शिमला में बाहरी राज्यों की वोल्वो बसों की मनमानी पार्किंग पर भड़की एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन, ओल्ड बस स्टैंड पर प्रदर्शन और किया चक्का जाम राजधानी शिमला में बाहरी राज्यों से आने वाली वोल्वो बसों की कथित मनमानी पार्किंग के खिलाफ एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के बैनर तले ड्राइवरों और कंडक्टरों ने वीरवार को ओल्ड बस स्टैंड शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया और इसके विरोध में बस स्टैंड में चक्का जाम भी किया। यूनियन का आरोप है कि बाहरी राज्यों से आने वाली वोल्वो बसें शहर में सड़क किनारे और एचआरटीसी की निर्धारित पार्किंग जगहों पर खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे निगम की बसों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने बताया कि इस समस्या को लेकर करीब एक सप्ताह पहले एचआरटीसी प्रबंधन, डीसी शिमला और एसपी को अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिमला में क्रॉसिंग से लेकर लालपानी तक सुबह 4 बजे से देर रात तक बाहरी राज्यों की वोल्वो बसें एचआरटीसी की पार्किंग जगहों पर खड़ी कर दी जाती हैं। कहा कि यह बसें जगह-जगह सवारिया उठाती है उन्होंने कहा कि लंबी दूरी से आने वाली एचआरटीसी बसों को जगह तक नहीं मिलती, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। मानसिंह ठाकुर ने कहा कि इस मुद्दे को कई बार प्रशासन और निगम प्रबंधन के सामने उठाया गया है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।उन्होंने यह भी कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद एचआरटीसी के लिए पार्किंग की जगह निर्धारित की गई थी, लेकिन उसके बावजूद उन स्थानों पर बाहरी राज्यों की वोल्वो बसें खड़ी रहती हैं। यहां पर प्राइवेट या टैक्सी खड़ी हो तो बात माने लेकिन इन वोल्वो बसों को यहां पार्क करना और उसे पर कार्यवाही न करना कई सवाल खड़े करता है। इसी के विरोध में यूनियन को आज धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम करना पड़ा। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में फिर से बड़ा आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा। बाइट मानसिंह ठाकुर, अध्यक्ष, एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन।
शिमला में बाहरी राज्यों की वोल्वो बसों की मनमानी पार्किंग पर भड़की एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन, ओल्ड बस स्टैंड पर प्रदर्शन और किया चक्का जाम राजधानी शिमला में बाहरी राज्यों से आने वाली वोल्वो बसों की कथित मनमानी पार्किंग के खिलाफ एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के बैनर तले ड्राइवरों और कंडक्टरों ने वीरवार को ओल्ड बस स्टैंड शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया और इसके विरोध में बस स्टैंड में चक्का जाम भी किया। यूनियन का आरोप है कि बाहरी राज्यों से आने वाली वोल्वो बसें शहर में सड़क किनारे और एचआरटीसी की निर्धारित पार्किंग जगहों पर खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे निगम की बसों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने बताया कि इस समस्या को लेकर करीब एक सप्ताह पहले एचआरटीसी प्रबंधन, डीसी शिमला और एसपी को अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिमला में क्रॉसिंग से लेकर लालपानी तक सुबह 4 बजे से देर रात तक बाहरी राज्यों की वोल्वो बसें एचआरटीसी की पार्किंग जगहों पर खड़ी कर दी जाती हैं। कहा कि यह बसें जगह-जगह सवारिया उठाती है उन्होंने कहा कि लंबी दूरी से आने वाली एचआरटीसी बसों को जगह तक नहीं मिलती, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। मानसिंह ठाकुर ने कहा कि इस मुद्दे को कई बार प्रशासन और निगम प्रबंधन के सामने उठाया गया है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।उन्होंने यह भी कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद एचआरटीसी के लिए पार्किंग की जगह निर्धारित की गई थी, लेकिन उसके बावजूद उन स्थानों पर बाहरी राज्यों की वोल्वो बसें खड़ी रहती हैं। यहां पर प्राइवेट या टैक्सी खड़ी हो तो बात माने लेकिन इन वोल्वो बसों को यहां पार्क करना और उसे पर कार्यवाही न करना कई सवाल खड़े करता है। इसी के विरोध में यूनियन को आज धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम करना पड़ा। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में फिर से बड़ा आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा। बाइट मानसिंह ठाकुर, अध्यक्ष, एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन।
- Post by Dev Raj Thakur1
- रिपोर्ट 12 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज (कुल्लू): राजकीय महाविद्यालय सैंज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 'त्रिवेणी' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुजाता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समारोह के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कुल 396 विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें से: 136 विद्यार्थियों को शैक्षणिक (Academic) क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए। 260 विद्यार्थियों को गैर-शैक्षणिक (Non-Academic) गतिविधियों जैसे खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन के लिए नवाजा गया। मुख्य अतिथि डॉ. सुजाता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ, पीटीए सदस्य और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे1
- राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत नेगी पर भाजपा का हमला, भाजपा नेता सूरत नेगी बोले मानसिक संतुलन खो चुके हैं मंत्री। एंकर,,,हिमाचल प्रदेश में जनजातीय मुद्दों को लेकर सियासत तेज हो गई है। भाजपा ने जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें उन्होंने राज्यपाल को लेकर टिप्पणी की थी। भाजपा नेता सूरत नेगी ने इसे संवैधानिक पद की गरिमा के खिलाफ बताया है। और जगत नेगी पर हमला बोलते हुए जगत नेगी का मानसिक संतुलन खोने की बात कही है। वीओ किन्नौर से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी सूरत नेगी ने शिमला में पत्रकार वार्ता करते हुए कहा कि जनजातीय मंत्री जगत सिंह नेगी मानसिक संतुलन खो चुके हैं और ट्राइबल मंत्री के रूप में पूरी तरह असफल साबित हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की बेतुकी बयानबाजी से मंत्री ने जनजातीय समाज के हितों को नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि नौतोड़ जैसे संवेदनशील मुद्दे का समाधान करने में मंत्री विफल रहे हैं और अब अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल को निशाना बना रहे हैं। सूरत नेगी ने कहा कि नौतोड़ का मुद्दा नया नहीं है, बल्कि पिछले 20–25 वर्षों से चर्चा में है। वर्ष 2014 में कांग्रेस सरकार ने जनता को गुमराह किया। उस समय फॉरेस्ट कंजर्वेशन एक्ट, 1980 को आंशिक रूप से निलंबित करने की बात कही गई, लेकिन 2006 में लगाई गई “लैंडलेस” की शर्त को नहीं हटाया गया। उन्होंने कहा कि 2017 में जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने इस पूरे मामले का अध्ययन किया और उस शर्त को हटाने का रास्ता निकाला, ताकि जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को नौतोड़ का लाभ मिल सके। हालांकि उस समय मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित होने के कारण तत्काल फैसला संभव नहीं हो पाया। सूरत नेगी ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के समय ट्राइबल सब प्लान के तहत लगभग 400 करोड़ रुपये का बजट तीनों जनजातीय विधानसभा क्षेत्रों के लिए रखा गया था, जिसे वर्तमान कांग्रेस सरकार ने घटाकर करीब 150 करोड़ रुपये कर दिया है। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव नजदीक आते ही राजनीतिक लाभ के लिए मंत्री राज्यपाल पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। बाइट सूरत नेगी, भाजपा नेता व पूर्व प्रत्याशी, किन्नौर।2
- बिलासपुर के राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के अंतर्गत आयोजित की जा रही “वॉइस ऑफ बिलासपुर” प्रतियोगिता के लिए चयनित टॉप 15 प्रतिभागियों का फाइनल राउंड शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें बॉलीवुड, पहाड़ी एवं पंजाबी तीन राउंड करवाए गए। बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने सुरों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर अब टॉप 10 का चयन किया जाएगा। यह चयनित प्रतिभागी नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देंगे। जहां से विजेता और उपविजेता चुने जाएंगे।1
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सेरा विश्राम गृह में लोगों की जन समस्याओं को सुनी और अधिकतर समस्याओं का मुख्यमंत्री ने मौके पर निपटारा किया । वही जो समस्याएं समय पर हल नहीं हो पाई उन् समस्याओं को जल्द हल करने के दिशा निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, जिला अध्यक्ष सुमन भारती, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, डॉ पुष्पेंद्र वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई जमाखोरी नहीं हो रही है। उन्होंने लोगों से झूठी अफवाहों से बचने का आह्वान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में गैस की कमी न होने के लिए आश्वस्त किया है। बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री) वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के पंचायत चुनावों को लेकर की बयानबाजी पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने जयराम ठाकुर पर तंज करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पांच गुट बने हुए हैं। जिसमें जयराम ठाकुर अपने गुट की मजबूती के लिए आए दिन बयान बाजी करते हैं और अखबारों में सुर्खियां बनने का कार्य करते हैं । बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री) वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के वित्त मंत्री हरजीत सिंह चीमा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में सही जानकारी नहीं है उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में सही जानकारी हासिल करें । वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एनवायरमेंट और एंट्री टैक्स नीलामी के माध्यम से निर्धारित किया जाता है और उसे पर पंजाब सरकार द्वारा प्रश्नचिन्ह लगाना गलत बात है बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री) वही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी पर्यटकों का हिमाचल में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की आय के मुख्य स्रोत पर्यटन और हाइड्रो है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए हिमाचल सरकार हर संभव प्रयास करेगी।1
- Post by Dinesh Kumar1
- राजधानी शिमला में बाहरी राज्यों से आने वाली वोल्वो बसों की कथित मनमानी पार्किंग के खिलाफ एचआरटीसी ड्राइवर-कंडक्टर यूनियन ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के बैनर तले ड्राइवरों और कंडक्टरों ने वीरवार को ओल्ड बस स्टैंड शिमला में जोरदार प्रदर्शन किया और इसके विरोध में बस स्टैंड में चक्का जाम भी किया। यूनियन का आरोप है कि बाहरी राज्यों से आने वाली वोल्वो बसें शहर में सड़क किनारे और एचआरटीसी की निर्धारित पार्किंग जगहों पर खड़ी कर दी जाती हैं, जिससे निगम की बसों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन के अध्यक्ष मानसिंह ठाकुर ने बताया कि इस समस्या को लेकर करीब एक सप्ताह पहले एचआरटीसी प्रबंधन, डीसी शिमला और एसपी को अवगत कराया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि शिमला में क्रॉसिंग से लेकर लालपानी तक सुबह 4 बजे से देर रात तक बाहरी राज्यों की वोल्वो बसें एचआरटीसी की पार्किंग जगहों पर खड़ी कर दी जाती हैं। कहा कि यह बसें जगह-जगह सवारिया उठाती है उन्होंने कहा कि लंबी दूरी से आने वाली एचआरटीसी बसों को जगह तक नहीं मिलती, जिससे उन्हें परेशानी झेलनी पड़ती है। मानसिंह ठाकुर ने कहा कि इस मुद्दे को कई बार प्रशासन और निगम प्रबंधन के सामने उठाया गया है, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ है।उन्होंने यह भी कहा कि हाई कोर्ट के आदेश के बाद एचआरटीसी के लिए पार्किंग की जगह निर्धारित की गई थी, लेकिन उसके बावजूद उन स्थानों पर बाहरी राज्यों की वोल्वो बसें खड़ी रहती हैं। यहां पर प्राइवेट या टैक्सी खड़ी हो तो बात माने लेकिन इन वोल्वो बसों को यहां पार्क करना और उसे पर कार्यवाही न करना कई सवाल खड़े करता है। इसी के विरोध में यूनियन को आज धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम करना पड़ा। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में फिर से बड़ा आंदोलन और चक्का जाम किया जाएगा। बाइट मानसिंह ठाकुर, अध्यक्ष, एचआरटीसी ड्राइवर यूनियन।1
- LPG गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर हिमाचल में भी टैंशन, पर्यटन कारोबारी और स्थानीय लोगों ने जताई चिंता ईरान इजरायल यू एस युद्ध से दुनिया भर में ईंधन तेल और प्राकृतिक गैस आपूर्ति को लेकर चिंताएं बढ़ गई है. देश के कई हिस्सों में कमर्शियल एलपीजी गैस आपूर्ति स्थाई रूप से बंद की गई है. इस स्थिति का असर अब हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. राज्य के स्थानीय लोग और पर्यटन कारोबारी स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हैं. अब स्थानीय लोग और पर्यटन कारोबारी राज्य और केंद्र सरकार से स्थिति को सामान्य करने की मांग कर रहे हैं. शिमला में स्थानीय लोगों ने गैस आपूर्ति को लेकर चिंता जताई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि ईरान और इसराइल, यू एस के बीच चल रहा युद्ध लंबा चलता है तो इसका बुरा प्रभाव देखने को मिलेगा उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर मिलने बंद हो गए हैं इसके बाद यह संकट घरेलू एलपीजी सिलेंडर तक पहुंच जाएगा. इसके अलावा स्थानीय लोगों ने चिंता जाहिर की है कि आने वाले दिनों में त्योहारों का मौसम और वैवाहिक कार्यक्रम होंगे ऐसे में अगर एलपीजी गैस उपलब्ध नहीं हुआ तो लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी. स्थानीय लोगों का कहना है घरेलू गैस सिलेंडर ऑनलाइन बुक नहीं हो पा रहे हैं जिससे महिलाओं बुजुर्गों को एलपीजी गैस बुकिंग के लिए लंबी कतारों में लगना पड़ रहा है. ऐसे में अब राज्य सरकार से केंद्र सरकार के साथ संबंध में बिठाकर प्रदेश में एलपीजी गैस का कोटा पूरा करने की मांग की जा रही है. वहीं पर्यटन कारोबारी इंद्रजीत सिंह ने भी इस स्थिति पर चिंता व्यक्त की है. उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि केंद्र की गलत नीतियों के कारण आज खामियाज़ा भुगतना पड़ रहा है. इस दौरान उन्होंने हरदीप पुरी के अप्सटिन फाइल में नाम आने का भी जिक्र किया. इंद्रजीत ने कहा कि फिलहाल प्रदेश सरकार कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की मात्रा पर्याप्त होने की बात कह रही है. लेकिन, आने वाले समय में कमर्शियल गैस आपूर्ति का संकट पैदा हो सकता है. उन्होंने कहा कि प्रदेश का पर्यटन कारोबारी पहले ही आपदा और कम बर्फबारी के कारण नुकसान झेल रहा है. ऐसे में अगर गैस सप्लाई बाधित हुई तो पर्यटन कारोबार को और नुकसान भुगतना पड़ेगा.4
- राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला–2026 के अंतर्गत इस वर्ष दो दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष नलवाड़ी मेला कमेटी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि नाट्य उत्सव का आयोजन 17 और 18 मार्च को बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन, बिलासपुर में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित नाट्य संस्थाओं और कलाकारों द्वारा नाटकों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को नलवाड़ी मेले के उद्घाटन के उपरांत शाम 7 बजे से नाट्य उत्सव के पहले दिन दो नाटकों का मंचन किया जाएगा। पहले नाटक के रूप में रूसी साहित्यकार एंटोन चेखव द्वारा लिखित प्रसिद्ध नाटक द बेयर की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसका मंचन शिमला की नाट्य संस्था द बिगिनर्स द्वारा किया जाएगा तथा इसका निर्देशन कपिल देव शर्मा द्वारा किया गया है। इसके बाद लेखक मोहम्मद इनामुल्ला द्वारा लिखित नाटक खाली प्लेट का मंचन होगा, जिसमें कलाकार विनोद शर्मा और शिवांगी रघु अपनी अभिनय प्रस्तुति देंगे। उपायुक्त ने बताया कि नाट्य उत्सव के दूसरे दिन 18 मार्च को शाम 6 बजे हरिशंकर परसाई की प्रसिद्ध व्यंग्य रचना एक लड़की: पाँच दीवाने पर आधारित नाटक का मंचन उड़ान थिएटर ग्रुप बिलासपुर द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उसी दिन नाटक जहर का मंचन भी किया जाएगा, जिसे पंकज सोनी ने लिखा है और इसका निर्देशन संजय सूद द्वारा किया गया है। इस नाटक में मंच पर संजय सूद और निशांत रघु अभिनय करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि नलवाड़ी मेले को केवल पारंपरिक मेले तक सीमित न रखकर इसे कला, संस्कृति और रंगमंच सहित विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों के लिए भी एक सशक्त मंच बनाया जाए। इससे न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा बल्कि नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक गरिमा को भी नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। उपायुक्त राहुल कुमार ने जिले के सभी कला प्रेमियों, युवाओं तथा आमजन से आह्वान किया कि वे इस दो दिवसीय नाट्य उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें और नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक गतिविधियों का हिस्सा बनें।1