Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्मार्ट मीटर लगाने पर जनता द्वारा किया जा रहा है विरोध , घरों में नहीं लगाने दिए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
Dev Raj Thakur
स्मार्ट मीटर लगाने पर जनता द्वारा किया जा रहा है विरोध , घरों में नहीं लगाने दिए जा रहे हैं स्मार्ट मीटर #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
- Post by Dev Raj Thakur1
- राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत नेगी पर भाजपा का हमला, भाजपा नेता सूरत नेगी बोले मानसिक संतुलन खो चुके हैं मंत्री। एंकर,,,हिमाचल प्रदेश में जनजातीय मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने राज्यपाल को लेकर टिप्पणी की थी। भाजपा नेता सूरत नेगी ने इसे संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ बताया है। और जगत नेगी पर हमला बोलते हुए जगत नेगी का मानसिक संतुलन खोने की बात कही है। वीओ किन्नौर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सूरत नेगी ने शिमला में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी मानसिक संतुलन खो चुके हैं और ट्राइबल मंत्री के रूप में पूरी तरह असफल साबित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बेतुकी बयानबाजी से मंत्री ने जनजातीय समाज के हितों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि नौतोड़ जैसे संवेदनशील मुद्दे का समाधान करने में मंत्री विफल रहे हैं और अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को निशाना बना रहे हैं। सूरत नेगी ने कहा कि नौतोड़ का मुद्दा नया नहीं है, बल्कि पिछले 20–25 वर्षों से चर्चा में है। वर्ष 2014 में कांग्रेस सरकार ने जनता को गुमराह किया। उस समय फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट, 1980 को आंशिक रूप से निलंबित करने की बात कही गई, लेकिन 2006 में लगाई गई “लैंडलेस” की शर्त को नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि 2017 में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने इस पूरे मामले का अध्ययन किया और उस शर्त को हटाने का रास्ता निकाला, ताकि जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को नौतोड़ का लाभ मिल सके। हालांकि उस समय मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण तत्काल फैसला संभव नहीं हो पाया। सूरत नेगी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय ट्राइबल सब प्लान के तहत लगभग 400 करोड़ रुपये का बजट तीनों जनजातीय विधानसभा क्षेत्रों के लिए रखा गया था, जिसे वर्तमान कांग्रेस सरकार ने घटाकर करीब 150 करोड़ रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक लाभ के लिए मंत्री राज्यपाल पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। बाइट सूरत नेगी, भाजपा नेता व पूर्व प्रत्याशी, किन्नौर।2
- जिला सोलन में गैस के आपूर्ति न होने के कारण लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है इसके साथ ही आपको बता दें एक व्यक्ति ने मीडिया के सामने आते हुए कहा कि वह कंटेन का काम करता है लेकिन उसे गैस नहीं मिल रही है जिससे उसके परिवार का गुजर होना बड़ा मुश्किल है1
- बिलासपुर के राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के अंतर्गत आयोजित की जा रही “वॉइस ऑफ बिलासपुर” प्रतियोगिता के लिए चयनित टॉप 15 प्रतिभागियों का फाइनल राउंड शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें बॉलीवुड, पहाड़ी एवं पंजाबी तीन राउंड करवाए गए। बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने सुरों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर अब टॉप 10 का चयन किया जाएगा। यह चयनित प्रतिभागी नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देंगे। जहां से विजेता और उपविजेता चुने जाएंगे।1
- Transform your space with this elegant living room interior design. A perfect blend of comfort, style, and modern aesthetics to make your living room truly stand out. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- Post by Dinesh Kumar1
- राजधानी शिमला में बाहरी राज्यों से आने वाली वोल्वो बसों की कथित मनमानी पार्किंग के खिलाफ एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के बैनर तले ड्राइवरों और कंडक्टरों ने वीरवार को ओल्ड बस स्टैंड शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया और इसके विरोध में बस स्टैंड में चक्का जाम भी किया। यूनियन का आरोप है कि बाहरी राज्यों से आने वाली वोल्वो बसें शहर में सड़क किनारे और एचआरटीसी की निर्धारित पार्किंग जगहों पर खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे निगम की बसों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने बताया कि इस समस्या को लेकर करीब एक सप्ताह पहले एचआरटीसी प्रबंधन, डीसी शिमला और एसपी को अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिमला में क्रॉसिंग से लेकर लालपानी तक सुबह 4 बजे से देर रात तक बाहरी राज्यों की वोल्वो बसें एचआरटीसी की पार्किंग जगहों पर खड़ी कर दी जाती हैं। कहा कि यह बसें जगह-जगह सवारिया उठाती है उन्होंने कहा कि लंबी दूरी से आने वाली एचआरटीसी बसों को जगह तक नहीं मिलती, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। मानसिंह ठाकुर ने कहा कि इस मुद्दे को कई बार प्रशासन और निगम प्रबंधन के सामने उठाया गया है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।उन्होंने यह भी कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद एचआरटीसी के लिए पार्किंग की जगह निर्धारित की गई थी, लेकिन उसके बावजूद उन स्थानों पर बाहरी राज्यों की वोल्वो बसें खड़ी रहती हैं। यहां पर प्राइवेट या टैक्सी खड़ी हो तो बात माने लेकिन इन वोल्वो बसों को यहां पार्क करना और उसे पर कार्यवाही न करना कई सवाल खड़े करता है। इसी के विरोध में यूनियन को आज धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम करना पड़ा। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में फिर से बड़ा आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा। बाइट मानसिंह ठाकुर, अध्यक्ष, एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन।1
- LPG गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर हिमाचल में भी टैंशन, पर्यटन कारोबारी और स्थानीय लोगों ने जताई चिंता ईरान इजरायल यू एस युद्ध से दुनिया भर में ईंधन तेल और प्राकृतिक गैस आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई है. देश के कई हिस्सों में कमर्शियल एलपीजी गैस आपूर्ति स्थाई रूप से बंद की गई है. इस स्थिति का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. राज्य के स्थानीय लोग और पर्यटन कारोबारी स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं. अब स्थानीय लोग और पर्यटन कारोबारी राज्य और केंद्र सरकार से स्थिति को सामान्य करने की मांग कर रहे हैं. शिमला में स्थानीय लोगों ने गैस आपूर्ति को लेकर चिंता जताई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ईरान और इसराइल, यू एस के बीच चल रहा युद्ध लंबा चलता है तो इसका बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर मिलने बंद हो गए हैं इसके बाद यह संकट घरेलू एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच जाएगा. इसके अलावा स्थानीय लोगों ने चिंता जाहिर की है कि आने वाले दिनों में त्योहारों का मौसम और वैवाहिक कार्यक्रम होंगे ऐसे में अगर एलपीजी गैस उपलब्ध नहीं हुआ तो लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी. स्थानीय लोगों का कहना है घरेलू गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुक नहीं हो पा रहे हैं जिससे महिलाओं बुजुर्गों को एलपीजी गैस बुकिंग के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है. ऐसे में अब राज्य सरकार से केंद्र सरकार के साथ संबंध में बिठाकर प्रदेश में एलपीजी गैस का कोटा पूरा करने की मांग की जा रही है. वहीं पर्यटन कारोबारी इंद्रजीत सिंह ने भी इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण आज खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है. इस दौरान उन्होंने हरदीप पुरी के अप्सटिन फाइल में नाम आने का भी जिक्र किया. इंद्रजीत ने कहा कि फिलहाल प्रदेश सरकार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की मात्रा पर्याप्त होने की बात कह रही है. लेकिन, आने वाले समय में कमर्शियल गैस आपूर्ति का संकट पैदा हो सकता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश का पर्यटन कारोबारी पहले ही आपदा और कम बर्फबारी के कारण नुकसान झेल रहा है. ऐसे में अगर गैस सप्लाई बाधित हुई तो पर्यटन कारोबार को और नुकसान भुगतना पड़ेगा.4
- शिमला मोटर मार्ग पर चल रहा फोरलेन का कार्य को लेकर लोगों ने नाराजगी थी जिसको लेकर आज फोरलेन की अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया जल्दी ही आपकी समस्या का समाधान किया जाएगा1