logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भागलपुर बीजेपी नेता हत्याकांड: SIT को पहली बड़ी कामयाबी हत्या की साजिश रचने के आरोप में वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी गिरफ्तार, शशि मोदी की तलाश जारी रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार 🚨 भागलपुर बीजेपी नेता हत्याकांड: SIT को पहली बड़ी कामयाबी हत्या की साजिश रचने के आरोप में वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी गिरफ्तार, शशि मोदी की तलाश जारी भागलपुर में भाजपा नेता उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को पहली बड़ी कामयाबी मिली है। SIT में शामिल महिला पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने वार्ड संख्या 51 की वर्तमान पार्षद दीपिका कुमारी को कुतूबगंज से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दीपिका कुमारी पर हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है। वह इस मामले के मुख्य नामजद आरोपी पूर्व पार्षद एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि मोदी की पत्नी हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। SIT से जुड़े वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी के मुताबिक, तकनीकी सेल और वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान दीपिका कुमारी की कथित भूमिका सामने आई। इस मामले में शशि मोदी, उसके भांजे कृष्णा मोदी उर्फ किशन मोदी और एक अज्ञात शूटर को पहले ही नामजद किया जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। मामले की मॉनिटरिंग SSP प्रमोद कुमार यादव और City SP अतुलेश झा कर रहे हैं। 11 सितंबर को हुई थी हत्या बीते 11 सितंबर को बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतूबगंज कुम्हार टोली के पास सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार दो शूटरों ने भाजपा नेता उमा भूषण तांती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गंभीर रूप से घायल उमा भूषण को परिजन मायागंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई अरविंद तांती के लिखित बयान पर बबरगंज थाने में शशि मोदी, कृष्णा मोदी और एक अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मंदिर समिति और अध्यक्ष पद को लेकर रंजिश का आरोप मृतक के परिजनों के अनुसार, हत्या के पीछे कुतूबगंज स्थित काली माता मंदिर और महादेव तालाब पर वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है। अरविंद तांती के पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, शशि मोदी पहले भाजपा के मंडल अध्यक्ष थे। सरकारी नौकरी लगने के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद कुतूबगंज में काली मंदिर निर्माण की देखरेख उमा भूषण तांती कर रहे थे, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने का आरोप है। अरविंद के मुताबिक, 11 सितंबर की सुबह उन्होंने कुम्हार टोली के पास कृष्णा मोदी को एक गमछे से चेहरा ढके नाटे कद के व्यक्ति के साथ घात लगाए देखा। कुछ देर बाद उमा भूषण अपने भतीजे अंकित के साथ बाइक से वहां पहुंचे, तभी दोनों ने उन पर फायरिंग कर दी।

12 hrs ago
user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
12 hrs ago
eed480d1-04e8-4918-908d-bc8502f3d57f

भागलपुर बीजेपी नेता हत्याकांड: SIT को पहली बड़ी कामयाबी हत्या की साजिश रचने के आरोप में वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी गिरफ्तार, शशि मोदी की तलाश जारी रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार 🚨 भागलपुर बीजेपी नेता हत्याकांड: SIT को पहली बड़ी कामयाबी हत्या की साजिश रचने के आरोप में वार्ड पार्षद दीपिका कुमारी गिरफ्तार, शशि मोदी की तलाश जारी भागलपुर में भाजपा नेता उमा भूषण तांती उर्फ पप्पू तांती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस की विशेष जांच टीम (SIT) को पहली बड़ी कामयाबी मिली है। SIT में शामिल महिला पुलिस पदाधिकारियों की टीम ने वार्ड संख्या 51 की वर्तमान पार्षद दीपिका कुमारी को कुतूबगंज से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दीपिका कुमारी पर हत्याकांड की साजिश में शामिल होने का आरोप है। वह इस मामले के मुख्य नामजद आरोपी पूर्व पार्षद एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष शशि मोदी की पत्नी हैं। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कागजी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। SIT से जुड़े वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी के मुताबिक, तकनीकी सेल और वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान दीपिका कुमारी की कथित भूमिका सामने आई। इस मामले में शशि मोदी, उसके भांजे कृष्णा मोदी उर्फ किशन मोदी और एक अज्ञात शूटर को पहले ही नामजद किया जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SIT की कई टीमें संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। मामले की मॉनिटरिंग SSP प्रमोद कुमार यादव और City SP अतुलेश झा कर रहे हैं। 11 सितंबर को हुई थी हत्या बीते 11 सितंबर को बबरगंज थाना क्षेत्र के कुतूबगंज कुम्हार टोली के पास सुबह करीब 10 बजे बाइक सवार दो शूटरों ने भाजपा नेता उमा भूषण तांती पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गंभीर रूप से घायल उमा भूषण को परिजन मायागंज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के छोटे भाई अरविंद तांती के लिखित बयान पर बबरगंज थाने में शशि मोदी, कृष्णा मोदी और एक अज्ञात अपराधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मंदिर समिति और अध्यक्ष पद को लेकर रंजिश का आरोप मृतक के परिजनों के अनुसार, हत्या के पीछे कुतूबगंज स्थित काली माता मंदिर और महादेव तालाब पर वर्चस्व को लेकर पुराना विवाद बताया जा रहा है। अरविंद तांती के पुलिस को दिए बयान के मुताबिक, शशि मोदी पहले भाजपा के मंडल अध्यक्ष थे। सरकारी नौकरी लगने के बाद उन्हें पद छोड़ना पड़ा। इसके बाद कुतूबगंज में काली मंदिर निर्माण की देखरेख उमा भूषण तांती कर रहे थे, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने का आरोप है। अरविंद के मुताबिक, 11 सितंबर की सुबह उन्होंने कुम्हार टोली के पास कृष्णा मोदी को एक गमछे से चेहरा ढके नाटे कद के व्यक्ति के साथ घात लगाए देखा। कुछ देर बाद उमा भूषण अपने भतीजे अंकित के साथ बाइक से वहां पहुंचे, तभी दोनों ने उन पर फायरिंग कर दी।

More news from बिहार and nearby areas
  • तारापुर में गणेशोत्सव की धूम, नौ वर्षों से फजेलीगंज में हो रही गणपति पूजा तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। फजेलीगंज में सोमवार की संध्या पंडित सोमनाथ नटवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही दर्जनों महिलाएं व युवतियां अगरबत्ती और पूजा की थाली लेकर पंडाल पहुंचीं तथा आरती कर भगवान गणेश को भोग लगाया। नवयुवक संघ फजेलीगंज की ओर से सोमवार की रात बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार की रात बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की संध्या वंशीपुर पोखर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष सोनू मंडल, सदस्य भोला मंडल, छोटू मंडल, प्रेम कुमार, नीलेश कुमार, आकाश, पवन, निखिल, अमर आदि ने बताया कि नवयुवक संघ की ओर से पिछले नौ वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि फजेलीगंज के युवाओं में गणेश पूजा को लेकर हर वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है। इधर, लोहरसारी गली में पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक सजावट से सजे पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। इसके अलावा कुम्हार टोला में भी दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव को लेकर पूरे तारापुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
    1
    तारापुर में गणेशोत्सव की धूम, नौ वर्षों से फजेलीगंज में हो रही गणपति पूजा

तारापुर नगर पंचायत क्षेत्र में गणेश चतुर्थी का पर्व श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। फजेलीगंज में सोमवार की संध्या पंडित सोमनाथ नटवर ने विधिवत पूजा-अर्चना कर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कराई। प्रतिमा स्थापना के बाद श्रद्धालुओं ने गणपति बप्पा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। संध्या होते ही दर्जनों महिलाएं व युवतियां अगरबत्ती और पूजा की थाली लेकर पंडाल पहुंचीं तथा आरती कर भगवान गणेश को भोग लगाया।
नवयुवक संघ फजेलीगंज की ओर से सोमवार की रात बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। मंगलवार की रात बाहर से आए कलाकारों द्वारा भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। बुधवार की संध्या वंशीपुर पोखर में गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। अध्यक्ष सोनू मंडल, सदस्य भोला मंडल, छोटू मंडल, प्रेम कुमार, नीलेश कुमार, आकाश, पवन, निखिल, अमर आदि ने बताया कि नवयुवक संघ की ओर से पिछले नौ वर्षों से गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष हरेकृष्ण वर्मा ने कहा कि फजेलीगंज के युवाओं में गणेश पूजा को लेकर हर वर्ष गजब का उत्साह देखने को मिलता है।
इधर, लोहरसारी गली में पूजा समिति के युवकों द्वारा भव्य पंडाल का निर्माण कराया गया है। रंग-बिरंगे बल्बों और आकर्षक सजावट से सजे पंडाल को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। समिति के सदस्यों ने बताया कि सोमवार की रात विधिवत पूजा-अर्चना के बाद प्रतिमा स्थापित की जाएगी।
इसके अलावा कुम्हार टोला में भी दो स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की जा रही है। गणेशोत्सव को लेकर पूरे तारापुर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से भी एक किशोर की मौत गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी पंचायत वार्ड नंबर 8 शोभन राय टोला में बाढ़ के पानी में मंगलवार को नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई जिसको की गोगरी सीओ मोहम्मद आमिर हुसैन के द्वारा उनके परिजन को ₹400000 का आपदा राहत कोष के तहत चेक दिया गया है इस मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही
    1
    बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान डूबने से भी एक किशोर की मौत
गोगरी थाना क्षेत्र के गोगरी पंचायत वार्ड नंबर 8 शोभन राय टोला में बाढ़ के पानी में मंगलवार को नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय युवक की डूबने से मौत हो गई जिसको की गोगरी सीओ मोहम्मद आमिर हुसैन के द्वारा उनके परिजन को ₹400000 का आपदा राहत कोष के तहत चेक दिया गया है इस मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ लगी रही
    user_RANVIR KUMAR
    RANVIR KUMAR
    Local News Reporter गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    11 hrs ago
  • राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर खगड़िया जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने कहा कि हिंदी के विकास के लिए अपनी स्थानीय बोलियों के प्रति प्रेम और सम्मान आवश्यक है। उन्होंने मैथिली, मगही एवं अंगिका का उदाहरण देते हुए कहा कि “बोलियां नदियों की तरह हैं और भाषा सागर की तरह; जब तक बोलियां समृद्ध नहीं होंगी, भाषा भी समृद्ध नहीं हो सकती।” अपनी बोली से जुड़ाव हमारी पहचान है।
    1
    राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर खगड़िया जिलाधिकारी श्री विक्रम विरकर ने कहा कि हिंदी के विकास के लिए अपनी स्थानीय बोलियों के प्रति प्रेम और सम्मान आवश्यक है। उन्होंने मैथिली, मगही एवं अंगिका का उदाहरण देते हुए कहा कि “बोलियां नदियों की तरह हैं और भाषा सागर की तरह; जब तक बोलियां समृद्ध नहीं होंगी, भाषा भी समृद्ध नहीं हो सकती।” अपनी बोली से जुड़ाव हमारी पहचान है।
    user_Abhay Kumar Press
    Abhay Kumar Press
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    13 hrs ago
  • जमालपुर डाकघर के समीप सड़क किनारे बेसुध मिले बुजुर्ग,पत्रकार की पहल पर अस्पताल में भर्ती। गोगरी (खगड़िया)। जमालपुर डाकघर के समीप सोमवार की सुबह से देर रात तक एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़े रहे। काफी देर तक किसी राहगीर या स्थानीय लोगों का ध्यान उनकी ओर नहीं गया। देर रात करीब 9 बजे पिंडार प्रिंट मीडिया के पत्रकार मोहम्मद इमरान की नजर सड़क किनारे पड़े बुजुर्ग पर पड़ी। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने एएसआई रोहित गुप्ता को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस बल के सहयोग से पत्रकार मोहम्मद इमरान ने बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में नाम-पता पूछे जाने पर बुजुर्ग कुछ स्पष्ट बताने की स्थिति में नहीं थे। काफी प्रयास के बाद उन्होंने अपना नाम शाहिद मियां बताया। हालांकि, वे अपना पता और परिजनों के संबंध में जानकारी देने में असमर्थ रहे। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तक डॉ. विजय कुमार चौधरी की देखरेख में उनका इलाज जारी था। गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग का फिलहाल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस उनके घर और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पत्रकार मोहम्मद इमरान की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
    1
    जमालपुर डाकघर के समीप सड़क किनारे बेसुध मिले बुजुर्ग,पत्रकार की पहल पर अस्पताल में भर्ती।
गोगरी (खगड़िया)। जमालपुर डाकघर के समीप सोमवार की सुबह से देर रात तक एक बुजुर्ग व्यक्ति सड़क किनारे बेसुध अवस्था में पड़े रहे। काफी देर तक किसी राहगीर या स्थानीय लोगों का ध्यान उनकी ओर नहीं गया। देर रात करीब 9 बजे पिंडार प्रिंट मीडिया के पत्रकार मोहम्मद इमरान की नजर सड़क किनारे पड़े बुजुर्ग पर पड़ी। उन्होंने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह को इसकी सूचना दी।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने एएसआई रोहित गुप्ता को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजा। पुलिस बल के सहयोग से पत्रकार मोहम्मद इमरान ने बुजुर्ग व्यक्ति को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सा प्रभारी डॉ. चंद्रप्रकाश ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया।
अस्पताल में नाम-पता पूछे जाने पर बुजुर्ग कुछ स्पष्ट बताने की स्थिति में नहीं थे। काफी प्रयास के बाद उन्होंने अपना नाम शाहिद मियां बताया। हालांकि, वे अपना पता और परिजनों के संबंध में जानकारी देने में असमर्थ रहे। चिकित्सकों के अनुसार उनकी मानसिक स्थिति फिलहाल ठीक नहीं है। मंगलवार सुबह करीब 8 बजे तक डॉ. विजय कुमार चौधरी की देखरेख में उनका इलाज जारी था।
गोगरी थानाध्यक्ष अजय शंकर सिंह ने बताया कि बुजुर्ग का फिलहाल अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस उनके घर और परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पत्रकार मोहम्मद इमरान की इस पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
    user_Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    Md Javed दैनिक भास्कर पत्रकार।
    गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    17 hrs ago
  • इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम का ज्वालप्पा मंदिर में विशेष पूजा, बिहार व नेपाल के पीड़ितों के लिए कामना इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से प्रतिनिधियों ने नेपाल में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना किया। प्रलयकारी बाढ़ में घायल हुए तथा बेघर हुए लोगों को यथाशीघ्र राहत देने की भी कामना की।
    1
    इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम का ज्वालप्पा मंदिर में विशेष पूजा, बिहार व नेपाल के पीड़ितों के लिए कामना
इंडो नेपाल फ्रेंडशिप फोरम की ओर से प्रतिनिधियों ने नेपाल में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी ईश्वर से प्रार्थना किया। प्रलयकारी बाढ़ में घायल हुए तथा बेघर हुए लोगों को यथाशीघ्र राहत देने की भी कामना की।
    user_Pawan Kumar Choudhary
    Pawan Kumar Choudhary
    Journalist मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था। मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट स्थित मजार के पास बातचीत कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहां पहुंचने पर पति-पत्नी और युवक के बीच विवाद बढ़ गया और तीनों के बीच मारपीट होने लगी। पति ने आरोप लगाया कि पत्नी घर से जाते समय सोने और चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। उसके अनुसार, आभूषणों में दो जोड़ी बाली, एक झुमका, एक बेसर, करीब 12 भर चांदी की दुल्हन पायल और एक मंगलसूत्र शामिल है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा मोहम्मद अशरफ को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस दोनों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पति मोहम्मद चांद ने बताया कि उसकी शादी करीब 16 वर्ष पहले अख्तरी बेगम से हुई थी। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बाइट: मो चांद, पति मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था। मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट
    1
    मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया


मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था।
मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट स्थित मजार के पास बातचीत कर रहे हैं। सूचना मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा और पुलिस को इसकी जानकारी दी। वहां पहुंचने पर पति-पत्नी और युवक के बीच विवाद बढ़ गया और तीनों के बीच मारपीट होने लगी।
पति ने आरोप लगाया कि पत्नी घर से जाते समय सोने और चांदी के आभूषण भी अपने साथ ले गई है। उसके अनुसार, आभूषणों में दो जोड़ी बाली, एक झुमका, एक बेसर, करीब 12 भर चांदी की दुल्हन पायल और एक मंगलसूत्र शामिल है। हालांकि, इन आरोपों की पुलिस की ओर से अभी पुष्टि नहीं की गई है।
घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा मोहम्मद अशरफ को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस दोनों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच और पूछताछ के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पति मोहम्मद चांद ने बताया कि उसकी शादी करीब 16 वर्ष पहले अख्तरी बेगम से हुई थी। उनके चार बेटियां और एक बेटा है। घटना के बाद परिवार में भी तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

बाइट: मो चांद, पति
मुंगेर: पति-पत्नी और प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा, जमकर हुई मारपीट; पुलिस ने पत्नी ओर प्रेमी दोनों को हिरासत में लिया
मुंगेर। कोतवाली थाना क्षेत्र के दक्षिणी किला गेट के पास सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे पति-पत्नी और कथित प्रेमी के बीच हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। किसी बात को लेकर तीनों के बीच विवाद शुरू हुआ और देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद पति और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा उसके साथ मौजूद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
मामले में कासिम बाजार थाना क्षेत्र के खानकाह गली नंबर एक निवासी मोहम्मद चांद, पिता मोहम्मद नजाम ने पुलिस को बताया कि उसके किराये के मकान में रहने वाला मोहम्मद अशरफ उसकी पत्नी अख्तरी बेगम को 14 अगस्त की शाम करीब 3:30 बजे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। इसके बाद से वह अपनी पत्नी की तलाश कर रहा था।
मोहम्मद चांद के अनुसार, सोमवार को उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी अख्तरी बेगम और मोहम्मद अशरफ दक्षिणी किला गेट
    user_Kumar Mithun
    Kumar Mithun
    मुंगेर, मुंगेर, बिहार•
    8 hrs ago
  • बाढ़ के बाद नुकसान का होगा पूरा हिसाब! भागलपुर में प्रभारी मंत्री नितेश मिश्रा की बड़ी बैठक, बोले—पीड़ितों को गाइडलाइन के मुताबिक मिलेगा हक* *बाढ़ के बाद नुकसान का होगा पूरा हिसाब! भागलपुर में प्रभारी मंत्री नितेश मिश्रा की बड़ी बैठक, बोले—पीड़ितों को गाइडलाइन के मुताबिक मिलेगा हक* लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम भागलपुर बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री सह भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री नितेश मिश्रा ने सोमवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिले में बाढ़ और आपदा की स्थिति को लेकर विशेष समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, संबंधित विभागों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की जमीनी समस्याओं और बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरतों को लेकर सुझाव लिए गए।बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य को आगे बढ़ा रहा है। जिस क्षेत्र में जिस तरह की जरूरत है, वहां उसी के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि राहत व्यवस्था को और बेहतर बनाना भी है।मंत्री नितेश मिश्रा ने कहा कि सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य है कि आपदा से प्रभावित लोगों की तकलीफ को किस तरह कम किया जाए। जिला प्रशासन सेवाभाव के साथ लगातार काम कर रहा है और प्रभावित इलाकों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर राहत पहुंचाई जा रही है।उन्होंने स्पष्ट किया कि आपदा राहत के मामले में भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड और गाइडलाइन का राज्य सरकार भी पालन कर रही है। गाइडलाइन के तहत जो भी सहायता पीड़ितों को मिलनी है, वह उन्हें निश्चित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा की इस घड़ी में कोई भी पात्र प्रभावित व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद नुकसान का वास्तविक आकलन करने के लिए एक विशेष टीम गठित की जाएगी टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर घर, फसल, सड़क, सार्वजनिक संपत्ति सहित हुए नुकसान का जायजा लेगी। इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि अभी सबसे महत्वपूर्ण चुनौती प्रभावित लोगों को सुरक्षित रखना और उन्हें जरूरी राहत उपलब्ध कराना है। पानी कम होने के बाद नुकसान का पूरा आकलन कर क्षति के आधार पर सहायता और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रभारी मंत्री के सामने रखीं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सुझावों और स्थानीय जरूरतों को गंभीरता से लेते हुए राहत कार्यों को और प्रभावी बनाया जाए। अब नजर पानी उतरने के बाद होने वाले नुकसान के आकलन पर है—क्योंकि सरकार का दावा है कि जिसका जितना नुकसान हुआ है, नियमों के तहत उसे उतनी ही सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी बाइट --नीतीश मिश्रा प्रभारी मंत्री भागलपुर
    4
    बाढ़ के बाद नुकसान का होगा पूरा हिसाब! भागलपुर में प्रभारी मंत्री नितेश मिश्रा की बड़ी बैठक, बोले—पीड़ितों को गाइडलाइन के मुताबिक मिलेगा हक*
*बाढ़ के बाद नुकसान का होगा पूरा हिसाब! भागलपुर में प्रभारी मंत्री नितेश मिश्रा की बड़ी बैठक, बोले—पीड़ितों को गाइडलाइन के मुताबिक मिलेगा हक*
लोकेशन भागलपूर सुल्तानगंज बिहार 
रिपोर्टर साहिल राज आगाज टाइम 
भागलपुर बिहार सरकार के नगर विकास मंत्री सह भागलपुर जिला प्रभारी मंत्री नितेश मिश्रा ने सोमवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिले में बाढ़ और आपदा की स्थिति को लेकर विशेष समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, संबंधित विभागों के पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इस दौरान जनप्रतिनिधियों से क्षेत्र की जमीनी समस्याओं और बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरतों को लेकर सुझाव लिए गए।बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जनप्रतिनिधियों से प्राप्त सुझावों के आधार पर जिला प्रशासन राहत और बचाव कार्य को आगे बढ़ा रहा है। जिस क्षेत्र में जिस तरह की जरूरत है, वहां उसी के अनुरूप सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सिर्फ राहत पहुंचाना नहीं, बल्कि राहत व्यवस्था को और बेहतर बनाना भी है।मंत्री नितेश मिश्रा ने कहा कि सरकार का सबसे बड़ा लक्ष्य है कि आपदा से प्रभावित लोगों की तकलीफ को किस तरह कम किया जाए। जिला प्रशासन सेवाभाव के साथ लगातार काम कर रहा है और प्रभावित इलाकों में उपलब्ध संसाधनों के आधार पर राहत पहुंचाई जा रही है।उन्होंने स्पष्ट किया कि आपदा राहत के मामले में भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदंड और गाइडलाइन का राज्य सरकार भी पालन कर रही है। गाइडलाइन के तहत जो भी सहायता पीड़ितों को मिलनी है, वह उन्हें निश्चित रूप से उपलब्ध कराई जाएगी सरकार की प्राथमिकता है कि आपदा की इस घड़ी में कोई भी पात्र प्रभावित व्यक्ति सहायता से वंचित न रहे प्रभारी मंत्री ने कहा कि बाढ़ का पानी कम होने के बाद नुकसान का वास्तविक आकलन करने के लिए एक विशेष टीम गठित की जाएगी टीम प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर घर, फसल, सड़क, सार्वजनिक संपत्ति सहित हुए नुकसान का जायजा लेगी। इसके बाद निर्धारित नियमों के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने कहा कि अभी सबसे महत्वपूर्ण चुनौती प्रभावित लोगों को सुरक्षित रखना और उन्हें जरूरी राहत उपलब्ध कराना है। पानी कम होने के बाद नुकसान का पूरा आकलन कर क्षति के आधार पर सहायता और आवश्यक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।बैठक के दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याएं प्रभारी मंत्री के सामने रखीं। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सुझावों और स्थानीय जरूरतों को गंभीरता से लेते हुए राहत कार्यों को और प्रभावी बनाया जाए।
अब नजर पानी उतरने के बाद होने वाले नुकसान के आकलन पर है—क्योंकि सरकार का दावा है कि जिसका जितना नुकसान हुआ है, नियमों के तहत उसे उतनी ही सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी
बाइट --नीतीश मिश्रा प्रभारी मंत्री भागलपुर
    user_SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    SAHIL RAJ PRESS AAGAZ TIME REP
    Teacher सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
    12 hrs ago
  • तिरंगे में लिपटा गांव का लाल पहुंचा घर, मां की चीख से गमगीन हुआ स्वर्णडीह जब तक सूरज-चांद रहेगा, संजीव तेरा नाम रहेगा” और “भारत माता की जय” के नारों से सोमवार को स्वर्णडीह गांव गूंज उठा। 42 वर्षीय सीआरपीएफ जवान संजीव कुमार उर्फ मिट्ठू का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पटना के रुबन मेमोरियल अस्पताल में रविवार रात 8:45 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। संजीव असम के कोकराझाड़ स्थित 10वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। फरवरी में इलाज के दौरान लीवर में संक्रमण का पता चला था। स्वस्थ होने के बाद वे ड्यूटी पर लौट गए, लेकिन सितंबर में फिर तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल लीव लेकर घर आए और 7 सितंबर को पटना में भर्ती हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। देश सेवा के संकल्प के कारण संजीव ने विवाह नहीं किया था। मां उषा देवी बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रो पड़ीं। पिता नवीन झा भी सदमे में रहे। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ इंस्पेक्टर राम प्रसाद महतो ने उन्हें साहसी और कर्मठ जवान बताया। अंतिम संस्कार सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर किया जाएगा।
    1
    तिरंगे में लिपटा गांव का लाल पहुंचा घर, मां की चीख से गमगीन हुआ स्वर्णडीह
जब तक सूरज-चांद रहेगा, संजीव तेरा नाम रहेगा” और “भारत माता की जय” के नारों से सोमवार को स्वर्णडीह गांव गूंज उठा। 42 वर्षीय सीआरपीएफ जवान संजीव कुमार उर्फ मिट्ठू का पार्थिव शरीर पहुंचते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। पटना के रुबन मेमोरियल अस्पताल में रविवार रात 8:45 बजे इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।
संजीव असम के कोकराझाड़ स्थित 10वीं बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। फरवरी में इलाज के दौरान लीवर में संक्रमण का पता चला था। स्वस्थ होने के बाद वे ड्यूटी पर लौट गए, लेकिन सितंबर में फिर तबीयत बिगड़ने पर मेडिकल लीव लेकर घर आए और 7 सितंबर को पटना में भर्ती हुए। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
देश सेवा के संकल्प के कारण संजीव ने विवाह नहीं किया था। मां उषा देवी बेटे का शव देखकर दहाड़ मारकर रो पड़ीं। पिता नवीन झा भी सदमे में रहे। ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें श्रद्धांजलि दी। सीआरपीएफ इंस्पेक्टर राम प्रसाद महतो ने उन्हें साहसी और कर्मठ जवान बताया। अंतिम संस्कार सुल्तानगंज के उत्तरवाहिनी गंगा घाट पर किया जाएगा।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    9 hrs ago
  • रामपुर में बाढ़ पीड़ित को सामुदायिक किचन में कराया जा रहा भोजन गोगरी के रामपुर पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवार को प्रशासनिक सहयोग से और स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से सैकड़ो की संख्या में लोगों को सामुदायिक किचन में भोजन कराया जा रहा है
    2
    रामपुर में बाढ़ पीड़ित को सामुदायिक किचन में कराया जा रहा भोजन
गोगरी के रामपुर पंचायत में बाढ़ पीड़ित परिवार को प्रशासनिक सहयोग से और स्थानीय जनप्रतिनिधि के सहयोग से सैकड़ो की संख्या में लोगों को सामुदायिक किचन में भोजन कराया जा रहा है
    user_RANVIR KUMAR
    RANVIR KUMAR
    Local News Reporter गोगरी, खगड़िया, बिहार•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.