Shuru
Apke Nagar Ki App…
दमोह हिडोरिया शिव सिंह लोधी मौत बाद बबाल पुलिस अधीक्षक बयान
भगवत सिंह लोधी पत्रकार
दमोह हिडोरिया शिव सिंह लोधी मौत बाद बबाल पुलिस अधीक्षक बयान
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दमोह हिडोरिया शिव सिंह लोधी मौत बाद बबाल पुलिस अधीक्षक बयान1
- दमोह विकासखंड के बालाकोट गांव स्थित शासकीय प्राथमिक, मिडिल और हायर सेकेंडरी स्कूल के भवन जर्जर हालत में पहुंच गए हैं। छज्जों से लगातार प्लास्टर गिर रहा है, दीवारों का प्लास्टर झड़ चुका है और लोहे की सरियां बाहर निकल आई हैं। बीम भी कमजोर होने से बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है। स्थानीय अभिभावकों का कहना है कि स्कूल भवन महज 15-20 साल पुराने हैं, लेकिन घटिया निर्माण और रखरखाव के अभाव में उनकी स्थिति खराब हो गई है। मामले में आज गुरुवार शाम 5 बजे शिक्षकों ने बताया कि भवन की स्थिति से अधिकारियों को कई बार मौखिक और लिखित रूप से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक मरम्मत नहीं हुई। अभिभावकों का आरोप है कि गौण खनिज मद से जिले के अन्य स्कूलों में करोड़ों रुपए खर्च किए गए, लेकिन बालाकोट के स्कूलों की उपेक्षा हुई। मामले में डीपीसी मुकेश द्विवेदी ने बताया कि जर्जर स्कूलों की मरम्मत तीसरे चरण में कराई जाएगी। तब तक बच्चे डर के साये में स्कूल भवन में पढ़ने मजबूर है। जिन्होंने किसी भी तरह की डरमरघाटना घटित होने पर प्रशासन की जिम्मेदारी होने की बात कही।1
- *अपडेट* दमोह हिंडोरिया के हिनौता निवासी शिव सिंह लोधी पिता खिलान उम्र 47 वर्ष की जुआ खेलते समय पुलिस की रेड पड़ने पर दौड़ने के दौरान मौत। परिजनों ने हिण्डोरिया सामुदायिक केन्द्र मे आक्रोश व्यक्त किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सामने वाली सडक पर जाम जैसे हालत बने। हिण्डोरिया स्वास्थ्य केन्द्र मे बडी़ संख्या में मृतक के परिजन एवं स्वजातीय बंधु हुये जमा। अस्पताल में डाक्टर नही ऐसा परिजनों ने बताया। लाठीचार्ज के बने हालात। एसडीओपी प्रिया सिंधी, से तू तू में में हुए मृतक के बेटे के साथ नायब तहसीलदार प्रीतम सिंह, टीआई अंजलि अग्निहोत्री, पटेरा थाना प्रभारी धर्मेन्द्र गुर्जर सहित पुलिस बल मौजूद.......? हिनोता गाँव की घटना,शिव सिंह ठाकुर की मौत से गुस्साए परिजन,एसपी के निर्देश पर स्थिति को नियंत्रित करने आसपास के पुलिस थानों एवं पुलिस लाइन से हिंडोरिया भेजा गया बल,कांग्रेसी नेता भी पहुचे हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र,आक्रोशित परिजनों का हंगामा जारी।2
- पंचायत से आई तस्वीरों और ग्रामीणों के आरोपों, अब प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार1
- अतिवृष्टि से उड़द की फसल बर्बाद, मुआवजे की मांग को लेकर किसानों ने सौंपा ज्ञापन l बटियागढ़ । क्षेत्र में हुई भारी बारिश और अतिवृष्टि से उड़द की फसल खराब होने के बाद किसानों ने गुरुवार को तहसील कार्यालय पहुंचकर नुकसान की भरपाई की मांग उठाई। किसानों एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया गया कि अतिवृष्टि के कारण खेतों में खड़ी उड़द की फसल खराब होकर नष्ट हो गई है, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल फसल सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने की मांग की। इसके साथ ही किसानों ने शासन से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा, राहत राशि तथा फसल बीमा का लाभ दिलाने की मांग की। किसानों ने कहा कि फसल बर्बाद होने से उनकी आर्थिक स्थिति प्रभावित हुई है, इसलिए प्रशासन द्वारा शीघ्र सर्वे कराकर राहत प्रदान की जाना आवश्यक है।2
- #हिंडोरिया में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद अधेड़ की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप दमोह -हिंडोरिया थाना क्षेत्र में जुआ फड़ पर पुलिस की दबिश के बाद भागते समय एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया है। मृतक का शव हिंडोरिया अस्पताल लाया गया, जहां आक्रोशित परिजनों ने जमकर हंगामा किया। मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। घटना के दौरान थाना प्रभारी समेत पुलिस बल के मौजूद होने की बात सामने आई है। पुलिस कार्रवाई और मौत की परिस्थितियों को लेकर जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।1
- दमोह के हिंडोरिया थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। हिनौता निवासी 47 वर्षीय शिव सिंह लोधी पिता खिलान की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि जुआ फड़ पर पुलिस की कार्रवाई के दौरान शिव सिंह लोधी को पुलिस अपने साथ ले गई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हिंडोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिजनों और ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हुई और आक्रोश का माहौल बन गया। मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे।1
- 🚨 हिंडोरिया में पुलिस कार्रवाई के दौरान 47 वर्षीय व्यक्ति की मौत, अस्पताल में हंगामा! दमोह जिले के हिंडोरिया थाना क्षेत्र के हिनौता गांव में कथित जुआ फड़ पर पुलिस कार्रवाई के दौरान शिव सिंह लोधी (47) की मौत हो गई। रिपोर्ट के मुताबिक कार्रवाई के दौरान भगदड़ जैसी स्थिति बनी, इसी बीच उनकी तबीयत बिगड़ने की बात सामने आई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने पुलिस पर मारपीट के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पक्ष के अनुसार कार्रवाई के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि पोस्टमार्टम और मेडिकल जांच के बाद होगी। घटना के बाद हिंडोरिया अस्पताल में बड़ी संख्या में परिजन और ग्रामीण जुट गए। तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। रिपोर्ट में पुलिस कार्रवाई में शामिल करीब 8 पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किए जाने की जानकारी भी दी गई है। 👉 अब बड़ा सवाल—आखिर शिव सिंह की मौत की वास्तविक वजह क्या थी? जांच रिपोर्ट के बाद तस्वीर साफ होगी। #Damoh #Hindoria #DamohPolice #BreakingNews #DamohNews #MPNews #ViralNews1