Shuru
Apke Nagar Ki App…
भेड़ा बायपास पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़े एलपीडी और बाइक,बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत स्लीमनाबाद। भेड़ा बायपास पर एलपीडी क्रमांक UP 72 BT 7315 और बाइक क्रमांक MP 19 Z 2912 की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक सतना जिले के निवासी हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर मृतकों के परिजनों तक पहुंचते ही दो परिवारों में मातम पसर गया। सड़क पर हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर बायपास मार्ग पर यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गोकुल पटेल
भेड़ा बायपास पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़े एलपीडी और बाइक,बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत स्लीमनाबाद। भेड़ा बायपास पर एलपीडी क्रमांक UP 72 BT 7315 और बाइक क्रमांक MP 19 Z 2912 की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक सतना जिले के निवासी हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर मृतकों के परिजनों तक पहुंचते ही दो परिवारों में मातम पसर गया। सड़क पर हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर बायपास मार्ग पर यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कटनी नगर//- कटनी जिला अस्पताल में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से महिला ने छलांग लगा दी। हालत बेहद गंभीर, पुलिस जांच में जुटी...... 📰 कटनी जिला अस्पताल में बड़ा हादसा निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत से महिला ने लगाई छलांग, हालत बेहद नाजुक कटनी जिला अस्पताल परिसर में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक महिला निर्माणाधीन तीन मंजिला इमारत की छत पर पहुंच गई। लोग उसे रोकने और बचाने का प्रयास कर पाते, उससे पहले ही महिला ने नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने से महिला गंभीर रूप से घायल होकर अचेत हो गई। अस्पताल स्टाफ और मौजूद लोगों की मदद से उसे तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उपचार में जुटी है। महिला की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। महिला की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर घटना की परिस्थितियों का पता लगा रही है। रिपोर्ट:- राकेश निषाद AIMA MEDIA-24×7 जन जन की आवाज़ 75097476861
- शिव सिंह लोधी का आखिरी सफर… 😔 इस वीडियो ने फिर भावुक किया पूरा गांव जिस मौत के बाद हिनौता में भड़का था आक्रोश, आज उसी शिव सिंह का अंतिम सफर। कैमरे में कैद आखिरी यात्रा का भावुक दृश्य। 📍 हिनौता, दमोह #दमोह #हिंडोरिया #शिवसिंहलोधी #मध्यप्रदेश #DamohNews1
- कुंडलपुर में मेला लगना तय, रुक्मिणी मठ मंदिर क्षेत्र में होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन कुंडलपुर में मेला लगना तय, रुक्मिणी मठ मंदिर क्षेत्र में होंगे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन कुंडलपुर। राधा अष्टमी के अवसर पर कुंडलपुर पहुंचे पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने रुक्मिणी माता मंदिर में दर्शन कर क्षेत्र के धार्मिक एवं पर्यटन महत्व को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। मंत्री लोधी ने कहा कि कुंडलपुर में मेला लगना तय है। रुक्मिणी माता के यहां गोबर धन पूजा सहित विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने जिन स्थानों पर लीलाएं की हैं, उन स्थानों को चिन्हित कर जनहित में विकसित करने और उन्हें आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया है। ऐसे धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थलों को पर्यटन की दृष्टि से विकसित करने के प्रयास किए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इन स्थानों तक पहुंच सकें। धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि कण-कण में परमेश्वर विराजमान हैं। समाज में सभी लोग समान हैं, कोई ऊंचा-नीचा नहीं है। उन्होंने सभी के सुखी, निरोगी और सफल जीवन की कामना करते हुए कहा कि समाज में आपसी सद्भाव और भाईचारा बना रहना चाहिए। मंत्री ने कहा कि काशी और मथुरा सहित देश के अन्य धार्मिक स्थलों पर भी विकास कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सनातन संस्कृति की परंपराओं और धार्मिक स्थलों के संरक्षण एवं विकास को आगे बढ़ाने की बात कही। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में धार्मिक आयोजनों को लेकर उत्साह देखने को मिला।3
- मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान..1
- दमोह गणेश विसर्जन *एच आर पांडे नगर पुलिस अधीक्षक दमोह*1
- कटनी में लगातार बारिश से भरभराकर गिरा मकान, बाल-बाल बचा परिवार दो साल के बच्चे को सुरक्षित निकाला गया1
- पथराव से पहले क्या हुआ था? 😳 हिनौता में कैसे बढ़ा आक्रोश | पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद पुलिस पर पथराव वाला वीडियो आपने देखा होगा… लेकिन उससे पहले हिनौता गांव में आखिर क्या हुआ था? शिव सिंह लोधी की मौत के बाद जब उनका शव गांव पहुंचा, तो माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण होता गया। ग्रामीणों और महिलाओं में आक्रोश कैसे बढ़ा, पुलिस से क्या बातचीत हुई और आखिर पथराव की स्थिति तक मामला कैसे पहुंचा? इस वीडियो में पथराव शुरू होने से पहले का पूरा घटनाक्रम शुरुआत से कैमरे में रिकॉर्ड है। यानी वह हिस्सा, जो बताता है कि हालात अचानक नहीं बिगड़े बल्कि घटनाक्रम धीरे-धीरे आगे बढ़ा। 🎥 देखिए पथराव से पहले की पूरी तस्वीर और मौके पर क्या-क्या हुआ। 📍 हिनौता गांव, ब्लॉक दमोह, जिला दमोह, मध्य प्रदेश1
- वर्षों पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान बालमुकुंद की विमान शोभायात्रा वर्षों पुरानी परंपरा के साथ निकली भगवान बालमुकुंद की विमान शोभायात्रा बनवार। गांव बनवार में भगवान बालमुकुंद की विमान शोभायात्रा वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार श्रद्धा और भक्ति के साथ निकाली गई। शोभायात्रा की शुरुआत राधा-कृष्ण मंदिर से हुई। भगवान बालमुकुंद को विधि-विधान से विमान में विराजमान कर भक्तजन शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान भक्त रामधुन एवं संकीर्तन करते हुए बाजे-गाजे के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल नजर आया। परंपरा के अनुसार गांव की तेलया में भगवान का जलविहार कराया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान बालमुकुंद से सुख-समृद्धि की कामना की। वर्षों से चली आ रही इस धार्मिक परंपरा में बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं धर्मप्रेमी श्रद्धालु शामिल हुए।1
- 📰 दमोह में पुलिस पर पथराव, SDM-TI घायल दमोह। हिंडोरिया गांव में पुलिस कस्टडी में 50 वर्षीय शिव सिंह लोधी की मौत के आरोप के बाद शुक्रवार को उस समय तनाव बढ़ गया, जब उनका शव गांव पहुंचा। अंतिम संस्कार के दौरान गुस्साई भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। घटना में दमोह एसडीएम सौरभ गंधर्व और पथरिया टीआई महेंद्र जगेत घायल हुए। क्या है पूरा मामला? शिव सिंह लोधी की गुरुवार रात हिंडोरिया स्वास्थ्य केंद्र में मौत हो गई थी। उनके बेटे जागेश्वर सिंह ने आरोप लगाया कि बांदकपुर और हिंडोरिया पुलिस ने हिनौता गांव में जुए के अड्डे पर कार्रवाई के दौरान शिव सिंह को हिरासत में लिया था। परिवार का आरोप है कि पुलिस हिरासत में उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस ने बाद में परिजनों को उनकी तबीयत खराब होने की जानकारी दी। जब परिजन अस्पताल पहुंचे तो शिव सिंह की मौत हो चुकी थी। शव गांव पहुंचते ही बिगड़ा माहौल शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे सागर में पैनल पोस्टमॉर्टम के बाद शिव सिंह का शव गांव पहुंचा। मौके पर दमोह सीएसपी एचआर पांडे, एसडीओपी प्रिया सिंधी सहित पथरिया, पटेरा, हिंडोरिया और देहात थानों का पुलिस बल मौजूद था। शव पहुंचते ही ग्रामीणों ने नारेबाजी शुरू कर दी और कुछ देर बाद पुलिस पर पथराव शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस को पीछे हटना पड़ा। पथराव में एसडीएम सौरभ गंधर्व के पैर में चोट लगी, जबकि पथरिया टीआई महेंद्र जगेत भी घायल हुए। दोनों का इलाज बांदकपुर स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया। महिला SDOP ने जोड़े हाथ, CSP ने समझाया बढ़ते तनाव के बीच एसडीओपी प्रिया सिंधी ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। इसके बाद सीएसपी एचआर पांडे ने ग्रामीणों से बातचीत करते हुए कहा कि पुलिस उनकी समस्या और दुख को समझने तथा मामले की जांच के लिए आई है। करीब एक घंटे तक चले हंगामे के बाद स्थिति शांत हुई और अंतिम संस्कार कराया जा सका। 8 पुलिसकर्मी पहले ही लाइन अटैच इस मामले में गुरुवार रात ही 8 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया जा चुका है। इनमें एएसआई राजेंद्र मिश्रा, एएसआई रामकुमार सिंह, हेड कॉन्स्टेबल संजय पाठक, वीरेंद्र मिश्रा, अविनाश जाट, देवेंद्र ठाकुर, दीपचंद्र चौधरी और कॉन्स्टेबल शिवसदन शामिल हैं। जांच के लिए बनाई गई उच्चस्तरीय कमेटी दमोह एसपी आनंद कलादगी ने बताया कि मामले की जांच के लिए उच्चस्तरीय समिति बनाई गई है। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन की ओर से आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया है। अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। महत्वपूर्ण: पुलिस हिरासत में मारपीट के आरोप फिलहाल परिवार की ओर से लगाए गए आरोप हैं। इन आरोपों की पुष्टि जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही होगी। 🎤 दीपक विश्वकर्मा की रिपोर्ट 📰 सच तक पत्रिका न्यूज़ — हर खबर तक, सच के साथ।1