Shuru
Apke Nagar Ki App…
Transform your space with this elegant living room interior design. A perfect blend of comfort, style, and modern aesthetics to make your living room truly stand out. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
Decoory Interiors
Transform your space with this elegant living room interior design. A perfect blend of comfort, style, and modern aesthetics to make your living room truly stand out. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 201318
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Dinesh Kumar1
- हमीरपुर वर्तमान समय में विश्व के कई हिस्सों में बन रहे तनावपूर्ण हालात और युद्ध जैसे माहौल को देखते हुए समाज में अनावश्यक डर और अफवाहों का माहौल नहीं बनना चाहिए। इस संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता विकास शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर गैस और तेल को लेकर लोगों में पैनिक की स्थिति देखने को मिल रही है, जो कि बिल्कुल भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने हाल ही में COVID-19 Pandemic का कठिन दौर देखा है, जब पूरी दुनिया एक बड़ी आपदा से गुजर रही थी। उस समय जहां कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया, वहीं कुछ लोगों ने संकट का नाजायज फायदा उठाने की भी कोशिश की थी। ऐसे समय में हमें लालच से दूर रहकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विकास शर्मा ने कहा कि देश में एक मजबूत और जिम्मेदार सरकार कार्य कर रही है और माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर परिस्थिति पर नजर रखे हुए है। आम नागरिकों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज में बहुत से ऐसे परिवार हैं जो सुबह जल्दी उठकर अपने बच्चों के लिए भोजन बनाते हैं, दिनभर मेहनत मजदूरी या नौकरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं और देर शाम घर लौटते हैं। यदि कुछ लोग अनावश्यक रूप से गैस और तेल का भंडारण करेंगे, तो इससे ऐसे जरूरतमंद परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अंत में विकास शर्मा ने प्रदेशवासियों से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी प्रकार की पैनिक स्थिति न बनाएं और आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण करने से बचें। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का भाव रखें ताकि हमारे देश में कोई भी व्यक्ति भूखा या परेशान न रहे।1
- सभी जिलाधीशों के साथ बैठक करके स्थिति पर नजर रखने के दिए हैं निर्देश अभी प्रदेश में स्थिति सामान्य, केंद्र के साथ भी लगातार संपर्क में है प्रदेश सरकार कालाबाजारी करने वालों केके खिलाफ होगी सख्त कार्यवाहीं होटल संचालकों को भी सरकार मुहैया करवा रही है व्यावसायिक सिलेंडर1
- Post by Dev Raj Thakur1
- farming working1
- राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला–2026 के अंतर्गत इस वर्ष दो दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष नलवाड़ी मेला कमेटी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि नाट्य उत्सव का आयोजन 17 और 18 मार्च को बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन, बिलासपुर में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित नाट्य संस्थाओं और कलाकारों द्वारा नाटकों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को नलवाड़ी मेले के उद्घाटन के उपरांत शाम 7 बजे से नाट्य उत्सव के पहले दिन दो नाटकों का मंचन किया जाएगा। पहले नाटक के रूप में रूसी साहित्यकार एंटोन चेखव द्वारा लिखित प्रसिद्ध नाटक द बेयर की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसका मंचन शिमला की नाट्य संस्था द बिगिनर्स द्वारा किया जाएगा तथा इसका निर्देशन कपिल देव शर्मा द्वारा किया गया है। इसके बाद लेखक मोहम्मद इनामुल्ला द्वारा लिखित नाटक खाली प्लेट का मंचन होगा, जिसमें कलाकार विनोद शर्मा और शिवांगी रघु अपनी अभिनय प्रस्तुति देंगे। उपायुक्त ने बताया कि नाट्य उत्सव के दूसरे दिन 18 मार्च को शाम 6 बजे हरिशंकर परसाई की प्रसिद्ध व्यंग्य रचना एक लड़की: पाँच दीवाने पर आधारित नाटक का मंचन उड़ान थिएटर ग्रुप बिलासपुर द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उसी दिन नाटक जहर का मंचन भी किया जाएगा, जिसे पंकज सोनी ने लिखा है और इसका निर्देशन संजय सूद द्वारा किया गया है। इस नाटक में मंच पर संजय सूद और निशांत रघु अभिनय करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि नलवाड़ी मेले को केवल पारंपरिक मेले तक सीमित न रखकर इसे कला, संस्कृति और रंगमंच सहित विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों के लिए भी एक सशक्त मंच बनाया जाए। इससे न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा बल्कि नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक गरिमा को भी नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। उपायुक्त राहुल कुमार ने जिले के सभी कला प्रेमियों, युवाओं तथा आमजन से आह्वान किया कि वे इस दो दिवसीय नाट्य उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें और नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक गतिविधियों का हिस्सा बनें।1
- हमीरपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। इस दौरान मुख्यमंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अमतर क्रिकेट स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन के डिग्री कॉलेज में पहुंचे जहां पर उन्होंने बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया और डिजिटल लाइब्रेरी, वर्चुअल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर एनसीसी के कैडेट्स द्वारा मुख्यमंत्री को गॉड ऑफ ऑनर दिया। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया द्वारा थर्ड फ्रंट के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी बनाने का सबको लोकतांत्रिक अधिकार है उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जाना चाहता है वह जा सकता है किसी को रोक नहीं सकते लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार 2 वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा करेगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हिमाचल के विकास की विरोधी क्यों है और आरडीजी मुद्दे पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साधी है । बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के रोबोटिक सर्जरी के ऊपर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि रोबोटिक सर्जरी एम्स की तर्ज पर हिमाचल में उपलब्ध करवाई गई है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए थे । उन्होंने कहा कि भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल के विकास को लेकर पूरी तरह से कुंठा ग्रस्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च उच्च स्तरीय करने पर बोल दिया जा रहा है ताकि आम जनता को भी इसका लाभ मिल सके। बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू (मुख्यमंत्री) वही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल मौजूदा समय में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत होने पर सरकार हर संभव कदम उठाएगी। बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री) वहीँ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने नादौन डिग्री कॉलेज में देरी से पहुंचने पर छात्रों द्वारा इंतजार करने पर आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में आधुनिक और गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है जिसके तहत आज नादौन डिग्री कॉलेज में स्मार्ट क्लासेस डिजिटल लाइब्रेरी बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया है। वही मुख्यमंत्री ने बताया कि जून माह से मैडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू की जाएगी। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मल्टी सुपर स्पेशलिटी सुविधा उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही डेंटल कॉलेज की कवायद शुरू की जायेगी। बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री)2
- राजधानी शिमला में सैहब सोसायटी के कर्मचारियों की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर आज सैहब सोसायटी के कर्मचारियों ने महापौर से मुलाकात कर वेतन भुगतान और बायोमेट्रिक हाजिरी से जुड़े मामलों पर चर्चा की। सैहब सोसायटी के अध्यक्ष यश्वंत ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से कर्मचारियों की मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से वेतन, अवकाश और अन्य सुविधाओं की मांग कर रहे हैं, लेकिन अब तक इन मांगों को पूरा नहीं किया गया है, जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। अध्यक्ष यश्वंत ने चेतावनी देते हुए कहा कि कर्मचारियों का वेतन जारी नहीं किया गया तो कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को बायोमेट्रिक हाजिरी से कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन उनकी कुछ लंबित मांगें पूरी होने के बाद ही कर्मचारी बायोमेट्रिक हाजिरी लगाने के लिए तैयार होंगे। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।1
- Post by Dev Raj Thakur1