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को मजबूती से रखा।1
- मसौली में दिव्यांग व बुजुर्गों के लिए राहत भरा कैंप, 375 लोगों ने कराया पंजीकरण मसौली, बाराबंकी। विकासखंड मसौली की ग्राम पंचायत मसौली में दिव्यांगजन और वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक सराहनीय पहल देखने को मिली। शिव शरण भगौती प्रसाद सेवा संस्थान, बाराबंकी के सहयोग से एलिम्को आसरा सेंटर, बाराबंकी के तत्वावधान में राष्ट्रीय वयोश्री योजना एवं एडिप योजना के तहत विशेष कैंप लगाकर जरूरतमंदों से आवेदन प्राप्त किए गए। यह आयोजन ग्राम पंचायत मसौली में दिनांक 9 फरवरी 2026 (सोमवार) को किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर अपनी-अपनी आवश्यकतानुसार सहायक उपकरणों (जैसे व्हीलचेयर, ट्राईसाइकिल, छड़ी, श्रवण यंत्र आदि) के लिए आवेदन किया। कैंप में मौजूद टीम द्वारा आवेदकों के दस्तावेजों की जांच-पड़ताल के बाद ही आवेदन स्वीकार किए गए। इस जनहितकारी पहल के तहत कुल 375 आवेदन प्राप्त हुए, जो इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में ऐसी योजनाओं की कितनी अधिक जरूरत है। कैंप के सफल आयोजन में समर सिंह वर्मा, लालू प्रसाद यादव, शिवप्रताप वर्मा, नीरज कुमार और जय करण वर्मा का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने बताया कि पात्र लाभार्थियों को आगे की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सरकार की योजना के तहत निःशुल्क सहायक उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कैंप गांव में लगने से बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को दूर-दराज जाने की परेशानी से राहत मिलती है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की कि भविष्य में भी इस तरह के शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएं, ताकि जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे गांव में पहुंच सके।2
- फाल्गुन के प्रथम सोमवार पर लोधेश्वर धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब लाखों श्रद्धालुओं ने गंगाजल से किया जलाभिषेक, प्रशासन रहा मुस्तैद बाराबंकी जनपद की तहसील रामनगर स्थित सुप्रसिद्ध आस्था नगरी लोधेश्वर महादेव धाम में फाल्गुन माह के प्रथम सोमवार को श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। प्रदेश के विभिन्न जिलों—लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, बिठूर, जालौन, रायबरेली, शाहजहांपुर, झांसी, उरई, इटावा, महोबा, फतेहपुर, गोंडा, बहराइच, सीतापुर, लखीमपुर सहित दूर-दराज क्षेत्रों से लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवर लेकर धाम पहुंचे। श्रद्धालुओं ने बिठूर से गंगाजल भरकर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयघोष के साथ लगभग तीन दिनों की नंगे पांव पदयात्रा पूर्ण की। सोमवार को लोधेश्वर मंदिर परिसर में भोर से ही भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। श्रद्धालुओं ने अनुशासनपूर्वक पंक्तिबद्ध होकर स्वयंभू शिवलिंग पर गंगाजल से जलाभिषेक किया और मनवांछित फल की कामना की। मान्यता है कि लोधेश्वर महादेव का शिवलिंग स्वयं धरती से प्रकट हुआ है और इसे 51 ज्योतिर्लिंगों में शुमार किया जाता है। फाल्गुन मेले के अवसर पर यहां विशेष धार्मिक आयोजन भी चल रहे हैं, जिससे पूरे क्षेत्र का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की थी। जिला अधिकारी शशांक त्रिपाठी एवं पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में कोतवाल अनिल कुमार पांडे, क्षेत्राधिकारी गरिमा पंत, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रामनगर गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार विपुल सिंह, चौकी इंचार्ज अभिनंदन पांडे सहित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मुस्तैदी से तैनात रहे। विशेष रूप से बेरी कटिंग क्षेत्र के पास कोतवाल अनिल कुमार पांडे स्वयं श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए दिखाई दिए। प्रशासन की सतर्कता और सुव्यवस्थित प्रबंधन के चलते श्रद्धालुओं ने शांतिपूर्वक दर्शन-पूजन संपन्न किया। पूरे दिन धाम परिसर में आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्वितीय संगम देखने को मिला।1