जंगल लुटे, सिस्टम सोता रहा! अवैध लकड़ी कटान पर बवाल — भाजपा जिलाध्यक्ष को खुद उतरना पड़ा मैदान में जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया जंगल से बड़ा खुलासा सामने आया है, जहां महीनों से धड़ल्ले से चल रहे अवैध लकड़ी कटान ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। सूत्रों के मुताबिक, ग्रामीण लगातार शिकायत करते रहे लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालात इतने बिगड़ गए कि आखिरकार भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित को खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। मौके से 3 लोग दबोचे गए कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को मौके से पकड़ा गया, जिससे साफ हो गया कि जंगलों में बड़े पैमाने पर कटान चल रहा था। वन विभाग पर गंभीर सवाल सबसे बड़ा सवाल यही— जब जंगल की जिम्मेदारी वन विभाग की है, तो कार्रवाई के लिए जनप्रतिनिधि को क्यों उतरना पड़ा? क्या विभाग लापरवाह था या फिर मिलीभगत का खेल चल रहा था? ग्रामीणों में आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती तो जंगलों का इतना नुकसान नहीं होता। अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। ━━━━━━━━━━━━━━━ जालौन में जंगल सुरक्षित या माफिया के हवाले? कौन बचा रहा है लकड़ी माफियाओं को? ━━━━━━━━━━━━━━━ अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या होगी सख्त कार्रवाई या फिर मामला दबा दिया जाएगा? #जालौन_ब्रेकिंग
जंगल लुटे, सिस्टम सोता रहा! अवैध लकड़ी कटान पर बवाल — भाजपा जिलाध्यक्ष को खुद उतरना पड़ा मैदान में जालौन के चुर्खी थाना क्षेत्र के मुसमरिया जंगल से बड़ा खुलासा सामने आया है, जहां महीनों से धड़ल्ले से चल रहे अवैध लकड़ी कटान ने पूरे सिस्टम की पोल खोल दी है। सूत्रों के मुताबिक, ग्रामीण लगातार शिकायत करते रहे लेकिन वन विभाग की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। हालात इतने बिगड़ गए कि आखिरकार भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित को खुद मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभालना पड़ा। मौके से 3 लोग दबोचे गए कार्रवाई के दौरान तीन लोगों को मौके से पकड़ा गया, जिससे साफ हो गया कि जंगलों में बड़े पैमाने पर कटान चल रहा था। वन विभाग पर गंभीर सवाल सबसे बड़ा सवाल यही— जब जंगल की जिम्मेदारी वन विभाग की है, तो कार्रवाई के लिए जनप्रतिनिधि को क्यों उतरना पड़ा? क्या विभाग लापरवाह था या फिर मिलीभगत का खेल चल रहा था? ग्रामीणों में आक्रोश स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते कार्रवाई होती तो जंगलों का इतना नुकसान नहीं होता। अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है। ━━━━━━━━━━━━━━━ जालौन में जंगल सुरक्षित या माफिया के हवाले? कौन बचा रहा है लकड़ी माफियाओं को? ━━━━━━━━━━━━━━━ अब निगाहें प्रशासन पर टिकी हैं—क्या होगी सख्त कार्रवाई या फिर मामला दबा दिया जाएगा? #जालौन_ब्रेकिंग
- रुरा रेलवे क्रॉसिंग पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला।वहीं सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वहीं जीआरपी के दरोगा अर्पित तिवारी ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष के आस पास लग रही है। प्रथम दृष्टया ट्रेन से गिरने का मामला प्रतीत हो रहा है।शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शिनाख्त के भरपूर प्रयास किए जा रहे हैं।1
- Post by MD ANISH KURAISHI1
- कानपुरदेहात,आरजीएसए योजनांतर्गत विकास खंड संदलपुर में समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के लिए डिजिटल लिटरेसी विषयक 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रेनर विकास यादव द्वारा प्रतिभागियों को पीएमएस (पंचायत मैनेजमेंट सिस्टम) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत भवन में उपलब्ध कंप्यूटर के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसमें कंप्यूटर के विभिन्न फीचर्स, उसमें उपलब्ध कार्यों, उसे सही तरीके से संचालित करने की विधि, इंटरनेट चलाने के लिए डोंगल लगाने की प्रक्रिया सहित डिजिटल कार्यों को आसान बनाने के तरीके समझाए गए। ट्रेनर ने ग्राम प्रधानों को बताया कि किस प्रकार डिजिटल माध्यम से पंचायत के कार्यों को पारदर्शी और सुगम बनाया जा सकता है। साथ ही ऑनलाइन रिपोर्टिंग, डेटा फीडिंग और सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग के बारे में भी जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी (मीनू), खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मधुलता, आशीष केशरवानी सहित ग्राम प्रधान रमेश कुशवाहा, बाबू पाल, पंकज तिवारी, वीएन सिंह, अनुराग विन्द, भगत, संतोष यादव एवं कमलेश सविता समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।1
- सिकंदरा तहसील क्षेत्र में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों का बुधवार को करीब 2 बजे आयोजन किया गया। इस दौरान एमएनपी हाई स्कूल, सिकंदरा से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता और नदी संरक्षण को लेकर जोरदार नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने अमराहट स्थित यमुना नदी घाट पर पहुंचकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान घाट की साफ-सफाई कर लोगों को नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता एवं शैक्षिक भ्रमण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता से जुड़े संदेशों को अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने कहा कि नदियों की स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता के बिना इस लक्ष्य को प्राप्त करना संभव नहीं है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपना योगदान देना चाहिए।1
- झींझक में भीषण अग्निकांड: गोदाम और कार जलकर खाक, लाखों का नुकसान मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में मंगलवार देर रात एक बड़ा अग्निकांड हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वार्ड नंबर 11, सुभाष नगर निवासी पंकज शर्मा के अब्दुल कलाम नगर स्थित गोदाम में रात करीब 11:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर आराम कर रहे थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा झांकी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं, गोदाम के पास खड़ी वैगनआर कार भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। आग की तेज लपटें उठते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही झींझक चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल और दीवान सुरजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड को भी तत्काल बुलाया गया। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित पंकज शर्मा के अनुसार, इस अग्निकांड में लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।1
- उरई, जालौन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मैनपुरी की सांसद डिंपल यादव की मौजूदगी में उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण की। इसके बाद कालपी रोड स्थित एक होटल में प्रेस वार्ता करते हुए दीपशिखा श्रीवास ने अपने फैसले को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर दिलाना है। उनके मुताबिक, समाजवादी पार्टी ही वह मंच है जहां महिलाओं, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्गों की आवाज को सही मायनों में सुना जाता है। दीपशिखा ने यह भी कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा, शिक्षा और आत्मनिर्भरता सबसे बड़ी चुनौती है, और सपा की नीतियां इन सभी मुद्दों पर गंभीरता से काम करती हैं। उन्होंने पार्टी के पीडीए—यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक—फॉर्मूले को सामाजिक न्याय की दिशा में एक मजबूत पहल बताया। दीपशिखा श्रीवास ने बताया कि वह पहले आम आदमी पार्टी में बुंदेलखंड प्रभारी रह चुकी हैं और 2022 में उरई-जालौन सदर विधानसभा सीट से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। अब उनका लक्ष्य समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर 2027 में प्रदेश में सरकार बनाना है। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार, शिक्षा और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर प्राथमिकता से काम किया जाएगा। इस मौके पर पूर्व विधायक कप्तान सिंह राजपूत, प्रदेश सचिव रश्मि पाल, महिला मंच की जिलाध्यक्ष कुसुम सक्सेना सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- *मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।* *मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया।* *मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट आदि वितरित किया गया।* प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज प्रदेश स्तर पर मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में मा० जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, सम्मानित पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी के अवलोकन से हुआ। इस दौरान मा० मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टॉल/प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की व्यापक जानकारी दी जाए तथा पात्र किन्तु वंचित व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। तत्पश्चात मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम पुस्तक विमोचन, संबोधन एवं अन्य गतिविधियों के सजीव प्रसारण को देखा गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सुनीता देवी, अनीता देवी, गौरव कटियार, उर्मिला एवं रेनू को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। इसी प्रकार रमेश, सोमप्रकाश, योगेंद्र एवं रजत को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत रेहान अहमद, रोहित सिंह एवं हर्ष दीप को ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत हर्षित कटियार, शरद कुमार, स्वाती एवं पिंकी को चेक वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्यारे लाल एवं मंगली को प्रमाण पत्र दिए गए, वहीं निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने सभी उपस्थितजनों को प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि बीते 09 वर्ष में जनपद सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, उद्योगों का विस्तार हुआ है, रोजगार के अवसर बढ़े हैं तथा आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और जनपद के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती रेणुका सचान ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० ए०के० सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी ए०के० पाण्डेय, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम, जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।2
- मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर निवासी पंकज शर्मा पुत्र रामलखन के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, जब घर के सभी लोग खाना खाकर आराम करने चले गए थे। बताया गया कि पंकज शर्मा जागरण पार्टी व अन्य कार्यक्रमों में झांकी प्रस्तुति का कार्य करते हैं। उनका गोदाम घर के पास अब्दुल कलाम नगर में स्थित है, जहां झांकी का पूरा सामान रखा था। इसी गोदाम में उनकी वैगनआर कार भी खड़ी थी, जो आग की चपेट में आकर धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें उठती देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। झींझक चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल और दीवान सुरजेश कुमार मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित पंकज शर्मा के अनुसार, आग से झांकी का सारा सामान और कार जलकर नष्ट हो गई, जिससे लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना डेरापुर उपजिलाधिकारी को भी दे दी गई है। उपनिरीक्षक उजागिर लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।1
- सिकंदरा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित गजराजपुर डेरा में बुधवार सुबह एक युवक का शव खेत में आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश्वर नायक के पुत्र बृजेश सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बृजेश सिंह ने गांव के बाहर अपने ही खेत में खड़े आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के पिता राजेश्वर नायक, मां बबली और भाई अमित, विमल व सूरज का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बृजेश अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1