Shuru
Apke Nagar Ki App…
43 वर्षों से अटूट आस्था: मुजफ्फरपुर की कृष्णा बम ने फिर थामा कांवर, 105 किमी पैदल चलकर करेंगी बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक
JMBNEWS
43 वर्षों से अटूट आस्था: मुजफ्फरपुर की कृष्णा बम ने फिर थामा कांवर, 105 किमी पैदल चलकर करेंगी बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक
More news from बिहार and nearby areas
- बाढ़ अनुमंडल के सालिमपुर थाना अंतर्गत नरौली गांव में शनिवार रात्रि हैप्पी सिंह के घर चोरी, स्थानीय विधायक भी पहुंचे1
- DM रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में हर घर तिरंगा अभियान की तैयारी तेज 9 से 17 अगस्त तक समस्तीपुर में होंगे तिरंगा यात्रा समेत कई कार्यक्रम समस्तीपुर में हर घर तिरंगा अभियान को लेकर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा के नेतृत्व में समाहरणालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 9 से 17 अगस्त तक जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा की गई। डीएम ने अधिकारियों को तिरंगा यात्रा, प्रभात फेरी और देशभक्ति कार्यक्रमों के जरिए अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का निर्देश दिया। साथ ही स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों, युवाओं, जीविका दीदियों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों की भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। बैठक में विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- मोकामा में हथियार बरामदगी मामले की जांच के लिए पहुंचे SDPO बाढ़, खुले मकान से बरामदगी पर उठ रहे सवाल मोकामा। मोकामा थाना क्षेत्र के चिंतामणिचक, वार्ड संख्या-21 में हथियार और शराब बरामदगी के मामले में रविवार को SDPO बाढ़ आयुष श्रीवास्तव जांच के लिए मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और पूरे मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शुक्रवार रात रंजन कुमार उर्फ कालू को गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक, उसके घर की तलाशी के दौरान कुछ नहीं मिला, जबकि पास के एक खुले मकान की सीढ़ी पर रखे थैले से एक कट्टा, दो कारतूस और करीब 3.6 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई थी। मामले में अब यह सवाल भी उठ रहा है कि जिस मकान की सीढ़ी से हथियार और शराब बरामद हुई, वह मकान खुला था और वहां किसी संदिग्ध व्यक्ति का आना-जाना संभव था। ऐसे में बरामद हथियार और गिरफ्तार युवक के बीच सीधा संबंध है या नहीं, यह जांच का विषय है। वहीं, गिरफ्तार युवक के परिजनों ने इसे साजिश बताते हुए आरोप लगाया है कि खुले मकान में हथियार रखकर रंजन को फंसाया गया है। इसी बीच गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद गुजरात में रह रहे उसके बड़े भाई रघुनंदन प्रसाद सिंह उर्फ पप्पू सिंह (54) की हार्ट अटैक से मौत होने की बात भी सामने आई है। अब SDPO की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि हथियार खुले मकान तक कैसे पहुंचे और बरामदगी का गिरफ्तार युवक से क्या संबंध है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।1
- पटोरी अशरफपुर सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा और नशीला पदार्थ बरामद पटोरी अशरफपुर सुपौल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में गांजा और नशीला पदार्थ बरामद #पटोरी #पटोरीपुलिस #समस्तीपुर #अशरफपुरसुपौल #गांजाबरामद #नशीलेपदार्थ #पुलिसकार्रवाई #छापेमारी #बड़ीखबर #क्राइमNews #BiharNews #SamastipurNews #PatoriNews #PoliceAction #BreakingNews1
- महत्वपूर्ण खबर समस्तीपुर में ‘हर घर तिरंगा’ का उत्साह, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की साइकिल रैली1
- सावन की दूसरी सोमवारी पर अशोक धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, जलाभिषेक के लिए दूर-दराज से पहुंचे हजारों शिवभक्त1
- महत्वपूर्ण खबर देशभक्ति के रंग में रंगा समस्तीपुर, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की ‘हर घर तिरंगा’ साइकिल रैली1
- समस्तीपुर में निकली भव्य हर घर तिरंगा साइकिल रैली, डीएम ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत रविवार को समस्तीपुर में भव्य साइकिल रैली निकाली गई। समाहरणालय परिसर से निकली रैली को जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में जिला प्रशासन के पदाधिकारी व कर्मी, शिक्षा विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक एवं शिक्षक सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में तिरंगा लेकर साइकिल पर सवार प्रतिभागियों ने राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का संदेश दिया। इस दौरान पूरा वातावरण देशभक्ति के नारों और तिरंगे के रंग में रंगा नजर आया। इस मौके पर जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान और देश के प्रति गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। तिरंगा देश की एकता, अखंडता, स्वाभिमान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को इससे जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इसका उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति की भावना को और मजबूत करना है। रैली में उप विकास आयुक्त सूर्य प्रताप सिंह, अपर समाहर्ता ब्रजेश कुमार, नगर आयुक्त ज्ञान प्रकाश, अनुमंडल पदाधिकारी समस्तीपुर सदर राकेश कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रजनीश कुमार राय, जिला आपूर्ति पदाधिकारी अली एक राम, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी जूही कुमारी सहित जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक एवं अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। रैली के माध्यम से प्रतिभागियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान, राष्ट्रीय एकता और देश की अखंडता बनाए रखने का संदेश दिया। कार्यक्रम ने जिले में स्वतंत्रता दिवस को लेकर उत्साह और देशभक्ति की भावना को और प्रबल किया। जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं और अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराकर इस राष्ट्रीय अभियान को जन-जन का अभियान बनाएं।1
- मुसरीघरारी में NH 28 पर,हायवा-बस की जोरदार टक्कर, 3 लोग घायल समस्तीपुर के मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के गंगापुर मुख्य मार्ग पर हायवा और बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टक्कर के बाद हायवा करीब 200 मीटर दूर जाकर रुका।1