Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तरप्रदेश दो पक्षों में विवाद दिनदहाड़े चले लाठी डंडे और गोली! मैनपुरी में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद दबंगों ने महिलाओं और लड़कियों को लाठी डंडे से जमकर पीटा। मारपीट के दौरान फायरिंग की जिससे एक 5 साल के मासूम घायल हो गया।उत्तरप्रदेश दो पक्षों में विवाद दिनदहाड़े चले लाठी डंडे और गोली! मैनपुरी में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद दबंगों ने महिलाओं और लड़कियों को लाठी डंडे से जमकर पीटा। मारपीट के दौरान फायरिंग की जिससे एक 5 साल के मासूम घायल हो गया।
Rakesh Rawat,
उत्तरप्रदेश दो पक्षों में विवाद दिनदहाड़े चले लाठी डंडे और गोली! मैनपुरी में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद दबंगों ने महिलाओं और लड़कियों को लाठी डंडे से जमकर पीटा। मारपीट के दौरान फायरिंग की जिससे एक 5 साल के मासूम घायल हो गया।उत्तरप्रदेश दो पक्षों में विवाद दिनदहाड़े चले लाठी डंडे और गोली! मैनपुरी में किसी बात को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ जिसके बाद दबंगों ने महिलाओं और लड़कियों को लाठी डंडे से जमकर पीटा। मारपीट के दौरान फायरिंग की जिससे एक 5 साल के मासूम घायल हो गया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमेठी में निकली विशाल तिरंगा यात्रा एक सौ फिट तिरंगा ध्वज रहा आकर्षण का केंद्र स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेठी में देशभक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। एक साथ हजारों हाथों में तिरंगा लहराया गया और "भारत माता की जय", "हिंदुस्तान जिंदाबाद" के नारों से पूरा कस्बा गूंज उठा। यात्रा में स्कूली बच्चे, व्यापारी, महिलाएं और भाजपा नेता शामिल हुए। 15 अगस्त के पहले अमेठी में तिरंगे की लहर दौड़ गई। प्रधानमंत्री के आह्वान पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा जिला कार्यालय से शुरू होकर पूरे अमेठी कस्बे का भ्रमण करते हुए पुनः कार्यालय पर आकर समाप्त हुई। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़कों पर तिरंगा लेकर उतरे। हाथों में तिरंगा और मुंह पर "भारत माता की जय" के नारे देशभक्ति का माहौल बना रहे थे।यात्रा में रिटायर्ड सेना के अधिकारी और जवान, टीकरमाफी संस्कृत पाठशाला के सैकड़ों विद्यार्थी, सेपियन स्कूल के बच्चे, बड़ी संख्या में महिलाएं, स्थानीय व्यापारी और युवा शामिल हुए। भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल और भाजपा नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू के शामिल होने आयोजक को बल मिला आयोजक महेश सोनी ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा देश की आन-बान-शान का प्रतीक है। हम तिरंगे के लिए अपने सर को भी कटा सकते हैं। इस यात्रा के माध्यम से देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।यात्रा को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात था। गौरीगंज बाईपास से यातायात रूट को डायवर्ट किया गया था ताकि तिरंगा यात्रा असुविधा न हो।तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस से पहले ही अमेठी में देशभक्ति का जज्बा जगा दिया।इस अवसर पर सुशील जयसवाल, राहुल लोहिया, हिमांशु अग्रवाल, हिमांशु अग्रहरि, रमाशंकर जायसवाल, ओमप्रकाश वैश्य, विनोद बरनवाल, संदीप अग्रहरि, कमल अग्रहरि, मीनू कश्यप, परिक्रमा कनौजिया, अनुज सिंह, अनुराग सिंह, अंबुज तिवारी, रवि सिंह, अजय तिवारी, हिमांशु मिश्रा, हिमांशु कसौधन, हर्षित बरनवाल, सोनू कसौधन, विशाल अग्रहरि, आदि लोग थे1
- अमेठी में तिरंगा यात्रा का आयोजन, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में जुटेंगे व्यापारी अमेठी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अमेठी में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी के नेतृत्व में जिला कार्यालय अमेठी में आयोजित किया जाएगा। तिरंगा यात्रा में व्यापार मंडल से जुड़े पदाधिकारियों, व्यापारियों और कार्यकर्ताओं के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन के माध्यम से लोगों में राष्ट्रप्रेम, एकता और देश के प्रति समर्पण की भावना को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने व्यापारियों एवं संगठन के पदाधिकारियों से तिरंगा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। आयोजन को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।4
- आप सभी से निवेदन है कि हमारे श्री शब्बीर अहमद दिनांक 10 अगस्त 2026 (सोमवार) से लापता हैं। वे अपनी दवा लेने के लिए अमेठी से लखनऊ गए थे और नूरमंजिल (लखनऊ) के पास से गुमशुदा हो गए। उनकी मानसिक स्थिति थोड़ी ठीक नहीं है। व्यक्ति का विवरण: नाम: शब्बीर अहमद (पुत्र: जमील अहमद) पता: ग्राम-शेखनगांव, पोस्ट-राजाफतेहपुर, तहसील-तिलोई, जनपद-अमेठी। पहनावा (जब आखिरी बार देखे गए): फिरोजी रंग का कपड़ा। संपर्क सूत्र: 📞 7800818160 📞 8874155746 पता: ग्राम-शेखनगांव, पोस्ट-राजाफतेहपुर, तहसील-तिलोई, जनपद-अमेठी1
- न्याय पंचायत रेंडी के संविलित विद्यालय में बच्चों द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा प्रतापगढ़ रेंड़ी न्याय पंचायत के संविलित विद्यालय रेंड़ी से नोडल संकुल शिक्षक विश्वदीप सिंह एवं इंचार्ज प्रधानाध्यापक राम मिलन के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें मुख्य रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बृजेश कुमार शुक्ल,अजय कुमार पटेल,विजय विश्वकर्मा, अंकिता सेन,आकांक्षा सिंह,सुमन यादव,शफकत जहाँ,भोला यादव, संजीव पाण्डेय, अंकुश,नरेन्द्र सरोज,पंकज सिंह,लवकेश आदि लोग उपस्थित रहे।1
- सुल्तानपुर में वाहन चालक कल्याण समिति का प्रदर्शन मुख्यमंत्री को 22 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा वाहन चालक कल्याण समिति संपूर्ण भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द यादव ने बुधवार को सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में प्रदर्शन किया। उन्होंने कलेक्ट्रेट पर एसडीएम सदर को मुख्यमंत्री को संबोधित एक 22 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा। इस ज्ञापन में चालकों की सुरक्षा, सम्मान और कल्याण से जुड़ी मांगों को पूरा करने की अपील की गई है। समिति ने ड्राइवरों के अधिकारों और सुरक्षा के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ठोस कदम उठाने की मांग की है। उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए एक स्वतंत्र 'राष्ट्रीय चालक आयोग' के गठन और कड़े सुरक्षा कानून लागू करने की भी अपील की गई है। ज्ञापन में ABHAY, PMSBY, PMJJBY और PM-RAHAT (₹1.5 लाख तक कैशलेस इलाज) जैसी योजनाओं को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने और संबद्ध अस्पतालों के नाम सार्वजनिक करने की बात कही गई है। समिति ने मांग की है कि सड़क दुर्घटना में चालक की मृत्यु होने पर परिवार को ₹25 लाख की आर्थिक सहायता दी जाए। इसके अतिरिक्त, मृतक का अंतिम संस्कार राष्ट्रीय सम्मान के साथ हो, पत्नी को ₹10,000 मासिक विधवा पेंशन मिले और बच्चों को निःशुल्क शिक्षा व चिकित्सा प्रदान की जाए। दुर्घटना में विकलांग होने पर ₹15 लाख की सहायता, ₹5,000 मासिक विकलांगता पेंशन और पूर्ण इलाज का खर्च सरकार द्वारा वहन करने की मांग भी की गई है। पेट्रोलियम, एम्बुलेंस, सरकारी वाहनों और बसों में कार्यरत संविदा चालकों को स्थायी कर सरकारी वेतन लागू करने का अनुरोध किया गया है। दुर्घटनाओं को रोकने और चालकों को राहत देने के लिए भारी माल-वाहक वाहनों में दो चालकों की नियुक्ति अनिवार्य करने की भी मांग की गई है। व्यावसायिक चालकों का आयुष्मान कार्ड बनाकर उसे उनके ड्राइविंग लाइसेंस से जोड़ने का प्रस्ताव रखा गया है। पुलिस विभाग द्वारा चालकों के लिए 'सकम घर' (आश्रय स्थल) की व्यवस्था करने और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर शराब की दुकानों को मुख्य मार्ग से कम से कम 2 किलोमीटर अंदर स्थानांतरित करने की मांग की गई है। चालकों के साथ होने वाले शोषण और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने हेतु राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग की गई है। लाइसेंस वैधता समाप्त होने के बाद ₹5,000 मासिक वृद्धावस्था पेंशन देने की बात भी कही गई है। चालकों के योगदान को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष "राष्ट्रीय चालक दिवस" मनाने का आग्रह किया गया है। यहां पर जिलाध्यक्ष गुलाम गौस मंसूरी, जिला प्रबंधक रवि तिवारी, जिला मंत्री वली अहमद, मीडिया प्रभारी अशोक सिंह, अनिल धुरिया, एवं विजय यादव मौजूद रहे।1
- ऑपरेशन चक्रव्यूह” का कहर! 2 साल पहले चुराई गई चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार अमेठी पुलिस ने चोरी की एक मोटर साइकिल के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोटरसाइकिल सवार अभियुक्त बृजेश कुमार सरोज पुत्र स्व राम अवध निवासी ग्राम रामपुर मठा थाना बंधुआ कला जनपद सुलतानपुर उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । मोटरसाइकिल के कागजात मांगने पर दिखा न सके । पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि यह मोटरसाइकिल करीब 02 वर्ष पहले अलीगंज बाजार जनपद सुलतानपुर से चोरी की थी । गिरफ्तारी व बरामदगी के संबन्ध में थाना मुसाफिरखाना पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है ।2