logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

7 hrs ago
user_Dinesh Kumar
Dinesh Kumar
Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
7 hrs ago

More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर वर्तमान समय में विश्व के कई हिस्सों में बन रहे तनावपूर्ण हालात और युद्ध जैसे माहौल को देखते हुए समाज में अनावश्यक डर और अफवाहों का माहौल नहीं बनना चाहिए। इस संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता विकास शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर गैस और तेल को लेकर लोगों में पैनिक की स्थिति देखने को मिल रही है, जो कि बिल्कुल भी उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि हम सभी ने हाल ही में COVID-19 Pandemic का कठिन दौर देखा है, जब पूरी दुनिया एक बड़ी आपदा से गुजर रही थी। उस समय जहां कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया, वहीं कुछ लोगों ने संकट का नाजायज फायदा उठाने की भी कोशिश की थी। ऐसे समय में हमें लालच से दूर रहकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। विकास शर्मा ने कहा कि देश में एक मजबूत और जिम्मेदार सरकार कार्य कर रही है और माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर परिस्थिति पर नजर रखे हुए है। आम नागरिकों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज में बहुत से ऐसे परिवार हैं जो सुबह जल्दी उठकर अपने बच्चों के लिए भोजन बनाते हैं, दिनभर मेहनत मजदूरी या नौकरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं और देर शाम घर लौटते हैं। यदि कुछ लोग अनावश्यक रूप से गैस और तेल का भंडारण करेंगे, तो इससे ऐसे जरूरतमंद परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अंत में विकास शर्मा ने प्रदेशवासियों से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी प्रकार की पैनिक स्थिति न बनाएं और आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण करने से बचें। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का भाव रखें ताकि हमारे देश में कोई भी व्यक्ति भूखा या परेशान न रहे।
    1
    हमीरपुर 
वर्तमान समय में विश्व के कई हिस्सों में बन रहे तनावपूर्ण हालात और युद्ध जैसे माहौल को देखते हुए समाज में अनावश्यक डर और अफवाहों का माहौल नहीं बनना चाहिए। इस संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता विकास शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि कुछ स्थानों पर गैस और तेल को लेकर लोगों में पैनिक की स्थिति देखने को मिल रही है, जो कि बिल्कुल भी उचित नहीं है।
उन्होंने कहा कि हम सभी ने हाल ही में COVID-19 Pandemic का कठिन दौर देखा है, जब पूरी दुनिया एक बड़ी आपदा से गुजर रही थी। उस समय जहां कई लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया, वहीं कुछ लोगों ने संकट का नाजायज फायदा उठाने की भी कोशिश की थी। ऐसे समय में हमें लालच से दूर रहकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।
विकास शर्मा ने कहा कि देश में एक मजबूत और जिम्मेदार सरकार कार्य कर रही है और माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में केंद्र सरकार हर परिस्थिति पर नजर रखे हुए है। आम नागरिकों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने कहा कि समाज में बहुत से ऐसे परिवार हैं जो सुबह जल्दी उठकर अपने बच्चों के लिए भोजन बनाते हैं, दिनभर मेहनत मजदूरी या नौकरी करके परिवार का पालन-पोषण करते हैं और देर शाम घर लौटते हैं। यदि कुछ लोग अनावश्यक रूप से गैस और तेल का भंडारण करेंगे, तो इससे ऐसे जरूरतमंद परिवारों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
अंत में विकास शर्मा ने प्रदेशवासियों से विनम्र आग्रह करते हुए कहा कि अफवाहों पर ध्यान न दें, किसी भी प्रकार की पैनिक स्थिति न बनाएं और आवश्यक वस्तुओं का अनावश्यक भंडारण करने से बचें। उन्होंने कहा कि हम सबका दायित्व है कि हम समाज में सहयोग और संवेदनशीलता का भाव रखें ताकि हमारे देश में कोई भी व्यक्ति भूखा या परेशान न रहे।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला–2026 के अंतर्गत इस वर्ष दो दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष नलवाड़ी मेला कमेटी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि नाट्य उत्सव का आयोजन 17 और 18 मार्च को बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन, बिलासपुर में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित नाट्य संस्थाओं और कलाकारों द्वारा नाटकों की प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 17 मार्च को नलवाड़ी मेले के उद्घाटन के उपरांत शाम 7 बजे से नाट्य उत्सव के पहले दिन दो नाटकों का मंचन किया जाएगा। पहले नाटक के रूप में रूसी साहित्यकार एंटोन चेखव द्वारा लिखित प्रसिद्ध नाटक द बेयर की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसका मंचन शिमला की नाट्य संस्था द बिगिनर्स द्वारा किया जाएगा तथा इसका निर्देशन कपिल देव शर्मा द्वारा किया गया है। इसके बाद लेखक मोहम्मद इनामुल्ला द्वारा लिखित नाटक खाली प्लेट का मंचन होगा, जिसमें कलाकार विनोद शर्मा और शिवांगी रघु अपनी अभिनय प्रस्तुति देंगे। उपायुक्त ने बताया कि नाट्य उत्सव के दूसरे दिन 18 मार्च को शाम 6 बजे हरिशंकर परसाई की प्रसिद्ध व्यंग्य रचना एक लड़की: पाँच दीवाने पर आधारित नाटक का मंचन उड़ान थिएटर ग्रुप बिलासपुर द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उसी दिन नाटक जहर का मंचन भी किया जाएगा, जिसे पंकज सोनी ने लिखा है और इसका निर्देशन संजय सूद द्वारा किया गया है। इस नाटक में मंच पर संजय सूद और निशांत रघु अभिनय करेंगे। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि नलवाड़ी मेले को केवल पारंपरिक मेले तक सीमित न रखकर इसे कला, संस्कृति और रंगमंच सहित विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों के लिए भी एक सशक्त मंच बनाया जाए। इससे न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा बल्कि नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक गरिमा को भी नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी। उपायुक्त राहुल कुमार ने जिले के सभी कला प्रेमियों, युवाओं तथा आमजन से आह्वान किया कि वे इस दो दिवसीय नाट्य उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें और नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक गतिविधियों का हिस्सा बनें।
    1
    राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला–2026 के अंतर्गत इस वर्ष दो दिवसीय नाट्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी अध्यक्ष नलवाड़ी मेला कमेटी एवं उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि नाट्य उत्सव का आयोजन 17 और 18 मार्च को बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन, बिलासपुर में किया जाएगा, जिसमें विभिन्न प्रतिष्ठित नाट्य संस्थाओं और कलाकारों द्वारा नाटकों की प्रस्तुति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि 17 मार्च को नलवाड़ी मेले के उद्घाटन के उपरांत शाम 7 बजे से नाट्य उत्सव के पहले दिन दो नाटकों का मंचन किया जाएगा। पहले नाटक के रूप में रूसी साहित्यकार एंटोन चेखव द्वारा लिखित प्रसिद्ध नाटक द बेयर की प्रस्तुति दी जाएगी, जिसका मंचन शिमला की नाट्य संस्था द बिगिनर्स द्वारा किया जाएगा तथा इसका निर्देशन कपिल देव शर्मा द्वारा किया गया है। इसके बाद लेखक मोहम्मद इनामुल्ला द्वारा लिखित नाटक खाली प्लेट का मंचन होगा, जिसमें कलाकार विनोद शर्मा और शिवांगी रघु अपनी अभिनय प्रस्तुति देंगे।
उपायुक्त ने बताया कि नाट्य उत्सव के दूसरे दिन 18 मार्च को शाम 6 बजे हरिशंकर परसाई की प्रसिद्ध व्यंग्य रचना एक लड़की: पाँच दीवाने पर आधारित नाटक का मंचन उड़ान थिएटर ग्रुप बिलासपुर द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उसी दिन नाटक जहर का मंचन भी किया जाएगा, जिसे पंकज सोनी ने लिखा है और इसका निर्देशन संजय सूद द्वारा किया गया है। इस नाटक में मंच पर संजय सूद और  निशांत रघु अभिनय करेंगे।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास है कि नलवाड़ी मेले को केवल पारंपरिक मेले तक सीमित न रखकर इसे कला, संस्कृति और रंगमंच सहित विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों के लिए भी एक सशक्त मंच बनाया जाए। इससे न केवल स्थानीय कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा बल्कि नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक गरिमा को भी नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।
उपायुक्त राहुल कुमार ने जिले के सभी कला प्रेमियों, युवाओं तथा आमजन से आह्वान किया कि वे इस दो दिवसीय नाट्य उत्सव में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कलाकारों का उत्साहवर्धन करें और नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक गतिविधियों का हिस्सा बनें।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • kedanatha ki yatra
    1
    kedanatha ki yatra
    user_Ratan singh
    Ratan singh
    Kangra, Himachal Pradesh•
    23 hrs ago
  • रिपोर्ट 12 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की शिलही हार पंचायत में आज खुशी का माहौल है। सालों पुरानी मांग पूरी होने और पंचायत के सफल विभाजन के बाद, क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय विधायक सुंदर ठाकुर का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के विभाजन से अब विकास कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासनिक काम भी आसान होंगे। इस ऐतिहासिक निर्णय से गदगद लोगों ने विधायक को पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया और उनकी कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की। ​ ​लेकिन कार्यक्रम का सबसे खास पल वह था, जब विकास की इस खुशी में खुद विधायक सुंदर ठाकुर भी शामिल हो गए। कुल्लवी गीतों की मधुर धुन पर विधायक ने ग्रामीणों के साथ कदम से कदम मिलाकर कुल्लवी नृत्य किया। इस दौरान ग्रामीणों का जोश देखते ही बन रहा था।
    1
    रिपोर्ट 12 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की शिलही हार पंचायत में आज खुशी का माहौल है। सालों पुरानी मांग पूरी होने और पंचायत के सफल विभाजन के बाद, क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय विधायक सुंदर ठाकुर का आभार व्यक्त किया।
ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के विभाजन से अब विकास कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासनिक काम भी आसान होंगे। इस ऐतिहासिक निर्णय से गदगद लोगों ने विधायक को पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया और उनकी कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की।
​  ​लेकिन कार्यक्रम का सबसे खास पल वह था, जब विकास की इस खुशी में खुद विधायक सुंदर ठाकुर भी शामिल हो गए। कुल्लवी गीतों की मधुर धुन पर विधायक ने ग्रामीणों के साथ कदम से कदम मिलाकर कुल्लवी नृत्य किया। इस दौरान ग्रामीणों का जोश देखते ही बन रहा था।
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    18 hrs ago
  • शिमला में तिब्बती विमेंस एसोसिएशन ने 67वें तिब्बती महिला राष्ट्रीय विद्रोह दिवस पर चीन की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन 67वें तिब्बती नेशनल विमेंस अपराइजिंग डे ( Tibetan Women's Uprising Day) के मौके पर, तिब्बती विमेंस एसोसिएशन ने गुरुवार को शिमला में तिब्बती समुदाय ने चीन की दमनकारी नीतियों के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। यह रैली शेर-ए-पंजाब चौक से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई. रैली के बाद आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत तिब्बत और भारत के राष्ट्रगान के साथ की गई। इस दौरान तिब्बत की आजादी के लिए आत्मदाह करने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई। तिब्बतियन वुमेन एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने चीन सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए तिब्बत की आजादी की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि तिब्बत की स्वतंत्रता न केवल तिब्बती लोगों के लिए बल्कि भारत की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र और विश्व समुदाय से तिब्बत आंदोलन को समर्थन देने की अपील की गई। गौरतलब है कि यह पहला प्रोटेस्ट 10 मार्च को हुआ था, जब वे नोरबुलिंगका के बाहर इकट्ठा हुईं और 12 तारीख को तिब्बती महिलाएं सड़कों पर उतरीं और कई तिब्बती महिलाओं ने तिब्बत के लिए अपनी जान दे दी। इसलिए यह एक बहुत ही अहम और ऐतिहासिक पल है।उसी घटना की स्मृति में हर वर्ष 12 मार्च को तिब्बती समुदाय विश्वभर में जनक्रांति दिवस मनाता है। यह उस दिन को याद करने का इवेंट है जब तिब्बत के तीनों प्रोविंस की तिब्बती महिलाएं, तिब्बत के इतिहास में पहली बार, एक साथ खड़ी हुईं और 1959 में तिब्बत पर कब्ज़ा कर रही क्रूर चीनी मिलिट्री फोर्स के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई।
    2
    शिमला में तिब्बती विमेंस एसोसिएशन ने 67वें तिब्बती महिला राष्ट्रीय विद्रोह दिवस पर चीन की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन
67वें तिब्बती नेशनल विमेंस अपराइजिंग डे ( Tibetan Women's Uprising Day)
के मौके पर, तिब्बती विमेंस एसोसिएशन ने गुरुवार को शिमला में तिब्बती समुदाय ने चीन की दमनकारी नीतियों के विरोध में आक्रोश रैली निकाली। यह रैली शेर-ए-पंजाब चौक से उपायुक्त कार्यालय तक निकाली गई.
रैली के बाद आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत तिब्बत और भारत के राष्ट्रगान के साथ की गई। इस दौरान तिब्बत की आजादी के लिए आत्मदाह करने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की गई।
तिब्बतियन वुमेन एसोसिएशन प्रतिनिधियों ने चीन सरकार की नीतियों की निंदा करते हुए तिब्बत की आजादी की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि तिब्बत की स्वतंत्रता न केवल तिब्बती लोगों के लिए बल्कि भारत की सुरक्षा के लिए भी महत्वपूर्ण है। साथ ही संयुक्त राष्ट्र और विश्व समुदाय से तिब्बत आंदोलन को समर्थन देने की अपील की गई।
गौरतलब है कि यह पहला प्रोटेस्ट 10 मार्च को हुआ था, जब वे नोरबुलिंगका के बाहर इकट्ठा हुईं और 12 तारीख को तिब्बती महिलाएं सड़कों पर उतरीं और कई तिब्बती महिलाओं ने तिब्बत के लिए अपनी जान दे दी। इसलिए यह एक बहुत ही अहम और ऐतिहासिक पल है।उसी घटना की स्मृति में हर वर्ष 12 मार्च को तिब्बती समुदाय विश्वभर में जनक्रांति दिवस मनाता है।
यह उस दिन को याद करने का इवेंट है जब तिब्बत के तीनों प्रोविंस की तिब्बती महिलाएं, तिब्बत के इतिहास में पहली बार, एक साथ खड़ी हुईं और 1959 में तिब्बत पर कब्ज़ा कर रही क्रूर चीनी मिलिट्री फोर्स के खिलाफ अपनी आवाज़ उठाई।
    user_Roshan Sharma
    Roshan Sharma
    Local News Reporter Shimla (Urban), Himachal Pradesh•
    5 hrs ago
  • Kurtis Business
    1
    Kurtis Business
    user_Reporter Ravinder
    Reporter Ravinder
    Business management consultant Deha, Shimla•
    14 hrs ago
  • हमीरपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। इस दौरान मुख्यमंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अमतर क्रिकेट स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन के डिग्री कॉलेज में पहुंचे जहां पर उन्होंने बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया और डिजिटल लाइब्रेरी, वर्चुअल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर एनसीसी के कैडेट्स द्वारा मुख्यमंत्री को गॉड ऑफ ऑनर दिया। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया द्वारा थर्ड फ्रंट के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी बनाने का सबको लोकतांत्रिक अधिकार है उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जाना चाहता है वह जा सकता है किसी को रोक नहीं सकते लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार 2 वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा करेगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हिमाचल के विकास की विरोधी क्यों है और आरडीजी मुद्दे पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साधी है । बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के रोबोटिक सर्जरी के ऊपर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि रोबोटिक सर्जरी एम्स की तर्ज पर हिमाचल में उपलब्ध करवाई गई है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए थे । उन्होंने कहा कि भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल के विकास को लेकर पूरी तरह से कुंठा ग्रस्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च उच्च स्तरीय करने पर बोल दिया जा रहा है ताकि आम जनता को भी इसका लाभ मिल सके। बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू (मुख्यमंत्री) वही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल मौजूदा समय में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत होने पर सरकार हर संभव कदम उठाएगी। बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री) वहीँ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने नादौन डिग्री कॉलेज में देरी से पहुंचने पर छात्रों द्वारा इंतजार करने पर आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में आधुनिक और गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है जिसके तहत आज नादौन डिग्री कॉलेज में स्मार्ट क्लासेस डिजिटल लाइब्रेरी बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया है। वही मुख्यमंत्री ने बताया कि जून माह से मैडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू की जाएगी। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मल्टी सुपर स्पेशलिटी सुविधा उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही डेंटल कॉलेज की कवायद शुरू की जायेगी। बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री)
    2
    हमीरपुर
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। इस दौरान मुख्यमंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अमतर क्रिकेट स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन के डिग्री कॉलेज में पहुंचे जहां पर उन्होंने बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया और डिजिटल लाइब्रेरी, वर्चुअल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर एनसीसी के कैडेट्स द्वारा मुख्यमंत्री को गॉड ऑफ ऑनर दिया।
वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया द्वारा थर्ड फ्रंट के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी बनाने का सबको लोकतांत्रिक अधिकार है उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जाना चाहता है वह जा सकता है किसी को रोक नहीं सकते लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार 2 वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा करेगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हिमाचल के विकास की विरोधी क्यों है और आरडीजी मुद्दे पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साधी है ।
बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री)
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के रोबोटिक सर्जरी के ऊपर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि रोबोटिक सर्जरी एम्स की तर्ज पर हिमाचल में उपलब्ध करवाई गई है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए थे । उन्होंने कहा कि भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल के विकास को लेकर पूरी तरह से कुंठा ग्रस्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च उच्च स्तरीय करने पर बोल दिया जा रहा है ताकि आम जनता को भी इसका लाभ मिल सके।
बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू (मुख्यमंत्री)
वही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल मौजूदा समय में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत होने पर सरकार हर संभव कदम उठाएगी।
बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री)
वहीँ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने नादौन डिग्री कॉलेज में देरी से पहुंचने पर छात्रों द्वारा इंतजार करने पर आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में आधुनिक और गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है जिसके तहत आज नादौन डिग्री कॉलेज में स्मार्ट क्लासेस डिजिटल लाइब्रेरी बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया है।
वही मुख्यमंत्री ने बताया कि जून माह से मैडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू की जाएगी। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मल्टी सुपर स्पेशलिटी सुविधा उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही डेंटल कॉलेज की कवायद शुरू की जायेगी।
बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री)
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के लोगों को अब एम्स बिलासपुर पहुंचने के लिए किसी तरह की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगा। अब यहां के लोगों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सुविधा मिलेगी। इस बस रूट के चलने से आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार के प्रयासों से जनता को लाभ मिलेगा। गुरूवार को मरोत्तन से एम्स के लिए हिमाचल पथ परिहवन निगम की बस सेवा शुरू हो गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने इस बस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान लोगों द्वारा विवेक कुमार का स्वागत किया गया। वहींए लोगों में खुशी दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस सुविधा शुरू करने के लिए विवेक कुमार और सरकार का आभार जताया है। वहीं, कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागछाल पुल बनने के बाद इस रूट पर पहली बस सेवा शुरू की गई है। आगामी भविष्य में इससे बेहतर सुविधा क्षेत्र की जनता को मुहैया करवाने को लेकर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले लोगों को एम्स बिलासपुर पहुंचने के लिए समस्या झेलनी पड़ती थी। बागछाल पुल रोड पर कोई भी बस सुविधा नहीं होने के चलते लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता था। लेकिन अब इस क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस मसले को मुख्यमंत्री सुखबिंद्र बिंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया गया थाए जिसके चलते इस बस रूट को चलाने की अनुमति मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू का भी आभार जताया। विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र के भाजपा नेता विकास कार्य पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का कार्य किया है। लेकिन प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विवेक कुमार ने कहा कि बागछाल पुल के अलावा कुटबांगड़ पेयजल योजना के अलावा क्षेत्र में शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ करने को लेकर सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के पद भरे गए हैं। इसके अलावा पैरामैडिकल स्टाफ भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य सभी समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास करवाया जाएगा। ताकि क्षेत्र की जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने लोगों से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। इस दौरान श्याम सिंह परमार, सोम प्रकाश शास्त्री, पूर्व प्रधान जगतराम, अमर सिंह, बलदेव, अड्डा प्रभारी बिलासपुर राकेश परमार, रतनलाल, इंद्र सिंह, बलवान, मनोज चड्ढा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    4
    झंडूता विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पिछड़ा क्षेत्र कोटधार के लोगों को अब एम्स बिलासपुर पहुंचने के लिए किसी तरह की समस्या नहीं झेलनी पड़ेगा। अब यहां के लोगों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस सुविधा मिलेगी।  इस बस रूट के चलने से आसपास के लोगों को लाभ मिलेगा। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार के प्रयासों से जनता को लाभ मिलेगा। 
गुरूवार को मरोत्तन से एम्स के लिए हिमाचल पथ परिहवन निगम की बस सेवा शुरू हो गई।  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव एवं झंडूता कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने इस  बस को हरी झंडी दिखाई। इस दौरान लोगों द्वारा विवेक कुमार का स्वागत किया गया। वहींए लोगों में खुशी दिखाई दी। स्थानीय लोगों ने भी हिमाचल पथ परिवहन निगम की यह बस सुविधा शुरू करने के लिए विवेक कुमार और सरकार का आभार जताया है। वहीं, कांग्रेस नेता विवेक कुमार ने कहा कि लोगों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बागछाल पुल बनने के बाद इस रूट पर पहली बस सेवा शुरू की गई है। आगामी भविष्य में इससे बेहतर सुविधा क्षेत्र की जनता को मुहैया करवाने को लेकर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले लोगों को एम्स बिलासपुर पहुंचने के लिए समस्या झेलनी पड़ती थी। बागछाल पुल रोड पर कोई भी बस सुविधा नहीं होने के चलते लोगों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता था। लेकिन अब इस क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस मसले को मुख्यमंत्री सुखबिंद्र बिंद्र सिंह सुक्खू के समक्ष उठाया गया थाए जिसके चलते इस बस रूट को चलाने की अनुमति मिली। उन्होंने मुख्यमंत्री सुखबिंद्र सिंह सुक्खू का भी आभार जताया। विवेक कुमार ने कहा कि झंडूता क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। लेकिन क्षेत्र के भाजपा नेता विकास कार्य पचा नहीं पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही विकास कार्यों में अड़ंगा डालने का कार्य किया है। लेकिन प्रदेश सरकार के सहयोग से क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विवेक कुमार ने कहा कि बागछाल पुल के अलावा कुटबांगड़ पेयजल योजना के अलावा क्षेत्र में शिक्षा के ढांचे को सुदृढ़ करने को लेकर सीबीएसई स्कूल खोले जा रहे हैं। स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सकों के पद भरे गए हैं। इसके अलावा पैरामैडिकल स्टाफ भी तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य सभी समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास करवाया जाएगा। ताकि क्षेत्र की जनता को लाभ मिल सके। उन्होंने लोगों से प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का भी आह्वान किया। इस दौरान श्याम सिंह परमार, सोम प्रकाश शास्त्री, पूर्व प्रधान जगतराम, अमर सिंह, बलदेव, अड्डा प्रभारी बिलासपुर राकेश परमार, रतनलाल, इंद्र सिंह, बलवान, मनोज चड्ढा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Sanjeev ranout
    Sanjeev ranout
    बिलासपुर सदर, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    21 hrs ago
  • रिपोर्ट 12 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। सैंज (कुल्लू): राजकीय महाविद्यालय सैंज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 'त्रिवेणी' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुजाता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ​समारोह के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कुल 396 विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें से: ​136 विद्यार्थियों को शैक्षणिक (Academic) क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए। ​260 विद्यार्थियों को गैर-शैक्षणिक (Non-Academic) गतिविधियों जैसे खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन के लिए नवाजा गया। ​मुख्य अतिथि डॉ. सुजाता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ, पीटीए सदस्य और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे
    1
    रिपोर्ट 12 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज।
सैंज (कुल्लू): राजकीय महाविद्यालय सैंज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह 'त्रिवेणी' का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुजाता ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
​समारोह के दौरान कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। इस गौरवशाली अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा कुल 396 विद्यार्थियों को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया, जिनमें से:
​136 विद्यार्थियों को शैक्षणिक (Academic) क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कार दिए गए।
​260 विद्यार्थियों को गैर-शैक्षणिक (Non-Academic) गतिविधियों जैसे खेलकूद, एनसीसी, एनएसएस और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बेहतर प्रदर्शन के लिए नवाजा गया।
​मुख्य अतिथि डॉ. सुजाता ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें जीवन में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज स्टाफ, पीटीए सदस्य और भारी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे
    user_Budhi Singh Thakur
    Budhi Singh Thakur
    Local News Reporter Sainj, Kullu•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.