जनपद एटा में परौली गांव के पास युवक को मारी गोली, हालत गंभीर आगरा में चल रहा इलाज शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता योगेन्द्र सिंह अवगत कराना है कि दिनांक 02/05/2026 को समय लगभग रात्रि 23:30 बजे, निशांत गुप्ता (उम्र 26 वर्ष), पुत्र उमेश चंद्र गुप्ता, निवासी मोहल्ला बढ़ियान, कस्बा जैथरा, थाना जैथरा, जनपद एटा, अपने मित्र पूरन गुप्ता की फोर व्हीलर गाड़ी (UP 80 JA 8652, टियागो) से जैथरा से एटा की ओर जा रहे थे। रास्ते में परौली गांव के पास निशांत गुप्ता पेशाब करने के लिए गाड़ी से नीचे उतरे, तभी अज्ञात व्यक्ति द्वारा .315 बोर के तमंचे से उनके पेट के दाहिनी ओर गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल एटा में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें अमर ज्योति हॉस्पिटल, आगरा रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया गया है कि निशांत गुप्ता अपने मित्र पूरन गुप्ता के साथ आगरा में ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित करते हैं। थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अब तक कोई लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
जनपद एटा में परौली गांव के पास युवक को मारी गोली, हालत गंभीर आगरा में चल रहा इलाज शीतलपुर ब्लॉक संवाददाता योगेन्द्र सिंह अवगत कराना है कि दिनांक 02/05/2026 को समय लगभग रात्रि 23:30 बजे, निशांत गुप्ता (उम्र 26 वर्ष), पुत्र उमेश चंद्र गुप्ता, निवासी मोहल्ला बढ़ियान, कस्बा जैथरा, थाना जैथरा, जनपद एटा, अपने मित्र पूरन गुप्ता की फोर व्हीलर गाड़ी (UP 80 JA 8652, टियागो) से जैथरा से एटा की ओर जा रहे थे। रास्ते में परौली गांव के पास निशांत गुप्ता पेशाब करने के लिए गाड़ी से नीचे उतरे, तभी अज्ञात व्यक्ति द्वारा .315 बोर के तमंचे
से उनके पेट के दाहिनी ओर गोली मार दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल जिला अस्पताल एटा में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें अमर ज्योति हॉस्पिटल, आगरा रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है। बताया गया है कि निशांत गुप्ता अपने मित्र पूरन गुप्ता के साथ आगरा में ऑटो पार्ट्स की दुकान संचालित करते हैं। थाना पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। अब तक कोई लिखित प्रार्थना पत्र प्राप्त नहीं हुआ है। कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
- *(RY) 16 घंटे बाद पानी की टंकी पर फंसे दो युवकों का रेस्क्यू......!!* UP के सिद्धार्थनगर में कड़ी मशक्कत के बाद पानी की टंकी पर फंसे दो युवकों को सेना के हेलिकॉप्टर की मदद से सुरक्षित बचा लिया गया। गोरखपुर से सेना का हेलिकॉप्टर सुबह 5.20 बजे घटनास्थल पर पहुंचा और करीब 15 मिनट तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों युवकों को बाहर निकाला गया।1
- Post by Urvashi singh2
- Post by Rohit Kumar1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* इटावा:-हिस्ट्रीशीटर और दबंग खनन माफिया ने जमीनी बंटवारे को लेकर की ताबड़तोड़ फायरिंग - वीडियो वायरल ताबड़तोड़ फायरिंग कर दबंगों ने पुलिस महकमे को खुली चुनौती दी। हिस्ट्रीशीटर धर्मेंद्र यादव और खनन माफिया अवधेश दीक्षित ने अपने साथियों के साथ की ताबड़तोड़ फायरिंग, स्थानीय लोगों में भय का माहौल -कानून व्यवस्था को खुली चुनौती, अवैध पिस्टल और देशी तमंचे से दिनदहाड़े फायरिंग होने से स्थानीय लोगों में मची भगदड़, मौके से दबंग भागने में हुए कामयाब,थाना पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू की। थाना इकदिल ग्राम मानिकपुर भीखन का पूरा मामला।1
- #आत्मदाह_स्थगित #सत्य_की_जीत राघवेंद्र सिंह, संदीप कुमार उर्फ डंपी के विरुद्ध थाना फ्रेंड्स कालौनी में मुकदमा दर्ज एसएसपी इटावा ब्रजेश कुमार श्री वास्तव, एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी, सीओ सिटी अभय नारायण राय के निर्देश पर प्रभारी निरीक्षक थाना फ्रेंड्स कालौनी अमित मिश्रा द्वारा आज शाम दोनो अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस प्रशासन का बहुत बहुत आभार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया गया है। इसलिए दिनांक 3 मई को रविवार 12 बजे थाना फ्रेंड्स कालौनी पर आत्मदाह का फैसला निरस्त करता हूँ। यह सब आप सभी भाइयों की ताकत से संभव हुआ है हमारे पत्रकार साथी, अन्नदाता किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रदीप यादव, समाजसेवी संगठन, शिक्षक साथी, अन्य सामाजिक संगठनों के द्वारा सोशल मीडिया पर भरपूर सपोर्ट किया गया। इसके लिए आप सभी का बहुत-बहुत आभार। अपना स्नेह प्यार सपोर्ट यूँ ही बनाये रखिये। पुनः जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन का बहुत बहुत आभार धन्यवाद1
- Post by Kanhaiya lal1
- *ब्रेकिंग न्यूज़* * *पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना बिधूना/स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दिनांक 02.05.2026 को थाना क्षेत्र अन्तर्गत बार्डर चेकिंग के दौरान गपचरिया पुलिया के पास पुलिस मुठभेड़ के पश्चात 03 नफर अभियुक्तगण गिरफ्तार कर थाना बिधूना में पंजीकृत मु0अ0सं0160/026 धारा 303(2) का सफल अनावरण किया गया । मुठभेड़ में घायल 02 अभियुक्तगण को प्राथमिक उपचार हेतु सीएचसी बिधूना भेजा गया है । अन्य विधिक कार्यवाही प्रचलित है। अभियुक्तगण थाना बिधूना क्षेत्रान्तर्गत धोखाधड़ी कर मोटर साईकिल पर बैठाकर पीड़ितों की जेब काटने की घटना कारित करने से सम्बन्धित है ।*2
- जन आरोग्य मेले में 68 मरीजों का उपचार मौसम जनित बीमारियों से बचाव के दिए गए सुझाव जसवंतनगर के मोहल्ला रेलमंडी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में कुल 68 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इस दौरान डॉ. शालू यादव ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। मेले में सर्वाधिक मरीज खांसी, जुकाम और वायरल बुखार से पीड़ित पाए गए। केंद्र प्रभारी फार्मासिस्ट लक्ष्मी नारायण ने बताया कि केंद्र पर लगभग सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं तथा मरीजों के लिए ठंडा आरओ पानी की व्यवस्था भी की गई है। डॉ. शालू यादव ने मौसम में बदलते तापमान को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि ठंडे-गर्म से बचें, बाहर निकलते समय हल्के गर्म कपड़े पहनें, साफ पानी पिएं और खान-पान का विशेष ध्यान रखें। किसी भी लक्षण के दिखने पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लें। इस अवसर पर स्टाफ नर्स नीलम पाल, सपना सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।1
- शुगर सिंह जी द्वारा 3 में को आत्मदाह का आह्वान किया था उसको स्थगित किया जाता है जिससे डिफेंस कॉलोनी में मुकदमा प्रशासन द्वारा दर्ज किया गया है इसी प्रकार सारे पत्रकार भाइयों की आवाज एक साथ उठी थी इसी से प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए उन अभियुक्तों पर मुकदमा दर्ज किया है जुड़े रहिए दीपेश गौतम के साथ दैनिक भास्कर1