Shuru
Apke Nagar Ki App…
Dvarka tumram
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बदबू से परेशान वार्ड वासी रहवासी क्षेत्र में शौचालय, नगर पालिका नहीं दे रही ध्यान। मुलताई।नगर के रहवासी क्षेत्र में बने सार्वजनिक शौचालय की बदबू से स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि शौचालय की नियमित साफ-सफाई नहीं होने से बदबू और गंदगी फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व के कन्या शाला स्कूल के बच्चों के लिए यह बनाया गया था जिसे नगर पालिका ने अब सार्वजनिक बना दिया है। जिसे हटाने को लेकर कई बार शिकायत एसडीएम मुलताई, नगर पालिका को करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। गंदगी के कारण बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है, जिससे बच्चों और बुजुर्गों को विशेष परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस सार्वजनिक शौचालय को जल्द से जल्द हटाया जाए जिससे होने वाली परेशानी व बीमारियों से बचा जा सके,वही शौचालय की नियमित सफाई कराई जाए और स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए, ताकि रहवासी क्षेत्र में बने शौचालय सेलोगों को राहत मिल सके।1
- विजेता और विजेता टीमों को विधायक ने सौंपी ट्रॉफी और नगद राशि सोहागपुर// नगर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय के खेल ग्राउंड पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रतापभानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के 61वें वर्ष के फाइनल मुकाबला मंडीदीप और सोहागपुर के मध्य खेला गया । समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत रहे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने की। विशेष अतिथियों में डॉ. अतुल सेठा, रोहित फौजदार, कायाकल्प डहेरिया , कैलाश पालीवाल, कन्नूलाल अग्रवाल, हमीर सिंह चंदेल, जयप्रकाश महेश्वरी, मंगल सिंह अधिवक्ता, भानु तिवारी, नवल भैया, रमेश यादव, रामगोपाल चौबे, बी.के. शर्मा, हरिहर सिंह अधिवक्ता, चंद्रभान चौरसिया एवं बीएमओ रेखा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सोहागपुर और मंडीदीप की टीमें आमने-सामने रहीं। दर्शकों की मौजूदगी और उत्साह के बीच खेले गए इस मुकाबले में मंडीदीप की टीम ने सोहागपुर को 6 – 2 से पराजित कर विजेता बनी। फाइनल मुकाबले से पूर्व खेलों में विशेष योगदान देने वाले विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत, शेर खान एडवोकेट एवं भानू भैया का नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया गया। अतिथियों को जीप में बैठाकर ग्राउंड का भ्रमण कराया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। फाइनल मुकाबले के पश्चात विजेता टीम मंडीदीप को विधायक विजयपाल सिंह राजपूत द्वारा 31 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। वहीं स्व. रामचन्द्र महेश्वरी की स्मृति में ट्रॉफी गोपाल महेश्वरी द्वारा दी गई। सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी गोपाल चौबे एवं सब इंजीनियर बृजेश खानोरकर द्वारा प्रदान की गई। उपविजेता सोहागपुर की टीम को स्व. शरदचंद तिवारी की स्मृति में 21 हजार रुपये की नगद राशि शिरीष तिवारी एवं सौरभ तिवारी द्वारा प्रदान की गई। दोनों टीमों को मेडल गोपाल चौबे द्वारा वितरित किए गए। प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपररोनीत राय (सोहागपुर), बेस्ट फॉरवर्ड सत्यम (मंडीदीप),बेस्ट डिफेंडर हर्ष डोंगरे (सोहागपुर), बेस्ट कमेंट्री आनंद पाराशर, बेस्ट अंपायर शिवम, रवि हरदुआ, जय सिंह भदौरिया, नीरज, विशाल एवं मौर्य को दिया गया। अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ग्राउंड निर्माण में सहयोग देने वाले रमेश प्रजापति, शनी दादा, निलेश एवं फितुरी दादा तथा सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले रंजीत धोलपुरिया, सुजीत, शिवम, मुकेश डागोर, नीलेश कलोसिया एवं सुनील घावरी को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, संयोजक शंकरलाल मालवीय एवं अश्विनी सरोज, सचिव पवन सिंह चौहान सहित अभिषेक चौहान, सौरभ तिवारी, अख्तर खान, दादूराम कुशवाहा, एकम राजपूत, दिलीप परदेसी, अभिनव पालीवाल, शेख आरिफ, रज्जन यादव, अंकुश जैसवाल एवं गब्बी एडवर्ड को सफल आयोजन हेतु सम्मानित किया गया।1
- अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता - सोहागपुर को 6–2 से हराकर मंडीदीप ने जीती ट्रॉफी विजेता और विजेता टीमों को विधायक ने सौंपी ट्रॉफी और नगद राशि सोहागपुर// नगर के पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मृति महाविद्यालय के खेल ग्राउंड पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय ठाकुर प्रतापभानु सिंह चौहान की स्मृति में आयोजित अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के 61वें वर्ष के फाइनल मुकाबला मंडीदीप और सोहागपुर के मध्य खेला गया । समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत रहे, जबकि अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष लता यशवंत पटेल ने की। विशेष अतिथियों में डॉ. अतुल सेठा, रोहित फौजदार, कायाकल्प डहेरिया , कैलाश पालीवाल, कन्नूलाल अग्रवाल, हमीर सिंह चंदेल, जयप्रकाश महेश्वरी, मंगल सिंह अधिवक्ता, भानु तिवारी, नवल भैया, रमेश यादव, रामगोपाल चौबे, बी.के. शर्मा, हरिहर सिंह अधिवक्ता, चंद्रभान चौरसिया एवं बीएमओ रेखा सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। रोमांचक फाइनल मुकाबले में सोहागपुर और मंडीदीप की टीमें आमने-सामने रहीं। दर्शकों की मौजूदगी और उत्साह के बीच खेले गए इस मुकाबले में मंडीदीप की टीम ने सोहागपुर को 6 – 2 से पराजित कर विजेता बनी। फाइनल मुकाबले से पूर्व खेलों में विशेष योगदान देने वाले विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह राजपूत, शेर खान एडवोकेट एवं भानू भैया का नागरिकों द्वारा अभिनंदन किया गया। अतिथियों को जीप में बैठाकर ग्राउंड का भ्रमण कराया गया तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इसके बाद अतिथियों ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ कराया। फाइनल मुकाबले के पश्चात विजेता टीम मंडीदीप को विधायक विजयपाल सिंह राजपूत द्वारा 31 हजार रुपये की नगद राशि प्रदान की गई। वहीं स्व. रामचन्द्र महेश्वरी की स्मृति में ट्रॉफी गोपाल महेश्वरी द्वारा दी गई। सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी गोपाल चौबे एवं सब इंजीनियर बृजेश खानोरकर द्वारा प्रदान की गई। उपविजेता सोहागपुर की टीम को स्व. शरदचंद तिवारी की स्मृति में 21 हजार रुपये की नगद राशि शिरीष तिवारी एवं सौरभ तिवारी द्वारा प्रदान की गई। दोनों टीमों को मेडल गोपाल चौबे द्वारा वितरित किए गए। प्रतियोगिता में बेस्ट गोलकीपररोनीत राय (सोहागपुर), बेस्ट फॉरवर्ड सत्यम (मंडीदीप),बेस्ट डिफेंडर हर्ष डोंगरे (सोहागपुर), बेस्ट कमेंट्री आनंद पाराशर, बेस्ट अंपायर शिवम, रवि हरदुआ, जय सिंह भदौरिया, नीरज, विशाल एवं मौर्य को दिया गया। अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता के आयोजन के लिए ग्राउंड निर्माण में सहयोग देने वाले रमेश प्रजापति, शनी दादा, निलेश एवं फितुरी दादा तथा सफाई व्यवस्था में योगदान देने वाले रंजीत धोलपुरिया, सुजीत, शिवम, मुकेश डागोर, नीलेश कलोसिया एवं सुनील घावरी को सम्मानित किया गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष जयराम रघुवंशी, संयोजक शंकरलाल मालवीय एवं अश्विनी सरोज, सचिव पवन सिंह चौहान सहित अभिषेक चौहान, सौरभ तिवारी, अख्तर खान, दादूराम कुशवाहा, एकम राजपूत, दिलीप परदेसी, अभिनव पालीवाल, शेख आरिफ, रज्जन यादव, अंकुश जैसवाल एवं गब्बी एडवर्ड को सफल आयोजन हेतु सम्मानित किया गया।2
- *भागवत कथा में धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव* बिहारी लाल सोनी 5 फरवरी कुरई/आमटपानी : आमटपानी की पावन धरा पर जिला पंचायत सदस्य, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तेज सिंह पटेल के निज निवास पर संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा के चौथे दिन गुरुवार को कृष्ण जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। कथा स्थल को फूलों, झालरों और रोशनी से सजाया गया था। कथा वाचक परम पूज्य संत श्री कमलेश जी मुरारी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन करते हुए कहा कि जब अधर्म और अन्याय पृथ्वी पर बढ़ गया, तब भगवान विष्णु ने देवकी और वासुदेव के घर आठवें पुत्र के रूप में जन्म लेकर धर्म की पुनर्स्थापना की। उन्होंने बताया कि कारागार में भगवान का अवतरण केवल एक दिव्य घटना नहीं बल्कि यह संदेश है कि जब भी मानवता संकट में होती है, तब ईश्वर स्वयं उसे मुक्त करने आते हैं। कथा के दौरान जैसे ही जन्म प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। भक्तों ने पुष्पवर्षा कर उत्सव का स्वागत किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की झाँकी अत्यंत मनमोहक रही। झूले में लड्डूगोपाल का आकर्षक श्रृंगार किया गया था। महिलाएँ और बच्चे भक्ति गीतों पर नृत्य करते नजर आए। भजन-कीर्तन के साथ भक्तों ने रासलीला के प्रसंगों का आनंद लिया। इस दौरान कथा स्थल का वातावरण पूरी तरह आध्यात्मिक और आनंदमय हो गया। आयोजक- तेज सिंह पटेल ने बताया कि प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुँच रहे हैं। जन्मोत्सव के अवसर पर विशेष भोग लगाया गया जिसमें माखन-मिश्री, फल-मिष्ठान और पंचामृत प्रमुख रहे। कथा के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। समस्त धर्म प्रेमी से धर्मलाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम के अंत में सामूहिक आरती की गई और दीप प्रज्ज्वलन के साथ भक्तों ने प्रभु से लोककल्याण की कामना की। चौथे दिन के इस जन्मोत्सव समारोह में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, महिलाएँ, युवा और बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। 02 फरवरी सोमवार से 08 फरवरी रविवार को हवन पूजन विसर्जन के पश्चात प्रसाद महाप्रसाद भोजन प्रसादी कार्यक्रम का समापन होगा।1
- *बनखेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम। चिल्लोद मे हनुमान मंदिर में पुजारी का मिलने से मचा हड़कंप* मध्यप्रदेश हैंड हीरालाल गढ़वाल नर्मदापुरम बनखेड़ी *सिर पर किए कई बार हमले के मिले निशान, थाना प्रभारी एवं SDOP ने जताई हत्या की आशंका मौके पर बनखेड़ी थाना प्रभारी एवं SDOP रहे घटना स्थल पर मौजूद* नर्मदापुरम बनखेड़ी के थाना क्षेत्र स्थित चिलोद हनुमान मंदिर में गुरुवार को एक पुजारी का शव मिला। पुजारी के सिर पर कई वार के निशान पाए गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है। शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस बनखेड़ी थाना प्रभारी विजय सनस ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11:30 बजे मंदिर में पुजारी का शव मिलने की सूचना मिली थी। पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान शिवशंकर तिवारी (45), पुत्र गुरबक्श तिवारी, निवासी ग्राम मनकवाडा, थाना बनखेड़ी के रूप में हुई है। सिर पर कई बार हमले के मिले के निशान में थाना प्रभारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति द्वारा चिलोद हनुमान मंदिर में पुजारी शिवशंकर तिवारी के सिर पर कई वार कर उनकी हत्या की गई है। पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। टीआई बोले-पीएम के लिए भेजा गया शव मंदिर में पुजारी की हत्या को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं चल रही हैं। थाना प्रभारी ने आश्वस्त किया कि मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जाएगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे।2
- ड्राइवर जाने तो जन कल्याण केलिए3
- पिपरिया - बनखेड़ी। नगर के वार्ड क्रमांक 01 चिल्लोद स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में बुधवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। मंदिर में पूजा-अर्चना करने वाले बुजुर्ग पुजारी की अज्ञात शख्स द्वारा पत्थर मार-मारकर हत्या किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह पुलिस एसडीओपी मोहित कुमार यादव एवं थाना प्रभारी विजय सनस पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से संदिग्ध वस्तुएं जब्त कर मामले को जांच में ले लिया है। एसडीओपी ने प्रारंभिक जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला पत्थर से मार मार कर हत्या किए जाने का प्रतीत हो रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही हो सकेगा। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में वार्डवासी और श्रद्धालु मंदिर परिसर में एकत्रित हो गए। क्षेत्र में सनसनी का माहौल बना रहा। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए स्वास्थ्य केंद्र भिजवा दिया है तथा अज्ञात आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।1
- Post by जिला अध्यक्ष पतिराम दावरे नरसि1
- इटारसी रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा टला: चलती ट्रेन से घिसट रहा था यात्री, RPF ने दिखाई बहादुरी नर्मदापुरम। रेलवे स्टेशन पर आज बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रेन नंबर 11401 के रवाना होते समय चलती गाड़ी में चढ़ने की कोशिश कर रहे यात्री का पैर फिसल गया और वह ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच घिसटने लगा। इसी दौरान प्लेटफार्म पर तैनात रेल सुरक्षा बल (RPF) के आरक्षक भूरा सिंह गुर्जर ने बिना जान की परवाह किए दौड़कर यात्री को खींच लिया और उसकी जान बचा ली। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें आफ का जवान अपनी बहादुरी से यात्री को बचाते देखा जा सकता है।1