logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिव सिंह लोधी का आखिरी सफर… 😔 इस वीडियो ने फिर भावुक किया पूरा गांव जिस मौत के बाद हिनौता में भड़का था आक्रोश, आज उसी शिव सिंह का अंतिम सफर। कैमरे में कैद आखिरी यात्रा का भावुक दृश्य। 📍 हिनौता, दमोह #दमोह #हिंडोरिया #शिवसिंहलोधी #मध्यप्रदेश #DamohNews

9 hrs ago
user_Pushpendra Lodhi
Pushpendra Lodhi
जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

शिव सिंह लोधी का आखिरी सफर… 😔 इस वीडियो ने फिर भावुक किया पूरा गांव जिस मौत के बाद हिनौता में भड़का था आक्रोश, आज उसी शिव सिंह का अंतिम सफर। कैमरे में कैद आखिरी यात्रा का भावुक दृश्य। 📍 हिनौता, दमोह #दमोह #हिंडोरिया #शिवसिंहलोधी #मध्यप्रदेश #DamohNews

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • फुटेरा तालाब में सुबह 4 बजे तक चला गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ आयोजन, चाक चौबंद रही व्यवस्थाएं सुबह 4 बजे तक चला गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ आयोजन लोको क्षेत्र की गणेश प्रतिमा अंतिम प्रतिमा के रूप में हुई विसर्जित, प्रशासन रहा मुस्तैदी से तैनात, सीएसपी एच आर पांडे ने दी जानकारी दमोह। शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शनिवार सुबह करीब 4 बजे तक चला। लगातार बारिश के कारण शुक्रवार शाम से शुरू हुआ विसर्जन देर रात तक जारी रहा। लोको क्षेत्र की प्रतिमा समेत बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का फुटेरा तालाब, बेलाताल और पुरेना तालाब में विसर्जन किया गया। अंतिम प्रतिमा बस स्टैंड क्षेत्र में विराजित भगवान गणेश की रही। फुटेरा तालाब पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के अधिकारी मुस्तैदी से तैनात रहे। कुछ देर नाव से विसर्जन रोकने के बाद पुलिस की समझाइश पर प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि फुटेरा तालाब पर अलग-अलग घाट बनाए गए थे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ट्रॉली, क्रेन और नाव के जरिए प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। घंटाघर पर चल समारोह के दौरान अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाए। उत्कृष्ट झांकियों वाली समितियों का सम्मान भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरा विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    1
    फुटेरा तालाब में सुबह 4 बजे तक चला गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ आयोजन, चाक चौबंद रही व्यवस्थाएं 
सुबह 4 बजे तक चला गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम, शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ आयोजन
लोको क्षेत्र की गणेश प्रतिमा अंतिम प्रतिमा के रूप में हुई विसर्जित, प्रशासन रहा मुस्तैदी से तैनात, सीएसपी एच आर पांडे ने दी जानकारी 
दमोह। शहर में गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का क्रम शनिवार सुबह करीब 4 बजे तक चला। लगातार बारिश के कारण शुक्रवार शाम से शुरू हुआ विसर्जन देर रात तक जारी रहा। लोको क्षेत्र की प्रतिमा समेत बड़ी संख्या में प्रतिमाओं का फुटेरा तालाब, बेलाताल और पुरेना तालाब में विसर्जन किया गया। अंतिम प्रतिमा बस स्टैंड क्षेत्र में विराजित भगवान गणेश की रही।
फुटेरा तालाब पर पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन के अधिकारी मुस्तैदी से तैनात रहे। कुछ देर नाव से विसर्जन रोकने के बाद पुलिस की समझाइश पर प्रक्रिया दोबारा शुरू हुई। सीएसपी एचआर पांडे ने बताया कि फुटेरा तालाब पर अलग-अलग घाट बनाए गए थे और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। 
ट्रॉली, क्रेन और नाव के जरिए प्रतिमाओं का विसर्जन कराया गया। घंटाघर पर चल समारोह के दौरान अखाड़े के कलाकारों ने करतब दिखाए। उत्कृष्ट झांकियों वाली समितियों का सम्मान भी किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पूरा विसर्जन कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हिंडोरिया में मृतक के बेटे ने कहा 1 करोड़ ले लो मेरे पिता को वापिस कर दो, मरने का कारण,आरोप पुलिस ने पीटा हिंडोरिया में मृतक के बेटे ने कहा 1 करोड़ ले लो मेरे पिता को वापिस कर दो, मरने का कारण,आरोप पुलिस ने पीटा दमोहः हिंडोरिया एवं बांदकपुर की पुलिस के द्वारा जुआ फड़ पकड़ने के दौरान हिनौती के शिव सिंह लोधी को पुलिस द्वारा पीटने का आरोप जिसके बाद मौके पर शिवसिंह की मौत हो गई। मृतक के पुत्र और SDOP प्रिया सिंधी के बीच तीखी बहस वीडियो
    1
    हिंडोरिया में मृतक के बेटे ने कहा 1 करोड़ ले लो मेरे पिता को वापिस कर दो, मरने का कारण,आरोप पुलिस ने पीटा 
हिंडोरिया में मृतक के बेटे ने कहा 1 करोड़ ले लो मेरे पिता को वापिस कर दो, मरने का कारण,आरोप पुलिस ने पीटा 
दमोहः हिंडोरिया एवं बांदकपुर की पुलिस के द्वारा जुआ फड़ पकड़ने के दौरान हिनौती के शिव सिंह लोधी को पुलिस द्वारा पीटने का आरोप जिसके बाद मौके पर शिवसिंह की मौत हो गई।
मृतक के पुत्र और SDOP प्रिया सिंधी के बीच तीखी बहस वीडियो
    user_AAJ EK SACH NEWS
    AAJ EK SACH NEWS
    Damoh, Madhya Pradesh•
    22 hrs ago
  • से खबर है की पथरिया थाना प्रभारी महेन्द्र जगेत वह अन्य स्टाफ घायल होने की सूचना प्राप्त हुई हदमोह एसडीएम सौरभ गंधर्व घायल हुए बांदकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे सूत्रों से खबर है की पथरिया थाना प्रभारी महेन्द्र जगेत वह अन्य स्टाफ घायल होने की सूचना प्राप्त हुई हदमोह एसडीएम सौरभ गंधर्व घायल हुए बांदकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे
    2
    से खबर है की पथरिया थाना प्रभारी महेन्द्र जगेत वह अन्य स्टाफ घायल होने की सूचना प्राप्त हुई हदमोह एसडीएम सौरभ गंधर्व घायल हुए बांदकपुर  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे
सूत्रों से खबर है की पथरिया थाना प्रभारी महेन्द्र जगेत वह अन्य स्टाफ घायल होने की सूचना प्राप्त हुई हदमोह एसडीएम सौरभ गंधर्व घायल हुए बांदकपुर  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे
    user_Ramjan रिपोर्टर जिला ब्यूरो ची
    Ramjan रिपोर्टर जिला ब्यूरो ची
    दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान जिस प्रकार की पेंटिंग इन छात्रों ने बनाई है, उसी प्रकार आगे आने वाला सेवा संकल्प अभियान जिस प्रकार की पेंटिंग इन छात्रों ने बनाई है, उसी प्रकार आगे आने वाला दमोह -भारत बनेगा-सांसद दमोह श्री लोधी इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और बौद्धिक क्षमता का सर्वांगीण विकास होगा-विधायक श्री मलैया विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में छात्रों की यह सोच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी-भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शिवहरे मेरे सपनो का भारत विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र हुए सम्मानित प्रदर्शनी का अवलोकन कर जनप्रतिनिधियों ने की भूरी-भूरी सराहना दमोह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' (सेवा पखवाड़ा) के तहत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दमोह में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
    3
    सेवा संकल्प अभियान
जिस प्रकार की पेंटिंग इन छात्रों ने बनाई है, उसी प्रकार आगे आने वाला
सेवा संकल्प अभियान
जिस प्रकार की पेंटिंग इन छात्रों ने बनाई है, उसी प्रकार आगे आने वाला
दमोह -भारत बनेगा-सांसद दमोह श्री लोधी
इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और बौद्धिक क्षमता का सर्वांगीण विकास होगा-विधायक श्री मलैया
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में छात्रों की यह सोच महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी-भाजपा जिलाध्यक्ष श्री शिवहरे
मेरे सपनो का भारत विषय पर जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र हुए सम्मानित 
प्रदर्शनी का अवलोकन कर जनप्रतिनिधियों ने की भूरी-भूरी सराहना
दमोह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के अवसर पर आयोजित 'सेवा संकल्प अभियान' (सेवा पखवाड़ा) के तहत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दमोह में जिला स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    41 min ago
  • भेड़ा बायपास पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़े एलपीडी और बाइक,बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत स्लीमनाबाद। भेड़ा बायपास पर एलपीडी क्रमांक UP 72 BT 7315 और बाइक क्रमांक MP 19 Z 2912 की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि दोनों मृतक सतना जिले के निवासी हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। हादसे की खबर मृतकों के परिजनों तक पहुंचते ही दो परिवारों में मातम पसर गया। सड़क पर हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर बायपास मार्ग पर यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    1
    भेड़ा बायपास पर भीषण सड़क हादसा, आमने-सामने भिड़े एलपीडी और बाइक,बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत
स्लीमनाबाद। भेड़ा बायपास पर एलपीडी क्रमांक UP 72 BT 7315 और बाइक क्रमांक MP 19 Z 2912 की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
बताया जा रहा है कि दोनों मृतक सतना जिले के निवासी हैं। सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हादसे की खबर मृतकों के परिजनों तक पहुंचते ही दो परिवारों में मातम पसर गया। सड़क पर हुए इस भीषण हादसे ने एक बार फिर बायपास मार्ग पर यातायात सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • दमोह गणेश विसर्जन *एच आर पांडे नगर पुलिस अधीक्षक दमोह*
    1
    दमोह गणेश विसर्जन 

*एच आर पांडे नगर पुलिस अधीक्षक दमोह*
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पथराव से पहले क्या हुआ था? 😳 हिनौता में कैसे बढ़ा आक्रोश | पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद पुलिस पर पथराव वाला वीडियो आपने देखा होगा… लेकिन उससे पहले हिनौता गांव में आखिर क्या हुआ था? शिव सिंह लोधी की मौत के बाद जब उनका शव गांव पहुंचा, तो माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण होता गया। ग्रामीणों और महिलाओं में आक्रोश कैसे बढ़ा, पुलिस से क्या बातचीत हुई और आखिर पथराव की स्थिति तक मामला कैसे पहुंचा? इस वीडियो में पथराव शुरू होने से पहले का पूरा घटनाक्रम शुरुआत से कैमरे में रिकॉर्ड है। यानी वह हिस्सा, जो बताता है कि हालात अचानक नहीं बिगड़े बल्कि घटनाक्रम धीरे-धीरे आगे बढ़ा। 🎥 देखिए पथराव से पहले की पूरी तस्वीर और मौके पर क्या-क्या हुआ। 📍 हिनौता गांव, ब्लॉक दमोह, जिला दमोह, मध्य प्रदेश
    1
    पथराव से पहले क्या हुआ था? 😳 हिनौता में कैसे बढ़ा आक्रोश | पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद
पुलिस पर पथराव वाला वीडियो आपने देखा होगा… लेकिन उससे पहले हिनौता गांव में आखिर क्या हुआ था?
शिव सिंह लोधी की मौत के बाद जब उनका शव गांव पहुंचा, तो माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण होता गया। ग्रामीणों और महिलाओं में आक्रोश कैसे बढ़ा, पुलिस से क्या बातचीत हुई और आखिर पथराव की स्थिति तक मामला कैसे पहुंचा?
इस वीडियो में पथराव शुरू होने से पहले का पूरा घटनाक्रम शुरुआत से कैमरे में रिकॉर्ड है। यानी वह हिस्सा, जो बताता है कि हालात अचानक नहीं बिगड़े बल्कि घटनाक्रम धीरे-धीरे आगे बढ़ा।
🎥 देखिए पथराव से पहले की पूरी तस्वीर और मौके पर क्या-क्या हुआ।
📍 हिनौता गांव, ब्लॉक दमोह, जिला दमोह, मध्य प्रदेश
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ‘सुगम सफर, सुरक्षित सफर’ के संकल्प के साथ ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ पुस्तिका का विमोचन किया। इस अवसर पर भोपाल से 351 बसों के साथ मध्यप्रदेश में 21 साल बाद लोक परिवहन सेवा की पुनः शुरुआत हुई। Mobility Vision 2030 के तहत यह पहल प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    1
    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी ने भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ‘सुगम सफर, सुरक्षित सफर’ के संकल्प के साथ ‘मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा’ पुस्तिका का विमोचन किया। 

इस अवसर पर भोपाल से 351 बसों के साथ मध्यप्रदेश में 21 साल बाद लोक परिवहन सेवा की पुनः शुरुआत हुई। Mobility Vision 2030 के तहत यह पहल प्रदेशवासियों को सुगम, सुरक्षित और बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
    user_सचिन सिंह राजपूत  प्रदेश समय
    सचिन सिंह राजपूत प्रदेश समय
    Court reporter पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • महाकाली चौराहा पर गणेश विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में चाकूबाजी, 4 युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती महाकाली चौराहा पर गणेश विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में चाकूबाजी, 4 युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती महाकाली चौराहा पर गणेश विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में चाकूबाजी, 4 युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना - कोतवाली TI मनीष कुमार दमोह। शहर में गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। महाकाली चौराहा के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुए विवाद में चार युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घायल करन नामदेव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बस स्टैंड से गणेश प्रतिमा विसर्जन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथी ऋषभ अहिरवार और कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। करन के मुताबिक, बीच-बचाव करने पर खजरी मोहल्ला निवासी राजा बल्लम, रोशन सहित अन्य लोगों ने मधु, आकाश, अतुल और करन नामदेव पर चाकू से हमला कर दिया। डॉ. जावेद खान ने बताया कि चारों घायलों की स्थिति सामान्य है और उपचार के बाद उन्हें भर्ती किया गया है। सूचना पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना की हैं।
    1
    महाकाली चौराहा पर गणेश विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में चाकूबाजी, 4 युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती 
महाकाली चौराहा पर गणेश विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में चाकूबाजी, 4 युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती महाकाली चौराहा पर गणेश विसर्जन के दौरान मामूली विवाद में चाकूबाजी, 4 युवक घायल, जिला अस्पताल में भर्ती 
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना - कोतवाली TI मनीष कुमार 
दमोह। शहर में गणेश विसर्जन के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। महाकाली चौराहा के पास शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात करीब 12 से 1 बजे के बीच हुए विवाद में चार युवकों पर चाकू से हमला कर दिया गया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
घायल करन नामदेव ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ बस स्टैंड से गणेश प्रतिमा विसर्जन समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनके साथी ऋषभ अहिरवार और कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया। करन के मुताबिक, बीच-बचाव करने पर खजरी मोहल्ला निवासी राजा बल्लम, रोशन सहित अन्य लोगों ने मधु, आकाश, अतुल और करन नामदेव पर चाकू से हमला कर दिया।
डॉ. जावेद खान ने बताया कि चारों घायलों की स्थिति सामान्य है और उपचार के बाद उन्हें भर्ती किया गया है। सूचना पर कोतवाली टीआई मनीष कुमार अस्पताल पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज किए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में टीमें रवाना की हैं।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.