Shuru
Apke Nagar Ki App…
21 फरवरी को थाणा पहाड़ा के नवीन मन्दिर में जोगी शनि मंदिर की प्रतिष्ठा नयागांव/नयागांव उपखंड के ग्राम पंचायत थाना के संत सरोवर नीलकंठ महादेव मंदिर की सुरम्य धर्म स्थली के पवित्र धाम के किनारे श्री हनुमान मंदिर के पास बने नवीन मंदिर में शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा का एक दिवसीय भव्य महोत्स 21 फरवरी 2026 को संपन्न होगा, जिसमें पूजन एवम् मूर्ति स्थापित की जाएगी, मूर्ति प्रतिष्ठा अनुष्ठान के आचार्य देवीलाल जोशी और और प्रभा शंकर त्रिवेदी द्वारा सुबह 9 बजे मंत्रोच्चार हवन पूजन द्वारा मूर्ति प्रतिष्ठा की जाएगी इसके बाद दोपहर के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा, मूर्ति प्रतिष्ठा के आयोजक पुर्व जिला प्रमुख केवल चंद लबाना, प्रेम प्रकाश लबाना, जय नारायण लबाना और हेमंत लबाना और श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर कमेटी और समस्त सनातन धर्म प्रेमी मोजूद रहेंगे।
Satveer singh Pahada
21 फरवरी को थाणा पहाड़ा के नवीन मन्दिर में जोगी शनि मंदिर की प्रतिष्ठा नयागांव/नयागांव उपखंड के ग्राम पंचायत थाना के संत सरोवर नीलकंठ महादेव मंदिर की सुरम्य धर्म स्थली के पवित्र धाम के किनारे श्री हनुमान मंदिर के पास बने नवीन मंदिर में शनिदेव की प्राण प्रतिष्ठा का एक दिवसीय भव्य महोत्स 21 फरवरी 2026 को संपन्न होगा, जिसमें पूजन एवम् मूर्ति स्थापित की जाएगी, मूर्ति प्रतिष्ठा अनुष्ठान के आचार्य देवीलाल जोशी और और प्रभा शंकर त्रिवेदी द्वारा सुबह 9 बजे मंत्रोच्चार हवन पूजन द्वारा मूर्ति प्रतिष्ठा की जाएगी इसके बाद दोपहर के बाद महाप्रसाद का आयोजन किया जाएगा, मूर्ति प्रतिष्ठा के आयोजक पुर्व जिला प्रमुख केवल चंद लबाना, प्रेम प्रकाश लबाना, जय नारायण लबाना और हेमंत लबाना और श्री नीलकंठ महादेव मन्दिर कमेटी और समस्त सनातन धर्म प्रेमी मोजूद रहेंगे।
More news from राजस्थान and nearby areas
- विधायक उमेश डामोर ने नियम 295 में उठाई बच्चों की सुरक्षा की आवाज जयपुर/डूंगरपुर। आसपुर क्षेत्र के जर्जर सरकारी विद्यालयों और उनके स्थानांतरण (मर्ज) का मुद्दा आज दिनांक 16.02.2026 को राजस्थान विधायक उमेश डामोर ने खोली शिक्षा विभाग की विधानसभा में जोरदार तरीके से गूंजा। आसपुर क्षेत्र के जनप्रिय विधायक विधायक उमेश डामोर ने नियम 295 के अंतर्गत विशेष उल्लेख के माध्यम से यह गंभीर मामला सदन में उठाया। विधायक उमेश डामोर ने पूरे तथ्य और आंकड़ों के साथ प्रस्ताव पढ़कर सरकार का ध्यान डूंगरपुर जिले की शिक्षा व्यवस्था की ओर आकर्षित किया। उनके द्वारा रखा गया यह प्रस्ताव सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है और क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। विधायक उमेश डामोर ने बताया कि डूंगरपुर जिले में 98 जर्जर विद्यालयों को स्थानांतरित करने के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें 12 विद्यालय सिंगल शिफ्ट और 86 विद्यालय डबल शिफ्ट में चलाने की योजना है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय बिना अभिभावकों, ग्राम सभाओं और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से चर्चा किए लिया गया है, जिससे ग्रामीण जनता में नाराजगी है। विधायक उमेश डामोर ने सदन में बताया कि आसपुर विधानसभा क्षेत्र के 22 विद्यालय सीधे इस फैसले से प्रभावित हुए हैं। 44 विद्यालय पूरी तरह जर्जर हैं। 66 विद्यालयों में 263 कमरों की कमी है। 359 विद्यालयों के 1036 कक्ष अत्यंत खराब स्थिति में हैं। उन्होंने कहा कि कई स्कूलों की छत, दीवार और फर्श टूटे हुए हैं, जो बच्चों के लिए बड़ा खतरा है। विधायक उमेश डामोर ने उदाहरण देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत हिराता के राजकीय प्राथमिक विद्यालय हामितेड के बच्चों को रोज मारगीया बांध पार कर नाव से स्कूल जाना पड़ता है। कई बच्चों को 3 से 4 किलोमीटर दूर पैदल जाना पड़ रहा है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यह स्थिति बच्चों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ है और खासकर बालिकाओं की पढ़ाई पर इसका बुरा असर पड़ रहा है। हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट ने भी जर्जर विद्यालयों की स्थिति पर सख्त टिप्पणी की है। न्यायालय ने कहा कि यदि स्कूलों में पेयजल और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं हैं, तो यह गंभीर लापरवाही है। सदन में विधायक उमेश डामोर ने मांग की, कि जर्जर विद्यालयों का तुरंत तकनीकी सर्वे कराया जाए। नए बजट की स्वीकृति देकर पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया जाए। बच्चों की सुरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। निर्णय लेने से पहले स्थानीय ग्राम सभा और अभिभावकों से चर्चा की जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों को बंद करना समाधान नहीं है, बल्कि मजबूत और सुरक्षित भवन बनाना ही स्थायी समाधान है। विधायक उमेश डामोर द्वारा सदन में मजबूती से मुद्दा उठाने के बाद आसपुर क्षेत्र की जनता में खुशी और भरोसा बढ़ा है। ग्रामीणों का कहना है कि विधायक उमेश डामोर ने बच्चों के भविष्य की रक्षा के लिए सशक्त आवाज उठाई है। अब यह मुद्दा केवल भवनों का नहीं, बल्कि ग्रामीण शिक्षा, बच्चों की सुरक्षा और सरकार की जवाबदेही का बन चुका है। क्षेत्र की जनता को उम्मीद है कि विधायक उमेश डामोर के प्रयासों से जल्द ही जर्जर विद्यालयों का पुनर्निर्माण होगा और बच्चों को सुरक्षित माहौल में शिक्षा मिल सकेगी।1
- Post by Balvant Bhai Ahari1
- आज दिनाक 18/02/2026 को स्थानीय महाविद्यालय जे.आर शर्मा झाड़ोल में “निर्वाचन साक्षरता क्लब” (इ.एल.सी.) का गठन कर निर्वाचन साक्षरता महोत्सव के तहत विविध आयोजन किया गया | महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. के. जैन ने बताया कि इ.एल.सी . का उदेश्य लोकतान्त्रिक मूल्यों एवं मतदान के प्रति जागरूकता को बढाना बताया | कार्यक्रम में मतदाता सूची में नाम जुडवाने कि प्रकिया इ. वी. एम. मशीन से मतदान कि पद्धति तथा अधिकाधिक लोगो को मतदान के लिए प्रेरित करने पर विस्तार से जानकारी दी गई | महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान के सहायक आचार्य राजेश बिलोनिया ने छात्रों को मतदान की शपथ दिलाते हुए भारत में चुनाव पद्धति के एतिहासिक विकास पर प्रकाश डालते हुए मताधिकार को लोकतंत्र की सबसे बडी शक्ति हैं और एक-एक मत अमूल्य हैं , स्वस्थ लोकतंत्र के निर्माण में सभी को मतदान करना अनिवार्य हैं | एन एस एस प्रभारी डॉ. अनिता गन्ना ने बताया कि महोत्सव के अन्तर्गत विधिवत आयोजन जेसे प्रश्नोत्तरी निबन्ध रंगोली आदि प्रतियोगिता का महाविद्यालय में आयोजन किया जाएगा |धन्यवाद ज्योति जैन ने दिया |1
- उदयपुर व्यूरो रिपोर्ट उदयपुर में कोटडा ब्लॉक के मांडवा थाना तीन बाइक सवार युवकों की मौत हादसा कोटक मालगांव के पास हुआ जहां ओवरटेक करने से बाइक ऑटो से टकरा गई1
- Post by Bapulal Ahari1
- सलूम्बर, 18 फरवरी। जिले में चल रहे शुद्ध आहार–मिलावट पर वार अभियान के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 200 किलो अवधि पार व दूषित खाद्य सामग्री मौके पर ही नष्ट करवाई। कलेक्टर अवधेश मीना और मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेंद्र कुमार परमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा अधिकारी घनश्याम सिंह सोलंकी के नेतृत्व में टीम ने लसाडिया उपखंड के दो प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण किया। पहली कार्रवाई भेरूनाथ किराना एवं जनरल स्टोर में हुई, जहां बड़ी मात्रा में एक्सपायर्ड मसाले व अन्य सामग्री मिली। वहीं बस स्टैंड स्थित मेसर्स सत्यनारायण जनरल स्टोर से सूजी, मिर्च, हल्दी, देसी घी सहित कई ब्रांडेड खाद्य पदार्थ अवधि पार पाए गए। सभी सामग्री जब्त कर नष्ट की गई और सरसों तेल व जीरे के नमूने जांच के लिए भेजे गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही सभी खाद्य कारोबारियों से लाइसेंस प्रदर्शित रखने, साफ-सफाई और स्वास्थ्य प्रमाण पत्र सुनिश्चित करने की अपील की गई। जिले में यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- पुलिस बताएं कि गत 10 माह में 485 करोड रुपए की शराब सिरोही जिले के लोगों ने पी है - लोढ़ा शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर सैकड़ो लोग उतरे सड़कों पर नगर कांग्रेस ने निकाली विशाल जन आक्रोश रैली आबूरोड। पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढ़ा ने कहां कि वित्तीय वर्ष 2024-25 में सिरोही जिले में 475 करोड रुपए की शराब बेची गई और 2025-26 में अब तक 485 करोड रुपए की बेच दी गई है। तो यह वर्ष पूरा होते होते 600 करोड़ तक आंकड़ा पहुंच जाएगा तो यह शराब के हम सिरोही जिले के लोग पी रहे हैं या गुजरात के पेट में जा रही है। लोढ़ा नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा शहर की ज्वलंत समस्याओं को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे। लोढ़ा ने भाजपा सरकार की गवर्नेंस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री सिरोही के रामझरोखा मंदिर लूट के मामले में जिला कलेक्टर, एडीएम, एसडीएम आयुक्त की कमेटी गठित कर रहे हैं, मैं जानना चाहता हूं कि नगर पालिका अधिनियम में उन्हें कमेटी गठित करने का क्या अधिकार है ? और कौनसी कमेटी कहने के बाद भी गठित हो गई। लोढ़ा ने कहा कि आबू रोड शहर और आसपास क्षेत्र में गत दो वर्षों में हुई चोरियों में से 175 चोरियां अभी तक नहीं खोल पाये हैं, यह अपने आप में चिंता का विषय हैं। डकैती के तो प्रतिशत मामले नहीं खुले हैं। उन्होंने कहां कि आजादी 75 साल के बाद भारत के प्रजातंत्र के इतिहास में पहली बार ऐसी घटना सामने आई जब लोकसभा के अध्यक्ष ने कहा कि संसद में प्रधानमंत्री को खतरा है, उन्हें बताना चाहिए किन लोगों से खतरा है और उनके खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए। लोढ़ा ने कहा कि अत्यंत लज्जा जनक गलत बात है कि प्रधानमंत्री जैसे पद को अपनी संकुचित मानसिकता के चलते इतने तुच्छ स्तर पर हम ले जा रहे हैं कि पूरे देश के लोगों में निराशा व्याप्त हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के हाथ गाय के खून से रंगे हुए हैं। उन्होंने गायों के मांस के निर्यात में गायों को काटने की मशीनों पर सब्सिडी दी हैं। गायों का मांस बेचने वाली कंपनियों से चंदा लिया हैं। ढाई सौ करोड़ रुपये इलेक्ट्रॉल बॉन्ड के नाम पर बीफ कंपनियों से लिए गए। वाजपेई कर दो लोगों को समझने की जरूरतहै। गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाना चाहिए लेकिन तीसरी बार सत्ता में आने के बाद भी उसका नाम तक नहीं लेते। उन्होंने कहा कि सनातन के सबसे बड़े प्रतीक शंकराचार्य और शंकराचार्य भी मुक्तेश्वर आनंद का प्रयागराज में जो अपमान हुआ है, उनके शिष्यों को जिस तरह से चोटी पकड़कर मारा गया है इसके बाद भी सहयोगियों ने कोई आवाज नहीं उठाई इससे साफ नहीं होता है कि भाजपा का सनातन से कोई लेना देना नहीं है। माउंट आबू नगर पालिका के कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठाए और और कहां कि नक्की लेक के नावों के ठेके में जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए और माउंट आबू नगर पालिका में जो बार-बार हस्तक्षेपकर आयुक्त को बदला जा रहा है, वह अपने आप में भ्रष्टाचार और लूट का खुला प्रमाण हैं। विधायक मोतीराम कोली ने कहां कि नगर पालिका आबूरोड में व्यापक रूप से भ्रष्टाचार हो रहा है। मैंने विधानसभा में नगर पालिका को लेकर प्रश्न लगाए और उसका जवाब मिलते ही नगर पालिका के भ्रष्टाचार उजागर करूंगा। कोहली ने कहां की नगर पालिका आमजन को नोटिस देकर परेशान कर रही है। नगर पालिका के पास बहुत से जनहित के काम है करने को, पहले हमेशा से अधिशासी अधिकारी पहले वह कम करें फिर जनता को परेशान करें। नगर कांग्रेस अध्यक्ष नरगिस कायमखानी ने कहां कि प्रधानमंत्री आवास योजना की पहली किश्त आ गई तो दूसरी नहीं आई, दूसरी आ गई तो तीसरी नहीं आई। सैकड़ो पट्टे नगर पालिकाओं में लंबित है। यह सब प्रकट करता है कि किस तरह की व्यवस्था चल रही हैं। आबूरोड के अंदर अनेक कॉलोनी को सीवरेज से जोड़ा नहीं गया तो, उसकी जानकारी लेकर जिला कलेक्टर को इन्हें शामिल करने का प्रस्ताव भेजना चाहिए और इस सुनिश्चित करना चाहिए कि पूरे शहर को सीवरेज का लाभ हो अन्यथा अरबों रुपए खर्च करने का कोई अर्थ नहीं रह जाता। रेवदर विधानसभा प्रभारी गोविंद बंजारा ने कहा कि भाजपा राज में आम जनता दुखी है। गरीब जनता की कोई सुनने वाला नहीं है। नगर कांग्रेस ने आज जो शहर की समस्या को लेकर रैली निकाली है उसमें इतनी तादाद में आए शहरवासियों से पता चलता है कि उनकी समस्या कितनी अधिक हैं। धरने को पूर्व विधायक गंगाबेन गरासिया, पूर्व जिला परिषद सदस्य पुखराज गहलोत, जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस रेणुलता व्यास, हेमलता शर्मा संबोधित किया। नगर कांग्रेस ने रैली निकाल कर किया विरोध प्रदर्शन - नगर कांग्रेस कमेटी आबू रोड ने शहर में ज्वलंत समस्याओं को लेकर विशाल रैली निकाली। रैली शहर के शांतिकुंज पार्क से शुरू होकर बस स्टैंड, कैलाश मेडिकल, शहर के मुख्य बाजार से होते हुए जगदीश चौराया से होकर तहसील कार्यालय पहुंचकर आमसभा में तब्दील हुई। रैली में हजारों की तादाद में शहरवासियों ने भाग लिया। इस अवसर पर पूर्व विधायक लालाराम गरासिया, गंगाबेन गरासिया, एससी प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष लखमाराम गरासिया, महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष रेनू लता व्यास, पूर्व जिला अध्यक्ष हेमलता शर्मा, सरपंच ललिता देवी, सुमित्रा परमार, राजेश गहलोत, अवधेश देवल, जयंतीलाल मारू, हमीद कुरैशी, हीर सिंह इंदा, कांतिलाल परिहार, शेर मोहम्मद, शमशाद अली अब्बासी, कैलाश माली, शिव शंकर शर्मा, जितेंद्र परिहार, राजेश परिहार,सुरेश बंजारा, जितेंद्र बंजारा, रमेश मीणा सलीम पठान, दिलावर पठान, दामोदर धानका, मोहन सीरवी, दशरथ नरूका, रमेश बंजारा, अजय बंजारा, छगन टॉक, विकास सिंह, दिनेश धावलेसा, रमेश कच्छावा, मंडल अध्यक्ष सुल्तान पठान, प्रेमाराम गरासिया, लक्ष्मी देवी, सुलेमान नागोरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी उपस्थित थे।4
- झाडोल क्षेत्र में मदन जोशी का जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य रामलाल गायरी, राष्ट्रीय प्रशिक्षक सेवादल अमर सिंह झाला, जिला महासचिव देहात कांग्रेस कमेटी डॉ. रणजीत जैन एवं झाडोल प्रधान राधा देवी उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने केक कटवाकर मदन जोशी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके सुखद एवं सफल जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ता, समर्थक एवं हितैषी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।1