मुख्यमंत्री थर्ड फ्रंट को लेकर बोले जो जाना जा सकता है वह जाए, हमारी सरकार प्रदेश में करेगी जनहित कार्य मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा भाजपा क्यों है हिमाचल प्रदेश की विरोधी, मुख्यमंत्री ने रोबोटिक सर्जरी के ऊपर नेता प्रतिपक्ष जयराम के दिए बयानों पर किया पलटवार, कहा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते नेरचौक मेडिकल कॉलेज में नहीं लगा पाए एमआरआई मशीन अब कर रहे रोबोटिक सर्जरी पर बयान बाजी मुख्यमंत्री ने नादौन में दिया बयान कहा हिमाचल प्रदेश में मौजूदा समय तक नहीं है एलपीजी गैस की कोई किल्लत हमीरपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। इस दौरान मुख्यमंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अमतर क्रिकेट स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन के डिग्री कॉलेज में पहुंचे जहां पर उन्होंने बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया और डिजिटल लाइब्रेरी, वर्चुअल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर एनसीसी के कैडेट्स द्वारा मुख्यमंत्री को गॉड ऑफ ऑनर दिया। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया द्वारा थर्ड फ्रंट के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी बनाने का सबको लोकतांत्रिक अधिकार है उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जाना चाहता है वह जा सकता है किसी को रोक नहीं सकते लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार 2 वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा करेगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हिमाचल के विकास की विरोधी क्यों है और आरडीजी मुद्दे पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साधी है । बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के रोबोटिक सर्जरी के ऊपर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि रोबोटिक सर्जरी एम्स की तर्ज पर हिमाचल में उपलब्ध करवाई गई है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए थे । उन्होंने कहा कि भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल के विकास को लेकर पूरी तरह से कुंठा ग्रस्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च उच्च स्तरीय करने पर बोल दिया जा रहा है ताकि आम जनता को भी इसका लाभ मिल सके। बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू (मुख्यमंत्री) वही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल मौजूदा समय में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत होने पर सरकार हर संभव कदम उठाएगी। बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री) वहीँ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने नादौन डिग्री कॉलेज में देरी से पहुंचने पर छात्रों द्वारा इंतजार करने पर आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में आधुनिक और गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है जिसके तहत आज नादौन डिग्री कॉलेज में स्मार्ट क्लासेस डिजिटल लाइब्रेरी बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया है। वही मुख्यमंत्री ने बताया कि जून माह से मैडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू की जाएगी। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मल्टी सुपर स्पेशलिटी सुविधा उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही डेंटल कॉलेज की कवायद शुरू की जायेगी। बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री)
मुख्यमंत्री थर्ड फ्रंट को लेकर बोले जो जाना जा सकता है वह जाए, हमारी सरकार प्रदेश में करेगी जनहित कार्य मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा भाजपा क्यों है हिमाचल प्रदेश की विरोधी, मुख्यमंत्री ने रोबोटिक सर्जरी के ऊपर नेता प्रतिपक्ष जयराम के दिए बयानों पर किया पलटवार, कहा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते नेरचौक मेडिकल कॉलेज में नहीं लगा पाए एमआरआई मशीन अब कर रहे रोबोटिक सर्जरी पर बयान बाजी मुख्यमंत्री ने नादौन में दिया बयान कहा हिमाचल प्रदेश में मौजूदा समय तक नहीं है एलपीजी गैस की कोई किल्लत हमीरपुर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र में दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे है। इस दौरान मुख्यमंत्री का कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा और जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा अमतर क्रिकेट स्टेडियम में भव्य स्वागत किया गया इसके बाद मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू नादौन के डिग्री कॉलेज में पहुंचे जहां पर उन्होंने बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया और डिजिटल लाइब्रेरी, वर्चुअल क्लासरूम, स्मार्ट क्लासरूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर एनसीसी के कैडेट्स द्वारा मुख्यमंत्री को गॉड ऑफ ऑनर दिया। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया द्वारा थर्ड फ्रंट के सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि पार्टी बनाने का सबको लोकतांत्रिक अधिकार है उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति जाना चाहता है वह जा सकता है किसी को रोक नहीं सकते लेकिन प्रदेश में कांग्रेस सरकार 2 वर्ष का अपना कार्यकाल पूरा करेगी । मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा हिमाचल के विकास की विरोधी क्यों है और आरडीजी मुद्दे पर भाजपा ने
चुप्पी क्यों साधी है । बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के रोबोटिक सर्जरी के ऊपर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि रोबोटिक सर्जरी एम्स की तर्ज पर हिमाचल में उपलब्ध करवाई गई है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए थे । उन्होंने कहा कि भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल के विकास को लेकर पूरी तरह से कुंठा ग्रस्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च उच्च स्तरीय करने पर बोल दिया जा रहा है ताकि आम जनता को भी इसका लाभ मिल सके। बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू (मुख्यमंत्री) वही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश में फिलहाल मौजूदा समय में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है। उन्होंने कहा कि गैस की किल्लत होने पर सरकार हर संभव कदम उठाएगी। बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री) वहीँ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने नादौन डिग्री कॉलेज में देरी से पहुंचने पर छात्रों द्वारा इंतजार करने पर आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा में आधुनिक और गुणवत्ता को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है जिसके तहत आज नादौन डिग्री कॉलेज में स्मार्ट क्लासेस डिजिटल लाइब्रेरी बहुउद्देशीय भवन का शिलान्यास किया है। वही मुख्यमंत्री ने बताया कि जून माह से मैडिकल कॉलेज में कक्षाएं शुरू की जाएगी। हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में मल्टी सुपर स्पेशलिटी सुविधा उपलब्ध करवाई। इसके साथ ही डेंटल कॉलेज की कवायद शुरू की जायेगी। बाइट-- सुखविंदर सिंह सुक्खू(मुख्यमंत्री)
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सेरा विश्राम गृह में लोगों की जन समस्याओं को सुनी और अधिकतर समस्याओं का मुख्यमंत्री ने मौके पर निपटारा किया । वही जो समस्याएं समय पर हल नहीं हो पाई उन् समस्याओं को जल्द हल करने के दिशा निर्देश दिए हैं। इस मौके पर सुजानपुर के विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, जिला अध्यक्ष सुमन भारती, कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, डॉ पुष्पेंद्र वर्मा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही इस मौके पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हिमाचल प्रदेश में एलपीजी गैस सिलेंडर की कोई जमाखोरी नहीं हो रही है। उन्होंने लोगों से झूठी अफवाहों से बचने का आह्वान किया । मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार ने हिमाचल में गैस की कमी न होने के लिए आश्वस्त किया है। बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री) वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के पंचायत चुनावों को लेकर की बयानबाजी पर जमकर निशाना साधा है उन्होंने जयराम ठाकुर पर तंज करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा के पांच गुट बने हुए हैं। जिसमें जयराम ठाकुर अपने गुट की मजबूती के लिए आए दिन बयान बाजी करते हैं और अखबारों में सुर्खियां बनने का कार्य करते हैं । बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री) वहीं मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने पंजाब के वित्त मंत्री हरजीत सिंह चीमा के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में सही जानकारी नहीं है उन्होंने कहा कि पंजाब के वित्त मंत्री को हिमाचल के बारे में सही जानकारी हासिल करें । वहीं उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में एनवायरमेंट और एंट्री टैक्स नीलामी के माध्यम से निर्धारित किया जाता है और उसे पर पंजाब सरकार द्वारा प्रश्नचिन्ह लगाना गलत बात है बाइट-- ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ( मुख्यमंत्री) वही मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी पर्यटकों का हिमाचल में स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की आय के मुख्य स्रोत पर्यटन और हाइड्रो है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के लिए हिमाचल सरकार हर संभव प्रयास करेगी।1
- Post by Dinesh Kumar1
- मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के रोबोटिक सर्जरी के ऊपर दिए बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि रोबोटिक सर्जरी एम्स की तर्ज पर हिमाचल में उपलब्ध करवाई गई है। लेकिन नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री रहते हुए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में एक एमआरआई मशीन तक स्थापित नहीं कर पाए थे । उन्होंने कहा कि भाजपा व पूर्व मुख्यमंत्री हिमाचल के विकास को लेकर पूरी तरह से कुंठा ग्रस्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को उच्च उच्च स्तरीय करने पर बोल दिया जा रहा है ताकि आम जनता को भी इसका लाभ मिल सके।1
- सुजानपुर हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनके दिल्ली प्रवास को लेकर कई तीखे प्रश्न खड़े किए हैं। राणा ने आरोप लगाया कि राज्यसभा चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से ठीक पहले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में हुए बदलाव और दिल्ली के एक होटल में उनके ठहरने को लेकर कई तरह की शंकाएं पैदा हो रही हैं। आज यहां जारी एक बयान में राजेंद्र राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री का आधिकारिक टूर प्रोग्राम दिल्ली से शिमला आने का था, जिसके अनुसार उन्हें 2 मार्च को शिमला पहुंचना था। लेकिन तय कार्यक्रम के अनुसार शिमला आने की बजाय मुख्यमंत्री अचानक दिल्ली के रेडिसन होटल पहुंच गए और वहां करीब 23 घंटे तक रुके रहे। राणा ने आरोप लगाया कि रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 किसी अन्य नाम से बुक किया गया था और मुख्यमंत्री वहीं ठहरे रहे। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर उस कमरे में ऐसा क्या हुआ कि मुख्यमंत्री को अपने निर्धारित कार्यक्रम से हटकर वहां रुकना पड़ा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का टूर प्रोग्राम न तो रद्द किया गया और न ही उसमें कोई संशोधन किया गया, जबकि कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 2 मार्च को शिमला पहुंचना था। इसके बावजूद मुख्यमंत्री शेड्यूल से हटकर 3 मार्च को करीब चार बजे शिमला पहुंचे, जिससे पूरे घटनाक्रम को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। राजेंद्र राणा ने यह भी पूछा कि इन 23 घंटों के दौरान कमरे नंबर 411 में किन-किन लोगों के साथ बैठकें हुईं और राज्यसभा चुनाव से ठीक पहले वहां क्या गतिविधियां हुईं। उन्होंने कहा कि यह जानना जरूरी है कि मुख्यमंत्री इस दौरान किन लोगों से मिले और इन मुलाकातों का उद्देश्य क्या था। राणा ने कहा कि यह मामला किसी आम व्यक्ति से जुड़ा नहीं है, बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री से जुड़ा हुआ है, जिनके सार्वजनिक जीवन में पारदर्शिता अपेक्षित होती है। ऐसे में चारदीवारी के भीतर हुई मुलाकातें कई तरह की शंकाओं को जन्म देती हैं। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब दिल्ली में हिमाचल भवन और हिमाचल सदन जैसी सरकारी सुविधाएं उपलब्ध हैं, तो फिर किन लोगों से मिलने के लिए रेडिसन होटल में कमरा नंबर 411 लेना पड़ा और वहां 23 घंटे तक बैठकों का दौर क्यों चला। राजेंद्र राणा ने आरोप लगाया कि इन मुलाकातों का धुआं दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय से लेकर केरल तक पहुंच चुका है और आने वाले दिनों में इस पूरे मामले से जुड़े कई बड़े खुलासे प्रदेश की जनता के सामने रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस मामले में दाल में काला होने की बात कही जा रही है, यहां तो पूरी दाल ही काली नजर आ रही है और प्रदेश की जनता इस पूरे घटनाक्रम का सच जानना चाहती है।1
- बिलासपुर के राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला के अंतर्गत आयोजित की जा रही “वॉइस ऑफ बिलासपुर” प्रतियोगिता के लिए चयनित टॉप 15 प्रतिभागियों का फाइनल राउंड शुक्रवार को आयोजित किया गया। जिसमें बॉलीवुड, पहाड़ी एवं पंजाबी तीन राउंड करवाए गए। बहुउद्देशीय सांस्कृतिक भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में उपायुक्त राहुल कुमार ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान सभी प्रतिभागियों ने अपने सुरों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया, जिसके आधार पर अब टॉप 10 का चयन किया जाएगा। यह चयनित प्रतिभागी नलवाड़ी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं में प्रस्तुति देंगे। जहां से विजेता और उपविजेता चुने जाएंगे।1
- Transform your space with this elegant living room interior design. A perfect blend of comfort, style, and modern aesthetics to make your living room truly stand out. For interior design ideas and customized solutions, contact Decoory Interiors 📩 DM for inquiries 📞 Contact us: 9821545511 📍Location: GF -71, Gaur City Center, Greater Noida West, Gautam Buddha Nagar, Uttar Pradesh 2013181
- रिपोर्ट 12 मार्च बुद्धि सिंह ठाकुर सैंज। कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की शिलही हार पंचायत में आज खुशी का माहौल है। सालों पुरानी मांग पूरी होने और पंचायत के सफल विभाजन के बाद, क्षेत्र के ग्रामीणों ने एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन कर स्थानीय विधायक सुंदर ठाकुर का आभार व्यक्त किया। ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत के विभाजन से अब विकास कार्यों में तेजी आएगी और प्रशासनिक काम भी आसान होंगे। इस ऐतिहासिक निर्णय से गदगद लोगों ने विधायक को पारंपरिक तरीके से सम्मानित किया और उनकी कार्यप्रणाली की जमकर सराहना की। लेकिन कार्यक्रम का सबसे खास पल वह था, जब विकास की इस खुशी में खुद विधायक सुंदर ठाकुर भी शामिल हो गए। कुल्लवी गीतों की मधुर धुन पर विधायक ने ग्रामीणों के साथ कदम से कदम मिलाकर कुल्लवी नृत्य किया। इस दौरान ग्रामीणों का जोश देखते ही बन रहा था।1
- Post by Dinesh Kumar1