चैन स्नैचिंग की वारदातों का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार गंगापुर सिटी में उदेई मोड़ थाना पुलिस ने चैन स्नैचिंग की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए हिस्ट्रीशीटर आरोपी नबी खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चोरी, नकबजनी और लूट के करीब 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले भगवानसहाय सोनी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रास्ता पूछने के बहाने महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाता था। 23 और 28 जुलाई को हुई चैन स्नैचिंग की वारदातों के बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 17 अगस्त को कुड़गांव बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने तीन वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस ने लूटा गया माल भी बरामद किया है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से रेकी कर अकेली महिलाओं को निशाना बनाता और वारदात के बाद फरार हो जाता था। पुलिस को पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है।
चैन स्नैचिंग की वारदातों का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार गंगापुर सिटी में उदेई मोड़ थाना पुलिस ने चैन स्नैचिंग की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए हिस्ट्रीशीटर आरोपी नबी खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चोरी, नकबजनी और लूट के करीब 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले भगवानसहाय सोनी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रास्ता पूछने के बहाने महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाता था। 23 और 28 जुलाई को हुई चैन स्नैचिंग की वारदातों के बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 17 अगस्त को कुड़गांव बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने तीन वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस ने लूटा गया माल भी बरामद किया है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से रेकी कर अकेली महिलाओं को निशाना बनाता और वारदात के बाद फरार हो जाता था। पुलिस को पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है।
- गंगापुर सिटी में स्वर्ण समाज ने लिया राजनीतिक दलों के बहिष्कार का निर्णय आगामी निकाय चुनाव से राजनीतिक दलों से दूरी ईडब्ल्यूएस आरक्षण की उपेक्षा और यूजीसी कानून के विरोध में महापंचायत गंगापुर सिटी में सवर्ण समाज ने लिया राजनीतिक दलों के बहिष्कार का निर्णय आगामी निकाय चुनाव से राजनीतिक दलों से दूरी, ईडब्ल्यूएस आरक्षण की उपेक्षा और यूजीसी कानून के विरोध में महापंचायत गंगापुर सिटी। सवर्ण समाज की महापंचायत रविवार शाम भगवती पैलेस में आयोजित हुई। इसमें गंगापुर नगर परिषद क्षेत्र सहित आसपास के क्षेत्रों से ब्राह्मण, वैश्य, राजपूत सहित विभिन्न सवर्ण समाजों के सैकड़ों प्रबुद्धजन एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। महापंचायत में ईडब्ल्यूएस वर्ग में आरक्षण की कथित उपेक्षा, यूजीसी से जुड़े प्रस्तावित कानूनों तथा सवर्ण समाज से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर राजनीतिक दलों के प्रति नाराजगी जताई गई। महापंचायत में वक्ताओं ने कहा कि सवर्ण समाज ने लंबे समय से भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, लेकिन वर्तमान में समाज के हितों की उपेक्षा की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि दलित समाज को दिए गए आरक्षण का वे विरोध नहीं करते, लेकिन सभी वर्गों को समान अधिकार और समान कानून का लाभ मिलना चाहिए। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सवर्ण समाज के बच्चों के साथ अन्यायपूर्ण कानूनों एवं व्यवस्थाओं के कारण परेशानी उत्पन्न हो रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित कानूनों को लेकर भी समाज में नाराजगी है। कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दलों पर भी इन मुद्दों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया गया। महापंचायत में निर्णय लिया गया कि आगामी नगर निकाय एवं पंचायत राज चुनावों में किसी भी राजनीतिक दल को समर्थन नहीं दिया जाएगा तथा राजनीतिक दलों का बहिष्कार किया जाएगा। वक्ताओं ने कहा कि इसकी शुरुआत आगामी निकाय चुनाव से की जाएगी और यह विरोध विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव तक जारी रखने का निर्णय लिया गया है। महापंचायत में भाजपा के प्रति विशेष नाराजगी व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने कहा कि समाज ने भाजपा को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई है, लेकिन अब समाज अपने हितों को लेकर जागरूक हो चुका है। वक्ताओं ने कहा कि आने वाले चुनावों में राजनीतिक दलों को इसका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से दिया जाएगा। महापंचायत को राजेंद्र वैद्य, वीके शर्मा, किशनपाल सिंह, गोविंद दीक्षित, दीपक चंद्रप्रकाश पाराशर, वेद प्रकाश मंगल, नरेश दुबे, गोपाल दीक्षित, नीरज काडौल्या एडवोकेट, अनिल दुबे, हरिकिशन भारद्वाज, महेश पाल सिंह, हेमेंद्र बोहरा, मदन मोहन भारद्वाज, शिवचरण अन्ना, सुरेंद्र जैमिनी, गोपाल गर्ग बेराड़ा, निर्मल अमरगढ़िया, महू ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष कृष्णा, दीपक शास्त्री, कुंदन गुप्ता, देवेंद्र लवली, प्रहलाद, महेश, घनश्याम स्काउट, घनश्याम बजाज, राधामोहन गोयल, अवधेश, श्यामसुंदर, शुभम, अमित, देवेंद्र जैमिनी, मनोज शर्मा, मुकेश व्यास, रामचरण बोहरा सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। मंच संचालन महेश पाल सिंह एवं हेमेंद्र बोहरा ने किया। महेश पाल सिंह ने कहा कि सवर्ण समाज की आगामी बैठक शीघ्र बुलाई जाएगी, जिसमें वर्तमान बैठक से भी व्यापक स्तर पर समाज को एकजुट करने और आगे की रणनीति तय करने पर चर्चा होगी। महापंचायत में बड़ी संख्या में ब्राह्मण, वैश्य, राजपूत सहित विभिन्न सवर्ण समाजों के लोग मौजूद रहे।1
- धमाके की साजिश से थर्राई राजधानी! जयपुर CMO को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी से हड़कंप धमाके की साजिश से थर्राई राजधानी! जयपुर CMO को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी से हड़कंप सुबह 11 बजे कंट्रोल रूम की घंटी बजते ही उड़े प्रशासन के होश | आनन-फानन में बुलेटप्रूफ घेरे में बदला मुख्यमंत्री कार्यालय | बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने संभाला मोर्चा | पुलिस ने बिछाया सर्विलांस का जाल, सवाई माधोपुर का संदिग्ध दबोचा विशेष संवाददाता | जयपुर जयपुर: सत्ता के सबसे बड़े केंद्र यानी राजस्थान मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को आरडीएक्स/बम से उड़ाकर राख करने की एक खौफनाक धमकी ने पूरे प्रशासनिक और सुरक्षा तंत्र की चूलें हिलाकर रख दी हैं। सोमवार सुबह ठीक 11:00 बजे जब सचिवालय में रोजाना की तरह फाइलों का दौर चल रहा था, तभी पुलिस कंट्रोल रूम के आपातकालीन फोन की एक घंटी ने राजधानी में मानों 'रेड अलर्ट' का सायरन बजा दिया। कॉल करने वाले अज्ञात शख्स ने सीधे तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) को भीषण बम धमाके से उड़ाने की खुली चुनौती दे डाली। धमकी मिलते ही पुलिस महकमे के आला अधिकारियों के पसीने छूट गए और मिनटों के भीतर पूरा सीएमओ परिसर भारी पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। मिनटों में छावनी बना CMO, एंटी-सबोटाज चेकिंग से मचा कोहराम धमकी की कॉल मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) के तहत तुरंत इमरजेंसी प्रोटोकॉल लागू किया गया। भारी हथियारों से लैस क्यूआरटी (QRT) कमांडो, बम निरोधक दस्ता (BDS) और प्रशिक्षित स्निफर डॉग्स की टीमें सायरन बजाती हुई सीधे सीएमओ परिसर में दाखिल हुईं। चप्पे-चप्पे, हर कोने, गाड़ियों, बगीचों और सुरक्षा द्वारों की गहन एंटी-सबोटाज चेकिंग शुरू की गई। हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी बैठा दी गई और सचिवालय की सुरक्षा को 'अभेद्य किले' में तब्दील कर दिया गया। हाई-टेक सर्विलांस का बिछाया जाल, संदिग्ध को दबोचा धमकी देने वाले शातिर को लगा था कि वह बच निकलेगा, लेकिन राजस्थान पुलिस की साइबर और टेक्निकल सर्विलांस टीम ने पलक झपकते ही कॉल की लोकेशन ट्रेस कर ली। आरोपी की धरपकड़: पुलिस ने तकनीकी सर्विलांस के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सवाई माधोपुर के रहने वाले संदिग्ध कॉलर को हिरासत (Detain) में ले लिया। थाने में चल रही है कड़ी पूछताछ: पकड़े गए शख्स को प्रताप नगर थाने लाया गया है, जहां खुफिया और सुरक्षा एजेंसियां उससे गहन पूछताछ कर रही हैं। वहीं, इस पूरे हाई-प्रोफाइल मामले की मुख्य जांच अशोक नगर थाना पुलिस को सौंपी गई है। अधिकारियों का बयान: "सुबह करीब 11:00 बजे कंट्रोल रूम में एक कॉल आई थी, जिसमें सीएमओ को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। सूचना मिलते ही बीडीएस और डॉग स्क्वायड की टीमों ने मौके पर पहुंचकर पूरी सघन तलाशी (Anti-sabotage checking) ली है। तकनीकी जांच के आधार पर कॉल करने वाले व्यक्ति को डिटेन कर लिया गया है और उससे पूछताछ जारी है। इस मामले में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।" — पुलिस अधिकारी, जयपुर बड़ा सवाल: सिर्फ सिरफिरे की करतूत या कोई गहरी साजिश? पुलिस के अनुसार, अमूमन ईमेल के जरिए ऐसी धमकियां सामने आती रही हैं, लेकिन सीधे कंट्रोल रूम पर फोन करके इस तरह मुख्यमंत्री कार्यालय को दहलाने की धमकी देने की घटना बेहद गंभीर है। एजेंसियां अब यह खंगालने में जुटी हैं कि क्या इस शख्स के पीछे किसी बड़े गिरोह का हाथ है या यह किसी सिरफिरे द्वारा फैलाया गया सनसनीखेज खौफ था। फिलहाल पुलिस की सख्ती और मुस्तैदी से राजधानी में मंडराया बड़ा खतरा टल गया है।1
- बरगमा रोड हनुमानजी मंदिर के पास कबाडे के गोदाम में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम सामान को किया पार कोतवाली थाने में प्राथमिक की पेश हिंडौन रोड हनुमान जी मंदिर के पास कबाडे के गोदाम में अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है। चोर कबाडे का सामान चुरा कर ले गए।पीड़ित जावेद खांन पुत्र बाबू खान निवासी चोपड़ा कुआं ने मंगलवार शाम 5:00 बजे बताया कि वह कवाडा, लोहा, ताबा, पीतल, प्लास्टिक सिल्वर आदि का कारोबार करता है, जिसका मालगोदाम बरगमा रोड हनुमानजी के मंदिर के पास है। गोदाम से अज्ञात चोर सोमवार और मंगलवार की मध्य रात्रि करीब 12:00 बजे के बाद कबाडे के समान को चुरा कर ले गए।जिसमे तीन एचपी की एक मोटर, 2 नल की मोटर, एक सबमर्सिबल मोटर. सिल्वर बर्तन, दलेमा सिल्वर 60 किलो तांबा 50 किलो, पीतल 40 किलो, औजार ग्लान्डर, डोरी, औजार को पेटी सहित नकद राशि 4000 रूपये को चुरा कर ले गए। बैग गोदाम पर मंगलवार दोपहर 12:00 बजे बाद गया तब जाकर चोरी का पता चला पीड़ित ने कोतवाली थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिक की पेश की है.पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।1
- नकली सोने को असली बताकर ठगी करने वाली गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार, 841ग्रआम नकली सोना किया बरामद हिण्डौन सिटी। नकली सोने को असली बताकर भोले-भाले लोगों और महिलाओं से लाखों-करोड़ों रुपये की ठगी करने वाली गैंग का नई मंडी थाना पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए धौलपुर, सवाईमाधोपुर और करौली जिले के पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 811 ग्राम नकली सोना बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद नकली सोने से आरोपियों द्वारा करीब 1 करोड़ 15 लाख रुपये की ठगी की जा सकती थी। पुलिस ने गैंग के मास्टरमाइंड लोकेंद्र गुर्जर, प्रतिभान सिंह जाटव, राम प्रसाद उर्फ बबलू बैरवा, नरेश कुमार उर्फ बाबू वाल्मीकि और राजू सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पांच मोबाइल फोन, चार एटीएम कार्ड, तीन सिम कार्ड और दो मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। गांव-देहात में बनाते थे लोगों को निशाना पुलिस के मुताबिक आरोपी गांव-देहात के इलाकों में घूमकर भोले-भाले लोगों और महिलाओं को अपने जाल में फंसाते थे। आरोपी नकली सोने को असली बताकर उसकी कीमत लाखों रुपये बताता और कम कीमत में देने का झांसा देकर लोगों से रकम ऐंठते थे। गिरोह सुनियोजित तरीके से लोगों को विश्वास में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम देता था। हेड कांस्टेबल की सूचना पर कार्रवाई गैंग का पर्दाफाश करने में नई मंडी थाने के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार की मुख्य भूमिका रही। थाना प्रभारी नरेश पोसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की पूरी जानकारी एएसपी सत्येंद्र पाल सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई ठगी की वारदातों के बारे में जानकारी जुटा रही है।2
- जाट की सराय स्थित प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में 21 अगस्त को सजेगी 56 भोग और फूल बंगला झांकी..... हिंडौन सिटी। जाट की सराय स्थित प्रसिद्ध प्राचीन कल्याण राय जी मंदिर में 21 अगस्त को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर भगवान कल्याण राय जी को 56 भोग लगाए जाएंगे तथा मंदिर परिसर में आकर्षक फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। कार्यक्रम के आयोजक जगदीश सैनी एवं उनकी पत्नी शीला देवी सैनी ने बताया कि यह आयोजन भगवान कल्याण राय जी के प्रति अगाध श्रद्धा और भक्ति भाव से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि भगवान को विभिन्न प्रकार के मिष्ठान, फल, नमकीन और पारंपरिक व्यंजनों का छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर प्रांगण और गर्भगृह को देश-विदेश से मंगवाए गए सुगंधित व रंग-बिरंगे प्राकृतिक फूलों से सजाकर भव्य झांकी तैयार की जाएगी। इस अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद श्रद्धालुओं में छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया जाएगा। आयोजक जगदीश सैनी एवं शीला देवी सैनी ने क्षेत्र के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर भगवान कल्याण राय जी के दर्शन करने, झांकी का आनंद लेने और धर्म लाभ उठाने का विनम्र आग्रह किया है। इस धार्मिक आयोजन को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।1
- लालसोट क्षेत्र के निकाय चुनाव: सत्ता के सामने कसौटी, विपक्ष की सक्रियता और बुनियादी मुद्दों की गूंज लालसोट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तीन प्रमुख नगरीय निकायों—लालसोट नगर परिषद, रामगढ़ पचवारा नगरपालिका और मंडावरी नगरपालिका—में भले ही बुनियादी समस्याओं का स्वरूप अलग-अलग हो, लेकिन आगामी निकाय चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मी समान रूप से तेज हो चुकी है। जमीनी स्तर पर मतदाताओं के रुख और राजनीतिक समीकरणों को देखें तो इन तीनों ही स्थानों पर मुकाबला बेहद रोचक मोड़ पर खड़ा नजर आ रहा है। समीकरण और राजनीतिक स्थिति सत्ता पक्ष के समक्ष चुनौतियां: क्षेत्र में सत्ताधारी पक्ष को लेकर आमजन में कुछ दूरी और संवाद की कमी की चर्चाएं हैं। जनता का मानना है कि जनप्रतिनिधियों का जमीनी संपर्क जितना सघन होना चाहिए था, वह अपेक्षाकृत सीमित रहा है। विपक्ष की व्यूहरचना: दूसरी ओर, विपक्ष अपने पुराने और अनुभवी नेतृत्व के सहारे जमीन पर सक्रिय नजर आ रहा है। विपक्ष की कोशिश स्थानीय असंतोष को भुनाकर तीनों निकायों में मजबूत पकड़ बनाने की है। वार्ड पार्षदों की चुप्पी: वार्ड स्तर पर भावी प्रत्याशी और पार्षद अभी अपनी रणनीतियों को गोपनीय रखे हुए हैं। पार्टी सिंबल या निर्दलीय के रूप में उतरने के फैसले पर ऊहापोह की स्थिति बनी हुई है। तीनों निकायों के प्रमुख स्थानीय मुद्दे लालसोट नगर परिषद: नगर निकाय प्रशासन की कार्यप्रणाली, पारदर्शिता और व्यवस्थागत सुधार यहां के प्रमुख चुनावी मुद्दे बनते दिख रहे हैं। रामगढ़ पचवारा नगरपालिका: जनसंवाद के अभाव और नागरिक सुविधाओं के क्रियान्वयन को लेकर स्थानीय स्तर पर असंतोष देखने को मिल रहा है। मंडावरी नगरपालिका: नवीन निकाय होने के कारण यहाँ बुनियादी ढांचे की चुनौतियां अधिक हैं। विशेषकर बारिश के दिनों में जलभराव की गंभीर समस्या और सफाई व्यवस्था की लचर स्थिति आम नागरिकों के रोष का मुख्य कारण बनी हुई है। निष्कर्ष आगामी निकाय चुनाव केवल राजनीतिक दलों के शक्ति प्रदर्शन का माध्यम नहीं, बल्कि स्थानीय जनता के लिए अपनी समस्याओं के प्रति जागरूकता वार्ड पार्षदों के चुनाव को प्रभावित करेगी2
- गंगापुर सिटी में पुलिस थाना सदर में सीएलजी एवं सुरक्षा सखी सदस्यों की बैठक आयोजित। सुश्री ज्यैष्ठा मैत्रेयी जिला पुलिस अधीक्षक ने आमजन से संवाद कर सुनी समस्याएं। अपराध नियंत्रण एवं महिला सुरक्षा को लेकर दिए आवश्यक निर्देश- पुलिस एवं आमजन के बीच बेहतर समन्वय, संवाद एवं सहभागिता को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस थाना सदर गंगापुर सिटी में सीएलजी (Community Liaison Group) एवं सुरक्षा सखी सदस्यों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर ने स्वयं उपस्थित होकर सीएलजी सदस्यों, सुरक्षा सखियों एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों से संवाद किया तथा क्षेत्र की कानून-व्यवस्था एवं आमजन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। बैठक के दौरान उपस्थित सीएलजी सदस्यों एवं सुरक्षा सखियों से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति, अपराध की प्रवृत्तियों, महिला एवं बाल सुरक्षा, यातायात व्यवस्था, नशे की रोकथाम तथा आमजन की पुलिस से अपेक्षाओं के संबंध में जानकारी ली। साथ ही उपस्थित सदस्यों द्वारा बताई गई समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया।1
- चैन स्नैचिंग की वारदातों का पर्दाफाश, 2 आरोपी गिरफ्तार गंगापुर सिटी में उदेई मोड़ थाना पुलिस ने चैन स्नैचिंग की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए हिस्ट्रीशीटर आरोपी नबी खान को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ चोरी, नकबजनी और लूट के करीब 12 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने लूट का माल खरीदने वाले भगवानसहाय सोनी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी रास्ता पूछने के बहाने महिलाओं और बुजुर्गों को निशाना बनाता था। 23 और 28 जुलाई को हुई चैन स्नैचिंग की वारदातों के बाद पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर 17 अगस्त को कुड़गांव बस स्टैंड से आरोपी को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने तीन वारदातें करना स्वीकार किया है। पुलिस ने लूटा गया माल भी बरामद किया है। आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल से रेकी कर अकेली महिलाओं को निशाना बनाता और वारदात के बाद फरार हो जाता था। पुलिस को पूछताछ में अन्य वारदातों के खुलासे की भी उम्मीद है।1