Shuru
Apke Nagar Ki App…
नववर्ष पर जालौन में निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत जालौन। नववर्ष के उपलक्ष्य में जालौन नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता व नगरवासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान जालौन प्रशासन, नगर चेयरमैन समेत कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सिटी कॉम्प्लेक्स पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय नजर आया। रिपोर्ट: छतपाल, जालौन
SHIVPAL SINGH
नववर्ष पर जालौन में निकली भव्य शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत जालौन। नववर्ष के उपलक्ष्य में जालौन नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु, सामाजिक कार्यकर्ता व नगरवासी शामिल हुए। यात्रा के दौरान जालौन प्रशासन, नगर चेयरमैन समेत कई सम्मानित नागरिक मौजूद रहे। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। सिटी कॉम्प्लेक्स पर प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला। सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह सक्रिय नजर आया। रिपोर्ट: छतपाल, जालौन
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- नवरात्रि त्यौहार के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा पुलिस बल के साथ थाना अकबरपुर क्षेत्रांतर्गत पैदल गश्त की गई।पैदल गश्त के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया ने क्षेत्र की कानून व्यवस्था का जायजा लिया एवं नागरिकों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने सुरक्षा के दृष्टिकोण से क्षेत्र का बारीकी से निरीक्षण किया तथा अधीनस्थ अधिकारियों को नियमित गश्त बनाए रखने और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के निर्देश दिए।इसी क्रम में महोदया ने अकबरपुर में आयोजित प्रदर्शनी का भी निरीक्षण किया। उन्होंने प्रदर्शनी स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया एवं आयोजकों तथा उपस्थित नागरिकों से मिलकर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। और आम जनता से अपील की कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की सूचना तुरंत निकटतम पुलिस थाने अथवा 112 आपातकालीन सेवा पर दें।1
- जालौन जिले में राम नवमी के पावन अवसर पर भव्य और आकर्षक शोभायात्रा धूमधाम के साथ निकाली गई। नगर क्षेत्र के प्रसिद्ध और प्राचीन द्वारिका धीष मंदिर मैदान से प्रारंभ हुई यह शोभायात्रा पूरे शहर में श्रद्धा और उत्साह का केंद्र बनी रही। शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की मनमोहक झांकियां सजाई गईं, जिन्हें देखने के लिए सड़कों के दोनों ओर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों और चौराहों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर श्रद्धा व्यक्त की और यात्रा का स्वागत किया। पूरे नगर में “जय श्री राम” के जयघोष गूंजते रहे, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया। डीजे, बैंड-बाजों और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ युवक-युवतियां नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते नजर आए। इस शोभायात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क नजर आया। जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे शोभायात्रा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। इस दौरान आयोजकों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। राम नवमी के इस पावन पर्व पर निकली शोभायात्रा ने पूरे जालौन नगर को भक्तिमय रंग में रंग दिया।1
- जालौन। रामनवमी के पावन अवसर पर नगर में निकाले गए भव्य जुलूस के दौरान आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। जुलूस के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने श्रद्धालुओं का फूल बरसाकर और मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया, जिससे पूरे क्षेत्र में सौहार्द का संदेश गूंज उठा। जुलूस जैसे ही नगर के पानी की टंकी के पास पहुँचा, वहां पहले से मौजूद मुस्लिम समुदाय के लोगों ने रामभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह सेंगर ‘बना जी’ का भी विशेष रूप से फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस भावपूर्ण दृश्य ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और सभी के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। कार्यक्रम में मौलाना खालिद रहमानी, जाकिर सिद्दीकी, सादिक सिद्दीकी, इरफान खान, अबू हुरैरा, मोहम्मद जाफिर, सूफी फीरोज बाबा और जीशान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि जालौन की पहचान आपसी प्रेम और भाईचारे से है, और यहां हर त्योहार मिल-जुलकर मनाने की परंपरा आगे भी जारी रहेगी।4
- जालौन। नगर जालौन में रामनवमी के पावन अवसर पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा के दौरान सांप्रदायिक सौहार्द और भाईचारे की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। शोभायात्रा जैसे ही नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी, मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के संचालकों द्वारा राम भक्तों, जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान मौलाना खालिद रहमानी, जाकर सिद्दीकी सहित लगभग एक दर्जन लोग उपस्थित रहे। मौलाना खालिद रहमानी ने अपने संदेश में कहा कि जालौन में हमेशा इसी तरह आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ एक-दूसरे के त्यौहार मिलजुल कर मनाते रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि यही हमारी गंगा-जमुनी तहज़ीब की असली पहचान है। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। नगर में इस आयोजन की चारों ओर चर्चा हो रही है और लोग इसे भाईचारे की मिसाल के रूप में देख रहे हैं।1
- *भगवान श्री राम जन्मोत्सव पर भक्तों की शोभायात्रा पर जय श्री राम के नारे गूंजे वही भक्तों का उमड़ा जन सैलाब।* कालपी जालौन 27 मार्च कड़ी सुरक्षा चलते रामनवमी भगवान श्री राम जन्मोत्सव को लेकर भक्तों ने नगर के विभिन्न सड़कों पर शोभा यात्रा का आगाज किया। शुक्रवार के दिन बनखंडी मंदिर के महंत जमुनादास महाराज के सानिध्य में टरननगंज स्थित राम जानकी मंदिर पुजारी रामदास तिवारी ने शोभा यात्रा की पूजा अर्चना कर मौजूद हजारों भक्तों ने समय 3 बजे लगभग डेढ़ दर्जन वाहनों में भगवान श्री राम एवं अन्य भगवान आकर्षित स्थापित कर ढोल नगाडो डीजे के तहत शोभा यात्रा शुरुआत करते हुए बाजार की सड़क से होते हुए आलमपुर चौराहा से होते हुए सब्जी मंडी चौराहा से होते हुए हाईवे पर नई बस्ती स्थित फूला देवी मंदिर आनंदी मंदिर से होते हुए मैहर रोड से मुन्ना फुल पावर चौराहा से होते हुए हिंदी भवन सड़क से होते हुए रामगंज मोहल्ले की सड़कों से होते हुए रेलवे स्टेशन से सब्जी बजरिया होते हुए कोतवाली एवं दुर्गा मंदिर से होते हुए सर्विस रोड से एम एस बी समीप ओवर ब्रिज के नीचे से हाईवे सड़क से हरीगज चौराहा होते हुए एकलव्य विद्यालय इंटर कॉलेज से होते हुए श्री दरवाजा से होते हुए पाहुलाल मंदिर में पूर्व की तरह बड़े हर्षोल्लाह के साथ पूजा अर्चना कर शोभा यात्रा का समापन किया शोभा यात्रा में चल रहे भक्तों को पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव के सहयोगियों ने भक्तों को जीरा रस बोतल वितरण कर स्लहपाहार कराया एवं उनके सहयोगियों ने जेबीसी मशीन सड़क किनारे लगाकर शोभा यात्रा में निकल रहे भक्तों का फूल बरसाकर एवं अन्य सड़कों पर फूलों से स्वागत जगह-जगह किया इसी प्रकार जय खत्री राजेश पुरवार एवं सुरेश वर्मा तथा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष नमन अग्रवाल उपाध्यक्ष अमित गुप्ता एवं विधायक प्रतिनिधि मनोज चतुर्वेदी ने अपने साथी रणजीत सिंह यादव आदि लोगों ने एवं आशु ठाकुर मनोनीत सभासद रवीद्र कोरी आदि लोगों ने अपने-अपने पंडाल लगाकर भक्तों को पेठा समोसा मीठा हलुआ शरबत आदि खाने वाली सामग्री से मुह मीठा कराया शोभा यात्रा में चलने वाले विधायक विनोद चतुर्वेदी पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि नवीन गुप्ता कुंवर राजन सिंह चौहान ब्राह्मण सभा जिला अध्यक्ष राजू पाठक भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित पांडे सर्राफा मंडल अध्यक्ष अरविंद उर्फ कल्लू सोनी कुंवर विशाल सिंह सेगर मनोनीत सभासद ज्योति विश्वकर्मा पूर्व सभासद राजेश द्विवेदी देवेंद्र साहू आकाश द्विवेदी लाला शुक्ला अंजू गुप्ता विजय शुक्ला सभासद सुनील पटवा सभासद राकेश यादव आदि हजारों लोग मौजूद थे। फोटो भक्तगण शोभा यात्रा में चलते हुए रात्रि में पाहुलाल मंदिर पर समापन किया गया।4
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- श्रीमान् जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा संयुक्त रूप से शहर के कई पेट्रोल पंपों का औचक निरीक्षण कर तेल की उपलब्धता और आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया । निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्टॉक रजिस्टरों की जांच की और पंप संचालकों से दैनिक आपूर्ति की जानकारी ली। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है । अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और अनावश्यक भंडारण से बचने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी गई कि जमाखोरी या कृत्रिम कमी पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- गुरसरांय। चैत्र नवरात्रि के पावन पर्व के अंतिम दिन नवमी के अवसर पर गुरसरांय एवं आसपास के ग्रामीण अंचलों में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही मंदिरों में माता रानी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी, वहीं दोपहर बाद विभिन्न मोहल्लों और गांवों से जवारे (ज्वारे) निकालने की परंपरा पूरे विधि-विधान के साथ संपन्न हुई। महिलाएं सिर पर खप्पर रखकर माता रानी के जयकारों के साथ शोभायात्रा में शामिल हुईं। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे क्षेत्र में “जय माता दी” के उद्घोष से माहौल भक्तिमय हो गया। जवारे यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा जल, शरबत एवं प्रसाद वितरण कर यात्रियों का स्वागत किया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल भी मुस्तैद रहा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी नवरात्रि का उत्साह चरम पर देखने को मिला। घर-घर में कन्या पूजन कर श्रद्धालुओं ने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया और सुख-समृद्धि की कामना की। नवमी के साथ ही नौ दिनों तक चलने वाला यह पावन पर्व भक्तिभाव और उल्लास के साथ संपन्न हुआ, जिसने पूरे क्षेत्र को आस्था के रंग में रंग दिया। गुरसरांय से सोम मिश्रा की रिपोर्ट1