Shuru
Apke Nagar Ki App…
Gandhinagar Jogi Ramzan ke mahine mein sharab
Monto Khan
Gandhinagar Jogi Ramzan ke mahine mein sharab
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शाजापुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ दशामाता का पूजन, महिलाओं ने मांगी घर की खुशहाली फोटो-13-एसजेआर01- पूजन कर परिक्रमा करती महिलाएं। शाजापुर। होली के दसवें दिन चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि पर शुक्रवार को शाजापुर शहर और अंचल में दशामाता का पर्व पूरी आस्था, परंपरा और उल्लास के साथ मनाया गया। घर-परिवार की दशा सुधारने और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने दशामाता का व्रत रखा और विधि-विधान से पीपल के वृक्ष की पूजा-अर्चना की। नगर के प्रमुख क्षेत्रों, कॉलोनियों और मंदिर परिसरों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल देखा गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों (सोलह श्रृंगार) में सज-धज कर शुभ मुहूर्त में पीपल के पेड़ के पास पहुंचकर सामूहिक रूप से पूजन किया। पीपल की परिक्रमा और बांधा पवित्र डोरा पूजन के दौरान महिलाओं ने पीपल के वृक्ष पर जल, रोली, चंदन, हल्दी, मेहंदी और अक्षत अर्पित किए। इसके बाद वृक्ष की परिक्रमा करते हुए कच्चे सूत का 10 तार वाला डोरा लपेटा और उसे अपने गले में धारण किया। मान्यता है कि दशामाता का यह पवित्र डोरा साल भर तक परिवार की हर प्रकार के संकटों से रक्षा करता है। पूजन के दौरान महिलाओं ने घर से लाए गए विशेष पकवानों और मिठाइयों का भोग भी लगाया।3
- मोहन बड़ोदिया । शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के ग्राम मोहना जोड़ के समीप गुरुवार रात 9.15 बजे बाइक सवार दो युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें सूचना पर मोहन बड़ोदिया थाने से डायल 112 से पायलेट जगदीश चंद्र सोनी,थाने से विजय गवली और केशव शर्मा की मदद से मोहन बड़ोदिया सीएचसी लाया गया, घायलों की पहचान जितेंद्र पिता बंशीलाल उम्र 22 वर्ष ग्राम बडागांव और पवन पिता कालूराम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम बडागांव के रूप में हुई है, मोहन बड़ोदिया सीएचसी पर पदस्थ डॉक्टर ने बताया कि एक युवक को सिर में और दूसरे को पैर में गंभीर चोट आई है, जिनका मोहन बड़ोदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार कर गुरुवार रात 10.20 बजे जिला अस्पताल शाजापुर रेफर किया।1
- दतिया:थाना उनाव पुलिस द्वारा लूट के आरोपीयों को महज 12 घंटे के अंदर मय अवैध हथियार व माल मशरूका सहित किया गिरफ्तार। श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दतिया श्री सूरज कुमार वर्मा के निर्देशन में, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील कुमार शिवहरे के मार्गदर्शन में एवं एसडीओपी महो. भांडेर श्री पूनम चंद्र यादव के नेतृत्व में थाना उनाव के अप.क्र. 37/2026 धारा-309(4) बीएनएस, 11/13 MPDPK act 1981 में आरोपी:-1. प्रमोद करोसिया पुत्र प्रकाश करोसिया उम्र 24 वर्ष निवासी हड्डी घर ताज कंपाउंड झांसी (यूपी) 2. सुल्तान बाल्मीक पुत्र संजय बाल्मीक उम्र 22 साल निवासी रक्शा डेली थाना रक्शा जिला झांसी (यूपी) को मय लूटे हुये माल, घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल एवं घटना में प्रयुक्त कट्टा के किया गिरफ्तार। *घटना का संक्षिप्त विवरण*– दिनाँक 12.03.26 को फरियादी परशुराम निवासी राजापुर ने रिपोर्ट की थी कि दिनाँक 12.03.26 के दोपहर करीब 03.00 बजे नाऊ वाले हार के पास राजघाट नहर किनारे मौजा राजापुर पर बकरियां चरा रहे थे तभी दो व्यक्ति मोटरसायकिल से आये और मेरे व पत्नि विरजा के ऊपर कट्टा अडाकर जान से मारने की धमकी देकर मेरा एक बकरा ले गये जिसकी कीमत करीब 15000 रूपये होगी उपरोक्त रिपोर्ट पर से थाना उनाव में अप.क्र. 37/2026 धारा-309(4) बीएनएस, 11/13 MPDPK act 1981 का पंजीवध्द कर बिबेचना में लिया गया। पुलिस कार्यवाही दौराने विवेचना अज्ञात आरोपियों एवं मशरुका की तलाश पतारसी थाना क्षेत्र एवं आसपास पतारसी करने के बाद जरिए मुखबिर सूचना पर से घेराबंदी कर आरोपी 1. प्रमोद करोसिया पुत्र प्रकाश करोसिया उम्र 24 वर्ष निवासी हड्डी घर ताज कंपाउंड झांसी (यूपी) 2. सुल्तान बाल्मीक पुत्र संजय बाल्मीक उम्र 22 साल निवासी रक्शा डेली थांना रक्शा जिला झांसी (यूपी) को मय लूटे हुये माल, घटना में प्रयुक्त मोटरसायकिल एवं घटना में प्रयुक्त कट्टा / राउण्ड को जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार किया गया । जप्त शुदा मशरूका 1. एक मोटर सायकिल यामाहा एमटी कीमत करीब 2,50,000 रूपये 2. एक बकरा काले रंग का कीमत करीब 15,000 रूपये 3. एक 315 बोर का कट्टा , एक जिंदा राउण्ड *सम्पूर्ण कार्यबाही में-* उनि यतेन्द्र सिंह थाना प्रभारी उनाव, सउनि नीरज सिहं, प्रआर 67 आदित्य शर्मा, आर 876 दीपांशु, आर 58 भूपेन्द्र, आर. 46 दर्शन यादव, आर.79 आनंद चौरसिया की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- आलोट: आज का 13 मार्च 2026 सोयाबीन और गेहूं का बाजार क्या खुला इस वीडियो में बताया हुआ है भाव और कल शनिवार और रविवार 2 दिन यानी 14 और 15 मार्च को आलोट मंडी का अवकाश रहेगा छुट्टी क्या किशन भाई ध्यान रखिए अधिक जानकारी के लिए कॉल कीजिए 9755695694 चैनल को लाइक सब्सक्राइब जरूर करें फेसबुक इंस्टाग्राम पर जोड़ने के लिए सर्च कीजिए 👉arjun Rathore2994 यूट्यूब पर वीडियो देखने के लिए अर्जुन राठौर आलोट सर्च कीजिए1
- *मंदसौर ब्रोकिंग रामप्रसाद धनगर कि रिपोर्ट मंदसौर में 4 किलो अफीम जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार:दलौदा पुलिस की कार्रवाई; 5 लाख की अफीम और बाइक जब्त, एक फरार* मंदसौर जिले के दलौदा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 किलो 208 ग्राम अफीम बरामद की है। जब्त अफीम की कीमत करीब 5 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल भी जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस चौकी कचनारा, थाना दलौदा की टीम को सूचना मिली थी कि आक्या–सरसौद मार्ग स्थित हनुमान मंदिर आश्रम के पास कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ लेकर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार पुलिस ने मौके से टम्मु सिंह पिता अमर सिंह देवड़ा (36) निवासी बेहपुर थाना भावगढ़ और दिलीप सिंह पिता सरदार सिंह डोडिया (45) निवासी नवेली थाना कालूखेड़ा जिला रतलाम को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 4 किलो 208 ग्राम अवैध अफीम बरामद की गई। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त हीरो HF डिलक्स मोटरसाइकिल (MP 43 EG 0103) भी जब्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि बरामद अफीम टम्मुसिंह पिता गोकुल सिंह देवड़ा निवासी बेहपुर थाना भावगढ़ से लाई गई थी। इसके बाद पुलिस ने उसे भी मामले में सह आरोपी बनाते हुए एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 बढ़ा दी है। फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है। *एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज* इस मामले में थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 106/2026 के तहत धारा 8/18 और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार बरामद अफीम की कीमत करीब 5 लाख रुपए और जब्त मोटरसाइकिल की कीमत करीब 50 हजार रुपए आंकी गई है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के साथ मामले की आगे की जांच कर रही है।1
- मंदसौर जिले के नगरी क्षेत्र में गुरुवार रात करीब 8:30 बजे एक सड़क दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की जान चली गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय बालमुकुंद पिता शिवनारायण, निवासी नांदलेटा जिला रतलाम के रूप में हुई है।1
- सुन्दरसी में सड़क हादसा, बाइक से गिरने पर युवक की मौत शाजापुर। जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीएम राइस स्कूल के सामने मोटरसाइकिल से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान दिनेश पिता अमृतलाल केवट (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मोटरसाइकिल से जा रहा था, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एएसआई राधेश्याम गोयल, ओमप्रकाश पटेल, अमानउल्लाह खान, माखन सिंह तथा पायलट संतोष देथलिया मौजूद रहे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- गरोठ क्षेत्र के ग्राम बरखेड़ा लोया में युवक रोहित सेन के साथ हुई मारपीट के बाद सेन समाज में आक्रोश फैल गया। शुक्रवार को बड़ी संख्या में समाजजन गरोठ के सत्यनारायण मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस निकालकर गरोठ थाने पहुंचे। इस दौरान लोगों ने आरोपी सरपंच सत्यनारायण पाटीदार और उसके पुत्र पंकज पाटीदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए नारेबाजी की।1
- Post by वचन(कमल ) प्रजापति1