पीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित सीमलवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीठ दिगंबर जैन समाज की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 18000 दशाहूमड़ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया के निर्देशानुसार तथा महिला महासचिव साधना कोठारी और महिला महासभा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीठ दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार डेचिया ने की। इस अवसर पर “परिवार की एकता, मान-मर्यादा, संस्कारों में महिलाओं की भूमिका तथा समाज में फिजूलखर्ची रोकने” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में छाया भूता, प्रियंका भूता, लता कोठारी, छाया डेचिया, प्रियंका डेचिया, पिंकी भूता, शीतल भूता, स्मिता डेचिया, इंदुबाला कोठारी और खुशबू कोठारी ने अपने संबोधन में परिवार और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई, जिसे राजवी भूता ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन रितु डेचिया ने किया, जबकि अंत में छाया भूता ने आभार व्यक्त किया। इस दौरान समाज की वरिष्ठ महिलाओं शशिकांता भूता, जीवनलता डेचिया, इंदुबाला कोठारी, सुषमा डेचिया, चंदा भूता, चंदा डेचिया, लता डेचिया और रीता कोठारी का तिलक लगाकर तथा उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पीनल भूता, कोमल डेचिया और भाविका कोठारी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रवीण शाह, राजकुमार डेचिया, अशोक भूता, डॉ. देवीलाल शाह, गोवर्धन डेचिया, गौरव कोठारी, अखिल जैन और डॉ. निखिल जैन ने भी महिलाओं को समाज में आगे बढ़ाने और उनकी भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भंवरलाल डेचिया, राकेश कोठारी, महेंद्र डेचिया, हसमुख कोठारी, परेश भूता, रोशन भूता, सुनील भूता, कपिल भूता, मनोज कोठारी, दीपक डेचिया, हार्दिक कोठारी, यतिन डेचिया, हितेंद्र डेचिया, प्रसन्न डेचिया और रियंक कोठारी सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में नींबू दौड़, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम पूरे उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
पीठ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विविध कार्यक्रम आयोजित सीमलवाड़ा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पीठ दिगंबर जैन समाज की ओर से विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन 18000 दशाहूमड़ दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष दिनेश खोड़निया के निर्देशानुसार तथा महिला महासचिव साधना कोठारी और महिला महासभा के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पीठ दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष राजकुमार डेचिया ने की। इस अवसर पर “परिवार की एकता, मान-मर्यादा, संस्कारों में महिलाओं की भूमिका तथा समाज में फिजूलखर्ची रोकने” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में समाज की महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में छाया भूता, प्रियंका भूता, लता कोठारी, छाया डेचिया, प्रियंका डेचिया, पिंकी भूता, शीतल भूता, स्मिता डेचिया, इंदुबाला कोठारी और खुशबू कोठारी ने अपने संबोधन में परिवार और समाज में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण के साथ हुई, जिसे राजवी भूता ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन रितु डेचिया ने किया, जबकि अंत में छाया भूता ने
आभार व्यक्त किया। इस दौरान समाज की वरिष्ठ महिलाओं शशिकांता भूता, जीवनलता डेचिया, इंदुबाला कोठारी, सुषमा डेचिया, चंदा भूता, चंदा डेचिया, लता डेचिया और रीता कोठारी का तिलक लगाकर तथा उपरना ओढ़ाकर सम्मान किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पीनल भूता, कोमल डेचिया और भाविका कोठारी का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रवीण शाह, राजकुमार डेचिया, अशोक भूता, डॉ. देवीलाल शाह, गोवर्धन डेचिया, गौरव कोठारी, अखिल जैन और डॉ. निखिल जैन ने भी महिलाओं को समाज में आगे बढ़ाने और उनकी भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर भंवरलाल डेचिया, राकेश कोठारी, महेंद्र डेचिया, हसमुख कोठारी, परेश भूता, रोशन भूता, सुनील भूता, कपिल भूता, मनोज कोठारी, दीपक डेचिया, हार्दिक कोठारी, यतिन डेचिया, हितेंद्र डेचिया, प्रसन्न डेचिया और रियंक कोठारी सहित समाज के कई लोग उपस्थित रहे और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के अंत में नींबू दौड़, कुर्सी दौड़ सहित विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के बच्चों, युवाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम पूरे उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
- पुरखों की दी हुईं संस्कृति को बढ़ावा देना जरूरी-मकरानी डूंगरपुर। एमएमबी ग्रुप डूंगरपुर कि और से आज मस्तान बाबा दरगाह परिसर में मौलाना अब्दुल मुस्तफा, मोहम्मद हासिम, सद्दाम हुसैन, अफजल और ग्रुप सदर नूर मोहम्मद मकरानी के सानिध्य में पक्षियों के लिए परिंदे बांधकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की गई सदर मकरानी ने बताया कि हमारा देश सूफी संतों का देश है और सभी सूफी संतों ने खिदमत के कामों को काफी महत्व दिया है और हमारे पुरखों ने भी इन कामों को बखूबी निभाया। पहले हर घर के आंगन में एक सकोरा रखकर उसमें दाना पानी की व्यवस्था की जाती थी लेकिन आज की युवा पीढ़ी इस आधुनिक भाग-दौड़ वाली जिंदगी से इन कामों से काफी हद दूर हो चुकी है और अब इस युवा पीढ़ी को प्रेरित करने के लिए इस तरह के अभियान जारी रखने की आवश्यकता है । इन्हीं चीजों को ध्यान में रखते हुए एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर मस्तान बाबा को याद करते हुए हर वर्ष गर्मियों के मौसम में पक्षियों के लिए परिंडे बांधने का अभियान चलाता है, मौलाना अब्दुल मुस्तफा ने बताया कि ग्रुप मस्तान बाबा की याद में खिदमत के कामों को बखूबी तरीके से अंजाम दे रहा है ग्रुप हर वो काम कर रहा है जिससे इंसानियत क़ायम रहे राशन वितरण, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान में कपड़े की थैलियों का निःशुल्क वितरण, शिक्षा के क्षेत्र में बच्चों के लिए स्टेशनरी स्वेटर वितरण सर्दियों में रोड के किनारे सो रहे लोगों को कंबल प्रदान कर उनको सम्बल प्रदान करता हैं हमारे सूफी संतों के ने हमेशा इंसानियत के रास्ते पर चलने का पैगाम दिया है एम एम बी ग्रुप डूंगरपुर की समाज सेवा पूरे संभाग में मिसाल कायम कर रहीं हैं2
- Dungarpur विधायक गणेश घोघरा जी ने जोरदार1
- डूंगरपुर। निजी काम को पूरा कर घर लौट रही बाइक सवार युवती बाइक से अचानक नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती को निजी वाहन से जिला अस्पताल लाया गया। जहां युवती का उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के सीदडी खेरवाड़ा निवासी पुष्पा पिता मंगला परमार बाइक से दोवड़ा अपने निजी काम से वापस अपने घर लौट रही थी। तभी अचानक बाइक पर चक्कर लगने से युवती बाइक से नीचे गिर गई ओर गंभीर रूप से घायल हो गई। गम्भीर घायल को निजी वहां से जिला अस्पताल लाया गया। उसका उपचार चल रहा है।1
- बिछीवाड़ा पुलिस और डीएसटी टीम ने जब्त की 81 कार्टन अवैध शराब डूंगरपुर। जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार के निर्देशन में जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) और बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सटीक मुखबिरी के आधार पर एक इनोवा गाड़ी से विभिन्न ब्रांडों की कुल 81 कार्टन अवैध शराब जब्त की है, जिसे तस्करी कर गुजरात ले जाया जा रहा था। - नाकाबंदी के दौरान धराई शराब से भरी गाड़ी जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर डीएसटी टीम को जिले में अवैध शराब तस्करी पर लगाम लगाने हेतु सक्रिय किया गया था। इसी क्रम में टीम को गुप्त सूचना मिली कि बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के रास्ते एक लग्जरी गाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब भरकर गुजरात सीमा पार कराने की तैयारी है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए टीम ने बिछीवाड़ा सर्कल के पालीसोडा तीन रास्ते पर कड़ा पहरा बैठाया। निगरानी के दौरान एक इनोवा गाड़ी आती दिखाई दी, जिसे पुलिस ने घेराबंदी कर रुकवाया। - 81 कार्टन शराब के साथ बाड़मेर का आरोपी गिरफ्तार जब पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली, तो उसमें विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब के 81 कार्टन बरामद हुए। पूछताछ के दौरान चालक संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया, जिसके बाद पुलिस ने वाहन और शराब को जब्त कर लिया। मामले में आरोपी केसाराम उर्फ किशन सिंह जाट, निवासी पुलिस थाना चौहटन, जिला बाड़मेर को हिरासत में लिया गया है। आरोपी को वाहन सहित अग्रिम कार्रवाई के लिए बिछीवाड़ा थाने के सुपुर्द कर दिया गया है। - पुलिस की अपील : तीसरी आँख पर दें सूचना पुलिस विभाग ने स्पष्ट किया है कि शराब तस्करों के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी रहेगा। प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तीसरी आँख मोबाइल/व्हाट्सएप नंबर 8690180022 पर साझा करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा। इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में डीएसटी टीम के सदस्य मोहनपाल सिंह (हैड कांस्टेबल), मगन, आशीष, जितेन्द्र, गौरव, और जितेन्द्र (कांस्टेबल) के साथ बिछीवाड़ा थाने से गोविंद सिंह (हैड कांस्टेबल) मय जाप्ता शामिल रहे।1
- डूंगरपुर जिले के बिछीवाड़ा रेलवे स्टेशन के निकट रविवार देर शाम करीब 7 बजे रेलवे पटरी पार करते समय एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के हाथ की हथेली पूरी तरह कट गई। जानकारी के अनुसार बिछीवाड़ा निवासी पीयूष पुत्र हिरालाल यादव रविवार शाम रेलवे स्टेशन के पास पटरियां पार कर रहा था। इसी दौरान अहमदाबाद की ओर से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से उसका हाथ पटरी में फंस गया और हथेली कट गई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत बिछीवाड़ा अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे डूंगरपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डूंगरपुर जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए उदयपुर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक का इलाज उदयपुर में जारी है।1
- बांसवाड़ा महालक्ष्मी चौक पर फाग उत्सव भजनों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया1
- अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान द्वारा कुशलगढ़ निवासी श्री हेमेन्द्र जी पंड्या को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री (कर्मकांड प्रकोष्ठ) पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व पाली उपाध्यक्ष नितेश बैरागी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हेमेन्द्र पंड्या का माल्यार्पण कर और शुभकामनाएँ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हेमेन्द्र पंड्या समाज के लोगों को एकजुट करने और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हेमेन्द्र पंड्या ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा समाज के विकास और एकता के लिए निरंतर कार्य करेंगे।1
- डूंगरपुर। मजदूरी कर अपने घर लौट रहे बुजुर्ग से अज्ञात बदमाशो ने रास्ते में मारपीट कर दी। मारपीट से बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। वही घायल बुजुर्ग का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी अनुसार जिले के ओडा बड़ा निवासी हकरा पिता देवा खराड़ी कनबा से मजदूरी का काम कर अपने घर की ओर आ रहे था। तभी रास्ते में अज्ञात 4 से अधिक लोगों ने बुजुर्ग से मारपीट करते हुए उसे धारदार हथियार ओर लट्ठ से मारपीट कर घायल कर दिया। सूचना मिलने पर वही निजी वाहन से जिला अस्पताल लेकर आए। जहा बुजुर्ग का इलाज चल रहा है। वही बुजुर्ग के मुंह पर चार टांके भी पहुंचे है।1