चंबा जिले की ब्रेही पंचायत के विभाजन की प्रक्रिया पर ऐतराज भाजपा नेता जय सिंह की आगुवाई में उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की गैर जनजातीय ग्राम पंचायत ब्रेही का विभाजन कर बनाई गई गदयाला पंचायत में शामिल एरिया पर विरोधाभास शुरु है। बाकायदा इस संदर्भ में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह की आगुवाई में एक प्रतिनिधिनिमंडल ने उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल को ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने लोगों की सुविधानुसार पंचायत के खड्ड पार के एरिया को गदयाला जबकि अंदरोल और तुर मुहाल को शामिल कर नई पंचायत बनाने की मांग उठाई है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत में बैठक कर प्रस्ताव पारित कर इस संदर्भ में प्रशासन को अवगत करवाने को कहा है। इसके लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह ने उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल का आभार जताया है।
चंबा जिले की ब्रेही पंचायत के विभाजन की प्रक्रिया पर ऐतराज भाजपा नेता जय सिंह की आगुवाई में उपायुक्त से मिला प्रतिनिधिमंडल चंबा। भरमौर विधानसभा क्षेत्र की गैर जनजातीय ग्राम पंचायत ब्रेही का विभाजन कर बनाई गई गदयाला पंचायत में शामिल एरिया पर विरोधाभास शुरु है। बाकायदा इस संदर्भ में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह की आगुवाई में एक प्रतिनिधिनिमंडल ने उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल को ज्ञापन भी सौंपा है। उन्होंने लोगों की सुविधानुसार पंचायत के खड्ड पार के एरिया को गदयाला जबकि अंदरोल और तुर मुहाल को शामिल कर नई पंचायत बनाने की मांग उठाई है। उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पंचायत में बैठक कर प्रस्ताव पारित कर इस संदर्भ में प्रशासन को अवगत करवाने को कहा है। इसके लिए भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य जय सिंह ने उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल का आभार जताया है।
- Post by Till The End News1
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू जी शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के लुथान गांव में हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन नरदेव सिंह कंवर जी के घर पर शोक व्यक्त करने पहुंचे। पिता शक्ति चंद कंवर जी की मृत्यु से शोकग्रस्त नरदेव कंवर जी व परिजन को सांत्वना दी और ढांढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने वहां मौजूद बच्चों के साथ संवाद भी किया। इस अवसर पर विधायक संजय रत्न जी व चेयरमैन कुलदीप पठानिया जी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष, हमीरपुर सुमन भारती जी भी मौजूद रहे।।1
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सेरा विश्राम गृह में लोगों की जन समस्याओं को सुनी और अधिकतर समस्याओं का मुख्यमंत्री ने मौके पर निपटारा किया । वही जो समस्याएं समय पर हल नहीं हो पाई उन् समस्याओं को जल्द हल करने के दिशा निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, जिला अध्यक्ष सुमन भारती, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, डॉ पुष्पेंद्र वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई जमाखोरी नहीं हो रही है। उन्होंने लोगों से झूठी अफवाहों से बचने का आह्वान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में गैस की कमी न होने के लिए आश्वस्त किया है। बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री) वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के पंचायत चुनावों को लेकर की बयानबाजी पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने जयराम ठाकुर पर तंज करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पांच गुट बने हुए हैं। जिसमें जयराम ठाकुर अपने गुट की मजबूती के लिए आए दिन बयान बाजी करते हैं और अखबारों में सुर्खियां बनने का कार्य करते हैं । बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री) वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के वित्त मंत्री हरजीत सिंह चीमा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में सही जानकारी नहीं है उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में सही जानकारी हासिल करें । वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एनवायरमेंट और एंट्री टैक्स नीलामी के माध्यम से निर्धारित किया जाता है और उसे पर पंजाब सरकार द्वारा प्रश्नचिन्ह लगाना गलत बात है बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री) वही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी पर्यटकों का हिमाचल में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की आय के मुख्य स्रोत पर्यटन और हाइड्रो है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए हिमाचल सरकार हर संभव प्रयास करेगी।1
- जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के बंगाणा में शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के विकास को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए 14.92 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति योजनाओं का शिलान्यास किया, जिससे लगभग 10 हजार से अधिक लोगों को स्वच्छ और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। इस अवसर पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री भी साथ रहे। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक विवेक शर्मा के नेतृत्व में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए पंचायत चुनाव और टोल टैक्स जैसे मुद्दों पर भी अपनी सरकार का पक्ष रखा और विपक्ष पर तीखा पलटवार किया।3
- Post by Dinesh Kumar1
- Transform your space with this elegant living room interior design. A perfect blend of comfort, style, and modern aesthetics to make your living room truly stand out. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- चंबा में बदला मौसम का मिजाज: रुक-रुक कर बारिश, ऊंची चोटियों पर बर्फबारी; प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी। जिला चंबा में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। गुरुवार को पूरे जिले में रुक-रुक कर बारिश का दौर जारी रहा, जबकि जनजातीय क्षेत्र पांगी और भरमौर की पर्वत श्रृंखलाओं सहित जिले की अन्य ऊंची चोटियों पर ताजा हिमपात दर्ज किया गया। बारिश और बर्फबारी के कारण जिले में ठंड बढ़ गई है और लोग एक बार फिर से गर्म कपड़ों में नजर आने लगे हैं। इस बीच जिला प्रशासन ने भी खराब मौसम को देखते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार 14 मार्च तक जिले में मौसम खराब रहने की संभावना है। उन्होंने लोगों को विशेष रूप से ऊंचाई वाले इलाकों और नदी-नालों के पास न जाने की सलाह दी है। उपायुक्त ने बताया कि सुबह से जिले में रुक-रुक कर बारिश जारी है, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की सूचना मिल रही है। उन्होंने कहा कि फिलहाल जिले में किसी प्रकार के नुकसान की कोई सूचना नहीं है, लेकिन एहतियातन फील्ड में प्रशासनिक स्टाफ तैनात किया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत जिला प्रशासन की हेल्पलाइन नंबर 1077 पर सूचना दें, ताकि समय पर सहायता उपलब्ध करवाई जा सके। बाइट:उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल।1
- Post by Till The End News1
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के रोबोटिक सर्जरी के ऊपर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि रोबोटिक सर्जरी एम्स की तर्ज पर हिमाचल में उपलब्ध करवाई गई है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए थे । उन्होंने कहा कि भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल के विकास को लेकर पूरी तरह से कुंठा ग्रस्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च उच्च स्तरीय करने पर बोल दिया जा रहा है ताकि आम जनता को भी इसका लाभ मिल सके।1