सुन्दरसी में सड़क हादसा, बाइक से गिरने पर युवक की मौत सुन्दरसी में सड़क हादसा, बाइक से गिरने पर युवक की मौत शाजापुर। जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीएम राइस स्कूल के सामने मोटरसाइकिल से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान दिनेश पिता अमृतलाल केवट (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मोटरसाइकिल से जा रहा था, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एएसआई राधेश्याम गोयल, ओमप्रकाश पटेल, अमानउल्लाह खान, माखन सिंह तथा पायलट संतोष देथलिया मौजूद रहे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
सुन्दरसी में सड़क हादसा, बाइक से गिरने पर युवक की मौत सुन्दरसी में सड़क हादसा, बाइक से गिरने पर युवक की मौत शाजापुर। जिले के सुंदरसी थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीएम राइस स्कूल के सामने मोटरसाइकिल से गिरने के कारण एक व्यक्ति की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मृतक की पहचान दिनेश पिता अमृतलाल केवट (लगभग 35 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मोटरसाइकिल से जा रहा था, इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से सड़क पर गिर गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। मौके पर एएसआई राधेश्याम गोयल, ओमप्रकाश पटेल, अमानउल्लाह खान, माखन सिंह तथा पायलट संतोष देथलिया मौजूद रहे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
- चलती ट्रेन से गिरा नेपाली युवक, सिर में गंभीर चोट — ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल की तत्परता से बची जान शाजापुर। अहमदाबाद से दरभंगा जा रही ट्रेन में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब नेपाल निवासी 19 वर्षीय युवक प्रदीप डिग बहादुर चलती ट्रेन के गेट पर बैठे-बैठे अचानक गिर गया। यह हादसा आक्या चौहानी के समीप हुआ, जिसमें युवक के सिर में गंभीर चोट आ गई। बताया जाता है कि प्रदीप अपने साथी राबिन बुद्धिमान (17 वर्ष) के साथ यात्रा कर रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर पड़ा, जिससे मौके पर ही वह घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल युवक को प्राथमिक उपचार प्रदान किया और तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। चिकित्सकों के अनुसार युवक के सिर में चोट आई है, हालांकि समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति फिलहाल नियंत्रण में बताई जा रही है। स्थानीय लोगों ने ईएमटी जितेन्द्र देवतवाल और पायलट ललित शर्मा की तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उनकी सूझबूझ और तेज कार्रवाई से युवक की जान बच सकी।1
- Post by Mr Imtiyaz khan1
- Post by Bla Hpfihsi1
- शुजालपुर क्षेत्र के ग्राम तिलावद में गुरुवार को खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि करीब 100 बीघा से अधिक क्षेत्र में खड़ी फसल जलकर राख हो गई, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के बाद दमकल गाड़ी काफी देर से मौके पर पहुंची, जिसके कारण आग पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। दमकल के देर से पहुंचने पर किसानों में नाराजगी देखने को मिली।1
- Post by Dharmendra Pushpad1
- Post by 𝐒𝐡𝐢𝐯𝐚𝐦 𝐒𝐰𝐚𝐫𝐧𝐤𝐚𝐫1
- शुजालपुर: शॉर्ट सर्किट से भड़की भीषण आग, 100 बीघा में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख फायर ब्रिगेड की देरी पर फूटा किसानों का गुस्सा; 15 ट्रैक्टरों की मदद से पाया काबू, क्लस्टर स्तर पर दमकल तैनात करने की मांग शुजालपुर (तिलावत)। क्षेत्र के ग्राम तिलावत में गुरुवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट ने किसानों की सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया। शॉर्ट सर्किट से गेहूं के खेतों में लगी भीषण आग ने करीब 100 बीघा में खड़ी फसल को जलाकर खाक कर दिया। आग इतनी विकराल थी कि सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे के बीच इसने कई खेतों को अपनी चपेट में ले लिया। किसानों ने ट्रैक्टरों से बनाई सुरक्षा दीवार आग लगने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हुए। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद फायर ब्रिगेड काफी देरी से पहुंची। इस बीच, किसानों ने हिम्मत दिखाते हुए स्वयं ही मोर्चा संभाला। आग को आगे बढ़ने से रोकने के लिए 15 से अधिक ट्रैक्टरों का उपयोग किया गया। किसानों ने ट्रैक्टरों से खेतों की मिट्टी पलटकर 'फायर लाइन' बनाई, जिससे आग के प्रसार को रोका जा सका। इन किसानों को हुआ भारी नुकसान पीड़ित किसान शिवनारायण चौधरी और पंकज कलमोदी ने रुआंसे स्वर में बताया कि उनकी पूरी फसल आंखों के सामने जलकर राख हो गई। वहीं, ग्रामीण राकेश चौधरी और राहुल पटेल ने प्रशासन के प्रति नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती, तो नुकसान को काफी हद तक कम किया जा सकता था। ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्रामीण इलाकों में आगजनी की घटनाओं को देखते हुए हर 5 पंचायतों के क्लस्टर पर एक दमकल की स्थाई तैनाती की जाए। प्रशासन ने दिया मुआवजे का आश्वासन घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार शिल्पा सिंह ने राजस्व टीम के साथ घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने बताया कि प्रभावित खेतों का निरीक्षण कर लिया गया है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि शाम तक प्रत्येक किसान के नुकसान का सटीक आकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाएगी, जिसके बाद आरबीसी (RBC) के नियमों के अनुसार उचित मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू होगी।6
- शुजालपुर के फ्रीगंज इलाके में एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग लगने से दुकान में रखा टेंट एवं इवेंट से संबंधित सामान जलकर खाक हो गया। आग लगते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और सूचना दी। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। प्राथमिक जानकारी के अनुसार आग से करीब ढाई लाख रुपए से अधिक के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।1
- Post by Deepika sharmaa4