logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मौदहा में हाईवे किनारे खड़े ट्रकों पर चला प्रशासन का चाबुक, हटवाया गया अतिक्रमण मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में रविवार के दिन बड़े चौराहा स्थित नेशनल हाईवे-34 पर अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। सड़क सुरक्षा और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने रोड किनारे खड़े ट्रकों को हटवाते हुए चालकों को कड़ी चेतावनी दी। अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि हाईवे किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है और राहगीरों को निकलने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई ट्रकों को हटवाया और चालकों को भविष्य में सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, एआरटीओ अमिताभ राय सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने कहा कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

1 hr ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago
e25dab9e-780d-4926-bfd5-87e895e80e25

मौदहा में हाईवे किनारे खड़े ट्रकों पर चला प्रशासन का चाबुक, हटवाया गया अतिक्रमण मौदहा (हमीरपुर)। कस्बे में रविवार के दिन बड़े चौराहा स्थित नेशनल हाईवे-34 पर अवैध रूप से सड़क किनारे खड़े ट्रकों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। सड़क सुरक्षा और आम लोगों की परेशानी को देखते हुए प्रशासन ने रोड किनारे खड़े ट्रकों को हटवाते हुए चालकों को कड़ी चेतावनी दी। अभियान के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि हाईवे किनारे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सड़क किनारे खड़े ट्रकों के कारण आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है और राहगीरों को निकलने में भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए कई ट्रकों को हटवाया और चालकों को भविष्य में सड़क किनारे वाहन खड़ा न करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उपजिलाधिकारी करणवीर सिंह, क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय, एआरटीओ अमिताभ राय सहित पुलिस बल मौजूद रहा। अधिकारियों ने कहा कि आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर :सातवें दिन भी अंधेरे में ग्राम भमोरा, बिजली न आने से ग्रामीण बेहाल मौदहा (हमीरपुर)। पिछले सप्ताह आई तेज आंधी-तूफान के बाद मौदहा क्षेत्र के ग्राम भमोरा में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी। सात दिन बीत जाने के बाद भी गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बिजली न होने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी में नवजात बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का हाल बेहद खराब बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने अपनी समस्या मानव अधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के तहसील अध्यक्ष मौदहा नफीसुद्दीन को बताई। नफीसुद्दीन ने मामले की जानकारी सदर विधायक हमीरपुर मनोज प्रजापति को दी। विधायक ने तत्काल जिले के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। विधायक के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर भमोरा गांव में सेकंड के खंभे गाड़कर बिजली व्यवस्था सुचारू कराई जाएगी। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर गांववासियों को राहत दिलाई जाए।
    1
    हमीरपुर :सातवें दिन भी अंधेरे में ग्राम भमोरा, बिजली न आने से ग्रामीण बेहाल
मौदहा (हमीरपुर)। पिछले सप्ताह आई तेज आंधी-तूफान के बाद मौदहा क्षेत्र के ग्राम भमोरा में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ठप हो गई थी। सात दिन बीत जाने के बाद भी गांव में विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
गांव में बिजली न होने के कारण पेयजल संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी में नवजात बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं का हाल बेहद खराब बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने अपनी समस्या मानव अधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के तहसील अध्यक्ष मौदहा नफीसुद्दीन को बताई।
नफीसुद्दीन ने मामले की जानकारी सदर विधायक हमीरपुर मनोज प्रजापति को दी। विधायक ने तत्काल जिले के उच्च अधिकारियों से बातचीत कर जल्द समाधान का आश्वासन दिया। विधायक के अनुसार अगले 24 घंटे के भीतर भमोरा गांव में सेकंड के खंभे गाड़कर बिजली व्यवस्था सुचारू कराई जाएगी।
ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर गांववासियों को राहत दिलाई जाए।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • हमीरपुर के सुमेरपुर में नवीन गल्ला मंडी के पास लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत 108 एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चौकी में बंद कर दिया है।
    1
    हमीरपुर के सुमेरपुर में नवीन गल्ला मंडी के पास लकड़ी से भरे ट्रैक्टर ने एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत 108 एंबुलेंस से सीएचसी भेजा गया। पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चौकी में बंद कर दिया है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में बिजलीकर्मी बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी; वह एक सक्रिय गैंग का सरगना है और उस पर हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।
    1
    बांदा के बदौसा थाना क्षेत्र में बिजलीकर्मी बनकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान मुख्य आरोपी के पैर में गोली लगी; वह एक सक्रिय गैंग का सरगना है और उस पर हत्या समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य फरार सदस्यों की तलाश में जुटी है।
    user_Shrikant Shrivastav
    Shrikant Shrivastav
    पत्रकार Banda, Uttar Pradesh•
    14 hrs ago
  • बांदा के जसपुरा में पुलिस ने पानी की बोतलों में मिलावटी अंग्रेजी शराब बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।
    1
    बांदा के जसपुरा में पुलिस ने पानी की बोतलों में मिलावटी अंग्रेजी शराब बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है।
    user_Surash Sahu
    Surash Sahu
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हमीरपुर के सुमेरपुर ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत इंगोहटा में गंदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो स्वच्छ भारत मिशन अभियान पर सवाल उठा रहा है, जिससे गांव में आक्रोश है। पंचायत अधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया है और सोमवार को निरीक्षण कर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया।
    1
    हमीरपुर के सुमेरपुर ब्लॉक की सबसे बड़ी पंचायत इंगोहटा में गंदगी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। यह वीडियो स्वच्छ भारत मिशन अभियान पर सवाल उठा रहा है, जिससे गांव में आक्रोश है। पंचायत अधिकारी ने मामले का संज्ञान लिया है और सोमवार को निरीक्षण कर समस्या सुलझाने का आश्वासन दिया।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बांदा में 10 साल के बच्चे के अपहरण का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। पैसों के लालच में बच्चे का सगा मामा ही साथियों संग उसे अगवा कर रोहतक ले गया था। बबेरू पुलिस और एसओजी की टीम ने बच्चे को सकुशल बरामद कर मामा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    1
    बांदा में 10 साल के बच्चे के अपहरण का पुलिस ने 72 घंटे में खुलासा कर दिया है। पैसों के लालच में बच्चे का सगा मामा ही साथियों संग उसे अगवा कर रोहतक ले गया था। बबेरू पुलिस और एसओजी की टीम ने बच्चे को सकुशल बरामद कर मामा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
    user_दुर्गेश कश्यप
    दुर्गेश कश्यप
    बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • महोबा के चरखारी स्थित हरजन बस्ती का रास्ता पिछले 10 सालों से जर्जर है। सड़क इतनी खराब है कि यहाँ कोई वाहन भी नहीं पहुँच पाता, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
    1
    महोबा के चरखारी स्थित हरजन बस्ती का रास्ता पिछले 10 सालों से जर्जर है। सड़क इतनी खराब है कि यहाँ कोई वाहन भी नहीं पहुँच पाता, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। इस समस्या पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
    user_Prem Kumar Rajak
    Prem Kumar Rajak
    चरखारी, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • हमीरपुर के मौदहा में नेशनल हाईवे-34 पर संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क हादसों और जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस और राजस्व विभाग के साथ मिलकर अवैध कब्जे हटवाए। अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    1
    हमीरपुर के मौदहा में नेशनल हाईवे-34 पर संयुक्त अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। सड़क हादसों और जाम की बढ़ती समस्या को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस और राजस्व विभाग के साथ मिलकर अवैध कब्जे हटवाए। अधिकारियों ने दोबारा अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.