गढ़वा में हथियार लहराकर पशु तस्करी, पुलिस के दबाव में सरगना ने किया सरेंडर । हेमंत कुमार की रिपोर्ट गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में पशु तस्करों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए हथियार के बल पर पशु लदे वाहन को छुड़ाने का दुस्साहस किया। 02 फरवरी 2026 की रात हुई इस सनसनीखेज घटना में अपराधियों ने खुलेआम हथियार लहराए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने धुरकी थाना कांड संख्या 09/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, झारखंड बोवाइन एनिमल स्लॉटर निषेध अधिनियम एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत कार्रवाई शुरू की। इस मामले में मुख्य अभियुक्त खुस्तर अंसारी सहित कई आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में लगातार छापेमारी से अपराधियों में हड़कंप मच गया। पुलिस दबाव बढ़ता देख 08 फरवरी 2026 को मुख्य अभियुक्त खुस्तर अंसारी ने एसडीपीओ कार्यालय, बंशीधर नगर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में अभियुक्त की निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने साफ शब्दों में कहा है की “कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पशु तस्करी और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे भी लगातार छापेमारी जारी रहेगी।” वही पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल है, तो वही एक ओर आम लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।

- मेराल स्थित आईसेक्ट मेगा स्किल सेंटर में फैलेरिया जागरूकता कार्यक्रम आयोजित। आईसेक्ट मेगा स्किल सेंटर, मेराल में फैलेरिया जागरूकता को लेकर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गढ़वा से आए फैलेरिया जागरूकता अभियान से जुड़े मनीष दूबे ने उपस्थित विद्यार्थियों एवं स्टाफ को फैलेरिया रोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि फैलेरिया एक गंभीर बीमारी है, जो मच्छरों के काटने से फैलती है और समय पर उपचार नहीं होने पर शरीर के विभिन्न अंगों में सूजन उत्पन्न कर सकती है। उन्होंने फैलेरिया से बचाव के लिए साफ-सफाई रखने, मच्छरदानी का उपयोग करने, आसपास जल जमाव नहीं होने देने तथा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही फैलेरिया रोधी दवा का नियमित सेवन करने की सलाह दी। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने फैलेरिया से बचाव के लिए दवा सेवन करने की शपथ भी ली। इस अवसर पर सेंटर मैनेजर कुमारी दीपशिखा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए फैलेरिया जागरूकता के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने सेंटर में संचालित चार जॉब रोल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सेंटर में 18 से 35 वर्ष तक के बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा के साथ कम्प्यूटर, सिलाई, नर्सिंग एवं इलेक्ट्रिशियन का प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी आईसेक्ट मेगा स्किल सेंटर, बाना हरादगा मोड़, मेराल में संपर्क कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8227870543 पर संपर्क किया जा सकता है। कार्यक्रम में आईसेक्ट मेगा स्किल सेंटर के संरक्षक इंजीनियर रंजीत वर्मा, सेंटर मैनेजर कुमारी दीपशिखा, प्लेसमेंट कॉर्डिनेटर अर्जुन कुमार यादव, जीडीए ट्रेनर पूजा कुमारी, जीडीए ट्रेनर विशाल कुमार, एसएमवीओ ट्रेनर अलका कुमारी, इलेक्ट्रिशियन ट्रेनर राहुल कुमार सहित सेंटर के सभी स्टाफ एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।1
- हेमंत कुमार की रिपोर्ट गढ़वा जिले के धुरकी थाना क्षेत्र में पशु तस्करों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए हथियार के बल पर पशु लदे वाहन को छुड़ाने का दुस्साहस किया। 02 फरवरी 2026 की रात हुई इस सनसनीखेज घटना में अपराधियों ने खुलेआम हथियार लहराए, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने धुरकी थाना कांड संख्या 09/26 दर्ज करते हुए भारतीय न्याय संहिता, आर्म्स एक्ट, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960, झारखंड बोवाइन एनिमल स्लॉटर निषेध अधिनियम एवं मोटर वाहन अधिनियम की धारा 183 के तहत कार्रवाई शुरू की। इस मामले में मुख्य अभियुक्त खुस्तर अंसारी सहित कई आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी जनार्दन राउत के नेतृत्व में लगातार छापेमारी से अपराधियों में हड़कंप मच गया। पुलिस दबाव बढ़ता देख 08 फरवरी 2026 को मुख्य अभियुक्त खुस्तर अंसारी ने एसडीपीओ कार्यालय, बंशीधर नगर पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। पूछताछ में अभियुक्त की निशानदेही पर एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए, जिस पर आर्म्स एक्ट के तहत अलग से मामला दर्ज किया गया है। इस पूरे मामले पर एसडीपीओ सत्येंद्र नारायण सिंह ने साफ शब्दों में कहा है की “कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। पशु तस्करी और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। आगे भी लगातार छापेमारी जारी रहेगी।” वही पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों के बीच भय का माहौल है, तो वही एक ओर आम लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है।1
- Post by Sunil singh1
- Post by Ramashankar sharma1
- युवक की हत्या, अवैध संबंध के चलते रची गई साजिश का खुलासा रांची जिले के सोनाहात थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि युवक की हत्या अवैध प्रेम संबंध के कारण की गई। इस मामले में महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। सोनाहात थाना क्षेत्र के डोमाडीह गांव में हुए युवक हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि मृतक का एक विवाहित महिला से संबंध था, जिस कारण हत्या की साजिश रची गई। पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सोनाहात में सामने आए युवक हत्याकांड ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस के अनुसार, अवैध संबंध इस हत्या की मुख्य वजह बना। कॉल डिटेल और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है।1
- तीन फरवरी से गायब युवक का शव छठे दिन गांव के बीच कुआं से मिला2
- पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर जी का प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई क्या हुआ1
- रंका थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 350 किलो जावा महुआ नष्ट गढ़वा के रंका थाना क्षेत्र के ग्राम पुरेगाड़ा स्थित जंगल एवं नदी तटीय इलाके में अवैध महुआ शराब के खिलाफ पुलिस ने सघन छापामारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई रंका थाना प्रभारी पु०अ०नि० रवि कुमार केशरी के नेतृत्व में की गई, जिसमें थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी शामिल रहे। छापामारी के दौरान पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर चल रहे अवैध शराब निर्माण के अड्डों पर कार्रवाई करते हुए लगभग 350 किलोग्राम जावा महुआ बरामद किया। इसके साथ ही शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरणों को भी मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज में नशा उन्मूलन को लेकर पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस तरह के अवैध कार्यों में शामिल लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि इससे क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने में मदद मिलेगी तथा समाज में सकारात्मक संदेश जाएगा।1