logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पथराव से पहले क्या हुआ था? 😳 हिनौता में कैसे बढ़ा आक्रोश | पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद पुलिस पर पथराव वाला वीडियो आपने देखा होगा… लेकिन उससे पहले हिनौता गांव में आखिर क्या हुआ था? शिव सिंह लोधी की मौत के बाद जब उनका शव गांव पहुंचा, तो माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण होता गया। ग्रामीणों और महिलाओं में आक्रोश कैसे बढ़ा, पुलिस से क्या बातचीत हुई और आखिर पथराव की स्थिति तक मामला कैसे पहुंचा? इस वीडियो में पथराव शुरू होने से पहले का पूरा घटनाक्रम शुरुआत से कैमरे में रिकॉर्ड है। यानी वह हिस्सा, जो बताता है कि हालात अचानक नहीं बिगड़े बल्कि घटनाक्रम धीरे-धीरे आगे बढ़ा। 🎥 देखिए पथराव से पहले की पूरी तस्वीर और मौके पर क्या-क्या हुआ। 📍 हिनौता गांव, ब्लॉक दमोह, जिला दमोह, मध्य प्रदेश

2 hrs ago
user_Pushpendra Lodhi
Pushpendra Lodhi
जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

पथराव से पहले क्या हुआ था? 😳 हिनौता में कैसे बढ़ा आक्रोश | पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद पुलिस पर पथराव वाला वीडियो आपने देखा होगा… लेकिन उससे पहले हिनौता गांव में आखिर क्या हुआ था? शिव सिंह लोधी की मौत के बाद जब उनका शव गांव पहुंचा, तो माहौल धीरे-धीरे तनावपूर्ण होता गया। ग्रामीणों और महिलाओं में आक्रोश कैसे बढ़ा, पुलिस से क्या बातचीत हुई और आखिर पथराव की स्थिति तक मामला कैसे पहुंचा? इस वीडियो में पथराव शुरू होने से पहले का पूरा घटनाक्रम शुरुआत से कैमरे में रिकॉर्ड है। यानी वह हिस्सा, जो बताता है कि हालात अचानक नहीं बिगड़े बल्कि घटनाक्रम धीरे-धीरे आगे बढ़ा। 🎥 देखिए पथराव से पहले की पूरी तस्वीर और मौके पर क्या-क्या हुआ। 📍 हिनौता गांव, ब्लॉक दमोह, जिला दमोह, मध्य प्रदेश

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • दमोह हिडोरिया शिव सिंह लोधी मौत बाद बबाल पुलिस अधीक्षक बयान
    1
    दमोह हिडोरिया शिव सिंह लोधी मौत बाद बबाल  पुलिस अधीक्षक बयान
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद अधेड़ की मौत, गांव पहुंचते ही हालात हुए बेकाबू, चक्का जाम, पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, वीडियो वायरल दमोह। बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हिनौती में जुआ खेलते समय पुलिस हिरासत में लिए गए हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हलगज टिकरी पिपरिया निवासी शिव सिंह लोधी (47) की मौत के बाद शुक्रवार शाम गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सागर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव हलगज पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने बारिश के बीच मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को लेकर जा रहे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से बचाव का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस-प्रशासन ने स्थिति संभाली। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
    1
    जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के बाद अधेड़ की मौत, गांव पहुंचते ही हालात हुए बेकाबू, चक्का जाम, पुलिस पर ग्रामीणों ने किया पथराव, वीडियो वायरल 
दमोह। बांदकपुर चौकी क्षेत्र के हिनौती में जुआ खेलते समय पुलिस हिरासत में लिए गए हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हलगज टिकरी पिपरिया निवासी शिव सिंह लोधी (47) की मौत के बाद शुक्रवार शाम गांव में तनाव की स्थिति बन गई। सागर मेडिकल कॉलेज में पोस्टमार्टम के बाद शव हलगज पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने बारिश के बीच मुख्य मार्ग पर शव रखकर चक्काजाम कर दिया।
सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। शव को लेकर जा रहे पुलिसकर्मियों और ग्रामीणों के बीच विवाद के बाद झड़प हो गई। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया, जिसमें कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। पुलिसकर्मियों ने सुरक्षा उपकरणों की मदद से बचाव का प्रयास किया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस-प्रशासन ने स्थिति संभाली। इसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सूत्रों से खबर आई है कि दमोह एसडीएम सौरव गंधर्व एवं पथरिया थाना प्रभारी महेन्द्र जगेत वह अन्य स्टाफ घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है हिंडोरिया थाना के अंतर्गत ग्राम हलगज हिनोता के युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम जुआ फड़ पर दबिश के बाद ग्राम हलगज हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी की मौत का मामला चक्काजाम की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर, स्थिति संभालने का प्रयास जारी
    2
    सूत्रों से खबर आई है कि दमोह एसडीएम सौरव गंधर्व एवं पथरिया थाना प्रभारी महेन्द्र जगेत वह अन्य स्टाफ घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है
हिंडोरिया थाना के अंतर्गत ग्राम हलगज हिनोता के युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
जुआ फड़ पर दबिश के बाद ग्राम हलगज हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी की मौत का मामला
चक्काजाम की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर, स्थिति संभालने का प्रयास जारी
    user_Hoshiyar Chakarwarti reporter
    Hoshiyar Chakarwarti reporter
    Court reporter Damoh, Madhya Pradesh•
    5 hrs ago
  • हिंडोरिया थाना के अंतर्गत ग्राम हलगज हिनोता के युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम जुआ फड़ पर दबिश के बाद ग्राम हलगज हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी की मौत का मामला हिंडोरिया थाना के अंतर्गत ग्राम हलगज हिनोता के युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम जुआ फड़ पर दबिश के बाद ग्राम हलगज हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी की मौत का मामला चक्काजाम की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर, स्थिति संभालने का प्रयास जारी सूत्रों से खबर आई है कि पथरिया थाना प्रभारी महेन्द्र जगेत वह अन्य स्टाफ घायल होने की सूचना प्राप्त हुई एसडीएम सौरभ गंधर्व घायल हुए बांदकपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे
    1
    हिंडोरिया थाना के अंतर्गत ग्राम हलगज हिनोता के युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
जुआ फड़ पर दबिश के बाद ग्राम हलगज हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी की मौत का मामला
हिंडोरिया थाना के अंतर्गत ग्राम हलगज हिनोता के युवक की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
जुआ फड़ पर दबिश के बाद ग्राम हलगज हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी की मौत का मामला
चक्काजाम की सूचना पर पुलिस-प्रशासन मौके पर, स्थिति संभालने का प्रयास जारी सूत्रों से खबर आई है कि पथरिया थाना प्रभारी महेन्द्र जगेत वह अन्य स्टाफ घायल होने की सूचना प्राप्त हुई एसडीएम सौरभ गंधर्व घायल हुए बांदकपुर  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे
    user_Ramjan रिपोर्टर जिला ब्यूरो ची
    Ramjan रिपोर्टर जिला ब्यूरो ची
    दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश! पुलिस पर पथराव, बचते नजर आए पुलिसकर्मी हिंडोरिया थाना मौत मामले में शिव सिंह लोधी का शव गांव पहुंचते ही माहौल बिगड़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने पुलिस को घेरा, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम। 📍 हिनौता, दमोह, मध्य प्रदेश #दमोह #हिंडोरिया #शिवसिंहलोधी #मध्यप्रदेश #DamohNews
    1
    शव गांव पहुंचते ही भड़का आक्रोश! पुलिस पर पथराव, बचते नजर आए पुलिसकर्मी
हिंडोरिया थाना मौत मामले में शिव सिंह लोधी का शव गांव पहुंचते ही माहौल बिगड़ गया। आक्रोशित ग्रामीणों और महिलाओं ने पुलिस को घेरा, जिसके बाद पथराव शुरू हो गया। कैमरे में कैद हुआ पूरा घटनाक्रम।
📍 हिनौता, दमोह, मध्य प्रदेश
#दमोह #हिंडोरिया #शिवसिंहलोधी #मध्यप्रदेश #DamohNews
    user_Pushpendra Lodhi
    Pushpendra Lodhi
    जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • #हिंडोरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद अधेड़ की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप दमोह -हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद भागते समय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। मृतक का शव हिंडोरिया अस्पताल लाया गया, जहां आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के दौरान थाना प्रभारी समेत पुलिस बल के मौजूद होने की बात सामने आई है। पुलिस कार्रवाई और मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    #हिंडोरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद अधेड़ की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप

दमोह -हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद भागते समय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है।
मृतक का शव हिंडोरिया अस्पताल लाया गया, जहां आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के दौरान थाना प्रभारी समेत पुलिस बल के मौजूद होने की बात सामने आई है।
पुलिस कार्रवाई और मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दमोह विकासखंड के बालाकोट गांव स्थित शासकीय प्राथमिक, मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। छज्जों से लगातार प्लास्टर गिर रहा है, दीवारों का प्लास्टर झड़ चुका है और लोहे की सरियां बाहर निकल आई हैं। बीम भी कमजोर होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि स्कूल भवन महज 15-20 साल पुराने हैं, लेकिन घटिया निर्माण और रखरखाव के अभाव में उनकी स्थिति खराब हो गई है। मामले में आज गुरुवार शाम 5 बजे शिक्षकों ने बताया कि भवन की स्थिति से अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। अभिभावकों का आरोप है कि गौण खनिज मद से जिले के अन्य स्कूलों में करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन बालाकोट के स्कूलों की उपेक्षा हुई। मामले में डीपीसी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि जर्जर स्कूलों की मरम्मत तीसरे चरण में कराई जाएगी। तब तक बच्चे डर के साये में स्कूल भवन में पढ़ने मजबूर है। जिन्होंने किसी भी तरह की डरमरघाटना घटित होने पर प्रशासन की जिम्मेदारी होने की बात कही।
    1
    दमोह विकासखंड के बालाकोट गांव स्थित शासकीय प्राथमिक, मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। छज्जों से लगातार प्लास्टर गिर रहा है, दीवारों का प्लास्टर झड़ चुका है और लोहे की सरियां बाहर निकल आई हैं। बीम भी कमजोर होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है।
स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि स्कूल भवन महज 15-20 साल पुराने हैं, लेकिन घटिया निर्माण और रखरखाव के अभाव में उनकी स्थिति खराब हो गई है। मामले में आज गुरुवार शाम 5 बजे शिक्षकों ने बताया कि भवन की स्थिति से अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई।
अभिभावकों का आरोप है कि गौण खनिज मद से जिले के अन्य स्कूलों में करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन बालाकोट के स्कूलों की उपेक्षा हुई। मामले में डीपीसी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि जर्जर स्कूलों की मरम्मत तीसरे चरण में कराई जाएगी। तब तक बच्चे डर के साये में स्कूल भवन में पढ़ने मजबूर है। जिन्होंने किसी भी तरह की डरमरघाटना घटित होने पर प्रशासन की जिम्मेदारी होने की बात कही।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • दमोह के हिंडोरिया थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। हिनौता निवासी 47 वर्षीय शिव सिंह लोधी पिता खिलान की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान शिव सिंह लोधी को पुलिस अपने साथ ले गई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हुई और आक्रोश का माहौल बन गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    1
    दमोह के हिंडोरिया थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है।
हिनौता निवासी 47 वर्षीय शिव सिंह लोधी पिता खिलान की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान शिव सिंह लोधी को पुलिस अपने साथ ले गई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।
घटना के बाद हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हुई और आक्रोश का माहौल बन गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।
    user_अरविंद सिंह लोधी
    अरविंद सिंह लोधी
    News Anchor जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • 🚨 हिंडोरिया में पुलिस कार्रवाई के दौरान 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत, अस्पताल में हंगामा! दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में कथित जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के दौरान शिव सिंह लोधी (47) की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनी, इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पक्ष के अनुसार कार्रवाई के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के बाद होगी। घटना के बाद हिंडोरिया अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण जुट गए। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। रिपोर्ट में पुलिस कार्रवाई में शामिल करीब 8 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किए जाने की जानकारी भी दी गई है। 👉 अब बड़ा सवाल—आखिर शिव सिंह की मौत की वास्तविक वजह क्या थी? जांच रिपोर्ट के बाद तस्वीर साफ होगी। #Damoh #Hindoria #DamohPolice #BreakingNews #DamohNews #MPNews #ViralNews
    1
    🚨 हिंडोरिया में पुलिस कार्रवाई के दौरान 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत, अस्पताल में हंगामा!
दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में कथित जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के दौरान शिव सिंह लोधी (47) की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनी, इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पक्ष के अनुसार कार्रवाई के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के बाद होगी। 
घटना के बाद हिंडोरिया अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण जुट गए। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। रिपोर्ट में पुलिस कार्रवाई में शामिल करीब 8 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किए जाने की जानकारी भी दी गई है। 
👉 अब बड़ा सवाल—आखिर शिव सिंह की मौत की वास्तविक वजह क्या थी? जांच रिपोर्ट के बाद तस्वीर साफ होगी।
#Damoh #Hindoria #DamohPolice #BreakingNews #DamohNews #MPNews #ViralNews
    user_Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Bhupendra Rai दबंग इंडिया
    Journalist दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.