“विप्र फाउंडेशन ने किया प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीलाल दवे का स्वागत” भीनमाल (विक्रम राठी) विप्र फाउंडेशन जिला जालोर के तत्वावधान में नव मनोनीत प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीलाल दवे के स्वागत में बकस्थली माता मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन भीनमाल से जुड़े कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। नवीन नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश जॉन 1सी के अंतर्गत राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पद पर चिरंजीलाल दवे के मनोनयन को संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा देने वाला कदम बताया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार दवे (नवीन) ने किया। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिरंजीलाल दवे का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान “विप्र फाउंडेशन जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चिरंजीलाल दवे के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के उत्थान के लिए नई योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने संगठन के प्रति एकजुटता और समर्पण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बद्रीनारायण गौड़, महेन्द्र दवे, मानाराम पुरोहित, डॉ. घनश्याम व्यास, मुकेश शर्मा, नरोत्तम त्रिवेदी, वासुदेव अवस्थी, महेंद्र मनावत एवं महेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
“विप्र फाउंडेशन ने किया प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीलाल दवे का स्वागत” भीनमाल (विक्रम राठी) विप्र फाउंडेशन जिला जालोर के तत्वावधान में नव मनोनीत प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीलाल दवे के स्वागत में बकस्थली माता मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन भीनमाल से जुड़े कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। नवीन नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश जॉन 1सी के अंतर्गत राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पद पर चिरंजीलाल दवे के मनोनयन को संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा देने वाला कदम बताया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार दवे
(नवीन) ने किया। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिरंजीलाल दवे का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान “विप्र फाउंडेशन जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चिरंजीलाल दवे के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के उत्थान के लिए नई योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने संगठन के प्रति एकजुटता और समर्पण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बद्रीनारायण गौड़, महेन्द्र दवे, मानाराम पुरोहित, डॉ. घनश्याम व्यास, मुकेश शर्मा, नरोत्तम त्रिवेदी, वासुदेव अवस्थी, महेंद्र मनावत एवं महेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- भीनमाल (विक्रम राठी) विप्र फाउंडेशन जिला जालोर के तत्वावधान में नव मनोनीत प्रदेशाध्यक्ष चिरंजीलाल दवे के स्वागत में बकस्थली माता मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विप्र फाउंडेशन भीनमाल से जुड़े कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बन गया। नवीन नेतृत्व को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। प्रदेश जॉन 1सी के अंतर्गत राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष पद पर चिरंजीलाल दवे के मनोनयन को संगठन के लिए नई ऊर्जा और दिशा देने वाला कदम बताया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिनेश कुमार दवे (नवीन) ने किया। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चिरंजीलाल दवे का साफा पहनाकर, माल्यार्पण कर एवं पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान “विप्र फाउंडेशन जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि चिरंजीलाल दवे के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के उत्थान के लिए नई योजनाओं को गति मिलेगी। उन्होंने संगठन के प्रति एकजुटता और समर्पण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से बद्रीनारायण गौड़, महेन्द्र दवे, मानाराम पुरोहित, डॉ. घनश्याम व्यास, मुकेश शर्मा, नरोत्तम त्रिवेदी, वासुदेव अवस्थी, महेंद्र मनावत एवं महेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।2
- यह है रानीवाड़ा का विकास यहां ट्रैक्टरों से आग बुझाई जाती है1
- *जालौर: गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का दर्जा दिलाने की गूँज, आज जालंधर नाथ धर्मशाला में जुटी 36 कौम।* जालौर | राजस्थान की देवनगरी जालौर में गौमाता को 'राष्ट्रमाता' का सम्मान दिलाने की मुहिम ने अब बड़ा रूप ले लिया है। इस पावन संकल्प को सिद्धि तक पहुँचाने के लिए आज शहर की जालंधर नाथ धर्मशाला में एक महत्वपूर्ण 'गौ सम्मान आह्वान' बैठक का आयोजन किया गया। *रणनीति पर हुई चर्चा* प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह बैठक आगामी 27 अप्रैल 2026 को होने वाले तहसील एवं जिला स्तरीय महाभियान की पूर्व तैयारी और रणनीति तैयार करने के लिए बुलाई गई। इस बैठक में गौमाता के सम्मान और संरक्षण को लेकर रूपरेखा तैयार की जाएगी, ताकि केंद्र व राज्य सरकार तक जालौर की आवाज मजबूती से पहुँच सके। *36 कौम गोभक्तों की सहभागिता* इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें किसी एक वर्ग का नहीं, बल्कि समस्त 36 कौम गोभक्तों का समर्थन जुटाया जा रहा है। आयोजकों ने बताया कि बैठक में सभी समाजों के अध्यक्षों, प्रतिनिधियों और गौ सेवकों को आमंत्रित किया गया है। "गौमाता केवल एक पशु नहीं, बल्कि हमारी आस्था और संस्कृति का आधार हैं। उन्हें राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना हर सनातनी का कर्तव्य है।" - जालौर के समस्त गौ भक्तों और धर्म प्रेमियों ने अपील की है कि 27 अप्रेल 2026 गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाना में आप सभी अधिक से अधिक संख्या में पधारकर इस पुनीत कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराएं। शहर के युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं में इस बैठक को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। बैठक में समस्त गौ भक्त मौजूद रहे।1
- सिरोही खाबल गांव में बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की मूर्ति को कुछ असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंचाया, जिससे गांव में रोष फैल गया। घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे। ⚠️ स्थिति को देखते हुए प्रशासन सतर्क, शांति बनाए रखने की अपील। #SirohiNews #BreakingUpdate #BabaSahab #Ambedkar #Rajasthan #Khabal #PublicProtest #Justice #NewsUpdate #TrendingNews1
- टीबी उन्मूलन, मातृ-शिशु स्वास्थ्य, डिजिटल हेल्थ और दवा उपलब्धता पर हुआ विस्तृत मंथन सिरोही, 10 अप्रैल।जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. दिनेश खराड़ी की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक स्वास्थ्य भवन, सिरोही के सभा कक्ष में प्रातः 9:30 बजे शाम 6 बजे तक आयोजित हुई। बैठक में डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रितेश सांखला, जिला क्षय अधिकारी डॉ. विवेक जोशी, जिले के समस्त BCMO, सभी CHC/PHC प्रभारी तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में चिकित्सा संस्थानों के प्रबंधन, कार्मिकों की उपस्थिति, ओपीडी लोड, सीसीटीवी एवं बायोमेट्रिक मशीनों की कार्यशीलता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट तथा उपकरणों की उपलब्धता की विस्तार से समीक्षा की गई। इसके साथ ही दवाओं की उपलब्धता, फर्नीचर एवं संसाधनों की स्थिति, तथा विभिन्न योजनाओं में पंजीकरण की प्रगति पर भी चर्चा हुई। 🦠 टीबी उन्मूलन कार्यक्रम पर विशेष फोकस टीबी नियंत्रण को लेकर बैठक में टीबी नोटिफिकेशन रेट, ट्रीटमेंट सक्सेस रेट, NAAT टेस्टिंग और निक्षय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि टीबी मुक्त ग्राम पंचायत के लक्ष्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाए। 👶 मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत— संस्थागत प्रसव एएनसी रजिस्ट्रेशन एवं कवरेज हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की पहचान पोस्ट नेटल केयर टीकाकरण एवं ड्रॉपआउट दर जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा हुई। 💉 NCD और टीकाकरण कार्यक्रम बैठक में गैर संचारी रोगों (NCD) की स्क्रीनिंग, उपचार एवं फॉलोअप, कैंसर स्क्रीनिंग तथा HPV वैक्सीन जैसे विषयों पर भी विशेष ध्यान दिया गया। 💻 डिजिटल हेल्थ और नई पहलें डिजिटल हेल्थ सेवाओं के तहत IHMS, राज हेल्थ, ABDM (ABHA, HPR, HFR रजिस्ट्रेशन) और डिजिटल हेल्थ सर्वे की प्रगति की समीक्षा की गई। 💊 दवा योजना और अन्य कार्यक्रमों की स्थिति मुख्यमंत्री निशुल्क दवा योजना के अंतर्गत आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, प्रिस्क्रिप्शन ऑडिट तथा स्टॉक आउट की स्थिति पर चर्चा हुई। साथ ही राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर योजना की समीक्षा भी की गई। 🌡️ हीट वेव को लेकर विशेष निर्देश इस दौरान डिप्टी सीएमएचओ डॉ. एस.पी. शर्मा ने बढ़ती गर्मी और हीट वेव को लेकर सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “जिले में बढ़ते तापमान को देखते हुए सभी चिकित्सा संस्थान हीट वेव से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। अस्पतालों में पर्याप्त दवाएं, ORS, ठंडे पानी की व्यवस्था और बेड उपलब्ध रहें। आमजन को भी दोपहर के समय बाहर निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और लू से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक किया जाए।” बैठक के अंत में CMHO डॉ. दिनेश खराड़ी ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि “स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और लंबित कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करें।” उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि आगामी बैठकों में सभी अधिकारी अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रगति रिपोर्ट पीपीटी के माध्यम से प्रस्तुत करें। यह समीक्षा बैठक जिले में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधारने और विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। प्रशासन द्वारा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। साँय छह बजे सीएमएचओ डॉ दिनेश ख़राडी ने मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना की समीक्षा की जिसमे सरकारी अस्पताल कि साथ साथ समस्त निजी पंजीकृत अस्पतालों के नोडल अधिकारी एवं स्वास्थ्य मार्गदर्शक ने भाग लिया । डॉ खराडी ने समस्त निजी पंजीकृत चिकित्सालयों को सख्त निर्देश दिए है कि किसी मरीज जो माँ योजना के अंतर्गत पंजीकृत है को निशुल्क इलाज प्रदान करे किसी भी ग़रीब मरीज से जबरदस्ती पैसा लिया तो माँ योजना से डिम्पनलमेंट के साथ साथ क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत अस्पताल का पंजीकरण निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी । डॉ खराडी ने सभी को सख्त हिदायत देते हुए बताया कि जिला कलेक्टर महोदय आमजन की स्वास्थ्य सेवायो को लेकर गंभीर है तथा जिस भी कार्मिक द्वारा लापरवाही की जाएगी उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी ।2
- फालना नगर पालिका खुडाला फालना क्षेत्र में विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत ने लगभग 15 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। यह कार्यक्रम श्री भीमराव अंबेडकर पार्क स्थल पर आयोजित किया गया। इन विकास कार्यों में नगर पालिका खुडाला फालना और जलदाय विभाग द्वारा कराए जाने वाले विभिन्न कार्य शामिल हैं। इनमें सड़कों का निर्माण, विद्युतीकरण, सामुदायिक भवन, पानी की टंकी और अन्य नागरिक सुविधाएं प्रमुख हैं। लोकार्पित किए गए कार्यों में माताजी मंदिर अंबाजी पर तीन शेड, औद्योगिक क्षेत्र में सड़कें, भटवाड़ा क्षेत्र में हिंगलाज माता मंदिर दीवार निर्माण, विजयनगर में प्रकाश लोहार वाली गली और अशोकनगर में सीसी रोड निर्माण कार्य शामिल हैं। संकेश्वर नगर में महेंद्र सिंह की गली और देवाराम मीणा के मकान से गंगाराम मीणा के मकान तक सीसी रोड कार्य भी संपन्न हुए। इसके अतिरिक्त, सांडेराव रोड से निंबेश्वर महादेव तक और फालना चौराहे से फालना गांव तक विद्युतीकरण कार्य, निंबेश्वर महादेव स्थित हाई मार्क्स लाइट कार्य तथा फालना मुख्य मार्ग बाली रोड पर डिवाइडर के ऊपर लोहे की जाली लगाने का कार्य भी पूरा किया गया। शिलान्यास किए गए कार्यों में वार्ड नंबर 6 में सामुदायिक भवन, खुडाला हरि ओम नगर सड़क निर्माण, रामदेव मंदिर गली वाली सड़क, इंदिरा कॉलोनी में चक्की वाली गली और वाल्मीकि गली में सीसी रोड कार्य शामिल हैं। खुडाला में जियावा एरिया और रेलवे अंडरपास से गणेश कृषि फार्म तक सीसी सड़क कार्य का भी शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम के दौरान 3.50 लाख लीटर पानी की टंकी और 100 फीट ऊंचा तिरंगा लगाने के कार्य का भी शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर विधायक राणावत ने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। पट्टा वितरण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।1
- स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ दलालो की बल्ले बल्ले मरीज को सरकारी हॉस्पिटल से पकड कर लेजा कर अपने मेडिकल पर बैठे हुए डॉक्टर से पर्ची बनाकर उनको जनरीक हलकी दवा देकर भारी लूट मार मेरी जॉब वेट अंदर के साथ धोखाधड़ी प्रशासन मौन है सब देखते हुए पहले भी दो तीन बार शिकायत हो चुकी है मगर कोई कार्रवाई नहीं जेसी सरकार वेशा प्रशासन1
- Post by Pukhraj soni1