Shuru
Apke Nagar Ki App…
कवर्धा में पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। राजमहल चौक पर अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी प्रमुख मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में खाली रह गए पदों को भरने के लिए दूसरी चयन सूची जारी की जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला। अभ्यर्थियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। #Kawardha #KawardhaNews #ConstableRecruitment #PoliceRecruitment #RecruitmentProtest
Laxminarayan Namdev (UNA)
कवर्धा में पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। राजमहल चौक पर अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी प्रमुख मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में खाली रह गए पदों को भरने के लिए दूसरी चयन सूची जारी की जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला। अभ्यर्थियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। #Kawardha #KawardhaNews #ConstableRecruitment #PoliceRecruitment #RecruitmentProtest
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- आबादी पट्टा सत्यापन के लिए 7 दिवस में दस्तावेज जमा करने निर्देश कार्यालय कलेक्टर, कबीरधाम के कक्ष क्रमांक-25 में स्वयं उपस्थित होकर करें दस्तावेज जमा* *नगर पालिका क्षेत्र में 10 जुलाई से 20 सितंबर तक हुआ था सर्वे* कवर्धा। नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आबादी पट्टा वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए नागरिकों से आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने की अपील की गई है। पट्टाधृति अधिकार अधिनियम 2023 के तहत नगर पालिका सीमा क्षेत्र में आबादी पट्टा वितरण के लिए 10 जुलाई 2026 से 20 सितंबर 2026 तक सर्वे कार्य किया गया था। सर्वे के बाद अब आबादी पट्टा सत्यापन की प्रक्रिया के लिए संबंधित हितग्राहियों को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। नगर पालिका द्वारा इस संबंध में मुनादी कराकर आम नागरिकों को जानकारी दी जा रही है ताकि पात्र हितग्राही निर्धारित समय-सीमा में अपने दस्तावेज उपलब्ध करा सकें। *20 अगस्त 2017 के पूर्व के दस्तावेज होंगे आवश्यक* नगर पालिका की सूचना के अनुसार आबादी पट्टा सत्यापन के लिए 20 अगस्त 2017 के पूर्व जारी दस्तावेजों में से उपलब्ध दस्तावेज प्रस्तुत किए जा सकते हैं। इनमें प्रमुख रूप से भारत निर्वाचन आयोग/राज्य निर्वाचन आयोग की मतदाता सूची, बिजली बिल, टेलीफोन बिल, नगर पालिका का संपत्तिकर/समेकितकर रसीद, जलकर भुगतान रसीद, भवन अनुज्ञा/दुकान अनुज्ञा, अधिनियम के तहत पूर्व में जारी पट्टा, आधार कार्ड या ड्राइविंग लाइसेंस को शामिल किया गया हैै। *पट्टा सर्वे टीम का बैठक लेकर दिये निर्देश* नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा पट्टाधृति अधिकार अधिनियम, 2023 के तहत आबादी पट्टा वितरण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी क्रम में आज नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, अपर कलेक्टर नरेन्द्र पैकरा एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने आबादी पट्टा सर्वे कार्य में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर अब तक किए गए सर्वे कार्य की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से वार्डवार किए गए सर्वे, चिन्हांकित प्रकरणों तथा सर्वे के दौरान सामने आई जानकारी के संबंध में चर्चा की गई। अधिकारियों ने आबादी पट्टा सर्वे से संबंधित दस्तावेजों के परीक्षण एवं सत्यापन की प्रक्रिया को नियमानुसार और गंभीरता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। *स्वयं उपस्थित होकर जमा करें दस्तावेज* मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि वे निर्धारित आवेदन प्रारूप एवं शपथ पत्र के साथ 7 दिवस के भीतर जिला कार्यालय कलेक्टर, कबीरधाम के कक्ष क्रमांक-25 में स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेज प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। उन्होनें बताया कि आबादी पट्टा सत्यापन की प्रक्रिया के लिए निर्धारित दस्तावेज समय पर प्रस्तुत करना आवश्यक है। इसके लिए नगर क्षेत्र में मुनादी के माध्यम से भी नागरिकों को सूचना दी जा रही है सूचना को गंभीरता से लेते हुए निर्धारित समय-सीमा के भीतर आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करें, ताकि आबादी पट्टा सत्यापन एवं आगे की प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।4
- कवर्धा में सड़क विवाद ने पकड़ा तूल! तुकाराम चंद्रवंशी के घर पहुंचे समाज के लोग और ठेकेदार, लगाए गंभीर आरोप कवर्धा में सड़क विवाद ने पकड़ा तूल! तुकाराम चंद्रवंशी के घर पहुंचे समाज के लोग और ठेकेदार, लगाए गंभीर आरोप कवर्धा में सड़क निर्माण को लेकर विवाद ने तूल पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता तुकाराम चंद्रवंशी के घर समाज के लोग, ठेकेदार और व्यापारी पहुंचे। समाज से जुड़े लोगों ने सड़क निर्माण कार्यों और ठेकेदारों को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। समाज के लोगों का आरोप है कि चंद्रवंशी समाज से जुड़े कुछ ठेकेदारों के निर्माण कार्यों को बार-बार निशाना बनाया जा रहा है। इसी मामले को लेकर लोगों ने तुकाराम चंद्रवंशी से बातचीत करने की कोशिश की और कई घंटे तक उनके घर के बाहर इंतजार किया। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने पूरे मामले की शिकायत पार्टी के अध्यक्ष और नेतृत्वकर्ताओं से करने तथा पार्टी स्तर पर कार्रवाई की मांग करने की बात कही है। हालांकि, इन आरोपों पर तुकाराम चंद्रवंशी का पक्ष सामने नहीं आया है। बताया गया कि वे निजी कार्य से बाहर थे। उनका पक्ष सामने आने के बाद मामले की दूसरी तस्वीर भी सामने आ सकती है। आप इस पूरे मामले पर क्या सोचते हैं? कमेंट करके अपनी राय जरूर बताएं। #Kawardha #KawardhaNews #ChhattisgarhNews #TukaramChandrवंशी #BreakingNews #Chhattisgarh #News #GurujiTV1
- कवर्धा में पुलिस आरक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज हो गया है। राजमहल चौक पर अभ्यर्थियों ने भूख हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी प्रमुख मांग है कि भर्ती प्रक्रिया में खाली रह गए पदों को भरने के लिए दूसरी चयन सूची जारी की जाए। अभ्यर्थियों का कहना है कि वे लंबे समय से इस मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं मिला। अभ्यर्थियों ने मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है। #Kawardha #KawardhaNews #ConstableRecruitment #PoliceRecruitment #RecruitmentProtest1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत बिल्हा में सेवा सेतु शिविर, हितग्राही हुए लाभान्वित मु सेवा संकल्प अभियान के तहत बिल्हा में सेवा सेतु शिविर, हितग्राही हुए लाभान्वित मुख्यातिथि सामिल हुवे विधायक श्री धरमलाल कौशिक शनिवार की साम 5 बजे पी आर ओ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी अनुसार सेवा संकल्प अभियान के तहत नगर पंचायत बिल्हा में शनिवार को सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ मिला। वार्ड क्रमांक 5 स्थित सांस्कृतिक भवन में आवास निर्माण के लिए भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र वितरण, श्रम कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं स्वास्थ्य जांच सहित विभिन्न सुविधाएं एक ही स्थान पर लोगों को मिली। कार्यक्रम में अध्यक्ष श्रीमती वंदना जेण्ड्रे, उपाध्यक्ष श्री सतीश शर्मा भी मौजूद थे। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कहा कि सरकार जनकल्याण का संकल्प लेकर जनता के द्वार पहुंच रही है। सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके नजदीक ही शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की मौजूदगी से लोगों को योजनाओं की जानकारी और अपनी समस्याओं के समाधान की सुविधा मिल रही है। उन्होंने कहा कि इन शिविरों की सार्थकता लोगों को राहत मिलने और पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचने में है। शिविर में नगर पंचायत बिल्हा द्वारा आवास निर्माण के लिए 68 भवन अनुज्ञा स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। श्रम विभाग की मुख्यमंत्री निःशुल्क श्रम कार्ड योजना के तहत तीन हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दो गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और दो बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। नगर पंचायत की ओर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भोजन डिब्बे भी वितरित किए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों की रक्तचाप, मधुमेह, सिकल सेल सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गईं। इनमें रक्तचाप की 42, मधुमेह की 42, सिकल सेल की 36 तथा खांसी संबंधी 27 जांच शामिल रहीं। इसके अलावा दंत एवं अन्य स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई। नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। ‘सरकार आपके द्वार’ की भावना के अनुरूप आयोजित शिविर में नागरिकों को शासकीय योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन लिए गए और उनके निराकरण की कार्यवाही की गई। श्रम, खाद्य, स्वास्थ्य, विद्युत, महिला एवं बाल विकास, राजस्व तथा कृषि सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने योजनाओं की प्रदान कीं। कार्यक्रम में नगर पंचायत सभापति श्री मोहन ढोरिया, पार्षदगण, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी श्री अनीष सिंह ठाकुर, उप अभियंता श्री उमाशंकर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।1
- 🚀 ड्रोन हमलों से निपटेगी भारत की माइक्रो-मिसाइल 'ज्वाला' (JWALA)! 🇮🇳 निजी रक्षा कंपनी IG Defence ने भारत के पहले स्वदेशी निजी माइक्रो-मिसाइल कार्यक्रम 'ज्वाला' के तहत दो सॉलिड रॉकेट मोटर्स का सफल परीक्षण किया है। 📌 पूरी खबर: 🔹 यह मिसाइल ड्रोन और ड्रोन झुंड (स्वार्म) के खतरों को हवा में ही नष्ट करने के लिए बनाई जा रही है। 🔹 महंगी मिसाइलों के मुकाबले यह सस्ती है और बड़े पैमाने पर बनाई जा सकती है। 🔹 इसमें डुअल-पल्स सॉलिड रॉकेट मोटर और फिन कंट्रोल सिस्टम है। 🔹 कंपनी के मुताबिक JWALA MK-1 की रेंज 2 से 5 किमी और ऊँचाई 50 मीटर से 5,000 मीटर तक होगी। 🔹 यह AI-आधारित 'ग्रिड डिफेंड' (GRID) बैटल मैनेजमेंट सिस्टम से जुड़ेगी, जो सेंसर और कमांड सिस्टम को जोड़कर खतरों को ट्रैक करेगा और सटीक निशाना साधेगा। 🔹 कंपनी का अगला कदम सिस्टम-लेवल टेस्टिंग, भरोसेमंद प्रदर्शन और बड़े स्तर पर उत्पादन की तैयारी है। ⚠️ ध्यान दें: यह परीक्षण मिसाइल की प्रोपल्शन (रॉकेट मोटर) का है, पूरी मिसाइल की उड़ान का नहीं। कार्यक्रम अभी विकास के दौर में है और ये जानकारियाँ कंपनी के बयान पर आधारित हैं। 📢 स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़, हमेशा फुल फैक्ट्स के साथ, आपके साथ! 🎙️ मुद्दों पर बात, स्वतंत्रता के साथ। 👍 लाइक करें | 💬 कमेंट करें | 🔁 शेयर करें | 🔔 फॉलो/सब्सक्राइब करें #SwatantraNewsShort #SwatantraNewsChhattisgarh #JWALA #Jwala #IGDefence #MicroMissile #AntiDrone #CounterUAS #MadeInIndia #AatmanirbharBharat #IndianArmy #DefenceNews #DRDO #DroneAttack #IndiaDefence #MissileTest #BreakingNews #TrendingNews #ViralNews #HindiNews #ChhattisgarhNews #IndiaNews #Reels #Shorts #YouTubeShorts #ViralReels #Explore #Trending स्रोत: Business Standard, Defense Mirror, Raksha Anirveda, India Strategic (3 अक्टूबर 2026 की रिपोर्ट्स)।1
- महिला को टोनही बताकर प्रताड़ित करने का आरोप! कब तक चलेगा ये डिस्क्रिप्शन बिलासपुर। मरवाही क्षेत्र की रहने वाली एक महिला, जिसका नाम गेमलिन मेश्राम बताया जा रहा है, ने कथित तौर पर खुद को टोनही कहकर प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। बताया जा रहा है कि लगातार प्रताड़ना से डरी-सहमी महिला किसी तरह अपने घर से निकलकर बिलासपुर पहुंची और तहसील कार्यालय परिसर में भटकती नजर आई।1
- राष्ट्रपिता महत्मा गांधी जी के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा व राष्ट्रपिता महत्मा गांधी जी के जयंती पर विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए बिल्हा विधायक धरम लाल कौशिक शुक्रवार की रात 9:00 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती के पावन अवसर पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं बिल्हा विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने नगर पंचायत बिल्हा स्थित गांधी चौक पहुंचकर पूज्य बापू की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं श्रद्धासुमन अर्पित कर सादर नमन किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों के साथ उन्होंने पूज्य बापू के जीवन, उनके सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों का स्मरण किया। श्री कौशिक ने कहा कि गांधी जी का जीवन हमें सिखाता है कि सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भी समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। उनके विचार और आदर्श आज भी हमें जनसेवा, सामाजिक सद्भाव, स्वच्छता और राष्ट्रहित के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने उपस्थित जनों से गांधी जी के आदर्शों को अपने आचरण में उतारकर स्वच्छ, शांतिपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की। *खादी ग्रामोद्योग में की खादी की खरीदी, दिया स्वदेशी का संदेश* इसके पश्चात श्री कौशिक ने न्यायधानी बिलासपुर स्थित खादी ग्रामोद्योग पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर खादी का अंगवस्त्र क्रय किया। इस अवसर पर उन्होंने महात्मा गांधी जी एवं शास्त्री जी के सादगी, स्वदेशी, सेवा और राष्ट्रसमर्पण के आदर्शों को स्मरण करते हुए दोनों महापुरुषों को सादर नमन किया। श्री कौशिक ने कहा कि खादी केवल वस्त्र नहीं, बल्कि स्वावलंबन, श्रम, स्वदेशी और राष्ट्रभावना का प्रतीक है। उन्होंने नागरिकों से ‘Vocal for Local’ की भावना को आत्मसात करते हुए स्थानीय उत्पादों एवं स्वदेशी वस्त्रों को अपनाने तथा अधिक से अधिक खादी खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि आइए, ‘Vocal for Local’ के संकल्प के साथ स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को प्रोत्साहित करें।1
- छतरपुर में खौफनाक हत्याकांड ! महिला की गर्दन काटकर हत्या, सिर धड़ से किया अलग! अमलतास के सामने वारदात से,,,,,, छतरपुर में खौफनाक हत्याकांड ! महिला की गर्दन काटकर हत्या, सिर धड़ से किया अलग! अमलतास के सामने वारदात से मचा हड़कंप। एक महीने में दूसरी निर्मम हत्या, मौके पर पहुंची पुलिस छान बिन शुरू हो गई हे बॉडी को पोस्ट मातम के लिए भेज दिये,,,1