logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झींझक में भीषण अग्निकांड: गोदाम और कार जलकर खाक, लाखों का नुकसान झींझक में भीषण अग्निकांड: गोदाम और कार जलकर खाक, लाखों का नुकसान मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में मंगलवार देर रात एक बड़ा अग्निकांड हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वार्ड नंबर 11, सुभाष नगर निवासी पंकज शर्मा के अब्दुल कलाम नगर स्थित गोदाम में रात करीब 11:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर आराम कर रहे थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा झांकी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं, गोदाम के पास खड़ी वैगनआर कार भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। आग की तेज लपटें उठते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही झींझक चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल और दीवान सुरजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड को भी तत्काल बुलाया गया। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित पंकज शर्मा के अनुसार, इस अग्निकांड में लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

6 hrs ago
user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

झींझक में भीषण अग्निकांड: गोदाम और कार जलकर खाक, लाखों का नुकसान झींझक में भीषण अग्निकांड: गोदाम और कार जलकर खाक, लाखों का नुकसान मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक कस्बे में मंगलवार देर रात एक बड़ा अग्निकांड हो गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वार्ड नंबर 11, सुभाष नगर निवासी पंकज शर्मा के अब्दुल कलाम नगर स्थित गोदाम में रात करीब 11:30 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक आग लग गई। उस समय परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर आराम कर रहे थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गोदाम में रखा झांकी का पूरा सामान जलकर राख हो गया। इतना ही नहीं, गोदाम के पास खड़ी वैगनआर कार भी आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गई। आग की तेज लपटें उठते ही आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मिलते ही झींझक चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल और दीवान सुरजेश कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं फायर ब्रिगेड को भी तत्काल बुलाया गया। स्थानीय लोगों और दमकल कर्मियों की करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित पंकज शर्मा के अनुसार, इस अग्निकांड में लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • *प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।* *मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।* *मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया।* *मंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट आदि वितरित किया गया।* कानपुर देहात दिनांकः 18 मार्च 2026 प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज प्रदेश स्तर पर मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में मा० जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, सम्मानित पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी के अवलोकन से हुआ। इस दौरान मा० मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टॉल/प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की व्यापक जानकारी दी जाए तथा पात्र किन्तु वंचित व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। तत्पश्चात मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम पुस्तक विमोचन, संबोधन एवं अन्य गतिविधियों के सजीव प्रसारण को देखा गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सुनीता देवी, अनीता देवी, गौरव कटियार, उर्मिला एवं रेनू को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। इसी प्रकार रमेश, सोमप्रकाश, योगेंद्र एवं रजत को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत रेहान अहमद, रोहित सिंह एवं हर्ष दीप को ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत हर्षित कटियार, शरद कुमार, स्वाती एवं पिंकी को चेक वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्यारे लाल एवं मंगली को प्रमाण पत्र दिए गए, वहीं निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने सभी उपस्थितजनों को प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि बीते 09 वर्ष में जनपद सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, उद्योगों का विस्तार हुआ है, रोजगार के अवसर बढ़े हैं तथा आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और जनपद के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती रेणुका सचान ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० ए०के० सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी ए०के० पाण्डेय, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम, जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
    1
    *प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर प्रदेश स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को देखा गया।*
*मा0 मंत्री जी द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टालों/प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।*
*मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया।*
*मंत्री जी द्वारा विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट आदि वितरित किया गया।*
कानपुर देहात दिनांकः 18 मार्च 2026
प्रदेश सरकार के नव निर्माण के 09 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आज प्रदेश स्तर पर मा० मुख्यमंत्री जी की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रमों का सजीव प्रसारण जनपद स्तर पर माँ मुक्तेश्वरी देवी सभागार, कलेक्ट्रेट में मा० जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं लाभार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में देखा एवं सुना गया। इसी क्रम में जनपद कानपुर देहात में भी विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान जी ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान, पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अमित कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) दिग्विजय सिंह सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारीगण, सम्मानित पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल एवं प्रदर्शनी के अवलोकन से हुआ। इस दौरान मा० मंत्री जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टॉल/प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों की व्यापक जानकारी दी जाए तथा पात्र किन्तु वंचित व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। मा0 मंत्री जी द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई व बच्चों को अन्नप्रासन कराया गया। तत्पश्चात मा० मंत्री जी एवं अन्य जनप्रतिनिधियों द्वारा मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम पुस्तक विमोचन, संबोधन एवं अन्य गतिविधियों के सजीव प्रसारण को देखा गया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, चेक, टूल किट एवं आयुष्मान कार्ड वितरित किए गए। आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत सुनीता देवी, अनीता देवी, गौरव कटियार, उर्मिला एवं रेनू को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। इसी प्रकार रमेश, सोमप्रकाश, योगेंद्र एवं रजत को टूल किट वितरित की गई। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के अंतर्गत रेहान अहमद, रोहित सिंह एवं हर्ष दीप को ऋण स्वीकृति के चेक प्रदान किए गए। प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत हर्षित कटियार, शरद कुमार, स्वाती एवं पिंकी को चेक वितरित किए गए। कृषि विभाग द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि एवं पीएम कुसुम योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त वृद्धावस्था पेंशन योजना के अंतर्गत प्यारे लाल एवं मंगली को प्रमाण पत्र दिए गए, वहीं निराश्रित महिला पेंशन एवं मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना के लाभार्थियों को भी प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल द्वारा जनपद में संचालित विकास कार्यों एवं उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। मा० रसूलाबाद विधायक श्रीमती पूनम शंखवार ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के लिए विभिन्न योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा रहा है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मा० कैबिनेट मंत्री श्री राकेश सचान ने सभी उपस्थितजनों को प्रदेश सरकार के 09 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि बीते 09 वर्ष में जनपद सहित पूरे प्रदेश में अभूतपूर्व विकास हुआ है। कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है, उद्योगों का विस्तार हुआ है, रोजगार के अवसर बढ़े हैं तथा आधारभूत संरचना में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है और जनपद के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। जिलाध्यक्ष भाजपा श्रीमती रेणुका सचान ने भी प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार तिवारी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा० ए०के० सिंह, प्रभागीय वनाधिकारी ए०के० पाण्डेय, डीसी मनरेगा अशोक कुमार, डीसी एनआरएलएम गंगाराम, जिला उद्यान अधिकारी बल्देव प्रसाद, उप कृषि निदेशक हरीशंकर भार्गव, जिला कृषि अधिकारी उमेश गुप्ता, जिला प्रोबेशन अधिकारी रेनू यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी गीता सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी विकास पटेल सहित समस्त जनपद स्तरीय अधिकारीगण एवं लाभार्थीगण उपस्थित रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • कानपुरदेहात,आरजीएसए योजनांतर्गत विकास खंड संदलपुर में समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के लिए डिजिटल लिटरेसी विषयक 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रेनर विकास यादव द्वारा प्रतिभागियों को पीएमएस (पंचायत मैनेजमेंट सिस्टम) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत भवन में उपलब्ध कंप्यूटर के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसमें कंप्यूटर के विभिन्न फीचर्स, उसमें उपलब्ध कार्यों, उसे सही तरीके से संचालित करने की विधि, इंटरनेट चलाने के लिए डोंगल लगाने की प्रक्रिया सहित डिजिटल कार्यों को आसान बनाने के तरीके समझाए गए। ट्रेनर ने ग्राम प्रधानों को बताया कि किस प्रकार डिजिटल माध्यम से पंचायत के कार्यों को पारदर्शी और सुगम बनाया जा सकता है। साथ ही ऑनलाइन रिपोर्टिंग, डेटा फीडिंग और सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग के बारे में भी जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी (मीनू), खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मधुलता, आशीष केशरवानी सहित ग्राम प्रधान रमेश कुशवाहा, बाबू पाल, पंकज तिवारी, वीएन सिंह, अनुराग विन्द, भगत, संतोष यादव एवं कमलेश सविता समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    कानपुरदेहात,आरजीएसए योजनांतर्गत विकास खंड संदलपुर में समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के लिए डिजिटल लिटरेसी विषयक 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रेनर विकास यादव द्वारा प्रतिभागियों को पीएमएस (पंचायत मैनेजमेंट सिस्टम) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान पंचायत भवन में उपलब्ध कंप्यूटर के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसमें कंप्यूटर के विभिन्न फीचर्स, उसमें उपलब्ध कार्यों, उसे सही तरीके से संचालित करने की विधि, इंटरनेट चलाने के लिए डोंगल लगाने की प्रक्रिया सहित डिजिटल कार्यों को आसान बनाने के तरीके समझाए गए।
ट्रेनर ने ग्राम प्रधानों को बताया कि किस प्रकार डिजिटल माध्यम से पंचायत के कार्यों को पारदर्शी और सुगम बनाया जा सकता है। साथ ही ऑनलाइन रिपोर्टिंग, डेटा फीडिंग और सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी (मीनू), खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मधुलता, आशीष केशरवानी सहित ग्राम प्रधान रमेश कुशवाहा, बाबू पाल, पंकज तिवारी, वीएन सिंह, अनुराग विन्द, भगत, संतोष यादव एवं कमलेश सविता समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिकंदरा तहसील क्षेत्र में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों का बुधवार को करीब 2 बजे आयोजन किया गया। इस दौरान एमएनपी हाई स्कूल, सिकंदरा से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता और नदी संरक्षण को लेकर जोरदार नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने अमराहट स्थित यमुना नदी घाट पर पहुंचकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान घाट की साफ-सफाई कर लोगों को नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया गया। इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता एवं शैक्षिक भ्रमण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता से जुड़े संदेशों को अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत किया। अधिकारियों ने कहा कि नदियों की स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता के बिना इस लक्ष्य को प्राप्त करना संभव नहीं है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपना योगदान देना चाहिए।
    1
    सिकंदरा तहसील क्षेत्र में गंगा स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रमों का बुधवार को करीब 2 बजे आयोजन किया गया। इस दौरान एमएनपी हाई स्कूल, सिकंदरा से एक जागरूकता रैली निकाली गई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी। रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता और नदी संरक्षण को लेकर जोरदार नारे लगाए और लोगों को जागरूक किया।
कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं ने अमराहट स्थित यमुना नदी घाट पर पहुंचकर श्रमदान किया और स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान घाट की साफ-सफाई कर लोगों को नदियों को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अलावा चित्रकला प्रतियोगिता एवं शैक्षिक भ्रमण का भी आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छता से जुड़े संदेशों को अपनी कला के माध्यम से प्रस्तुत किया।
अधिकारियों ने कहा कि नदियों की स्वच्छता और संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। जनसहभागिता के बिना इस लक्ष्य को प्राप्त करना संभव नहीं है, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को इसमें अपना योगदान देना चाहिए।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दिबियापुर मे गैस की समस्या को लेकर महिलाओ ने सड़क पर उतर कर सरकार पर साधा निशाना... महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन
    1
    दिबियापुर मे गैस की समस्या को लेकर महिलाओ ने सड़क पर उतर कर सरकार पर साधा निशाना... महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन
    user_आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    51 min ago
  • माँ मंगला काली मंदिर में हो रहा बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।सूचना मिलते ही SDM अजय आनन्द वर्मा ने पहुंचकर कराई कार्रवाई,नाबालिग किशोरी (13 वर्ष) का विवाह कराए जाने की थी तैयारी,परिजन उम्र का कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके,नाबालिग लड़का भी बताया जा रहा, उम्र करीब 15 वर्ष आंकी गई,दोनों पक्षों द्वारा उम्र संबंधी वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए,SDM ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को अभिभावकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश।
    1
    माँ मंगला काली मंदिर में हो रहा बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।सूचना मिलते ही SDM अजय आनन्द वर्मा ने पहुंचकर कराई कार्रवाई,नाबालिग किशोरी (13 वर्ष) का विवाह कराए जाने की थी तैयारी,परिजन उम्र का कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर सके,नाबालिग लड़का भी बताया जा रहा, उम्र करीब 15 वर्ष आंकी गई,दोनों पक्षों द्वारा उम्र संबंधी वैध दस्तावेज नहीं दिखाए गए,SDM ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को अभिभावकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    59 min ago
  • Post by Kuldeep Diwakar
    1
    Post by Kuldeep Diwakar
    user_Kuldeep Diwakar
    Kuldeep Diwakar
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर निवासी पंकज शर्मा पुत्र रामलखन के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, जब घर के सभी लोग खाना खाकर आराम करने चले गए थे। बताया गया कि पंकज शर्मा जागरण पार्टी व अन्य कार्यक्रमों में झांकी प्रस्तुति का कार्य करते हैं। उनका गोदाम घर के पास अब्दुल कलाम नगर में स्थित है, जहां झांकी का पूरा सामान रखा था। इसी गोदाम में उनकी वैगनआर कार भी खड़ी थी, जो आग की चपेट में आकर धू-धू कर जलने लगी। आग की लपटें उठती देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया। झींझक चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल और दीवान सुरजेश कुमार मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। पीड़ित पंकज शर्मा के अनुसार, आग से झांकी का सारा सामान और कार जलकर नष्ट हो गई, जिससे लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना डेरापुर उपजिलाधिकारी को भी दे दी गई है। उपनिरीक्षक उजागिर लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के कस्बा झींझक के वार्ड नंबर 11 सुभाष नगर निवासी पंकज शर्मा पुत्र रामलखन के गोदाम में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। घटना मंगलवार रात करीब 11:30 बजे की बताई जा रही है, जब घर के सभी लोग खाना खाकर आराम करने चले गए थे।
बताया गया कि पंकज शर्मा जागरण पार्टी व अन्य कार्यक्रमों में झांकी प्रस्तुति का कार्य करते हैं। उनका गोदाम घर के पास अब्दुल कलाम नगर में स्थित है, जहां झांकी का पूरा सामान रखा था। इसी गोदाम में उनकी वैगनआर कार भी खड़ी थी, जो आग की चपेट में आकर धू-धू कर जलने लगी।
आग की लपटें उठती देख मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलते ही झींझक चौकी पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया गया।
झींझक चौकी से उपनिरीक्षक उजागिर लाल और दीवान सुरजेश कुमार मौके पर पहुंचे। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पीड़ित पंकज शर्मा के अनुसार, आग से झांकी का सारा सामान और कार जलकर नष्ट हो गई, जिससे लगभग 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। घटना की सूचना डेरापुर उपजिलाधिकारी को भी दे दी गई है।
उपनिरीक्षक उजागिर लाल ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
    user_Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Shivganesh dwivedi कुलगाँव टाइ
    Local News Reporter सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सिकंदरा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित गजराजपुर डेरा में बुधवार सुबह एक युवक का शव खेत में आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश्वर नायक के पुत्र बृजेश सिंह के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बृजेश सिंह ने गांव के बाहर अपने ही खेत में खड़े आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से मृतक के पिता राजेश्वर नायक, मां बबली और भाई अमित, विमल व सूरज का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बृजेश अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सिकंदरा थाना क्षेत्र के मानपुर गांव स्थित गजराजपुर डेरा में बुधवार सुबह एक युवक का शव खेत में आम के पेड़ से लटका मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश्वर नायक के पुत्र बृजेश सिंह के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, बृजेश सिंह ने गांव के बाहर अपने ही खेत में खड़े आम के पेड़ से रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह करीब 8 बजे जब परिजनों को घटना की जानकारी हुई तो घर में कोहराम मच गया।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना से मृतक के पिता राजेश्वर नायक, मां बबली और भाई अमित, विमल व सूरज का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि बृजेश अपने पिता के साथ खेती-बाड़ी में हाथ बंटाता था।
थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • संदलपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधानों को दिया गया डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण, पंचायत कार्यों को डिजिटल बनाने पर जोर आरजीएसए योजनांतर्गत विकास खंड संदलपुर में समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के लिए डिजिटल लिटरेसी विषयक 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रेनर विकास यादव द्वारा प्रतिभागियों को पीएमएस (पंचायत मैनेजमेंट सिस्टम) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत भवन में उपलब्ध कंप्यूटर के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसमें कंप्यूटर के विभिन्न फीचर्स, उसमें उपलब्ध कार्यों, उसे सही तरीके से संचालित करने की विधि, इंटरनेट चलाने के लिए डोंगल लगाने की प्रक्रिया सहित डिजिटल कार्यों को आसान बनाने के तरीके समझाए गए। ट्रेनर ने ग्राम प्रधानों को बताया कि किस प्रकार डिजिटल माध्यम से पंचायत के कार्यों को पारदर्शी और सुगम बनाया जा सकता है। साथ ही ऑनलाइन रिपोर्टिंग, डेटा फीडिंग और सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग के बारे में भी जानकारी दी गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी (मीनू), खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मधुलता, आशीष केशरवानी सहित ग्राम प्रधान रमेश कुशवाहा, बाबू पाल, पंकज तिवारी, वीएन सिंह, अनुराग विन्द, भगत, संतोष यादव एवं कमलेश सविता समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    1
    संदलपुर ब्लॉक में ग्राम प्रधानों को दिया गया डिजिटल साक्षरता प्रशिक्षण, पंचायत कार्यों को डिजिटल बनाने पर जोर
आरजीएसए योजनांतर्गत विकास खंड संदलपुर में समस्त ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों के लिए डिजिटल लिटरेसी विषयक 2 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ट्रेनर विकास यादव द्वारा प्रतिभागियों को पीएमएस (पंचायत मैनेजमेंट सिस्टम) के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण के दौरान पंचायत भवन में उपलब्ध कंप्यूटर के उपयोग के बारे में भी विस्तार से बताया गया। इसमें कंप्यूटर के विभिन्न फीचर्स, उसमें उपलब्ध कार्यों, उसे सही तरीके से संचालित करने की विधि, इंटरनेट चलाने के लिए डोंगल लगाने की प्रक्रिया सहित डिजिटल कार्यों को आसान बनाने के तरीके समझाए गए।
ट्रेनर ने ग्राम प्रधानों को बताया कि किस प्रकार डिजिटल माध्यम से पंचायत के कार्यों को पारदर्शी और सुगम बनाया जा सकता है। साथ ही ऑनलाइन रिपोर्टिंग, डेटा फीडिंग और सरकारी योजनाओं की मॉनिटरिंग के बारे में भी जानकारी दी गई।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख राहुल तिवारी (मीनू), खंड विकास अधिकारी आशुतोष शुक्ला, एडीओ पंचायत रंजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी मधुलता, आशीष केशरवानी सहित ग्राम प्रधान रमेश कुशवाहा, बाबू पाल, पंकज तिवारी, वीएन सिंह, अनुराग विन्द, भगत, संतोष यादव एवं कमलेश सविता समेत कई जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.