Shuru
Apke Nagar Ki App…
सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उज्जवल कुमार (उज्जवल दास) हर मुद्दे पर खरे उतर रहे हैं। सिमरिया विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर जुबानी अपनी बात रखी है।
Aakash Kumar paswan
सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उज्जवल कुमार (उज्जवल दास) हर मुद्दे पर खरे उतर रहे हैं। सिमरिया विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर जुबानी अपनी बात रखी है।
More news from झारखंड and nearby areas
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ लातेहार में झामुमो जिला कमेटी और छात्र मोर्चा ने समाहरणालय गेट के पास प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान जेएमएम नेता प्रभात कुमार ने कहा कि दिल्ली में छात्रों का प्रदर्शन शांतिपूर्ण था, जिस पर पूर्व नियोजित तरीके से लाठीचार्ज किया गया। उन्होंने इसे छात्र विरोधी सरकार बताते हुए शिक्षा मंत्री से तुरंत इस्तीफे की मांग की और चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर सड़क से सदन तक उग्र आंदोलन होगा। वहीं नेता सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन पर लाठी, डंडे और आंसू गैस चलाना तथा महिलाओं के साथ बर्बरता करना लोकतंत्र का प्रतीक नहीं है। उन्होंने कहा कि इसके खिलाफ पूरे झारखंड के हर जिले में विरोध प्रदर्शन किया गया है।1
- रांची जिले के विभिन्न थानों और ओपी में गुरुवार को 'जन शिकायत समाधान कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस के समक्ष कुल 145 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 57 आवेदनों पर तुरंत कार्रवाई की गई। इसके अलावा दर्ज शिकायतों के आधार पर कुल 6 प्राथमिकी भी दर्ज की गई हैं।1
- दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के सामने कांग्रेस द्वारा किए गए प्रदर्शन पर झारखंड के पहले मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हजारीबाग पहुंचकर इसे कड़ा निशाना बनाया है। उन्होंने इस प्रदर्शन को एक अलोकतांत्रिक घटना करार देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने साफ कहा कि जब संसद की कार्रवाई चल रही है तो कांग्रेस को अपनी बात वहीं रखनी चाहिए, इसके बजाय वह प्रधानमंत्री आवास के सामने उत्पात करने का प्रयास कर रही है। कड़ी टिप्पणी करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि देश की जनता ने 2014 से ही कांग्रेस को सत्ता से दूर कर दिया है और वह सत्ता में आने के लिए छटपटा रही है। जनता अब कांग्रेस को हर जगह नकार रही है और उसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने यह भी चेतावनी दी कि भारतीय जनता पार्टी भी इस व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेगी, जबकि सरकार सदन के अंदर बहस करने के लिए पूरी तरह तैयार है।2
- हजारीबाग शहर के सरकारी बस स्टैंड को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में नगर निगम ने अपनी पहल तेज कर दी है। गुरुवार को महापौर अरविंद कुमार राणा और नगर आयुक्त ने बस स्टैंड का निरीक्षण कर परिसर की व्यवस्था, साफ-सफाई, यात्री सुविधाओं और खाली पड़ी भूमि का जायजा लिया। महापौर ने बताया कि प्रतिदिन हजारों यात्रियों के आने-जाने को देखते हुए स्वच्छ, सुरक्षित और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना नगर निगम की प्राथमिकता है। बस स्टैंड के विकास के लिए किए गए पत्राचार को स्वीकृति भी मिल चुकी है, जिसके बाद आगे की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। निरीक्षण के दौरान बस स्टैंड परिसर में नियमित साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की सुविधा तथा खाली पड़ी जमीन पर योजनाबद्ध तरीके से दुकानों के निर्माण पर सहमति बनी। प्रस्तावित दुकानों से यात्रियों को आवश्यक वस्तुएं एक ही परिसर में उपलब्ध होंगी और नगर निगम की आय में भी वृद्धि होगी। नगर आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को विकास योजना का विस्तृत खाका तैयार कर आवश्यक औपचारिकताएं जल्द पूरी करने का निर्देश दिया है। नगर निगम का लक्ष्य इसे एक मॉडल परिवहन केंद्र के रूप में विकसित करना है, जिसका स्थानीय लोगों ने भी स्वागत किया है।1
- रांची में 1937 की लोहार डीड वाली जमीन को लेकर कब्जे का दावा किया गया है और जमीन हड़पने का आरोप सामने आया है। इस पूरे मामले में 1937 के ऐतिहासिक दस्तावेज यानी लोहार डीड से जुड़ी जमीन पर कब्जेदारी को लेकर विवाद का दावा किया जा रहा है।1
- हजारीबाग स्थित पुराने समाहरणालय में अवस्थित प्रसिद्ध हनुमान जी के पूजा-पाठ का दर्शन कराया गया है। इस दौरान शुरू ऐप के सभी दर्शकों को पुराना समाहरणालय परिसर में स्थित हनुमान जी के पूजा-पाठ का पावन दर्शन कराया जा रहा है।1
- रांची जिले के पिस्कानगड़ी थाना क्षेत्र स्थित नारो बाजार टांड़ में 4 जुलाई की रात 'अमित ज्वेलर्स' का शटर तोड़कर हुई सोने-चांदी के आभूषणों व नकदी की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) द्वितीय अजय आर्यन के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया था। जांच के दौरान पुलिस को मिली सूचना के आधार पर तोरपा पुलिस ने जमशेदपुर मानगो के आजाद बस्ती निवासी मो अफरोज को खूंटी थाना क्षेत्र के तोरपा से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी मो अफरोज ने अपने साथियों अजय शर्मा, बाबू पिल्ले और दीपक कुमार सिंह उर्फ कल्लू सरदार के साथ मिलकर चोरी की इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। उसने पुलिस को बताया कि चोरी के गहने जमशेदपुर के जुगसलाई निवासी मो जावेद के पास छिपाकर रखे गए हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने जुगसलाई में छापामारी कर मो जावेद के घर से चोरी के चांदी के आभूषण बरामद किए और मो जावेद को भी गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। छापामारी के दौरान पुलिस ने 36 जोड़ी चांदी की पायल, 240 बिछिया, 40 मछली आकृति के चांदी के आभूषण, 9 कछुआ, 6 मगरमच्छ, 6 नाग-सांप, 15 बाजूबंद, 5 अन्य चांदी के आभूषण, 1 चांदी का सिक्का और 17 चांदी के बेरा जब्त किए हैं। डीएसपी अजय आर्यन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा। इस पूरी कार्रवाई में नगड़ी थाना प्रभारी अभिषेक राय, एसआई संजय कुमार सिंह, एसआई यशपाल सिंह, हवलदार निर्मल उरांव और आरक्षी ललन सिंह की अहम भूमिका रही।1
- सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक उज्जवल कुमार (उज्जवल दास) हर मुद्दे पर खरे उतर रहे हैं। सिमरिया विधायक ने क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों को लेकर जुबानी अपनी बात रखी है।1