logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

kedanatha ki yatra

1 day ago
user_Ratan singh
Ratan singh
Kangra, Himachal Pradesh•
1 day ago

kedanatha ki yatra

  • user_User8374
    User8374
    Bharari, Bilaspur
    👏
    9 hrs ago
More news from हिमाचल प्रदेश and nearby areas
  • सुजानपुर हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनके दिल्ली प्रवास को लेकर कई तीखे प्रश्न खड़े किए हैं। राणा ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुए बदलाव और दिल्ली के एक होटल में उनके ठहरने को लेकर कई तरह की शंकाएं पैदा हो रही हैं। आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री का आधिकारिक टूर प्रोग्राम दिल्ली से शिमला आने का था, जिसके अनुसार उन्हें 2 मार्च को शिमला पहुंचना था। लेकिन तय कार्यक्रम के अनुसार शिमला आने की बजाय मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली के रेडिसन होटल पहुंच गए और वहां करीब 23 घंटे तक रुके रहे। राणा ने आरोप लगाया कि रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 किसी अन्य नाम से बुक किया गया था और मुख्यमंत्री वहीं ठहरे रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उस कमरे में ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री को अपने निर्धारित कार्यक्रम से हटकर वहां रुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का टूर प्रोग्राम न तो रद्द किया गया और न ही उसमें कोई संशोधन किया गया, जबकि कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 2 मार्च को शिमला पहुंचना था। इसके बावजूद मुख्यमंत्री शेड्यूल से हटकर 3 मार्च को करीब चार बजे शिमला पहुंचे, जिससे पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। राजेंद्र राणा ने यह भी पूछा कि इन 23 घंटों के दौरान कमरे नंबर 411 में किन-किन लोगों के साथ बैठकें हुईं और राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले वहां क्या गतिविधियां हुईं। उन्होंने कहा कि यह जानना जरूरी है कि मुख्यमंत्री इस दौरान किन लोगों से मिले और इन मुलाकातों का उद्देश्य क्या था। राणा ने कहा कि यह मामला किसी आम व्यक्ति से जुड़ा नहीं है, बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़ा हुआ है, जिनके सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता अपेक्षित होती है। ऐसे में चारदीवारी के भीतर हुई मुलाकातें कई तरह की शंकाओं को जन्म देती हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब दिल्ली में हिमाचल भवन और हिमाचल सदन जैसी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, तो फिर किन लोगों से मिलने के लिए रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 लेना पड़ा और वहां 23 घंटे तक बैठकों का दौर क्यों चला। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि इन मुलाकातों का धुआं दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय से लेकर केरल तक पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इस पूरे मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे प्रदेश की जनता के सामने रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस मामले में दाल में काला होने की बात कही जा रही है, यहां तो पूरी दाल ही काली नजर आ रही है और प्रदेश की जनता इस पूरे घटनाक्रम का सच जानना चाहती है।
    1
    सुजानपुर
हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनके दिल्ली प्रवास को लेकर कई तीखे प्रश्न खड़े किए हैं। राणा ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुए बदलाव और दिल्ली के एक होटल में उनके ठहरने को लेकर कई तरह की शंकाएं पैदा हो रही हैं।
आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री का आधिकारिक टूर प्रोग्राम दिल्ली से शिमला आने का था, जिसके अनुसार उन्हें 2 मार्च को शिमला पहुंचना था। लेकिन तय कार्यक्रम के अनुसार शिमला आने की बजाय मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली के रेडिसन होटल पहुंच गए और वहां करीब 23 घंटे तक रुके रहे।
राणा ने आरोप लगाया कि रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 किसी अन्य नाम से बुक किया गया था और मुख्यमंत्री वहीं ठहरे रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उस कमरे में ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री को अपने निर्धारित कार्यक्रम से हटकर वहां रुकना पड़ा।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का टूर प्रोग्राम न तो रद्द किया गया और न ही उसमें कोई संशोधन किया गया, जबकि कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 2 मार्च को शिमला पहुंचना था। इसके बावजूद मुख्यमंत्री शेड्यूल से हटकर 3 मार्च को करीब चार बजे शिमला पहुंचे, जिससे पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
राजेंद्र राणा ने यह भी पूछा कि इन 23 घंटों के दौरान कमरे नंबर 411 में किन-किन लोगों के साथ बैठकें हुईं और राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले वहां क्या गतिविधियां हुईं। उन्होंने कहा कि यह जानना जरूरी है कि मुख्यमंत्री इस दौरान किन लोगों से मिले और इन मुलाकातों का उद्देश्य क्या था।
राणा ने कहा कि यह मामला किसी आम व्यक्ति से जुड़ा नहीं है, बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़ा हुआ है, जिनके सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता अपेक्षित होती है। ऐसे में चारदीवारी के भीतर हुई मुलाकातें कई तरह की शंकाओं को जन्म देती हैं।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब दिल्ली में हिमाचल भवन और हिमाचल सदन जैसी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, तो फिर किन लोगों से मिलने के लिए रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 लेना पड़ा और वहां 23 घंटे तक बैठकों का दौर क्यों चला।
राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि इन मुलाकातों का धुआं दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय से लेकर केरल तक पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इस पूरे मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे प्रदेश की जनता के सामने रखे जाएंगे।
उन्होंने कहा कि जिस मामले में दाल में काला होने की बात कही जा रही है, यहां तो पूरी दाल ही काली नजर आ रही है और प्रदेश की जनता इस पूरे घटनाक्रम का सच जानना चाहती है।
    user_Ranjna Kumari
    Ranjna Kumari
    टीरा सुजानपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सेरा विश्राम गृह में लोगों की जन समस्याओं को सुनी और अधिकतर समस्याओं का मुख्यमंत्री ने मौके पर निपटारा किया । वही जो समस्याएं समय पर हल नहीं हो पाई उन् समस्याओं को जल्द हल करने के दिशा निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, जिला अध्यक्ष सुमन भारती, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, डॉ पुष्पेंद्र वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई जमाखोरी नहीं हो रही है। उन्होंने लोगों से झूठी अफवाहों से बचने का आह्वान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में गैस की कमी न होने के लिए आश्वस्त किया है। बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री) वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के पंचायत चुनावों को लेकर की बयानबाजी पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने जयराम ठाकुर पर तंज करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पांच गुट बने हुए हैं। जिसमें जयराम ठाकुर अपने गुट की मजबूती के लिए आए दिन बयान बाजी करते हैं और अखबारों में सुर्खियां बनने का कार्य करते हैं । बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री) वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के वित्त मंत्री हरजीत सिंह चीमा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में सही जानकारी नहीं है उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में सही जानकारी हासिल करें । वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एनवायरमेंट और एंट्री टैक्स नीलामी के माध्यम से निर्धारित किया जाता है और उसे पर पंजाब सरकार द्वारा प्रश्नचिन्ह लगाना गलत बात है बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री) वही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी पर्यटकों का हिमाचल में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की आय के मुख्य स्रोत पर्यटन और हाइड्रो है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए हिमाचल सरकार हर संभव प्रयास करेगी।
    1
    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सेरा विश्राम गृह में लोगों की जन समस्याओं को सुनी और अधिकतर समस्याओं का मुख्यमंत्री ने मौके पर निपटारा किया । वही जो समस्याएं समय पर हल नहीं हो पाई उन् समस्याओं को जल्द हल करने के दिशा निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, जिला अध्यक्ष सुमन भारती, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, डॉ पुष्पेंद्र वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई जमाखोरी नहीं हो रही है। उन्होंने लोगों से झूठी अफवाहों से बचने का आह्वान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में गैस की कमी न होने के लिए आश्वस्त किया है।
बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री)
वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के पंचायत चुनावों को लेकर की बयानबाजी पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने जयराम ठाकुर पर तंज करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पांच गुट बने हुए हैं। जिसमें जयराम ठाकुर अपने गुट की मजबूती के लिए आए दिन बयान बाजी करते हैं और अखबारों में सुर्खियां बनने का कार्य करते हैं ।
बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री)
वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के वित्त मंत्री हरजीत सिंह चीमा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में सही जानकारी नहीं है उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में सही जानकारी हासिल करें । वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एनवायरमेंट और एंट्री टैक्स नीलामी के माध्यम से निर्धारित किया जाता है और उसे पर पंजाब सरकार द्वारा प्रश्नचिन्ह लगाना गलत बात है
बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री)
वही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी पर्यटकों का हिमाचल में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की आय के मुख्य स्रोत पर्यटन और हाइड्रो है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए हिमाचल सरकार हर संभव प्रयास करेगी।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    2 hrs ago
  • भाजपा नेता जय सिंह की आगुवाई में उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की गैर जनजातीय ग्राम पंचायत ब्रेही का विभाजन कर बनाई गई गदयाला पंचायत में शामिल एरिया पर विरोधाभास शुरु है। बाकायदा इस संदर्भ में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह की आगुवाई में एक प्रतिनिधिनिमंडल ने उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल को ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने लोगों की सुविधानुसार पंचायत के खड्ड पार के एरिया को गदयाला जबकि अंदरोल और तुर मुहाल को शामिल कर नई पंचायत बनाने की मांग उठाई है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत में बैठक कर प्रस्ताव पारित कर इस संदर्भ में प्रशासन को अवगत करवाने को कहा है। इसके लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह ने उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल का आभार जताया है।
    1
    भाजपा नेता जय सिंह की आगुवाई में उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल
चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की गैर जनजातीय ग्राम पंचायत ब्रेही का विभाजन कर बनाई गई गदयाला पंचायत में शामिल एरिया पर विरोधाभास शुरु है। बाकायदा इस संदर्भ में  भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह की आगुवाई में एक प्रतिनिधिनिमंडल ने उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल को ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने लोगों की सुविधानुसार पंचायत के खड्ड पार के एरिया को गदयाला जबकि अंदरोल और तुर मुहाल को शामिल कर नई पंचायत बनाने की मांग उठाई है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत में बैठक कर प्रस्ताव पारित कर इस संदर्भ में प्रशासन को अवगत करवाने को कहा है। इसके लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह ने उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल का आभार जताया है।
    user_Ajay Himachal News
    Ajay Himachal News
    चौराह, चंबा, हिमाचल प्रदेश•
    20 hrs ago
  • चंबा में 16 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, निजी कंपनियों में 260 पदों पर होगा चयन। मोहम्मद आशिक चंबा हिमाचल प्रदेश जिला रोजगार कार्यालय बालू, चंबा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 16 मार्च 2026 को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंपस इंटरव्यू जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू) में सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में करीब 260 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस रोजगार मेले में एलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली, औरो टेक्सटाइल्स (वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की यूनिट) बद्दी और टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां भाग लेंगी। भर्ती के तहत मशीन ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास रखी गई है, जबकि कुछ पदों के लिए आईटीआई (फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, एमएमवी) पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जबकि कुछ पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये से लेकर 14,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन के साथ ईएसआईसी, पीएफ और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। वहीं सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। जिला रोजगार अधिकारी चंबा ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि व समय पर इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित हों, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके। बाइट जितेंद्र सिंह जिला रोजगार अधिकारी चंबा।
    1
    चंबा में 16 मार्च को लगेगा लघु रोजगार मेला, निजी कंपनियों में 260 पदों पर होगा चयन।
मोहम्मद आशिक
चंबा हिमाचल प्रदेश 
जिला रोजगार कार्यालय बालू, चंबा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से 16 मार्च 2026 को लघु रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह कैंपस इंटरव्यू जिला रोजगार कार्यालय चंबा (बालू) में सुबह 10:30 बजे आयोजित होगा, जिसमें निजी क्षेत्र की विभिन्न कंपनियों में करीब 260 पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस रोजगार मेले में एलेना ऑटो इंडस्ट्रीज प्राइवेट लिमिटेड मोहाली, औरो टेक्सटाइल्स (वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड की यूनिट) बद्दी और टेरियर सिक्योरिटी सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियां भाग लेंगी।
भर्ती के तहत मशीन ऑपरेटर और सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास रखी गई है, जबकि कुछ पदों के लिए आईटीआई (फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर, एमएमवी) पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जबकि कुछ पदों के लिए पुरुष व महिला दोनों आवेदन कर सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को 12,750 रुपये से लेकर 14,000 रुपये प्रतिमाह तक वेतन के साथ ईएसआईसी, पीएफ और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। वहीं सिक्योरिटी गार्ड के पदों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है।
जिला रोजगार अधिकारी चंबा ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, रोजगार कार्यालय का पंजीकरण प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और बायोडाटा के साथ निर्धारित तिथि व समय पर इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित हों, ताकि उन्हें रोजगार का अवसर मिल सके।
बाइट जितेंद्र सिंह जिला रोजगार अधिकारी चंबा।
    user_Mohd Ashiq
    Mohd Ashiq
    Journalist Chamba, Himachal Pradesh•
    21 hrs ago
  • मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के रोबोटिक सर्जरी के ऊपर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि रोबोटिक सर्जरी एम्स की तर्ज पर हिमाचल में उपलब्ध करवाई गई है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए थे । उन्होंने कहा कि भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल के विकास को लेकर पूरी तरह से कुंठा ग्रस्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च उच्च स्तरीय करने पर बोल दिया जा रहा है ताकि आम जनता को भी इसका लाभ मिल सके।
    1
    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के रोबोटिक सर्जरी के ऊपर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि रोबोटिक सर्जरी एम्स की तर्ज पर हिमाचल में उपलब्ध करवाई गई है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए थे । उन्होंने कहा कि भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल के विकास को लेकर पूरी तरह से कुंठा ग्रस्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च उच्च स्तरीय करने पर बोल दिया जा रहा है ताकि आम जनता को भी इसका लाभ मिल सके।
    user_हमीरपुरी पत्रकार
    हमीरपुरी पत्रकार
    लम्बलू, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Dinesh Kumar
    1
    Post by Dinesh Kumar
    user_Dinesh Kumar
    Dinesh Kumar
    Farmer भोटा, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Shivinder singh Bhadwal
    1
    Post by Shivinder singh Bhadwal
    user_Shivinder singh Bhadwal
    Shivinder singh Bhadwal
    Farmer कठुआ, कठुआ, जम्मू और कश्मीर•
    17 hrs ago
  • जिला चंबा में बदला मौसम का मिजाज, लम्बे इंतजार के बाद बारिश से लोगों को मिली राहत। मोहम्मद आशिक चंबा हिमाचल प्रदेश जिला चंबा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार को जिले के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लंबे समय से सूखे जैसे हालात से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है। पिछले काफी दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, वहीं किसानों और बागवानों को भी फसलों को लेकर चिंता सता रही थी। बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं कृषि से जुड़े लोगों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी और जमीन में नमी आने से आगामी खेती कार्यों में भी मदद मिलेगी। मौसम के इस बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी और सूखे से राहत मिली है, वहीं पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ समय तक जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है।
    1
    जिला चंबा में बदला मौसम का मिजाज, लम्बे इंतजार के बाद बारिश से लोगों को मिली राहत।
मोहम्मद आशिक
चंबा हिमाचल प्रदेश 
जिला चंबा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। गुरुवार को जिले के कई क्षेत्रों में बारिश का दौर शुरू हो गया, जिससे लंबे समय से सूखे जैसे हालात से जूझ रहे लोगों को काफी राहत मिली है। पिछले काफी दिनों से बारिश नहीं होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, वहीं किसानों और बागवानों को भी फसलों को लेकर चिंता सता रही थी।
बारिश शुरू होते ही मौसम सुहावना हो गया और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। लोगों ने भी राहत की सांस ली है। वहीं कृषि से जुड़े लोगों का कहना है कि यह बारिश फसलों के लिए लाभदायक साबित होगी और जमीन में नमी आने से आगामी खेती कार्यों में भी मदद मिलेगी।
मौसम के इस बदलाव से जहां एक ओर लोगों को गर्मी और सूखे से राहत मिली है, वहीं पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ समय तक जिले के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना बनी रह सकती है।
    user_Mohd Ashiq
    Mohd Ashiq
    Journalist Chamba, Himachal Pradesh•
    22 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.