कटनी जिला अस्पताल में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से महिला ने लगाई छलांग, हालत बेहद नाजुक *कटनी जिला अस्पताल में बड़ा हादसा: निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से महिला ने लगाई छलांग, हालत बेहद नाजुक* कटनी। जिला अस्पताल परिसर में उस वक्त अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया, जब एक महिला निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत की छत पर चढ़ गई। जब तक अस्पताल में मौजूद लोग कुछ समझ पाते और कोई ऊपर पहुंचकर उसे बचाता, उससे पहले ही महिला ने नीचे छलांग लगा दी। *देखते ही देखते जमा हो गई भीड़* घटना के समय अस्पताल परिसर में मौजूद लोगों की नजर जैसे ही निर्माणाधीन इमारत की छत पर खड़ी महिला पर पड़ी, मौके पर हड़कंप मच गया। देखते ही देखते नीचे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। लोग लगातार महिला को नीचे न कूदने और शांत रहने की आवाजें लगाते रहे। कुछ लोग उसे बचाने के इरादे से तेजी से ऊपर की ओर भागे भी, लेकिन इससे पहले कि कोई छत तक पहुंच पाता, महिला ने तीन मंजिला इमारत से नीचे छलांग लगा दी। *हालत बेहद गंभीर, पहचान अब भी अज्ञात* इमारत से नीचे गिरते ही महिला लहूलुहान होकर अचेत हो गई। मौके पर मौजूद लोगों और अस्पताल स्टाफ की मदद से उसे तुरंत जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुटी है। अत्यधिक ऊंचाई से गिरने के कारण महिला की हालत बेहद गंभीर और चिंताजनक बनी हुई है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है। *पुलिस कर रही मामले की जांच* घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि महिला अस्पताल परिसर में कब आई और किन परिस्थितियों में निर्माणाधीन भवन की छत पर पहुंची। महिला के होश में आने और उसकी पहचान होने के बाद ही घटना के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

- कटनी नगर//- कटनी जिला अस्पताल में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से महिला ने छलांग लगा दी। हालत बेहद गंभीर, पुलिस जांच में जुटी...... 📰 कटनी जिला अस्पताल में बड़ा हादसा निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से महिला ने लगाई छलांग, हालत बेहद नाजुक कटनी जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत की छत पर पहुंच गई। लोग उसे रोकने और बचाने का प्रयास कर पाते, उससे पहले ही महिला ने नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई। अस्पताल स्टाफ और मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उपचार में जुटी है। महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों का पता लगा रही है। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़ 75097476861
- *वृद्धाश्रम में रह रहे विनोद कांबली!* सचिन तेंदुलकर के बचपन के दोस्त विनोद कांबली आज वृद्धा आश्रम मे रह रहे है, उन्होंने ने भावुक कर देने वाला सन्देश दिया है.... कभी एक बड़े क्रिकेटर थे जो आज वृद्धा आश्रम मे रह रहे है।1
- --- *ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न* *देवराकला / कटनी (म.प्र.) -* ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। रात में सजी-धजी पालकी में बप्पा की झांकी निकली, पूरे गाँव ने फूल-माला और जयकारों के साथ विदाई दी। *रिपोर्ट - पूरनलाल दुबे, ग्राम देवराकला, जिला कटनी (म.प्र.)* --- --- *ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन कार्यक्रम संपन्न* *देवराकला / कटनी (म.प्र.) -* ग्राम देवराकला में गणेश विसर्जन का कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न हुआ। रात में सजी-धजी पालकी में बप्पा की झांकी निकली, पूरे गाँव ने फूल-माला और जयकारों के साथ विदाई दी। *रिपोर्ट - पूरनलाल दुबे, ग्राम देवराकला, जिला कटनी (म.प्र.)* ---3
- भेड़ा बायपास पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़े एलपीडी और बाइक,बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत स्लीमनाबाद। भेड़ा बायपास पर एलपीडी क्रमांक UP 72 BT 7315 और बाइक क्रमांक MP 19 Z 2912 की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक सतना जिले के निवासी हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर मृतकों के परिजनों तक पहुंचते ही दो परिवारों में मातम पसर गया। सड़क पर हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर बायपास मार्ग पर यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- दान दिए ना धन घटे, नदी घाटे न नीर।"" अपनी आंखो देख लो क्यों यह कहे कबीर॥" माई कि रसोई दोहे को कर रही सार्थक दान दिए ना धन घटे, नदी घाटे न नीर।"" अपनी आंखो देख लो क्यों यह कहे कबीर॥" माई कि रसोई दोहे को कर रही सार्थक1
- खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला कांग्रेस और सभी नाराज़ फूफाओं को इनकी बात तीर की तरह लगी होगी1
- कटनी में लगातार बारिश से भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार दो साल के बच्चे को सुरक्षित निकाला गया1
- खबर हम देंगे चित्रकूट न्यूज चैनल मध्य प्रदेश सतना जिला मैहर जिले के स्थापना दिवस 5 अक्टूबर को जिले के गौरव दिवस के आयोजन अवसर पर विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी। एक ही स्थान पर एक साथ ढाई हजार कलाकारों की सामूहिक कथक नृत्य की प्रस्तुति। मां शारदा धाम स्थित सर्किट हाउस में तैयारी संबंधित बैठक हुई संपन्न।1
- मैहर जिले का गौरव दिवस 5 अक्टूबर को मनाया जाएगा। लगभग दो हजार छात्राएं एक साथ करेंगी कथक नृत्य, वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी। मैहर, 26 सितंबर। मैहर जिले की वर्षगांठ के अवसर पर आगामी 5 अक्टूबर को गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय कार्यक्रम समारोह में जिले की संस्कृति, कला, खेल एवं प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर मैहर विधायक श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी एवं पुलिस अधीक्षक श्री अवधेश प्रताप सिंह की उपस्थिति में विद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक मां शारदा मंदिर स्थित सर्किट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर श्रीमती मुखर्जी ने बताया कि गौरव दिवस के अवसर पर मैहर जिले के तीनों विकासखंडों मैहर, अमरपाटन एवं रामनगर को शामिल करते हुए व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। समारोह में लगभग दो हजार से अधिक छात्राओं द्वारा एक साथ कथक नृत्य प्रस्तुत कर वर्ल्ड रिकॉर्ड में मैहर जिले का नाम दर्ज कराने की पहल पर चर्चा की गई। गौरव दिवस समारोह में सांस्कृतिक नृत्य, गायन, खेलकूद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा रंगोली, मेहंदी, पेंटिंग एवं आर्ट प्रतियोगिताएं तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित आयोजन भी होंगे। कार्यक्रम को लेकर जिला स्तरीय तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं।समारोह में जिले भर से महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के साथ दिव्यांगजन, स्कूली एवं गैर-स्कूली बच्चे भी सहभागिता कर सकेंगे।3